logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

“चुपचाप बढ़ रही है लिवर की बीमारी, क्या आप सुरक्षित हैं?” बरेली। विश्व यकृत दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह के मार्गदर्शन में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC) सी.बी. गंज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को यकृत (लिवर) के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश द्वारा उपस्थित मरीजों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को “स्वस्थ लिवर – स्वस्थ जीवन” की शपथ दिलाकर की गई। इस दौरान सभी ने लिवर की सुरक्षा हेतु संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या अपनाने का संकल्प लिया। इसके पश्चात चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधु गुप्ता ने अपने संबोधन में लिवर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह शरीर का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है, जो शरीर को विषैले तत्वों से मुक्त करने, पाचन प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने तथा ऊर्जा संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में फैटी लिवर, हेपेटाइटिस सहित अन्य लिवर संबंधी रोगों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनका प्रमुख कारण असंतुलित खानपान, जंक फूड का अधिक सेवन, शारीरिक निष्क्रियता तथा नशे की प्रवृत्ति है। डॉ. गुप्ता ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि समय रहते सावधानी बरतकर अधिकांश लिवर रोगों से बचा जा सकता है। उन्होंने सलाह दी कि शराब एवं तंबाकू से दूर रहें, संतुलित एवं पौष्टिक आहार ग्रहण करें, प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें, हेपेटाइटिस-बी का टीकाकरण कराएं तथा बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवाइयों का सेवन न करें। कार्यक्रम में फार्मासिस्ट हिर्देश, स्टाफ नर्स सरिता, मनमोहन, लैब टेक्नीशियन श्रवण, एएनएम सरस्वती, रामलली, रजनी मिश्रा, मनु तथा आशा कार्यकर्ता सुबिता, संतोष सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रिय सहभागिता रही। अंत में सभी को लिवर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

7 hrs ago
user_Journalist Aditya Bhardwaj
Journalist Aditya Bhardwaj
पत्रकार आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

“चुपचाप बढ़ रही है लिवर की बीमारी, क्या आप सुरक्षित हैं?” बरेली। विश्व यकृत दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह के मार्गदर्शन में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC) सी.बी. गंज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को यकृत (लिवर) के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश द्वारा उपस्थित मरीजों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को “स्वस्थ लिवर – स्वस्थ जीवन” की शपथ दिलाकर की गई। इस दौरान सभी ने लिवर की सुरक्षा हेतु संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या अपनाने का संकल्प लिया। इसके पश्चात चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधु गुप्ता ने अपने संबोधन में लिवर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह शरीर का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है, जो शरीर को विषैले तत्वों से मुक्त करने, पाचन प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने तथा ऊर्जा संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में फैटी लिवर, हेपेटाइटिस सहित अन्य लिवर संबंधी रोगों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनका प्रमुख कारण असंतुलित खानपान, जंक फूड का अधिक सेवन, शारीरिक निष्क्रियता तथा नशे की प्रवृत्ति है। डॉ. गुप्ता ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि समय रहते सावधानी बरतकर अधिकांश लिवर रोगों से बचा जा सकता है। उन्होंने सलाह दी कि शराब एवं तंबाकू से दूर रहें, संतुलित एवं पौष्टिक आहार ग्रहण करें, प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें, हेपेटाइटिस-बी का टीकाकरण कराएं तथा बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवाइयों का सेवन न करें। कार्यक्रम में फार्मासिस्ट हिर्देश, स्टाफ नर्स सरिता, मनमोहन, लैब टेक्नीशियन श्रवण, एएनएम सरस्वती, रामलली, रजनी मिश्रा, मनु तथा आशा कार्यकर्ता सुबिता, संतोष सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रिय सहभागिता रही। अंत में सभी को लिवर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बरेली में राष्ट्रीय बजरंग दल बरेली के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार के समर्थन में ज्ञापन, पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप एसएसपी ऑफिस में जुटे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी , बरेली से जिला संवाददाता अभिलेख रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली, 20 अप्रैल। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ब्रज प्रांत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे एसएसपी कार्यालय परिसर में काफी हलचल रही। संगठन ने थाना इज्जतनगर में तैनात एसएसआई जावेद अली और क्षेत्राधिकारी (सीओ सिटी तृतीय) पंकज श्रीवास्तव पर पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए हैं। ज्ञापन में बताया गया कि 16 अप्रैल 2026 को एसएसआई जावेद अली अपने सरकारी आवास (आईटीआर कॉलोनी, सीबीगंज) पर ड्यूटी के दौरान मौजूद थे, जहां कथित रूप से अनैतिक गतिविधियों के संचालन का आरोप लगाया गया है। संगठन का कहना है कि सूचना मिलने पर बजरंग दल के जिलाध्यक्ष रोहित गंगवार ने डायल 112 पुलिस को मौके पर बुलाया और स्वयं भी वहां पहुंचे। आरोप है कि मौके पर एक महिला मौजूद थी, जो वीडियो बनाए जाने के दौरान मौके से फरार हो गई। इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई गई है। संगठन ने आरोप लगाया कि मामले के उजागर होने के बाद एसएसआई जावेद अली ने दबाव बनाने की नीयत से संबंधित महिला को थाने बुलाकर, क्षेत्राधिकारी पंकज श्रीवास्तव की सहमति से रोहित गंगवार के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351 के तहत मुकदमा संख्या 146/26 दर्ज करा दिया। इसे पूरी तरह दुर्भावनापूर्ण और षड्यंत्र के तहत की गई कार्रवाई बताया गया है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि जांच के दौरान सीओ पंकज श्रीवास्तव ने जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार को बंद कमरे में बुलाकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और समझौते का दबाव बनाया, जो एक जिम्मेदार अधिकारी के आचरण के विपरीत है। संगठन ने इस व्यवहार की कड़ी निंदा की है। इसके अलावा संगठन का दावा है कि घटना के समय डायल 112 पीआरवी की जीडी में किसी भी प्रकार की मारपीट या धमकी का कोई उल्लेख नहीं है, जिससे दर्ज एफआईआर की सत्यता पर सवाल खड़े होते हैं। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने इस पूरे प्रकरण को एक राष्ट्रवादी कार्यकर्ता के उत्पीड़न का प्रयास करार देते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं पुलिस विभाग की छवि को धूमिल कर रही हैं और समाज में आक्रोश पैदा कर रही हैं। प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं: एसएसआई जावेद अली और सीओ पंकज श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विजिलेंस जांच कराई जाए। रोहित गंगवार के खिलाफ दर्ज एफआईआर संख्या 146/26 को निरस्त किया जाए। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। भविष्य में कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को रोकने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो जिला मुख्यालय पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत महामंत्री सुनील गुप्ता, प्रांत संगठन मंत्री हरेंद्र सिंह , रोहित गंगवार जिला अध्यक्ष बरेली RBD, अमित गंगवार जिला अध्यक्ष AHP, अनुपम, विवेक, सोमिल अग्रवाल,रविंद्र अग्रवाल, देवेंद्र ठाकुर, शिवा, आदेश गंगवार सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर दर्ज किए हैं
    1
    बरेली में राष्ट्रीय बजरंग दल बरेली के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार के समर्थन में ज्ञापन, पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप
एसएसपी ऑफिस में जुटे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी
, बरेली से जिला संवाददाता अभिलेख रस्तोगी की रिपोर्ट
बरेली, 20 अप्रैल। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ब्रज प्रांत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे एसएसपी कार्यालय परिसर में काफी हलचल रही। संगठन ने थाना इज्जतनगर में तैनात एसएसआई जावेद अली और क्षेत्राधिकारी (सीओ सिटी तृतीय) पंकज श्रीवास्तव पर पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए हैं।
