logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रामगंजमंडी पालिका अध्यक्ष पद के लिए पवन बाबेल और नरेंद्र काला आमने-सामने भाजपा के 24, कांग्रेस के 14 और निर्दलीय के 2 पार्षद जीते नगर पालिका चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद अब सभी की निगाहें नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव पर टिक गई हैं। 40 वार्डों वाली रामगंजमंडी नगर पालिका में भाजपा ने 24 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को 14 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 2 वार्डों में जीत मिली है। अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 सितंबर को निर्वाचित पार्षदों द्वारा किया जाएगा। वार्ड नंबर 27 से कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पवन बाबेल निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। इसके बाद 9 सितंबर को शेष 39 वार्डों के लिए मतदान हुआ और 14 सितंबर को हुई मतगणना के बाद चुनाव परिणाम स्पष्ट हुए। पवन बाबेल और नरेंद्र काला के बीच सीधा मुकाबला अध्यक्ष पद के नामांकन की प्रक्रिया के अंतिम दिन 16 सितंबर को कांग्रेस की ओर से पवन बाबेल ने नामांकन दाखिल किया। भाजपा की ओर से नरेंद्र काला, महेश श्रीवास्तव और अखिलेश मेडतवाल ने नामांकन दाखिल किया। इसके बाद भाजपा ने नरेंद्र काला को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए अब कांग्रेस के पवन बाबेल और भाजपा के नरेंद्र काला के बीच मुकाबला है। नरेंद्र काला को भाजपा ने बनाया अधिकृत प्रत्याश नरेंद्र काला लंबे समय से रामगंजमंडी की राजनीति और कोटा स्टोन उद्योग से जुड़े रहे हैं। वे वर्तमान में कोटा स्टोन स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। हालिया नगर पालिका चुनाव में उन्होंने वार्ड नंबर 15 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की। भाजपा द्वारा अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद उनके समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशी जताई। पवन बाबेल वार्ड 27 से निर्विरोध चुने गए कांग्रेस प्रत्याशी पवन बाबेल वर्तमान में रामगंजमंडी नगर कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। नगर पालिका चुनाव में वे वार्ड नंबर 27 से निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी बनाया। पवन बाबेल के पिता गोविंद लाल गुप्ता भी रामगंजमंडी की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। भाजपा के पास 24, कांग्रेस के 14 पार्षद नगर पालिका चुनाव में भाजपा को 24, कांग्रेस को 14 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 2 सीटें मिली हैं। अध्यक्ष पद के चुनाव में बहुमत का आंकड़ा 21 है। हालांकि अध्यक्ष का चुनाव जनता सीधे नहीं करेगी, बल्कि 40 निर्वाचित पार्षद मतदान कर अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। 21 सितंबर को होगा अध्यक्ष नरेन्द्र काला पद का फैसला अध्यक्ष पद के लिए 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना की जाएगी। चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां अब पार्षदों के इर्द-गिर्द केंद्रित हो गई हैं। निर्दलीय पार्षदों के मतदान सहित सभी निर्वाचित पार्षदों का अंतिम रुख अध्यक्ष पद के चुनाव में महत्वपूर्ण रहेगा।

2 hrs ago
user_Mangilal Charan
Mangilal Charan
Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
2 hrs ago
a0285631-1284-480a-b25e-e35c8d304f47

रामगंजमंडी पालिका अध्यक्ष पद के लिए पवन बाबेल और नरेंद्र काला आमने-सामने भाजपा के 24, कांग्रेस के 14 और निर्दलीय के 2 पार्षद जीते नगर पालिका चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद अब सभी की निगाहें नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव पर टिक गई हैं। 40 वार्डों वाली रामगंजमंडी नगर पालिका में भाजपा ने 24 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को 14 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 2 वार्डों में जीत मिली है। अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 सितंबर को निर्वाचित पार्षदों द्वारा किया जाएगा। वार्ड नंबर 27 से कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पवन बाबेल निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। इसके बाद 9 सितंबर को शेष 39 वार्डों के लिए मतदान हुआ और 14 सितंबर को हुई मतगणना के बाद चुनाव परिणाम स्पष्ट हुए। पवन बाबेल और नरेंद्र काला के बीच सीधा मुकाबला अध्यक्ष पद के नामांकन की प्रक्रिया के अंतिम दिन 16 सितंबर को कांग्रेस की ओर से पवन बाबेल ने नामांकन दाखिल किया। भाजपा की ओर से नरेंद्र काला, महेश श्रीवास्तव और अखिलेश मेडतवाल ने नामांकन दाखिल किया। इसके बाद भाजपा ने नरेंद्र काला को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए अब कांग्रेस के पवन बाबेल और भाजपा के नरेंद्र काला के बीच मुकाबला है। नरेंद्र काला को भाजपा ने बनाया अधिकृत प्रत्याश नरेंद्र काला लंबे समय से रामगंजमंडी की राजनीति और कोटा स्टोन उद्योग

