खबर औरैया से जहाँ पर अजीतमल तहसील मे किया गया समाधान दिवस का आयोजन *औरैया 04 अप्रैल 2026-* संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायती आवेदन पत्रों को विभागीय अधिकारी स्वयं संज्ञान लेकर स्थलीय निरीक्षण के उपरांत निष्पक्षता के साथ दोनों पक्षों को संतुष्ट करते हुए समाधान सुनिश्चित करें। जिससे किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के लिए बार-बार परेशान न होना पड़े। जिलाधिकारी डॉ० इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने तहसील अजीतमल में आयोजित संपूर्ण समाधान में क्षेत्र से आये फरियादियों के समस्या संबंधी आवेदन लेकर उनकी समस्याओं को सुनते हुए संबंधितों को दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई समस्या ग्रस्त आमजन अपनी समस्या के लिए बार-बार न भटके और उसे सही समाधान मिले इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपनी ड्यूटी का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए समस्याओं का निराकरण करें। प्रार्थी दिनेश बाबू पुत्र गजराज सिंह नि० अजुआपुर ने अवगत कराया कि प्रार्थी के नाम विधुत कनेक्शन संख्या 7411474000 पंजीकृत है प्रार्थी ने जब से विद्युत मीटर लगवाया था उसके बाद से उसकी मीटर रीडिंग ज्यादा निकलती थी जिसकी शिकायत प्रार्थी ने की फिर उसके बाद विभाग द्वारा चेक मीटर दिनांक 17.12.2025 को लगा दिया गया था तब से लेकर आज तक कोई भी विभाग से कर्मचारी विधुत बिल निकालने नही आया है। अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि प्रार्थी की समस्या का समाधान कराये जाने की कृपा करें । जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि शिकायत का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। प्रार्थिनी श्रीमती सरला देवी पत्नी स्व० अरविन्द निवासी ग्राम बल्लापुर ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि प्रार्थिनी द्वारा सन 2025 में प्रधानमंत्री आवास हेतु तहसील दिवस अजीतमल में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया था जिसका संदर्भ सं0 30102625001422 है। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा विधवा महिला होने के कारण तत्काल जांच करने के आदेश दिये गये थे। श्रीमान् जी के आदेशानुसार जांच हुयी और जांच में प्रार्थिनी पात्र महिला पायी गयी थी। इसके बावजूद भी विभाग द्वारा आज तक प्रार्थिनी को आवास नहीं दिया गया है। प्रार्थिनी एक विधवा वृद्ध महिला है जिसके पास कोई पक्का मकान नहीं है। ऐसे में प्रार्थिनी को वर्षात के दिनों में कच्चे मकान में पन्नी डालकर गुजारा करने को मजबूर है। अतः श्रीमान् जी से निवेदन है कि प्रार्थिनी को प्रधानमंत्री आवास दिलाये जाने की कृपा करे। जिस पर जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक डीआरडीए को निर्देश दिए कि मामले की जांच कर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। प्रार्थिनी लक्ष्मी देवी पत्नी रंजीत निवासी पटेल नगर बाबरपुर ने प्रार्थना पत्र देते हुए अवगत कराया कि प्रार्थिनी ने जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था जब कि प्रार्थिनी चार माह से बराबर नगर पंचायत बाबरपुर के चक्कर काट रही है परन्तु प्रार्थिनी को बराबर टहला दिया जाता है। अतः श्रीमान से निवेदन है कि प्रार्थिनी के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की कृपा करें जिस पर जिलाधिकारी ने अधिषाशी अधिकारी नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल को निर्देषित किया कि जांच कराकर आज ही निस्तारण करना सुनिश्चित करें। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 134 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 05 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) अजीतमल अरसला नाज,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुरेंद्र कुमार, तहसीलदार अजीतमल अविनाश कुमार, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
खबर औरैया से जहाँ पर अजीतमल तहसील मे किया गया समाधान दिवस का आयोजन *औरैया 04 अप्रैल 2026-* संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायती आवेदन पत्रों को विभागीय अधिकारी स्वयं संज्ञान लेकर स्थलीय निरीक्षण के उपरांत निष्पक्षता के साथ दोनों पक्षों को संतुष्ट करते हुए समाधान सुनिश्चित करें। जिससे किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के लिए बार-बार परेशान न होना पड़े। जिलाधिकारी डॉ० इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने तहसील अजीतमल में आयोजित संपूर्ण समाधान में क्षेत्र से आये फरियादियों के समस्या संबंधी आवेदन लेकर उनकी समस्याओं को सुनते हुए संबंधितों को दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई समस्या ग्रस्त आमजन अपनी समस्या के लिए बार-बार न भटके और उसे सही समाधान मिले इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपनी ड्यूटी का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए समस्याओं का
