logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर आईटीआई कैथल में जिला स्तरीय सेमिनार एवं प्रदर्शनी आयोजित कैथल, 11 मई। हरियाणा राज्य विज्ञान नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद, पंचकूला के मार्गदर्शन में राजकीय आईटीआई कैथल के सभागार में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय सेमिनार, मॉडल प्रदर्शनी एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कंवल कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डीआईपीआरओ कैथल नसीब सैनी मौजूद रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश मच्छाल, प्रधानाचार्य एवं जिला युवा समन्वयक अधिकारी कैथल ने की। अपने संबोधन में सतीश मच्छाल ने कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस भारत की वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि 11 मई 1998 को पोखरण में किए गए परमाणु परीक्षण ने भारत को विश्व के प्रमुख तकनीकी राष्ट्रों में स्थापित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में नवाचार के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कंवल कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष का थीम “यंत्र-युगांतर फॉर एडवांसिंग न्यू टेक्नोलॉजी, रिसर्च एंड एक्सीलरेशन” नवाचार और तकनीकी विकास के महत्व को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारत के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और नवाचारकों के योगदान ने देश को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया है और युवाओं को इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डीआईपीआरओ कैथल नसीब सैनी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि भारत ने अंतरिक्ष अनुसंधान, परमाणु ऊर्जा और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने युवाओं से तकनीकी शिक्षा एवं नवाचार को अपनाकर भारत को तकनीकी सुपरपॉवर बनाने में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान तकनीकी प्रदर्शनी, सेमिनार एवं नवाचार और तकनीकी विकास पर चर्चा आयोजित की गई। साथ ही तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विज्ञान विशेषज्ञ के रूप में सहायक प्राचार्य डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज कैथल डॉ. रुपाली चुघ, सुशील कुमार जिला विज्ञान विशेषज्ञ  तथा  आईएमसी सोसाइटी आईटीआई कैथल नरेश कुमार उपस्थित रहे। मंच संचालन रणधीर ढांडा, करियर मार्गदर्शन अनुदेशक द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार प्रधानाचार्य आईटीआई पटनावा, सुदेश रानी, रोहित, उमेश, प्रदीप कुमार, शमशेर सिंह कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना, संजीव कुमार, श्रीमती मीनाक्षी, इंदुबाला, विनीत कुमार, सुमन देवी, रिचा जांगड़ा, नवीन कुमार कालिया, संदीप कुमार, कुमारी विजेता, सत्यवान, हितेश कुमार, पवन कुमार, प्रेरणा, राजा रानी आईटीआई महिला कैथल, प्रदीप नैन, पवन कुमार, जोगिंदर, दिलबाग सिंह आईटीआई पूंडरी तथा प्रमोद कुमार आईटीआई चीका सहित अनेक शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

1 hr ago
user_SKT NEWS KAITHAL
SKT NEWS KAITHAL
कैथल, कैथल, हरियाणा•
1 hr ago
b8f04d68-f0ca-4f95-bc6c-10632143ab42

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर आईटीआई कैथल में जिला स्तरीय सेमिनार एवं प्रदर्शनी आयोजित कैथल, 11 मई। हरियाणा राज्य विज्ञान नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद, पंचकूला के मार्गदर्शन में राजकीय आईटीआई कैथल के सभागार में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय सेमिनार, मॉडल प्रदर्शनी एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कंवल कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डीआईपीआरओ कैथल नसीब सैनी मौजूद रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश मच्छाल, प्रधानाचार्य एवं जिला युवा समन्वयक अधिकारी कैथल ने की। अपने संबोधन में सतीश मच्छाल ने कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस भारत की वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि 11 मई 1998 को पोखरण में किए गए परमाणु परीक्षण ने भारत को विश्व के प्रमुख तकनीकी राष्ट्रों में स्थापित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में नवाचार के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कंवल कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष का थीम “यंत्र-युगांतर फॉर एडवांसिंग न्यू टेक्नोलॉजी, रिसर्च एंड एक्सीलरेशन” नवाचार और तकनीकी विकास के महत्व को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारत के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और नवाचारकों के योगदान ने देश को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया है और युवाओं को इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डीआईपीआरओ कैथल नसीब सैनी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि भारत ने अंतरिक्ष अनुसंधान, परमाणु ऊर्जा और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने युवाओं से तकनीकी शिक्षा एवं नवाचार को अपनाकर भारत को तकनीकी सुपरपॉवर बनाने में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान तकनीकी प्रदर्शनी, सेमिनार एवं नवाचार और तकनीकी विकास पर चर्चा आयोजित की गई। साथ ही तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विज्ञान विशेषज्ञ के रूप में सहायक प्राचार्य डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज कैथल डॉ. रुपाली चुघ, सुशील कुमार जिला विज्ञान विशेषज्ञ  तथा  आईएमसी सोसाइटी आईटीआई कैथल नरेश कुमार उपस्थित रहे। मंच संचालन रणधीर ढांडा, करियर मार्गदर्शन अनुदेशक द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार प्रधानाचार्य आईटीआई पटनावा, सुदेश रानी, रोहित, उमेश, प्रदीप कुमार, शमशेर सिंह कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना, संजीव कुमार, श्रीमती मीनाक्षी, इंदुबाला, विनीत कुमार, सुमन देवी, रिचा जांगड़ा, नवीन कुमार कालिया, संदीप कुमार, कुमारी विजेता, सत्यवान, हितेश कुमार, पवन कुमार, प्रेरणा, राजा रानी आईटीआई महिला कैथल, प्रदीप नैन, पवन कुमार, जोगिंदर, दिलबाग सिंह आईटीआई पूंडरी तथा प्रमोद कुमार आईटीआई चीका सहित अनेक शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • आज नारायण सेवा संस्थान उदयपुर शाखा कैथल द्वारा प्रमाण पत्र वितरण समारोह में दया गुप्ता मानव मंदिर मे बच्चों को प्रमाण पत्र देकर और इनाम देकर सम्मानित किया गया आए गए अतिथियों का भी खूब मान सम्मान किया गया आज नारायण सेवा संस्थान उदयपुर शाखा कैथल द्वारा प्रमाण पत्र वितरण समारोह में दया गुप्ता मानव मंदिर मे बच्चों को प्रमाण पत्र देकर और इनाम देकर सम्मानित किया गया आए गए अतिथियों का भी खूब मान सम्मान किया गया
    1
    आज नारायण सेवा संस्थान उदयपुर शाखा कैथल द्वारा प्रमाण पत्र वितरण समारोह में दया गुप्ता मानव मंदिर मे बच्चों को प्रमाण पत्र देकर और इनाम देकर सम्मानित किया गया आए गए अतिथियों का भी खूब मान सम्मान किया गया
आज नारायण सेवा संस्थान उदयपुर शाखा कैथल द्वारा प्रमाण पत्र वितरण समारोह में दया गुप्ता मानव मंदिर मे बच्चों को प्रमाण पत्र देकर और इनाम देकर सम्मानित किया गया आए गए अतिथियों का भी खूब मान सम्मान किया गया
    user_SKT NEWS KAITHAL
    SKT NEWS KAITHAL
    कैथल, कैथल, हरियाणा•
    23 min ago
  • सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मोदी के नेतृत्व में देश स्वाभिमान के साथ छू रहा है नई ऊंचाइयां- कल्याण करनाल, 11 मई। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि एक हजार वर्ष की गुलामी के कालखंड में देश की संस्कृति, अर्थव्यवस्था और गौरव को गहरी चोट पहुंचाई गई। लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पुन: अपनी जड़ों की ओर लौटते हुए स्वाभिमान के साथ नई ऊंचाइयों को छू रहा है। श्री कल्याण आज यहां सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के मौके पर कुंजपुरा रोड स्थित सनातन धर्म मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस मौके पर शिव तांडव और भाषा एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा शिव स्तुति के भजन प्रस्तुत किए गए।  विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सबके लिए यह गौरव का क्षण है। यह पर्व स्वाभिमान से जुड़ा है। एक हजार वर्ष की गुलामी के कालखंड मुगलों और अंग्रेजों ने देश की संस्कृति, अर्थ व्यवस्था और गौरव को गहरी चोट पहुंचाई। यहां के ज्ञान भंडार को जलाया गया। लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पुन: अपनी जड़ों की ओर लौटते हुए स्वाभिमान के साथ नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यह गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कृतज्ञ हैं कि प्रधानमंत्री ने कठिन तपस्या से राष्ट्र को उस मार्ग पर खड़ा किया है जहां हम 1947 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। श्री कल्याण ने संबोधन में 25 साल पुराने गुजरात प्रवास का एक प्रेरक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि सोमनाथ मंदिर के बाहर 90 वर्षीय एक महिला ने उस समय के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा था कि यही व्यक्ति उनके मंदिरों की रक्षा कर सकता है। विधानसभा अध्यक्ष ने आक्रमणकारियों द्वारा शिवलिंग व मंदिर को खंडित किए जाने के अपमानजनक इतिहास को याद करते हुए आज के बदलते भारत की तुलना की। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में सभी को आगे बढ़ते हुए बच्चों को अध्यात्म, संस्कृति व जड़ों से जोड़ना होगा ताकि वे दुनिया में भारत का परचम लहरा सकें। मुख्यमंत्री तीर्थ योजना और महापुरुषों की जयंती का आयोजन राज्य स्तर पर करने से संस्कृति मजबूत हुई है। इससे पहले असंध के विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि भारत की संस्कृति व सभ्यता किसी अन्य मुल्क से मेल नहीं खाती। यह महापुरुष, संत-महात्माओं और वीरों की भूमि है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में 12 वर्षों में कई मंदिरों का जीर्णोद्धार हुआ है। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का सपना भी भाजपा सरकार के शासन में साकार हुआ। प्रदेश में पिछले 12 सालों से महापुरुषों की जयंती राज्य स्तर पर मनाई जा रही है। सरकार ने इतिहास के पन्नों में दबी चीजों को पटल पर लाने का प्रयास किया है। ऐसे कार्यक्रमों से सर्व समाज की आस्था मजबूत होती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुनाया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने संत-महात्माओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, मुख्य सचेतक एवं विधायक, असंध के विधायक, जिला भाजपा अध्यक्ष तथा मेयर को स्मृति चिह्न के रूप में शंख प्रदान किए गए। इस मौके पर विधायक एवं मुख्य सचेतक रामकुमार कश्यप, मेयर रेणु बाला गुप्ता, पूर्व मेयर शशि पाल मेहता, जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर, प्रभारी भारत भूषण जुयाल, पूर्व चेयरपर्सन निर्मल बैरागी, उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा, एडीसी डा. राहुल रईया, एमडी चीनी मिल अदिति, सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) सोहम शैलेंद्र, शहर के प्रबुद्धजन, मंदिर के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे। सोमनाथ मंदिर के इतिहास पर भव्य प्रदर्शनी ने किया जागरूक कार्यक्रम के दौरान सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा सोमनाथ मंदिर के इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका मुख्य अतिथि विधान विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने अवलोकन किया। सोमनाथ मंदिर के इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी ने कार्यक्रम में आने वाले आगंतुकों को मंदिर के उद्भव और इतिहास बारे जागरूक किया। यह लोगो के आकर्षण का केंद्र रही। जिला स्तरीय समारोह में भगवान शिव स्तुति भजन प्रस्तुति सहित ओम कार मंत्र जाप तथा सोमनाथ से जुड़ी कथाओं का वाचन किया गया। चार प्रमुख मंदिरों से निकाली गई कलश यात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व  के उपलक्ष्य में शहर के चार प्रमुख