cf02a789-2076-4201-91c4-64551399d1ce

से जुड़े रहे हैं। वे वर्तमान में कोटा स्टोन स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। हालिया नगर पालिका चुनाव में उन्होंने वार्ड नंबर 15 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की। भाजपा द्वारा अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद उनके समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशी जताई। पवन बाबेल वार्ड 27 से निर्विरोध चुने गए कांग्रेस प्रत्याशी पवन बाबेल वर्तमान में रामगंजमंडी नगर कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। नगर पालिका चुनाव में वे वार्ड नंबर 27 से निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी बनाया। पवन बाबेल के पिता गोविंद लाल गुप्ता भी रामगंजमंडी की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। भाजपा के पास 24, कांग्रेस के 14 पार्षद नगर पालिका चुनाव में भाजपा को 24, कांग्रेस को 14 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 2 सीटें मिली हैं। अध्यक्ष पद के चुनाव में बहुमत का आंकड़ा 21 है। हालांकि अध्यक्ष का चुनाव जनता सीधे नहीं करेगी, बल्कि 40 निर्वाचित पार्षद मतदान कर अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। 21 सितंबर को होगा अध्यक्ष नरेन्द्र काला पद का फैसला अध्यक्ष पद के लिए 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना की जाएगी। चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां अब पार्षदों के इर्द-गिर्द केंद्रित हो गई हैं। निर्दलीय पार्षदों के मतदान सहित सभी निर्वाचित पार्षदों का अंतिम रुख अध्यक्ष पद के चुनाव में महत्वपूर्ण रहेगा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • री-पोलिंग के दौरान पत्रकारों से बदसलूकी, पुलिस ने खंगाला घटनास्थल
    1
    री-पोलिंग के दौरान पत्रकारों से बदसलूकी, पुलिस ने खंगाला घटनास्थल
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • भाजपा का बूथ हटाया वार्ड नंबर -3 रोजड़ी खुली दादागिरी यहां से भाजपा की प्रत्याशी सौसर बाइ चुनाव हार गई भाग संख्या 13..
    1
    भाजपा का बूथ हटाया वार्ड नंबर -3 रोजड़ी खुली दादागिरी यहां से भाजपा की प्रत्याशी सौसर बाइ चुनाव हार गई भाग   संख्या 13..
    user_Kishan Lal jangid
    Kishan Lal jangid
    Real Estate Developer Ladpura, Kota•
    4 hrs ago
  • हिन्दी हमारी पहचान-एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम-मीणा हिन्दी का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता कोटा । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा द्वारा गुरुवार को राजभाषा हिंदी पखवाड़े के दौरान सेंट्रल एकेडमी (अंग्रेजी माध्यम) सीनियर सेकेंड्री स्कूल, दादाबाड़ी, कोटा में संगोष्ठी एवं ‘आज के तकनीकी युग में हिंदी का महत्व’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान, भावनात्मक एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय विज्ञान और तकनीक का युग है। इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर और सोशल मीडिया ने हमारे जीवन में व्यापक बदलाव किया है। तकनीक के बढ़ते प्रभाव के बावजूद हिंदी का महत्व कम नहीं हुआ है, बल्कि आधुनिक तकनीक ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए नए अवसर उपलब्ध कराए हैं। सहायक निदेशक मीणा ने कहा कि हिंदी भारत की प्रमुख भाषाओं में से एक है और करोड़ों लोग इसे बोलते एवं समझते हैं। आज हिंदी का प्रयोग केवल बातचीत और साहित्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटरनेट, ब्लॉग, सोशल मीडिया, ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल समाचार और मनोरंजन के क्षेत्र में भी तेजी से बढ़ रहा है। इस अवसर पर सेंट्रल एकेडमी के निदेशक प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदी आज देश की सीमाओं से बाहर भी अपनी पहुंच बना रही है। हिंदी में तैयार वीडियो, लेख, गीत