ज्ञापन में बताया गया कि 16 अप्रैल 2026 को एसएसआई जावेद अली अपने सरकारी आवास (आईटीआर कॉलोनी, सीबीगंज) पर ड्यूटी के दौरान मौजूद थे, जहां कथित रूप से अनैतिक गतिविधियों के संचालन का आरोप लगाया गया है। संगठन का कहना है कि सूचना मिलने पर बजरंग दल के जिलाध्यक्ष रोहित गंगवार ने डायल 112 पुलिस को मौके पर बुलाया और स्वयं भी वहां पहुंचे। आरोप है कि मौके पर एक महिला मौजूद थी, जो वीडियो बनाए जाने के दौरान मौके से फरार हो गई। इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई गई है। संगठन ने आरोप लगाया कि मामले के उजागर होने के बाद एसएसआई जावेद अली ने दबाव बनाने की नीयत से संबंधित महिला को थाने बुलाकर, क्षेत्राधिकारी पंकज श्रीवास्तव की सहमति से रोहित गंगवार के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351 के तहत मुकदमा संख्या 146/26 दर्ज करा दिया। इसे पूरी तरह दुर्भावनापूर्ण और षड्यंत्र के तहत की गई कार्रवाई बताया गया है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि जांच के दौरान सीओ पंकज श्रीवास्तव ने जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार को बंद कमरे में बुलाकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और समझौते का दबाव बनाया, जो एक जिम्मेदार अधिकारी के आचरण के विपरीत है। संगठन ने इस व्यवहार की कड़ी निंदा की है।
इसके अलावा संगठन का दावा है कि घटना के समय डायल 112 पीआरवी की जीडी में किसी भी प्रकार की मारपीट या धमकी का कोई उल्लेख नहीं है, जिससे दर्ज एफआईआर की सत्यता पर सवाल खड़े होते हैं।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने इस पूरे प्रकरण को एक राष्ट्रवादी कार्यकर्ता के उत्पीड़न का प्रयास करार देते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं पुलिस विभाग की छवि को धूमिल कर रही हैं और समाज में आक्रोश पैदा कर रही हैं।
प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:
एसएसआई जावेद अली और सीओ पंकज श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विजिलेंस जांच कराई जाए।
रोहित गंगवार के खिलाफ दर्ज एफआईआर संख्या 146/26 को निरस्त किया जाए।
दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।
भविष्य में कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को रोकने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो जिला मुख्यालय पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत महामंत्री सुनील गुप्ता, प्रांत संगठन मंत्री हरेंद्र सिंह , रोहित गंगवार जिला अध्यक्ष बरेली RBD, अमित गंगवार जिला अध्यक्ष AHP, अनुपम, विवेक, सोमिल अग्रवाल,रविंद्र अग्रवाल, देवेंद्र ठाकुर, शिवा, आदेश गंगवार सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर दर्ज किए हैं
    user_Abhinay Rastogi
    Abhinay Rastogi
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • #ज्ञानवापी मस्जिद कयामत तक मस्जिद है, मस्जिद के नाम पर किसी से समझौता नहीं किया जा सकता,#
    1
    #ज्ञानवापी मस्जिद कयामत तक मस्जिद है, मस्जिद के नाम पर किसी से समझौता नहीं किया जा सकता,#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • gram kailee post kunwargaon budaun ye hamare gaon ka sarkari nal hai jiske liye pani nikalne ke liye nali nahi bani hai or hamare gaon ka pradhan bhi nahi sunta hamari kripa karke hamare sarkari nal ki nali ban bane ki kripa kare aapki mahan kripa hogi my name vipin kumar prajapati
    1
    gram kailee post kunwargaon budaun 
ye hamare gaon ka sarkari nal hai jiske liye pani nikalne ke liye nali nahi bani hai or hamare gaon ka pradhan bhi nahi sunta hamari 
kripa karke hamare sarkari nal ki nali ban bane ki kripa kare 
aapki mahan kripa hogi 
my name vipin kumar prajapati
    user_Vipin kumar prajapati
    Vipin kumar prajapati
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बदायूँ ब्रेकिंग... बिसौली नगर के दबतौरी रोड स्थित श्री निकुंज इंटरप्राइजेज कोल्ड स्टोर में भीषण आग लगी। जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के होने कारण आग भड़कने की आशंका। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल, आसपास के लोग सहमे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। बिसौली कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंचकर हालात संभाल रही है। आग लगने से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। आग बुझाने का कार्य जारी है और स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।
    4
    बदायूँ ब्रेकिंग... 
