logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अतरौरा गांव में टंकी निर्माण न होने से नाराज किसानों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन। हंडिया। हंडिया के अतरौरा गांव में टंकी निर्माण न होने से नाराज किसानों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप समस्या के निस्तारण की मांग की है। गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत बनाई गई टंकी अधूरी है जिसको लेकर किसान नाराज थे। जल जीवन मिशन के तहत पास पानी की टंकी का निर्माण न होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले जुटे किसान हंडिया तहसील पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया तथा एसडीम रावेंद्र सिंह को अवरोध बने दबंग के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। किसान यूनियन के लोगों का आरोप था शासन द्वारा दिए पानी टंकी निर्माण हेतु गांव सभा की जमीन लेखपाल द्वारा पैमाइश करके चयनित कर दिया गया है तथा बोरिंग भी हो चुकी है किंतु जब निर्माण कार्य शुरू हुआ तो गांव के दबंगों द्वारा अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है जिससे निर्माण बंद पड़ा है। माह भर बीत जाने के बाद भी जब किसानों की बात नहीं सुनी गई तो धरना प्रदर्शन के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है । एसडीएम ने ज्ञापन लेते हुए किसानों को आश्वासन दिया निर्माण कार्य में कोई व्यवधान नहीं होगा। धरना में विनोद पांडे, नकुल पटेल, अर्चना मिश्रा, विद्या पटेल, ओम प्रकाश ,आशा देवी कलराज समेत तमाम थे।

5 hrs ago
user_Dr rajesh kumar yadav
Dr rajesh kumar yadav
Local News Reporter हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
fe6265c6-4345-4a8b-a194-607096552abe

अतरौरा गांव में टंकी निर्माण न होने से नाराज किसानों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन। हंडिया। हंडिया के अतरौरा गांव में टंकी निर्माण न होने से नाराज किसानों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप समस्या के निस्तारण की मांग की है। गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत बनाई गई टंकी अधूरी है जिसको लेकर किसान नाराज थे। जल जीवन मिशन के तहत पास पानी की टंकी का निर्माण न होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले जुटे किसान हंडिया तहसील पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया तथा एसडीम रावेंद्र सिंह को अवरोध बने दबंग के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। किसान यूनियन के लोगों का आरोप था शासन द्वारा दिए पानी टंकी निर्माण हेतु गांव सभा की जमीन लेखपाल द्वारा पैमाइश करके चयनित कर दिया गया है तथा बोरिंग भी हो चुकी है किंतु जब निर्माण कार्य शुरू हुआ तो गांव के दबंगों द्वारा अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है जिससे निर्माण बंद पड़ा है। माह भर बीत जाने के बाद भी जब किसानों की बात नहीं सुनी गई तो धरना प्रदर्शन के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है । एसडीएम ने ज्ञापन लेते हुए किसानों को आश्वासन दिया निर्माण कार्य में कोई व्यवधान नहीं होगा। धरना में विनोद पांडे, नकुल पटेल, अर्चना मिश्रा, विद्या पटेल, ओम प्रकाश ,आशा देवी कलराज समेत तमाम थे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रुचि यादव को किया स्वागत
    1
    रुचि यादव को  किया स्वागत
    user_रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    पत्रकार हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Raju Yadav
    1
    Post by Raju Yadav
    user_Raju Yadav
    Raju Yadav
    Artist हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर मांडा थाना क्षेत्र के दिघिया पुलिस चौकी अंतर्गत बीती रात दिघिया बाजार में सड़क किनारे एक मकान में घुस गई हादसे में चालक घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस राहत बचाव कर में जुट गई। मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई।
    1
    तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर मांडा थाना क्षेत्र के दिघिया पुलिस चौकी अंतर्गत बीती रात दिघिया बाजार में सड़क किनारे एक मकान में घुस गई हादसे में चालक घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस राहत बचाव कर में जुट गई। मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भदोही जनपद के जंगीगंज के पास आवारा पशुओ से किसानों को होती रहतीं है परेशानी फ़सल को हैं नुकसान जिम्मेदाकरतेर हैं बेखबर
    1
    भदोही जनपद के जंगीगंज के पास आवारा पशुओ से किसानों को होती रहतीं है परेशानी फ़सल को हैं नुकसान 
जिम्मेदाकरतेर हैं बेखबर
    user_Ram sajivan pandey
    Ram sajivan pandey
    Social worker ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मांडा: दिघिया बाजार में ट्रेलर घर में कैसे घुसा देखिए वीडियो
    1
    मांडा: दिघिया बाजार में ट्रेलर घर में कैसे घुसा देखिए वीडियो
    user_जनता की आवाज़
    जनता की आवाज़
    Vegetable Farmer Meja, Prayagraj•
    6 hrs ago
  • प्रयागराज: घूरपुर थाना क्षेत्र के मनकवार गांव निवासी प्रदीप पटेल पत्रकार के साथ मारपीट हुई। मारपीट में दबंगों ने पत्रकार के कपड़े तक फाड़ दिए। वहीं पत्रकार द्वारा स्वयं से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर प्रशासनिक अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। मो.6307235746 प्रदीप पटेल पत्रकार अमर उजाला रिपोर्टर
    1
    प्रयागराज:  घूरपुर थाना क्षेत्र के मनकवार गांव निवासी प्रदीप पटेल पत्रकार के साथ मारपीट हुई। मारपीट में दबंगों ने पत्रकार के कपड़े तक फाड़ दिए। वहीं पत्रकार द्वारा स्वयं से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर प्रशासनिक अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।
मो.6307235746 प्रदीप पटेल पत्रकार अमर उजाला रिपोर्टर
    user_Dhananjay Prajapati
    Dhananjay Prajapati
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बसवार में बालू माफियाओं ने हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत : चार स्टीमर से आए थे दो दर्जन बदमाश घूरपुर के बसवार गांव के यमुना नदी में अवैध बालू खनन कर नाविकों को बालू विद्यापीठ में गिराने को लेकर स्टीमर से आए बालू माफियाओं ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर प्रशासन को चुनौती दे दी। फायरिंग से मजदूरों और गांव में दहशत का माहौल छा गया। विरोध में अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने गांव में बैठक कर नारेबाजी कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर माफियाओं के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। इसी तरह बसवार में भी खुलेआम अवैध बालू खनन की वसूली को भी लेकर दो पक्षों में चिंगारी सुलग रही है। बताया जाता है कि घूरपुर के कंजासा और बसवार में खुलेआम अवैध बालू खनन पिछले तीन माह पूर्व से शुरू हुआ है।
    1
    बसवार में बालू माफियाओं ने हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत 
: चार स्टीमर से आए थे दो दर्जन बदमाश 
घूरपुर के बसवार गांव के यमुना नदी में अवैध बालू खनन कर नाविकों को बालू विद्यापीठ में गिराने को लेकर स्टीमर से आए बालू माफियाओं ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर प्रशासन को चुनौती दे दी। फायरिंग से मजदूरों और गांव में दहशत का माहौल छा गया। विरोध में अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने गांव में बैठक कर नारेबाजी कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर माफियाओं के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है।
इसी तरह बसवार में भी खुलेआम अवैध बालू खनन की वसूली को भी लेकर दो पक्षों में चिंगारी सुलग रही है। बताया जाता है कि घूरपुर के कंजासा और बसवार में खुलेआम अवैध बालू खनन पिछले तीन माह पूर्व से शुरू हुआ है।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रतापगढ़ कुंडा तहसील में किसानों का धरना प्रदर्शन
    1
    प्रतापगढ़ कुंडा तहसील में किसानों का धरना प्रदर्शन
    user_रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    पत्रकार हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.