और अन्य डिजिटल सामग्री बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं भाषा तकनीक के विकास से हिंदी में अनुवाद, आवाज पहचान और डिजिटल लेखन जैसी सुविधाएं भी लगातार बेहतर हो रही हैं। सेंट्रल एकेडमी के प्राचार्य रजनीश सक्सेना ने भी हिंदी के महत्व और तकनीकी युग में इसके बढ़ते उपयोग पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान सभी को हिंदी भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प दिलाया गया। निबंध प्रतियोगिता में अक्षिता गौतम ने प्रथम, नव्या सोनी ने द्वितीय तथा प्रकल्प दाधीच ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गौरांगना हाड़ा एवं पावनी रावल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन तकनीकी सहायक प्रेम सिंह यादव ने किया।
    1
    हिन्दी हमारी पहचान-एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम-मीणा 
हिन्दी का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता 
कोटा । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा द्वारा गुरुवार को राजभाषा हिंदी पखवाड़े के दौरान सेंट्रल एकेडमी (अंग्रेजी माध्यम) सीनियर सेकेंड्री स्कूल, दादाबाड़ी, कोटा में संगोष्ठी एवं ‘आज के तकनीकी युग में हिंदी का महत्व’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान, भावनात्मक एकता और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय विज्ञान और तकनीक का युग है। इंटरनेट, मोबाइल, कंप्यूटर और सोशल मीडिया ने हमारे जीवन में व्यापक बदलाव किया है। तकनीक के बढ़ते प्रभाव के बावजूद हिंदी का महत्व कम नहीं हुआ है, बल्कि आधुनिक तकनीक ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए नए अवसर उपलब्ध कराए हैं।
सहायक निदेशक मीणा ने कहा कि हिंदी भारत की प्रमुख भाषाओं में से एक है और करोड़ों लोग इसे बोलते एवं समझते हैं। आज हिंदी का प्रयोग केवल बातचीत और साहित्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटरनेट, ब्लॉग, सोशल मीडिया, ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल समाचार और मनोरंजन के क्षेत्र में भी तेजी से बढ़ रहा है। 
इस अवसर पर सेंट्रल एकेडमी के निदेशक प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदी आज देश की सीमाओं से बाहर भी अपनी पहुंच बना रही है। हिंदी में तैयार वीडियो, लेख, गीत और अन्य डिजिटल सामग्री बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं भाषा तकनीक के विकास से हिंदी में अनुवाद, आवाज पहचान और डिजिटल लेखन जैसी सुविधाएं भी लगातार बेहतर हो रही हैं।
सेंट्रल एकेडमी के प्राचार्य रजनीश सक्सेना ने भी हिंदी के महत्व और तकनीकी युग में इसके बढ़ते उपयोग पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान सभी को हिंदी भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प दिलाया गया। निबंध प्रतियोगिता में अक्षिता गौतम ने प्रथम, नव्या सोनी ने द्वितीय तथा प्रकल्प दाधीच ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गौरांगना हाड़ा एवं पावनी रावल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन तकनीकी सहायक प्रेम सिंह यादव ने किया।
    user_Journalist Harish Yadav
    Journalist Harish Yadav
    Social Media Manager Ladpura, Kota•
    6 hrs ago
  • कोटा नगर निगम में तीन वार्डों में हुई री पोलिंग के नतीजे घोषित कोटा नगर निगम में तीन वार्डों 11, 44 और 87 के एक-एक बूथ पर हुई री पोलिंग के नतीजे आ गए हैं: इनमें से दो पर बीजेपी और एक पर कांग्रेस की जीत हुई है: वार्ड नंबर 11 में कांग्रेस की कमलेश कुमारी ने बीजेपी की सुमन नायक को 535, वार्ड 44 में बीजेपी के प्रेम सिंह ने कांग्रेस के अनूप कुमार को 71 और वार्ड 87 में बीजेपी की पुष्पा चौधरी ने कांग्रेस की लक्ष्मी कुमारी को 306 वोटों से हराया: वहीं सुकेत के वार्ड नंबर 4 के भाग 2 में हुई री पोलिंग में कांग्रेस के मोहम्मद रफीक ने बीजेपी के सत्यनारायण को 117 वोटों से हराया: इस तरह कोटा नगर निगम में बीजेपी की 57 और कांग्रेस की 39 सीटें हो गई हैं: वहीं 4 निर्दलीय हैं: वहीं सुकेत में अब कांग्रेस की 11 और बीजेपी की 10 सीटें हैं: बाकी यहां भी 4 निर्दलीय हैं जो किंगमेकर की भूमिका में हैं: कोटा नगर निगम में री पोलिंग के दौरान वार्ड 44 और 87 में काफी हंगामा हुआ था: मारपीट से लेकर धक्का-मुक्की तक हुई थी: मामले को लेकर कांग्रेस के काफी जोशीले और बड़े नेता क्रांति तिवारी ने वीडियो जारी किया है: ये अपने नाम के मुताबिक ही क्रांतिकारी नेता हैं...