मंदिरों से भव्य कलश यात्राएं निकाली गईं, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई कुंजपुरा रोड स्थित सनातन धर्म मंदिर में संपन्न हुईं। इस दौरान श्री महाबीर दल मंदिर कुंजपुरा रोड, प्राचीन शिव मंदिर चार चमन, श्री शिव मंदिर सराफा बाजार, श्री दुर्गा मंदिर, पुराना बस स्टैंड  मंदिरों से कलश यात्रा निकाली गई। इन कलश यात्राओं की मुख्य विशेषता यह रही कि सभी मंदिरों से लाए गए कलशों में पवित्र गंगाजल भरा हुआ था। सनातन धर्म मंदिर पहुँचने पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष  हरविंदर कल्याण ने  सनातन धर्म मंदिर के पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
    1
    सोमनाथ स्वाभिमान पर्व
मोदी के नेतृत्व में देश स्वाभिमान के साथ छू रहा है नई ऊंचाइयां- कल्याण
करनाल, 11 मई। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि एक हजार वर्ष की गुलामी के कालखंड में देश की संस्कृति, अर्थव्यवस्था और गौरव को गहरी चोट पहुंचाई गई। लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पुन: अपनी जड़ों की ओर लौटते हुए स्वाभिमान के साथ नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
श्री कल्याण आज यहां सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के मौके पर कुंजपुरा रोड स्थित सनातन धर्म मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस मौके पर शिव तांडव और भाषा एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा शिव स्तुति के भजन प्रस्तुत किए गए।  विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सबके लिए यह गौरव का क्षण है। यह पर्व स्वाभिमान से जुड़ा है। एक हजार वर्ष की गुलामी के कालखंड मुगलों और अंग्रेजों ने देश की संस्कृति, अर्थ व्यवस्था और गौरव को गहरी चोट पहुंचाई। यहां के ज्ञान भंडार को जलाया गया। लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पुन: अपनी जड़ों की ओर लौटते हुए स्वाभिमान के साथ नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यह गर्व की बात है।
उन्होंने कहा कि कृतज्ञ हैं कि प्रधानमंत्री ने कठिन तपस्या से राष्ट्र को उस मार्ग पर खड़ा किया है जहां हम 1947 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। श्री कल्याण ने संबोधन में 25 साल पुराने गुजरात प्रवास का एक प्रेरक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि सोमनाथ मंदिर के बाहर 90 वर्षीय एक महिला ने उस समय के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा था कि यही व्यक्ति उनके मंदिरों की रक्षा कर सकता है। विधानसभा अध्यक्ष ने आक्रमणकारियों द्वारा शिवलिंग व मंदिर को खंडित किए जाने के अपमानजनक इतिहास को याद करते हुए आज के बदलते भारत की तुलना की। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में सभी को आगे बढ़ते हुए बच्चों को अध्यात्म, संस्कृति व जड़ों से जोड़ना होगा ताकि वे दुनिया में भारत का परचम लहरा सकें। मुख्यमंत्री तीर्थ योजना और महापुरुषों की जयंती का आयोजन राज्य स्तर पर करने से संस्कृति मजबूत हुई है।
इससे पहले असंध के विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि भारत की संस्कृति व सभ्यता किसी अन्य मुल्क से मेल नहीं खाती। यह महापुरुष, संत-महात्माओं और वीरों की भूमि है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में 12 वर्षों में कई मंदिरों का जीर्णोद्धार हुआ है। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का सपना भी भाजपा सरकार के शासन में साकार हुआ। प्रदेश में पिछले 12 सालों से महापुरुषों की जयंती राज्य स्तर पर मनाई जा रही है। सरकार ने इतिहास के पन्नों में दबी चीजों को पटल पर लाने का प्रयास किया है। ऐसे कार्यक्रमों से सर्व समाज की आस्था मजबूत होती है।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुनाया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने संत-महात्माओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, मुख्य सचेतक एवं विधायक, असंध के विधायक, जिला भाजपा अध्यक्ष तथा मेयर को स्मृति चिह्न के रूप में शंख प्रदान किए गए।