निराकरण करें। प्रार्थी दिनेश बाबू पुत्र गजराज सिंह नि० अजुआपुर ने अवगत कराया कि प्रार्थी के नाम विधुत कनेक्शन संख्या 7411474000 पंजीकृत है प्रार्थी ने जब से विद्युत मीटर लगवाया था उसके बाद से उसकी मीटर रीडिंग ज्यादा निकलती थी जिसकी शिकायत प्रार्थी ने की फिर उसके बाद विभाग द्वारा चेक मीटर दिनांक 17.12.2025 को लगा दिया गया था तब से लेकर आज तक कोई भी विभाग से कर्मचारी विधुत बिल निकालने नही आया है। अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि प्रार्थी की समस्या का समाधान कराये जाने की कृपा करें । जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि शिकायत का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। प्रार्थिनी श्रीमती सरला देवी पत्नी स्व० अरविन्द निवासी ग्राम बल्लापुर ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि प्रार्थिनी द्वारा सन 2025 में प्रधानमंत्री आवास हेतु तहसील दिवस अजीतमल में
जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया था जिसका संदर्भ सं0 30102625001422 है। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा विधवा महिला होने के कारण तत्काल जांच करने के आदेश दिये गये थे। श्रीमान् जी के आदेशानुसार जांच हुयी और जांच में प्रार्थिनी पात्र महिला पायी गयी थी। इसके बावजूद भी विभाग द्वारा आज तक प्रार्थिनी को आवास नहीं दिया गया है। प्रार्थिनी एक विधवा वृद्ध महिला है जिसके पास कोई पक्का मकान नहीं है। ऐसे में प्रार्थिनी को वर्षात के दिनों में कच्चे मकान में पन्नी डालकर गुजारा करने को मजबूर है। अतः श्रीमान् जी से निवेदन है कि प्रार्थिनी को प्रधानमंत्री आवास दिलाये जाने की कृपा करे। जिस पर जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक डीआरडीए को निर्देश दिए कि मामले की जांच कर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। प्रार्थिनी लक्ष्मी देवी पत्नी रंजीत निवासी पटेल नगर बाबरपुर ने प्रार्थना पत्र देते
हुए अवगत कराया कि प्रार्थिनी ने जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था जब कि प्रार्थिनी चार माह से बराबर नगर पंचायत बाबरपुर के चक्कर काट रही है परन्तु प्रार्थिनी को बराबर टहला दिया जाता है। अतः श्रीमान से निवेदन है कि प्रार्थिनी के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की कृपा करें जिस पर जिलाधिकारी ने अधिषाशी अधिकारी नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल को निर्देषित किया कि जांच कराकर आज ही निस्तारण करना सुनिश्चित करें। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 134 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 05 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) अजीतमल अरसला नाज,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुरेंद्र कुमार, तहसीलदार अजीतमल अविनाश कुमार, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
- औरैया में रविवार को महाराजा निषाद राज गुह्य की जयंती पर निषाद समाज के लोगों के द्वारा शहर में एक शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ो की संख्या में निषाद समाज के लोग मौजूद रहे। यात्रा में निषाद राज की झांकी आकर्षक का केंद्र रही। यात्रा में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम सहित अन्य सपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।2
- सदर को कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सुभाष चौराहे पर सदर कोतवाल राजकुमार व पुलिस वाली के साथ चलाया वाहन चेकिंग अभियान, कई वाहनों को रोक कर किया गया चेक वही सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने कहा कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट का आवास प्रयोग करें और शराब पीकर वाहन न चलाएं।1
- अजीतमल औरैया। तहसील अजीतमल के संगम सभागार में आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी जिसमें अधिकतर शिकायते राजस्व एवं गैस सिलेंडर से संबंधित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. इंद्र मणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने की। इस दौरान जिले के समस्त आला अधिकारियों ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील दिवस में कुल 138 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 9 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के निर्देश दिए गए। जिला अधिकारी डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसील दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास और सामाजिक कल्याण से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। अधिकारियों ने मौके पर ही कई मामलों में जांच के आदेश दिए और संबंधित कर्मचारियों को जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान फरियादियों ने प्रशासन की पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, उपजिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत, तहसीलदार अविनाश कुमार, कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी, नायब तहसीलदार प्रतिभा पाल सहित जनपद एवं तहसील अजीतमल के अधिकारी मौजूद रहे।1