    1
    कोटा नगर निगम में तीन वार्डों में हुई री पोलिंग के नतीजे घोषित 
कोटा नगर निगम में तीन वार्डों 11, 44 और 87 के एक-एक बूथ पर हुई री पोलिंग के नतीजे आ गए हैं: इनमें से दो पर बीजेपी और एक पर कांग्रेस की जीत हुई है: वार्ड नंबर 11 में कांग्रेस की कमलेश कुमारी ने बीजेपी की सुमन नायक को 535, वार्ड 44 में बीजेपी के प्रेम सिंह ने कांग्रेस के अनूप कुमार को 71 और वार्ड 87 में बीजेपी की पुष्पा चौधरी ने कांग्रेस की लक्ष्मी कुमारी को 306 वोटों से हराया: वहीं सुकेत के वार्ड नंबर 4 के भाग 2 में हुई री पोलिंग में कांग्रेस के मोहम्मद रफीक ने बीजेपी के सत्यनारायण को 117 वोटों से हराया: इस तरह कोटा नगर निगम में बीजेपी की 57 और कांग्रेस की 39 सीटें हो गई हैं: वहीं 4 निर्दलीय हैं: वहीं सुकेत में अब कांग्रेस की 11 और बीजेपी की 10 सीटें हैं: बाकी यहां भी 4 निर्दलीय हैं जो किंगमेकर की भूमिका में हैं: कोटा नगर निगम में री पोलिंग के दौरान वार्ड 44 और 87 में काफी हंगामा हुआ था: मारपीट से लेकर धक्का-मुक्की तक हुई थी: मामले को लेकर कांग्रेस के काफी जोशीले और बड़े नेता क्रांति तिवारी ने वीडियो जारी किया है: ये अपने नाम के मुताबिक ही क्रांतिकारी नेता हैं...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • हाइटेक सिटी में बीच सड़क पर कुश्ती, लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल हाइटेक सिटी में बीच सड़क पर कुश्ती, लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल, लोग कह रहे लड़कियां और लड़के नशा में! एक युवक बीच बचाव में लड़की को भी मार रहा थप्पड़
    1
    हाइटेक सिटी में बीच सड़क पर कुश्ती, लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल
हाइटेक सिटी में बीच सड़क पर कुश्ती, लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल, लोग कह रहे लड़कियां और लड़के नशा में!