इस मौके पर विधायक एवं मुख्य सचेतक रामकुमार कश्यप, मेयर रेणु बाला गुप्ता, पूर्व मेयर शशि पाल मेहता, जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर, प्रभारी भारत भूषण जुयाल, पूर्व चेयरपर्सन निर्मल बैरागी, उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा, एडीसी डा. राहुल रईया, एमडी चीनी मिल अदिति, सहायक आयुक्त (प्रशिक्षणाधीन) सोहम शैलेंद्र, शहर के प्रबुद्धजन, मंदिर के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
सोमनाथ मंदिर के इतिहास पर भव्य प्रदर्शनी ने किया जागरूक
कार्यक्रम के दौरान सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा सोमनाथ मंदिर के इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका मुख्य अतिथि विधान विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने अवलोकन किया। सोमनाथ मंदिर के इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी ने कार्यक्रम में आने वाले आगंतुकों को मंदिर के उद्भव और इतिहास बारे जागरूक किया। यह लोगो के आकर्षण का केंद्र रही। जिला स्तरीय समारोह में भगवान शिव स्तुति भजन प्रस्तुति सहित ओम कार मंत्र जाप तथा सोमनाथ से जुड़ी कथाओं का वाचन किया गया।
चार प्रमुख मंदिरों से निकाली गई कलश यात्रा
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व  के उपलक्ष्य में शहर के चार प्रमुख मंदिरों से भव्य कलश यात्राएं निकाली गईं, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई कुंजपुरा रोड स्थित सनातन धर्म मंदिर में संपन्न हुईं। इस दौरान श्री महाबीर दल मंदिर कुंजपुरा रोड, प्राचीन शिव मंदिर चार चमन, श्री शिव मंदिर सराफा बाजार, श्री दुर्गा मंदिर, पुराना बस स्टैंड  मंदिरों से कलश यात्रा निकाली गई। इन कलश यात्राओं की मुख्य विशेषता यह रही कि सभी मंदिरों से लाए गए कलशों में पवित्र गंगाजल भरा हुआ था। सनातन धर्म मंदिर पहुँचने पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष  हरविंदर कल्याण ने  सनातन धर्म मंदिर के पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
    user_KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
    KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
    Local News Reporter करनाल, करनाल, हरियाणा•
    1 hr ago
  • सोना नहीं खरीद रहे लोग... सोना होगा सस्ता..... सोना बिक नहीं रहा
    1
    सोना नहीं खरीद रहे लोग... सोना होगा सस्ता..... सोना बिक नहीं रहा
    user_READ NEWS MEDIA CHANNEL
    READ NEWS MEDIA CHANNEL
    News Anchor करनाल, करनाल, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद स्थित जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी महाराज की पंचधूनी तपस्या का 14वां दिन है। उनके दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर महंत जी ने पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया।
    3
    कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद स्थित जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी महाराज की पंचधूनी तपस्या का 14वां दिन है। उनके दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर महंत जी ने पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया।
    user_Dharamvir Singh
    Dharamvir Singh
    Shahbad, Kurukshetra•
    23 hrs ago
  • 20 मई को कर्मचारी भरेंगे हुंकार,बिजली मंत्री के घर का घेराव कर करेंगे प्रदर्शन सौंपेंगे ज्ञापन इंद्री विजय कांबोज।। इंद्री बिजली विभाग के कार्यालय में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के पदाधिकारी की मीटिंग हुई जिसमें राज्य के महासचिव व जिला प्रधान ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राजेंद्र राणा ने बताया कि 20 मई को अंबाला में बिजली मंत्री के घर पर का घेराव कर्मचारी करेंगे जिसमें हरियाणा भर से कर्मचारी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे|  उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को अभी तक हरियाणा सरकार ने पूरा नहीं किया है और हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी कच्चे कर्मचारियों को अभी तक पक्का कर नहीं किया गया और ना ही समान काम समान वेतन लागू किया गया है|  जिससे खफा होकर कर्मचारी बिजली मंत्री के घर का घेराव और प्रदर्शन कर ज्ञापन सोपा जाएगा ताकि जो हरियाणा में गूंगी और बहरी सरकार है उसके कान और आंख खोलने का काम किया जाएगा उन्होंने बताया कि बीजेपी सरकार में हर विभाग में चाहे कच्चा कर्मचारी है या फिर पक्का कर्मचारी है सभी को परेशान किया हुआ है गलत नीतियों लाकर के कर्मचारियों को परेशान करने का काम किया जा रहा है कर्मचारियों में इस सरकार के प्रति गहरा रोष है और आने वाली 20 मई कर्मचारियों का गुस्सा शैलाब बनकर बिजली मंत्री के घर पर टूटेगा|
    1
    20 मई को कर्मचारी भरेंगे हुंकार,बिजली मंत्री के घर का घेराव कर करेंगे प्रदर्शन सौंपेंगे ज्ञापन
इंद्री विजय कांबोज।। इंद्री बिजली विभाग के कार्यालय में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के पदाधिकारी की मीटिंग हुई जिसमें राज्य के महासचिव व जिला प्रधान ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राजेंद्र राणा ने बताया कि 20 मई को अंबाला में बिजली मंत्री के घर पर का घेराव कर्मचारी करेंगे जिसमें हरियाणा भर से कर्मचारी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे|  उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को अभी तक हरियाणा सरकार ने पूरा नहीं किया है और हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी कच्चे कर्मचारियों को अभी तक पक्का कर नहीं किया गया और ना ही समान काम समान वेतन लागू किया गया है|  जिससे खफा होकर कर्मचारी बिजली मंत्री के घर का घेराव और प्रदर्शन कर ज्ञापन सोपा जाएगा ताकि जो हरियाणा में गूंगी और बहरी सरकार है उसके कान और आंख खोलने का काम किया जाएगा उन्होंने बताया कि बीजेपी सरकार में हर विभाग में चाहे कच्चा कर्मचारी है या फिर पक्का कर्मचारी है सभी को परेशान किया हुआ है गलत नीतियों लाकर के कर्मचारियों को परेशान करने का काम किया जा रहा है कर्मचारियों में इस सरकार के प्रति गहरा रोष है और आने वाली 20 मई कर्मचारियों का गुस्सा शैलाब बनकर बिजली मंत्री के घर पर टूटेगा|
    user_Vijay kamboj
    Vijay kamboj
    इंद्री, करनाल, हरियाणा•
    24 min ago
  • एक देश – एक किताब – एक समान शिक्षा – एक समान फीस की मांग को लेकर अभिभावकों ने निकाली पदयात्रा।👍👍👍 “एक देश – एक किताब – एक समान शिक्षा – एक समान फीस” की मांग को लेकर अभिभावकों ने निकाली पदयात्रा। यमुनानगर, 10 मई 2026। आज निजी स्कूलों द्वारा किताबों और फीस के नाम पर की जा रही कथित लूट तथा शिक्षा विभाग की सुस्ती और लापरवाही के विरोध में अभिभावकों द्वारा एक अनोखी पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के दौरान अभिभावकों ने शिक्षा व्यवस्था को जगाने के प्रतीक के रूप में भैंस के कटड़े को फूलमाला पहनाकर उसके गले में “शिक्षा विभाग जागो” का संदेश भी लगाया, जिसने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। यह पदयात्रा कन्हैया चौक, यमुनानगर से शुरू होकर प्यारा चौक तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए कहा गया कि यदि आज अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य के लिए एकजुट नहीं हुए, तो आने वाले समय में शिक्षा पूरी तरह व्यापार बन जाएगी। अभिभावकों ने हरियाणा के सभी 10 सांसदों से मांग की कि वे संसद में “एक देश – एक किताब – एक समान शिक्षा – एक समान फीस” का कानून पारित करवाने की आवाज उठाएं, ताकि हर बच्चे को समान शिक्षा और समान अवसर मिल सके। इस दौरान Sanjeev Nanda, Saravjeet, Raghav, Parminder Saini, Ankush Bakshi, Jai Ram सहित कई लोगों ने पदयात्रा में भाग लेकर अभिभावकों की आवाज बुलंद की। अभिभावकों ने चेतावनी दी कि यदि शिक्षा के नाम पर हो रही लूट और मनमानी फीस पर जल्द रोक नहीं लगाई गई, तो आने वाले समय में आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा।
    1
    एक देश – एक किताब – एक समान शिक्षा – एक समान फीस की मांग को लेकर अभिभावकों ने निकाली पदयात्रा।👍👍👍