बिसौली नगर के दबतौरी रोड स्थित श्री निकुंज इंटरप्राइजेज कोल्ड स्टोर में भीषण आग लगी। 
जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के होने कारण आग भड़कने की आशंका।
आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
मौके पर अफरा-तफरी का माहौल, आसपास के लोग सहमे।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
बिसौली कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंचकर हालात संभाल रही है।
आग लगने से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
आग बुझाने का कार्य जारी है और स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।
    user_Vijay Gautam
    Vijay Gautam
    बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सुभाष नगर के चौधरी टेंट हाउस से माल लेकर एक ई रिक्शा संजय नगर के लिए जा रहा था की कुदेशिया पुल पर कार को बचाने में ई रिक्शा पलट गया जिससे उसमें बैठे हसू नाम का मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया उसे बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
    1
    सुभाष नगर के चौधरी टेंट हाउस से माल लेकर एक ई रिक्शा संजय नगर के लिए जा रहा था की कुदेशिया पुल पर  कार को बचाने में ई रिक्शा पलट गया जिससे उसमें बैठे हसू नाम का मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया उसे बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
    user_Press reporter
    Press reporter
    Bareilly, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • बरेली। शहर में ट्रैवल सेवाओं को नई दिशा देते हुए मेक माई ट्रिप के बरेली ब्रांच का शुभारंभ मेयर उमेश गौतम ने फीता काटकर किया। यह नया कार्यालय ट्यूलिप टावर में स्थापित किया गया है, जो अब आम जनता को अपनी सेवाएं प्रदान करेगा। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य उपस्थित रहे। बरेली ऑफिस की संचालिका टीना भसीन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यालय के माध्यम से लोगों को फ्लाइट, ट्रेन, होटल बुकिंग और हॉलिडे पैकेज जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि मेक माई ट्रिप का उद्देश्य ग्राहकों को सरल, सुरक्षित और किफायती यात्रा सेवाएं प्रदान करना है। इस नए कार्यालय के खुलने से बरेली और आसपास के लोगों को बेहतर ट्रैवल प्लानिंग में सुविधा मिलेगी।
    1
    बरेली। शहर में ट्रैवल सेवाओं को नई दिशा देते हुए मेक माई ट्रिप के बरेली ब्रांच का शुभारंभ मेयर उमेश गौतम ने फीता काटकर किया। यह नया कार्यालय ट्यूलिप टावर में स्थापित किया गया है, जो अब आम जनता को अपनी सेवाएं प्रदान करेगा।
उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य उपस्थित रहे। बरेली ऑफिस की संचालिका टीना भसीन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यालय के माध्यम से लोगों को फ्लाइट, ट्रेन, होटल बुकिंग और हॉलिडे पैकेज जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि मेक माई ट्रिप का उद्देश्य ग्राहकों को सरल, सुरक्षित और किफायती यात्रा सेवाएं प्रदान करना है। इस नए कार्यालय के खुलने से बरेली और आसपास के लोगों को बेहतर ट्रैवल प्लानिंग में सुविधा मिलेगी।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • #मानव जीवन विकास सेवा समिति के अध्यक्ष नईम ख़ान ने अपनी टीम के साथ पाटिल ज्वैलर्स अनिल पाटिल जी के साथ भव्य उद्घाटन में शामिल हुए।#
    1
    #मानव जीवन विकास सेवा समिति के अध्यक्ष नईम ख़ान ने अपनी टीम के साथ पाटिल ज्वैलर्स अनिल पाटिल जी के साथ भव्य उद्घाटन में शामिल हुए।#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • फरसा-डंडा लहराने पर कार्रवाई की चेतावनी खबर: मेरठ में परशुराम जयंती के मौके पर निकाली जा रही शौर्य यात्रा के दौरान हथियार लहराने पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। डिप्टी एसपी सुचिता सिंह ने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग फरसा और डंडे लहरा रहे हैं, उनकी फोटोग्राफी की जा रही है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को तुरंत सभी डंडे नीचे कराने के निर्देश दिए और कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि त्योहार और जुलूस शांति और मर्यादा के साथ ही मनाए जाएं, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    फरसा-डंडा लहराने पर कार्रवाई की चेतावनी
