भारत की जनगणना-2027": अब घर बैठे करें अपनी स्वगणना: दीपक रावत *"भारत की जनगणना-2027": अब घर बैठे करें अपनी 'स्व-गणना', कमिश्नर दीपक रावत ने की पोर्टल से स्वयं स्वगणना की शुरुआत और सभी नागरिकों से इसका अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील* कुमाऊँ कमिश्नर एवं सचिव माननीय मुख्यमंत्री, दीपक रावत द्वारा अवगत कराया गया है कि 'भारत की जनगणना-2027' के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) में इस बार नागरिकों के लिए एक नई और महत्वपूर्ण सुविधा 'स्व-गणना' (Self-Enumeration) के रूप में जोड़ी गई है। *स्व-गणना पोर्टल का समय (10 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026)* तक है। कुमाऊं आयुक्त ने बताया कि जनगणना के इतिहास में यह पहली बार है जब नागरिकों को स्वयं अपनी जानकारी पोर्टल पर दर्ज करने का विकल्प दिया गया है। यह सुविधा केवल 10 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक ही उपलब्ध रहेगी। इस अवधि के बाद, 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक प्रगणकों (Enumerators) द्वारा घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाएगा। स्व-गणना करने से नागरिकों को मिलेगी सटीक जानकारी: नागरिक स्वयं अपनी जानकारी पोर्टल पर सावधानीपूर्वक भर सकेंगे, जिससे त्रुटियों की संभावना न्यूनतम होगी। पोर्टल पर पहले से डाटा फीड होने के कारण, जब संगणक अगले फेज में घर आएंगे, तो उन्हें सूचनाएं बनी-बनाई मिलेंगी, जिससे कार्य में सुगमता और गति आएगी। डिजिटल माध्यम से डेटा का संकलन तेजी से होगा। डिजिटल माध्यम से अपनी गणना करने के लिए पोर्टल पर .स्थान का चयन: अपना राज्य, जिला और स्थानीय निकाय का विवरण चुनें। .मैपिंग: डिजिटल मानचित्र पर अपने घर के स्थान को चिह्नित करें। विवरण भरें: मकान एवं परिवार से संबंधित मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी भरें। .SE ID प्राप्त करें: सबमिशन के बाद आपको एक विशिष्ट SE ID प्राप्त होगी। .सुरक्षित रखें: इस SE ID को भविष्य के लिए सुरक्षित रखें। सत्यापन: जब प्रगणक (Enumerator) आपके घर आएं, तो उन्हें केवल अपनी SE ID दिखाएं। *कमिश्नर दीपक रावत ने जनपद एवं मंडल के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण कार्य में अपना सहयोग दें और अधिक से अधिक संख्या में इस स्व-गणना पोर्टल का उपयोग करें। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि नागरिकों द्वारा दी गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रहेगी।*

- नैनीताल 10 अप्रैल, 2026 सूवि। *ओवररेटिंग पर सख्त कार्रवाई: जनपद में मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण, ₹3.05 लाख का जुर्माना वसूला गया* जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशन में जनपद में प्राप्त हो रही ओवररेटिंग की शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार शुक्रवार को तहसील क्षेत्र नैनीताल, कालाढूंगी, हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल एवं लालकुआं में संचालित मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान देशी मदिरा दुकान रानीखेत रोड रामनगर, लालकुआं, हल्द्वानी तथा विदेशी मदिरा दुकान कालाढूंगी, मंडी तीनपानी बाईपास, मुखानी, जवाहर नगर, हल्द्वानी, लालकुआं, भवानीगंज, बैलपड़ाव, तल्लीताल आदि क्षेत्रों में अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से अधिक दरों पर मदिरा विक्रय किए जाने सहित अन्य अनियमितताएं पाई गईं। इन अनियमितताओं के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 64/74 के अंतर्गत संबंधित विक्रेताओं पर कुल ₹3 लाख 05 हजार का जुर्माना आरोपित कर तत्काल सरकारी राजस्व में जमा कराया गया। प्रशासन द्वारा समस्त मदिरा विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु निर्धारित एमआरपी के अनुसार ही मदिरा का विक्रय सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। *जनपद प्रशासन आमजन से भी अपील करता है कि यदि कहीं ओवररेटिंग अथवा अन्य अनियमितता पाई जाती है, तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराएं, ताकि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।*1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- आज हुई बड़ी बैठक के बाद बदला सिस्टम, अब घर बैठे होगी पूरी जनगणना मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है… आज बागेश्वर जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जहां जनगणना 2026 के पहले चरण का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस बैठक के बाद अब जनगणना की प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान और आधुनिक हो गई है, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने बैठक में बताया कि जनगणना देश के विकास की रीढ़ है, क्योंकि इसी के आधार पर सरकार भविष्य की योजनाएं तैयार करती है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक की भागीदारी इस अभियान को सफल बनाने के लिए बेहद जरूरी है। पहले चरण में 25 अप्रैल से 25 मई तक मकान सूचीकरण और आवास गणना का कार्य किया जाएगा, जिसमें जिले के हर घर का विवरण दर्ज किया जाएगा। इससे योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंच सकेगा और विकास कार्यों में पारदर्शिता आएगी। इस बार सबसे खास बात ‘स्वयं गणना’ की सुविधा है। अब नागरिक 10 अप्रैल से 24 अप्रैल तक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए घर बैठे अपनी जानकारी खुद भर सकते हैं। इससे समय की बचत होगी और लोगों को लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिन लोगों के लिए ऑनलाइन सुविधा संभव नहीं है, उनके लिए भी पूरी व्यवस्था की गई है। प्रगणक घर-घर जाकर सभी आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगे, जिससे कोई भी व्यक्ति इस प्रक्रिया से छूट न पाए। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सही जानकारी देकर देश के विकास में अपना योगदान दें। #Census2026 #Bageshwar #MeetingUpdate #SelfEnumeration #DigitalIndia #BreakingNews #Trending #ViralNews #IndiaNews #PublicAwareness #GovernmentUpdate #HindiNews #MeraHaqNews1
- नैनीताल:एक पल की चूक बनी जानलेवा, पानी की टंकी में डूबा मासूम1
- गौ तस्करों से पुलिस की हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में 4 गौ तस्कर गोली लगने से हुए घायल, यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी है, प्रदेश को अपराध मुक्त करने व गौकशी पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस अभियान चला रही है, मुरादाबाद जनपद के डिलारी थाना क्षेत्र के ढकिया गाँव में पुलिस टीम चेकिंग कर रही है, उसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर जा रहे बदमाशों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया उसी समय बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, घायल अवस्था में दो बदमाशों को पुलिस ने धरदबोचा, जबकि 3 बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए, फरार बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया, फरार हुए गौ तस्करों की धरपकड़ के लिए भोजपुर थाना क्षेत्र की इस्लाम नगर चौकी क्षेत्र में पुलिस चेकिंग कर रही थी उसी दौरान बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन संदिग्धों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, पुलिस के रोकने पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी फायरिंग में मोहम्मद शफी और रिज़वान गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे बदमाश एहतेशाम को पुलिस ने दौड़कर धरदबोचा, घायल बदमाशों को पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी भोजपुर में भर्ती कराया है, पुलिस गिरफ्त में आये शफी ,रिज़वान डिलारी थाना इलाके के तुमड़िया कला के रहने वाले हैं, जबकि एहतेशाम जामा मस्जिद भोजपुर कस्बे का रहने वाला है, बीते एक दिन पहले डिलारी थाना क्षेत्र में गौकशी की घटना कारित की गई थी, घटना के अनावरण के लिए कई टीमों का गठन किया गया था इसी को लेकर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी, उसी समय पुलिस को ये सफलता हाथ लगी, पुलिस गिरफ्त में ये बदमाश गौकशी की घटना में शामिल थे, पुलिस ने इनकी निशानदेही पर अवैध तमंचे, खोखा कारतूस, बाइक बरामद हुए हैं, बाइट :-- कुँवर आकाश सिंह एसपी देहात2
- उत्तराखंड:धरना स्थल को लेकर आमने-सामने आंगनबाड़ी कार्य कृतिया व एसडीएम लोहाघाट1
- विडियो देखें- अररिया (बिहार) बिहार में जंगल राज अपने चरम पर.! दिन दहाड़े एक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या.! बिहार में 'जंगलराज पार्ट 2' की चर्चा के बीच अररिया से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस के सामने ही भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला।1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- नासा के आर्टेमिस मिशन के स्पेस क्राफ्ट ओरियन कैप्सूल में सवार अंतरिक्ष 10 अप्रैल की रात प्रशांत महासागर में लैंड करेंगे। लैंडिंग के दौरान स्पेस क्राफ्ट ओरियन की परीक्षा तब होगी , जब उसे 1,650 डिग्री सेल्सियस तापमान से होकर गुजरना होगा। चारों यात्री तेज रफ्तार के साथ पृथ्वी की ठीक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। नासा ने प्रेस रिलीज कर आर्टेमिस 2 की ताजा जानकारी दी है। नासा के अनुसार इस मिशन में उन्होंने चंद्रमा के ऐतिहासिक निकट से गुजरते हुए मानव दूरी का नया रिकॉर्ड बनाया है। अंतरिक्ष यात्रियों का दल हाई स्पीड से आग के गोले की तरह पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश करने जा रहा है। शुक्रवार, 10 अप्रैल, 2026 को प्रशांत महासागर में उतरेंगे। इस पल की सफलता का सभी को बेसब्री से इंतजार है। अंतरिक्ष यात्री धरती पर उतरने के लिए जरूरी उपकरणों की जांच कर रहे हैं। साथ ही विकिरण प्रयोग कर रहे हैं। इनके अलावा ओरियन कैप्सूल के मैन्युअल उड़ान परीक्षण भी कर रहे हैं। यह तैयारियां बेहद जरूरी हैं और वैज्ञानिकों का कहना है कि चारों अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षित हैं और इन तैयारियों को खूब समझते हैं। नासा को इस मिशन की सफलता का पूरा भरोसा है और लैंडिंग तक कोई दिक्कत नहीं आएगी। आर्टेमिस ll मिशन पृथ्वी के अलावा किसी दूसरे ग्रह पर जीवन बसाने को लेकर पहला कदम है। सफलता का यह प्रयास अमेरिका का नहीं बल्कि समूचे विश्व का है। वर्तमान में दुनिया का हर कोई देश चांद और मंगल पर पहुंचने की ख्वाइश रखता है। इस दिशा में इसरो भी पीछे नहीं रहना चाहता, जबकि जापान और चायना भी तैयारियों में जुटे हुए हैं।1