Shuru
Apke Nagar Ki App…
फैक्ट्री की दीवार से टकराया ट्रकः ओवरटेक करते समय दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर बिड़ौली। झिंझाना में शामली से करनाल की ओर जा रहा एक ट्रक पंवार ढाबे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा तब हुआ जब पीछे से ओवरटेक कर रहे एक अन्य ट्रक ने चलते ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक फैक्ट्री की दीवार से जा टकराया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक में सवार चालक और परिचालक ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। टक्कर मारने वाला दूसरा ट्रक मौके से फरार हो गया। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
Shakir ali
फैक्ट्री की दीवार से टकराया ट्रकः ओवरटेक करते समय दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर बिड़ौली। झिंझाना में शामली से करनाल की ओर जा रहा एक ट्रक पंवार ढाबे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा तब हुआ जब पीछे से ओवरटेक कर रहे एक अन्य ट्रक ने चलते ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक फैक्ट्री की दीवार से जा टकराया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक में सवार चालक और परिचालक ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। टक्कर मारने वाला दूसरा ट्रक मौके से फरार हो गया। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
More news from Shamli and nearby areas
- भारत:मोदी सरकार के विकास कार्यों की खुली पोल, सड़क पर ही बन गया वाटर फाल भारत:मोदी सरकार के विकास कार्यों की खुली पोल, सड़क पर ही बन गया वाटर फाल1
- शामली 🚨 अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा दावा! गैंगस्टर का वीडियो वायरल, हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा! 😱1
- कैरटू बिजलीघर में संविदा कर्मियों का करीब एक साल से वेतन लंबित आर्थिक संकट से जूझ रहे कर्मचारी, बकाया वेतन भुगतान की मांग झिंझाना। कैरटू स्थित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र पर कार्यरत संविदा कर्मियों का करीब एक साल से वेतन लंबित होने का मामला सामने आया है। संविदा कर्मी अमित कुमार और सनोद कुमार का आरोप है कि वे नियमित रूप से ड्यूटी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें लंबे समय से मासिक वेतन का भुगतान नहीं किया गया है।कर्मियों के मुताबिक, वेतन भुगतान की समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ-साथ एमएस मैहर एंटरप्राइजेज को कई बार व्हाट्सऐप के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं हुआ है।करीब एक साल से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उनका कहना है कि परिवार का खर्च चलाना और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो रहा है। लंबे समय से भुगतान अटका होने के चलते संविदा कर्मियों में रोष है।संविदा कर्मियों ने विभागीय अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर लंबित वेतन का जल्द भुगतान कराने की मांग की है। साथ ही भविष्य में वेतन का भुगतान समय से कराने की भी अपील की है। इस दौरान अध्यक्ष रविंद्र कुमार, सनोद कुमार, अमित कुमार, बिजेंदर, बाबू, प्रमोद, सागर, बुद्ध प्रकाश, बिट्टू समेत लाइनमैन मौजूद रहे। *सद्दाम खान*2
- कैरटू बिजलीघर के संविदा कर्मियों का एक साल से वेतन नही मिला। आर्थिक संकट से जूझ रहे कर्मचारियों ने भुगतान की मांग की बिड़ौली/झिंझाना के कैरटू स्थित 33केवी विद्युत उपकेंद्र पर कार्यरत संविदा कर्मियों का लगभग एक साल से वेतन लंबित है। संविदा कर्मी अमित कुमार और सनोद कुमार ने आरोप लगाया है कि वे नियमित रूप से ड्यूटी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें लंबे समय से मासिक वेतन का भुगतान नहीं किया गया है।कर्मियों के अनुसार, वेतन भुगतान की समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों और एमएस मैहर एंटरप्राइजेज को कई बार व्हाट्सऐप के माध्यम से सूचित किया गया है। इसके बावजूद अब तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है।लगभग एक साल से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उनका कहना है कि परिवार का खर्च चलाना और दैनिक आवश्यकताएं पूरी करना मुश्किल हो रहा है। लंबे समय से भुगतान अटका होने के कारण संविदा कर्मियों में रोष व्याप्त है। संविदा कर्मियों ने विभागीय अधिकारियों से इस मामले का संज्ञान लेने और लंबित वेतन का जल्द भुगतान कराने की मांग की है। उन्होंने भविष्य में भी वेतन का भुगतान समय पर सुनिश्चित करने की अपील की है।इस दौरान अध्यक्ष रविंद्र कुमार, सनोद कुमार, अमित कुमार, बिजेंदर, बाबू, प्रमोद, सागर, बुद्ध प्रकाश और बिट्टू सहित अन्य लाइनमैन मौजूद रहे।2
- हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी एसटीएफ एवं शामली पुलिस हत्यारों को पकड़ने में जुटी जल्द अंजाम तक पहुंचाने का वायदा1
- शामली। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में झिंझाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 315 बोर के तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार। शामली जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना झिंझाना पुलिस ने एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के आदेश पर जनपद में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान थाना झिंझाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सलमान पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला पीरजादगान, कस्बा व थाना कैराना, जनपद शामली को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद थाना झिंझाना पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1
- कुंजपुरा के पास राइस मिल में बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की गई जान कुंजपुरा के पास राइस मिल में बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की गई जान2
- उत्तर प्रदेश सरकार ने दी 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सौगात उत्तर प्रदेश सरकार ने दी 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सौगात1