- KMC दिबियापुर के कृष्णा मेडिकल सेंटर में आयुष्मान भारत योजना लागू, अब गरीबों को मिलेगा मुफ्त व हाई-टेक इलाज दिबियापुर/औरैया (रिपोर्ट: विकास अवस्थी): औद्योगिक नगर दिबियापुर में फफूंद रोड पर स्थित प्रतिष्ठित 'कृष्णा मेडिकल सेंटर' (केएमसी) को अब केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'आयुष्मान भारत योजना' से संबद्ध कर दिया गया है। इस योजना के लागू होने से क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों को महानगरों जैसी हाई-टेक चिकित्सा सुविधाएं और मुफ्त इलाज मिल सकेगा। अस्पताल के संचालक एवं एडवांस लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. बृजेश गुप्ता ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी अंचल के मरीजों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं देना है। केएमसी अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, मॉड्यूलर ओटी, आईसीयू (ICU), एनआईसीयू (NICU), डायलिसिस, डिजिटल एक्स-रे और पैथोलॉजी जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं मौजूद हैं। अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की एक मजबूत टीम तैनात की गई है, जिसमें प्रतिदिन महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता शर्मा उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा, सेना में 27 साल का तजुर्बा रखने वाले कर्नल दीक्षित मुख्य सलाहकार के रूप में और 40 वर्षों का अनुभव रखने वालीं रिटायर्ड आर्मी डॉक्टर मेजर पूर्णिमा दीक्षित सप्ताह में चार दिन अपनी सेवाएं देंगी। अस्पताल में ऑर्थो सर्जन डॉ. शैलेश कटिहार सहित कई अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक भी 24 घंटे सेवा में रहेंगे। आयुष्मान योजना के शुभारंभ अवसर पर अस्पताल के पूरे स्टाफ में भारी उत्साह देखा गया। इस मौके पर डॉ. बृजेश यादव, एडवोकेट कमलेश कुमार यादव, डॉ. शैलेश कटिहार, प्रदीप गुप्ता, मंजीत राजपूत और तबरेज आलम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- जनपद के थाना फफूंद क्षेत्र में एक युवक के अपहरण, मारपीट और लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्राम पहाड़पुर थाना सहार निवासी राज कुमार पुत्र रामवीर सिंह ने बताया कि वह 2 अप्रैल की रात करीब 8 बजे मुडेना स्थित रामदत्त की मड़ैया से निमंत्रण में शामिल होकर घर वापस लौट रहा था। तभी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास कुछ दबंगों ने उसे जबरन पकड़ लिया और सुनसान जगह पर ले गए। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसका वीडियो भी बनाया, जिसमें उसे गाली-गलौज करते हुए जबरन पैर पकड़कर माफी मंगवाई गई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे डरकर उसे मजबूरन आरोपियों के पैर छूने पड़े। राज कुमार ने आरोप लगाया कि हमलावर उसका करीब 7 हजार रुपये नकद और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। बाद में जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब उसने आरोपियों की पहचान की। पीड़ित ने नामजद सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना फफूंद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।1
- औरैया में जीएसटी व्यवस्था को सरल और न्यायसंगत बनाने की मांग तेज हो गई है। व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए नए और पुराने बर्तनों पर अलग-अलग कर दर को समाप्त करने, ई-वे बिल में छोटी त्रुटियों पर कार्रवाई न करने और जांच प्रक्रिया को व्यावहारिक बनाने की मांग उठाई। इसके साथ ही ईंट भट्ठों के लिए समाधान योजना दोबारा लागू करने, फर्जी फर्मों पर रोक लगाने और ऑनलाइन व्यापार पर नियंत्रण की भी मांग की गई। ज्ञापन के दौरान व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे।।2
- संदलपुर ब्लॉक की गढ़िया ग्राम पंचायत में रविवार को अचानक ओले गिरने लगे, जिससे खेत सफेद हो गए। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।1
- खबर औरैया से एडवोकेट पर हुआ प्राण घातक हमला जिला न्यायाधीश को दिया शिकायती प्रार्थना पत्र मुकदमा पंजीकृत1