एक युवक बीच बचाव में लड़की को भी मार रहा थप्पड़
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • -पोलिंग वाले 4 बूथों की काउंटिंग:वार्ड 44 और 87 में बीजेपी, वार्ड 11 व सुकेत में कांग्रेस जीती कोटा राजस्थान कोटा के नगर निकाय चुनाव के दौरान ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण कोटा नगर निगम के तीन वार्डों के तीन बूथ और सुकेत नगर पालिका के वार्ड 4 के एक बूथ पर बुधवार को कराए गए री-पोलिंग की मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू हो गई। कोटा निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि काउंटिंग वाले दिन टेक्निकल प्रॉब्लम होने की वजह से दोबारा से मतदान तीन बूथों की करवाई गई थी। आज की मतगणना हो चुकी है जिसमें दो पर बीजेपी में जीत दर्ज की।एक पर कांग्रेस के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। वार्ड 44 और 87 में बीजेपी, वार्ड 11 में कांग्रेस के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। जबकि सुकेत नगर पालिका के वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस प्रत्याशी 117 वोटो से जीते। वार्ड बीजेपी कांग्रेस जीत अंतर 11 सुमन नायक (हार) कमलेश कुमारी (जीत) 535 44 प्रेम सिंह (जीत) अनूप कुमार (हार) 71 87 पुष्पा चौधरी (जीत) लक्ष्मी कुमारी (हार) 305 सुकेत पालिका (वार्ड 4) सत्यनारायण (हार) मोहम्मद रफीक (जीत) 117 पोलिंग वाले कोटा नगर निगम के वार्ड 11, 44 और 87 के एक-एक बूथ पर बुधवार शाम 6 बजे तक मतदान हुआ था। तीनों बूथों पर कुल मतदान प्रतिशत 76.89 प्रतिशत रहा। वार्ड 11 के बूथ पर 507, वार्ड 44 में 920 और वार्ड 87 के बूथ पर 742 वोट डाले गए। वहीं सुकेत नगर पालिका के वार्ड 4 के बूथ पर 746 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां मतदान प्रतिशत 77.15 रहा। नगर निगम के तीन वार्ड में किसको कितने वोट मिले वार्ड वोट पड़े कांग्रेस भाजपा हार जीत अंतर 11 7916 4162 3627 535 44 6783 3222 3293 71 83 4327 1951 2257 305 सुबह 6 बजे से कलेक्ट्री में पुलिस जाब्ता रहेगा। मतगणना को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली है। कलेक्ट्री परिसर में सुबह 6 बजे से ही भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा। मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए जांच और पहचान पत्र की व्यवस्था रहेगी। प्रशासन की ओर से मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
    4
    -पोलिंग वाले 4 बूथों की काउंटिंग:वार्ड 44 और 87 में बीजेपी, वार्ड 11 व सुकेत में कांग्रेस जीती


कोटा राजस्थान 
कोटा के नगर निकाय चुनाव के दौरान ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण कोटा नगर निगम के तीन वार्डों के तीन बूथ और सुकेत नगर पालिका के वार्ड 4 के एक बूथ पर बुधवार को कराए गए री-पोलिंग की मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू हो गई।
कोटा निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि काउंटिंग वाले दिन टेक्निकल प्रॉब्लम होने की वजह से दोबारा से मतदान तीन बूथों की करवाई गई थी। आज की मतगणना हो चुकी है जिसमें दो पर बीजेपी में जीत दर्ज की।एक पर कांग्रेस के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। वार्ड 44 और 87 में बीजेपी, वार्ड 11 में कांग्रेस के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। जबकि सुकेत नगर पालिका के वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस प्रत्याशी 117 वोटो से जीते।
वार्ड	बीजेपी	कांग्रेस	जीत अंतर
11	सुमन नायक (हार)	कमलेश कुमारी (जीत)	535
44	प्रेम सिंह (जीत)	अनूप कुमार (हार)	71
87	पुष्पा चौधरी (जीत)	लक्ष्मी कुमारी (हार)	305
सुकेत पालिका (वार्ड 4)	सत्यनारायण (हार)	मोहम्मद रफीक (जीत)	117
पोलिंग वाले कोटा नगर निगम के वार्ड 11, 44 और 87 के एक-एक बूथ पर बुधवार शाम 6 बजे तक मतदान हुआ था। तीनों बूथों पर कुल मतदान प्रतिशत 76.89 प्रतिशत रहा। वार्ड 11 के बूथ पर 507, वार्ड 44 में 920 और वार्ड 87 के बूथ पर 742 वोट डाले गए। वहीं सुकेत नगर पालिका के वार्ड 4 के बूथ पर 746 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां मतदान प्रतिशत 77.15 रहा।
नगर निगम के तीन वार्ड में किसको कितने वोट मिले
वार्ड	वोट पड़े	कांग्रेस	भाजपा	हार जीत अंतर
11	7916	4162	3627	535
44	6783	3222	3293	71
83	4327	1951	2257	305
सुबह 6 बजे से कलेक्ट्री में पुलिस जाब्ता रहेगा। मतगणना को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली है। कलेक्ट्री परिसर में सुबह 6 बजे से ही भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा। मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए जांच और पहचान पत्र की व्यवस्था रहेगी। प्रशासन की ओर से मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