“एक देश – एक किताब – एक समान शिक्षा – एक समान फीस” की मांग को लेकर अभिभावकों ने निकाली पदयात्रा।
यमुनानगर, 10 मई 2026।
आज निजी स्कूलों द्वारा किताबों और फीस के नाम पर की जा रही कथित लूट तथा शिक्षा विभाग की सुस्ती और लापरवाही के विरोध में अभिभावकों द्वारा एक अनोखी पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के दौरान अभिभावकों ने शिक्षा व्यवस्था को जगाने के प्रतीक के रूप में भैंस के कटड़े को फूलमाला पहनाकर उसके गले में “शिक्षा विभाग जागो” का संदेश भी लगाया, जिसने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
यह पदयात्रा कन्हैया चौक, यमुनानगर से शुरू होकर प्यारा चौक तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए कहा गया कि यदि आज अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य के लिए एकजुट नहीं हुए, तो आने वाले समय में शिक्षा पूरी तरह व्यापार बन जाएगी।
अभिभावकों ने हरियाणा के सभी 10 सांसदों से मांग की कि वे संसद में “एक देश – एक किताब – एक समान शिक्षा – एक समान फीस” का कानून पारित करवाने की आवाज उठाएं, ताकि हर बच्चे को समान शिक्षा और समान अवसर मिल सके।
इस दौरान Sanjeev Nanda, Saravjeet, Raghav, Parminder Saini, Ankush Bakshi, Jai Ram सहित कई लोगों ने पदयात्रा में भाग लेकर अभिभावकों की आवाज बुलंद की।
अभिभावकों ने चेतावनी दी कि यदि शिक्षा के नाम पर हो रही लूट और मनमानी फीस पर जल्द रोक नहीं लगाई गई, तो आने वाले समय में आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा।
    user_Gulshan Dhiman
    Gulshan Dhiman
    रादौर, यमुनानगर, हरियाणा•
    13 min ago
  • उपमंडल इसराना के गांव बवाना लाखु में लगे आंखों के कैंप में 441 पुरुष व महिलाओं ने आंखों की जांच करवाई। उपमंडल के गांव बवाना लाखु में तपेश्वर धाम शिव मंदिर में वेणु नेत्र संस्थान के संस्थापक समाजसेवी जगबीर हुड्डा ने पुरुषों व महिलाओं के लिए आंखों के कैंप का आयोजन किया।इस अवसर पर महिलाओं ने जगवीर हुड्डा का गीत गाकर स्वागत किया। इस अवसर पर 99 वर्षीय दरिया सिंह ने जगबीर हुड्डा को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जगबीर हुड्डा ने कहा कि डॉक्टर आंखों की जांच सही तरीके से करें और मरीज को संतुष्ट करें। जिन मरीजों की आंख बनाई जानी है। उनकी लिस्ट बनाई जाए और जिनको चश्मे की जरूरत है उनको निशुल्क चश्मा दिया जाए।इस अवसर पर जगवीर हुड्डा को लड्डुओं से तोला गया। जगबीर हुड्डा ने कहा कि अब तक 6:30 हजार पुरुष में महिलाओं की आंख बन चुकी है। आगे भी यह कर्म जारी रहेगा। हमें बचपन से समाज सेवा का शोक है। इसलिए लोगों की सेवा करना मेरा धर्म है।
    1
    उपमंडल इसराना के गांव बवाना लाखु में लगे आंखों के कैंप में 441 पुरुष व महिलाओं ने आंखों की जांच करवाई।
उपमंडल के गांव बवाना लाखु में तपेश्वर धाम शिव मंदिर में वेणु नेत्र संस्थान के संस्थापक समाजसेवी जगबीर हुड्डा ने पुरुषों व महिलाओं के लिए आंखों के कैंप का आयोजन किया।इस अवसर पर महिलाओं ने जगवीर हुड्डा का गीत गाकर स्वागत किया। इस अवसर पर 99  वर्षीय दरिया सिंह ने जगबीर हुड्डा को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जगबीर हुड्डा ने कहा कि डॉक्टर आंखों की जांच सही तरीके से करें और मरीज  को संतुष्ट करें। जिन मरीजों  की आंख बनाई जानी है। उनकी लिस्ट बनाई जाए और जिनको चश्मे की जरूरत है उनको निशुल्क चश्मा दिया जाए।इस अवसर पर जगवीर हुड्डा को लड्डुओं से तोला गया। जगबीर हुड्डा ने कहा कि अब तक 6:30 हजार पुरुष में महिलाओं की आंख बन चुकी है। आगे भी यह कर्म जारी  रहेगा। हमें बचपन से समाज सेवा का शोक है। इसलिए लोगों की सेवा करना मेरा धर्म है।
    user_चन्द्र सिंह जागलान पत्रकार
    चन्द्र सिंह जागलान पत्रकार
    Video Creator Israna, Panipat•
    15 min ago
  • आप बताएं कौन सही कौन गलत है SKT NEWS KAITHAL कमेंट करें
    1
    आप बताएं कौन सही कौन गलत है SKT NEWS KAITHAL कमेंट करें
    user_SKT NEWS KAITHAL
    SKT NEWS KAITHAL
    कैथल, कैथल, हरियाणा•
    28 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.