Shuru
Apke Nagar Ki App…
सवाईमाधोपुर के बड़ा गांव में आयोजित मूर्ति अनावरण समारोह एवं कन्हैया दंगल प्रतियोगिता कार्यक्रम में विधायक हंसराज मीना हुए शामिल सपोटरा विधायक हंसराज मीणा सवाई माधोपुर के बड़ा गांव में धनसिंह मीणा IRS से सेवानिवृत्त द्वारा आयोजित स्वर्गीय माता-पिता की मूर्ति अनावरण समारोह एवं कन्हैया दंगल प्रतियोगिता कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक इंद्रजीत सहायक अभिषेक शुक्ला ने रविवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि विधायक हंसराज मीणा का स्वागत सम्मान किया गया। विधायक मीणा ने कहा कि अपने माता-पिता की स्मृति को सम्मान देते हुए समाज को प्रेरणा देने का यह कार्य वास्तव में सराहनीय एवं अनुकरणीय है। साथ ही दंगल प्रतियोगिता जैसे आयोजन हमारी ग्रामीण संस्कृति, युवाओं के उत्साह और खेल परंपरा को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।
RK LIVE KARAULI
सवाईमाधोपुर के बड़ा गांव में आयोजित मूर्ति अनावरण समारोह एवं कन्हैया दंगल प्रतियोगिता कार्यक्रम में विधायक हंसराज मीना हुए शामिल सपोटरा विधायक हंसराज मीणा सवाई माधोपुर के बड़ा गांव में धनसिंह मीणा IRS से सेवानिवृत्त द्वारा आयोजित स्वर्गीय माता-पिता की मूर्ति अनावरण समारोह एवं कन्हैया दंगल प्रतियोगिता कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक इंद्रजीत सहायक अभिषेक शुक्ला ने रविवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि विधायक हंसराज मीणा का स्वागत सम्मान किया गया। विधायक मीणा ने कहा कि अपने माता-पिता की स्मृति को सम्मान देते हुए समाज को प्रेरणा देने का यह कार्य वास्तव में सराहनीय एवं अनुकरणीय है। साथ ही दंगल प्रतियोगिता जैसे आयोजन हमारी ग्रामीण संस्कृति, युवाओं के उत्साह और खेल परंपरा को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- जाखोदा पंचायत ग्राम विकास अधिकारी सविता चौधरी का हुआ तबादला, विदाई समारोह मे लोगों ने किया भव्य स्वागत सपोटरा उपखंड की जाखोदा ग्राम पंचायत में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी सविता चौधरी का नादौती पंचायत समिति में तबादला होने पर ग्रामीणों ने भावभीनी विदाई देते हुए भव्य स्वागत-सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने साफा और माल्या पहनाकर भव्य स्वागत किया ।ग्रामीण आशू मीना ने रविवार शाम 4:00 बजे बताया कि सविता चौधरी ने अपने कार्यकाल के दौरान पंचायत क्षेत्र में लंबित पड़े कई मामलों का त्वरित निस्तारण किया। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लोगों के साथ समान व्यवहार किया और कार्य करने की शैली से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हुआ।ग्रामीणों ने कहा कि चौधरी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।विदाई समारोह के दौरान ग्रामीणों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके कार्यों को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।लोगों ने कहा कि सविता चौधरी ने अपनी कार्यशैली, ईमानदारी और सरल स्वभाव से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया है। इस दौरान पृथ्वी पटेल,भरतलाल पटेल, वार्ड पंच हेमराज,युवा नेता शिवम् आदिबासी, आशू जाखोदा,महेश मीना,मनोज टाटू, राजाराम मीना, रामराज मीना, राजू मीना, रणजीत बैरवा, नरेश आदि मौजूद रहे।1
- जाखोदा पंचायत से विदाई पर ग्राम विकास अधिकारी सविता चौधरी का भव्य सम्मान कार्यशैली, ईमानदारी और जनसेवा से जीता दिल, नादौती में नई जिम्मेदारी सपोटरा उपखंड की जाखोदा ग्राम पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी सविता चौधरी के तबादले पर आयोजित विदाई समारोह भावनाओं और सम्मान से सराबोर रहा, जहां ग्रामीणों ने उनके कार्यकाल को यादगार बताया जाखोदा ग्राम पंचायत में उस समय भावुक और गौरवपूर्ण माहौल देखने को मिला जब ग्राम विकास अधिकारी सविता चौधरी को उनके तबादले पर भव्य सम्मान के साथ विदाई दी गई। नादौती पंचायत समिति में नई जिम्मेदारी मिलने पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और पंचायत कर्मचारियों ने मिलकर उनके सम्मान में एक सुसंगठित कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान लोगों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि सविता चौधरी ने न केवल प्रशासनिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया, बल्कि एक संवेदनशील अधिकारी के रूप में भी अपनी अलग पहचान बनाई। ग्रामीण आशू मीना ने बताया कि उनके कार्यकाल में पंचायत के कई वर्षों से लंबित मामलों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तारण हुआ। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता दी, जिससे आमजन में प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सविता चौधरी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में अहम भूमिका निभाई। सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा, आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में उनकी सक्रिय भागीदारी रही। विदाई समारोह के दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी ईमानदारी, सरलता और कार्यशैली को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। कार्यक्रम के अंत में उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पृथ्वी पटेल, भरतलाल पटेल, वार्ड पंच हेमराज, युवा नेता शिवम् आदिवासी, आशू जाखोदा, महेश मीना, मनोज टाटू, राजाराम मीना, रामराज मीना, राजू मीना, रणजीत बैरवा, नरेश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सविता चौधरी की विदाई सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके कार्यों के प्रति जनता के सम्मान और विश्वास की सशक्त झलक बनकर सामने आई।1
- करौली जिला अस्पताल मार्ग पर प्रशासन ने रविवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर स्थाई-अस्थाई कब्जे हटाए। हालांकि, दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि यह कार्रवाई पक्षपातपूर्ण थी, जिसमें कुछ को बख्श दिया गया। व्यापारियों ने नगर परिषद पर राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप भी लगाया है।4
- राज सरकार का विकास रथ पहुंचा कांचरौली लोगों को दी जानकारी करौली भाजपा पूर्व जिला महामंत्री तेज सिंह जमालपुरिया का स्वागत करते वक्त मज़ाक में सगाई करने की डिमांड विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने जताई सहमति4
- सरकार की योजनाएं जनहितकारी, स्थानीय प्रशासन समस्याओं का नहीं कर रहा समाधान..... हिंडौन सिटी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के हिंडौन नगर अध्यक्ष डॉ अमीर खान ने कहा कि राज्य सरकार ने कई जनहितकारी योजनाएं शुरू की हुई है, लेकिन स्थानीय प्रशासन जन समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहा है। सुनिए पूरा वीडियो.....2
- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष डॉ. आमिर खान ने हिंडौन प्रशासन पर जनहित समस्याओं पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार प्रशासन को अवगत कराने के साथ-साथ जिला कलेक्टर को भी पत्र लिखा जा चुका है, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।1
- राजस्थान में भाजपा की 'ग्राम विकास रथ यात्रा' के तहत कैमला और खेडला गाँवों में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी सहित अन्य नेताओं ने ग्रामीणों को 'विकसित भारत@2047' के संकल्प और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। इस दौरान जल जीवन मिशन और किसानों को दिन में बिजली जैसी प्रमुख उपलब्धियां भी गिनाई गईं।1
- करौली जिले से बड़ी खबर सपोटरा इलाके में हुआ सत्रारंभ प्रधानाचार्य वाक् पीठ संगोष्ठी का आयोजन दो दिवसीय संगोष्ठी कार्यक्रम में ब्लॉक सपोटरा के सभी प्रधानाचार्य हुए शामिल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौड़ागांव में हुआ आयोजन मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सर्वेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ आयोजन भामाशाह श्रीलाल फौजी भूत्यापुरा रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के रूप में धर्मराज मीना ने की शिरकत, दो दिवसीय संगोष्ठी कार्यक्रम में शिक्षा का स्तर बढ़ाने को लेकर हुई चर्चा, विभिन्न विषयों पर हुई वार्ता मुख्य शिक्षा अधिकारी ने तनाव मुक्त होकर बच्चों को पढ़ाने की कई बात, कार्यक्रम समापन पर हुआ सामूहिक राष्ट्रगान।1