खबर:
मेरठ में परशुराम जयंती के मौके पर निकाली जा रही शौर्य यात्रा के दौरान हथियार लहराने पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। डिप्टी एसपी सुचिता सिंह ने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग फरसा और डंडे लहरा रहे हैं, उनकी फोटोग्राफी की जा रही है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को तुरंत सभी डंडे नीचे कराने के निर्देश दिए और कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि त्योहार और जुलूस शांति और मर्यादा के साथ ही मनाए जाएं, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ बहुत पुराने कार्यकर्ता जिनका पूरा जीवन भारतीय जनता पार्टी की सेवा में बीत गया समर्थक भाजपाई इफ्तेखार अहमद अंसारी उर्फ धरती पकड़ नेताजी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं को घर-घर पहुंचने का काम किया है उन्होंने संकल्प लिया है हर वार्ड में रैली मिशन 2027 भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने संकल्प लिया फिर से सरकार भारतीय जनता पार्टी की बने संकल्प लिया है जब तक सरकार नहीं बन जाती तब तक वह हर रैली में नंगे पांव चलकर अपनी अल्पसंख्यक समाज को जगाने का काम करेंगे प्रचार प्रसार करेंगे भले सरकार ने उन्हें कुछ दिया हो ना दिया हो पार्टी के लिए हमेशा समर्पित रहते हैं उन्होंने कहा कि सरकार की समस्त योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे 2000 से अधिक अल्पसंख्यक समाज को सदस्यता दिला चुके हैं 5000 पर हमारे लक्ष्य पहुंचने वाला है और हम 50000 तक अल्पसंख्यक समाज को जोड़ने का काम करेंगे मिशन 2027 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद ही दम लेंगे हर वार्ड में हर जिले में शहर में पार्टी की नीति योजनाओं का जन-जन पहुंचने का काम करेंगे उन्होंने कहा शिकार अहमद अंसारी ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा का हूं पार्टी भारतीय जनता पार्टी विकास की ओर जा रही है देश को ले जा रही है कोई भेदभाव नहीं कर रही है सभी योजनाओं का हर क्षेत्र हर समाज के लोगों को दे रही है कोई भेदभाव नहीं कर रही है चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो चाहे नई का सम्मान हो सभी क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है
    1
    आज दिनांक 19  अप्रैल 2026 को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ बहुत पुराने कार्यकर्ता जिनका पूरा जीवन भारतीय जनता पार्टी की सेवा में बीत गया समर्थक भाजपाई इफ्तेखार अहमद अंसारी उर्फ धरती पकड़ नेताजी ने   प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं को घर-घर पहुंचने का काम किया है उन्होंने संकल्प लिया है हर वार्ड में  रैली मिशन 2027  भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने संकल्प लिया  फिर से सरकार भारतीय जनता पार्टी की बने संकल्प लिया है जब तक सरकार नहीं बन जाती तब तक वह हर रैली में नंगे पांव चलकर अपनी अल्पसंख्यक समाज  को जगाने का काम करेंगे प्रचार प्रसार करेंगे भले सरकार ने उन्हें कुछ दिया हो ना दिया हो पार्टी के लिए हमेशा समर्पित रहते हैं उन्होंने कहा कि सरकार की समस्त योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे 2000 से अधिक अल्पसंख्यक समाज को सदस्यता दिला चुके हैं 5000 पर हमारे लक्ष्य पहुंचने वाला है और हम 50000 तक अल्पसंख्यक समाज को जोड़ने का काम करेंगे मिशन 2027 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद ही दम लेंगे हर वार्ड में हर जिले में शहर में पार्टी की नीति योजनाओं का जन-जन पहुंचने का काम करेंगे उन्होंने कहा शिकार अहमद अंसारी ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा का हूं पार्टी भारतीय जनता पार्टी विकास की ओर जा रही है देश को ले जा रही है कोई भेदभाव नहीं कर रही है सभी योजनाओं का  हर क्षेत्र हर समाज के लोगों को दे रही है कोई भेदभाव नहीं कर रही है चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो चाहे नई का सम्मान हो सभी क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है
    user_NO1 BN NEWS LIVE
    NO1 BN NEWS LIVE
    Doctor बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.