    user_Dushyant singh gehlot journal
    Dushyant singh gehlot journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • निष्पक्ष रिपोर्टिंग रोकने के लिए लोकेश जोशी जर्नलिस्ट पर हमला, मोबाइल छीना झपटी, लूट।। कोटा नगर निगम उप चुनाव वार्ड 87 फ़र्ज़ी मतदान शिकायतें, निष्पक्ष रिपोर्टिंग, फिर निष्पक्ष रिपोर्टिंग रोकने के लियें, लोकेश जोशी जर्नलिस्ट पर हमला, मोबाइल छीना झपटी, लूट, फिर पत्रकारों की शिकायत , एफ आई आर दर्ज, नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर कई घण्टे का धरना,
    1
    निष्पक्ष रिपोर्टिंग रोकने के लिए लोकेश जोशी जर्नलिस्ट पर हमला, मोबाइल छीना झपटी, लूट।।
कोटा नगर निगम उप चुनाव वार्ड 87 फ़र्ज़ी मतदान शिकायतें, निष्पक्ष रिपोर्टिंग, फिर निष्पक्ष रिपोर्टिंग रोकने के लियें, लोकेश जोशी जर्नलिस्ट पर हमला, मोबाइल छीना झपटी, लूट, फिर पत्रकारों की शिकायत , एफ आई आर दर्ज, नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर कई घण्टे का धरना,
    user_Kishan Lal jangid
    Kishan Lal jangid
    Real Estate Developer Ladpura, Kota•
    4 hrs ago
  • 2500 वोट की फतह... शानू इनायत का शानदार इस्तकबाल पहली चुनावी पारी में भाजपा के युसूफ कड़क को दी मात, समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया जोरदार स्वागत
    1
    2500 वोट की फतह... शानू इनायत का शानदार इस्तकबाल
पहली चुनावी पारी में भाजपा के युसूफ कड़क को दी मात, समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया जोरदार स्वागत
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • वार्ड 94 में गणेश महोत्सव की धूम, बच्चों ने संभाली उत्सव की कमान कोटा राजस्थान कोटा। तलवंडी स्थित वार्ड 94 के सेक्टर-2 में युवा शक्ति ग्रुप, तलवंडी की ओर से गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में क्षेत्र के छोटे बच्चे एव बुजुर्ग जन एव महिलाए उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं और भगवान श्री गणेश की प्रतिदिन पूजा-अर्चना कर रहे हैं। गणेश महोत्सव के दौरान रोजाना भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा एवं आरती की जाती है। बच्चों में भी गणेश उत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बच्चे स्वयं आयोजन की व्यवस्थाओं में भाग लेकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि क्षेत्र मे प्रथम बार बच्चों द्वारा मिलकर आयोजित किया जा रहा यह गणेश महोत्सव आसपास के लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रतिदिन पूजा-अर्चना के दौरान क्षेत्र के लोग भी शामिल होकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद ले रहे हैं। छोटे बच्चे जो आयोजकों है उन्हों का कहना है कि गणेश महोत्सव के माध्यम से बच्चों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्कारों के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
    4
    वार्ड 94 में गणेश महोत्सव की धूम, बच्चों ने संभाली उत्सव की कमान
कोटा राजस्थान 
कोटा। तलवंडी स्थित वार्ड 94 के सेक्टर-2 में युवा शक्ति ग्रुप, तलवंडी की ओर से गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में क्षेत्र के छोटे बच्चे एव बुजुर्ग जन एव महिलाए उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं और भगवान श्री गणेश की प्रतिदिन पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
गणेश महोत्सव के दौरान रोजाना भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा एवं आरती की जाती है। बच्चों में भी गणेश उत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बच्चे स्वयं आयोजन की व्यवस्थाओं में भाग लेकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ रहे हैं।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि क्षेत्र मे प्रथम बार बच्चों द्वारा मिलकर आयोजित किया जा रहा यह गणेश महोत्सव आसपास के लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रतिदिन पूजा-अर्चना के दौरान क्षेत्र के लोग भी शामिल होकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद ले रहे हैं।
छोटे बच्चे जो आयोजकों है उन्हों का कहना है कि गणेश महोत्सव के माध्यम से बच्चों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्कारों के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_Dushyant singh gehlot journal
    Dushyant singh gehlot journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.