दिल्ली में विवाद हुआ देवरिया में हो गई रिश्तो का कत्ल पुलिस ने किया खुलासा देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर बनहर गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामूली विवाद में रिश्ते के भतीजे ने अपनी ही चाची की फावड़े से हत्या कर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है घटना 15 अप्रैल की देर रात की है, जब दो पटीदारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उसने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि राज विश्वकर्मा और उसकी बहन मोनी विश्वकर्मा ने मिलकर अपनी चाची रविता देवी पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। महुआडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जहां आज दो आरोपी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है बताया जा रहा है कि मृतका की बेटी और आरोपी राज की बहन के बीच दिल्ली में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो देवरिया तक पहुंचा और आखिरकार यह विवाद खौफनाक हत्याकांड में बदल गया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। बाईट-- अभिजीत आर शंकर एसपी देवरिया
दिल्ली में विवाद हुआ देवरिया में हो गई रिश्तो का कत्ल पुलिस ने किया खुलासा देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर बनहर गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामूली विवाद में रिश्ते के भतीजे ने अपनी ही चाची की फावड़े से हत्या कर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है घटना 15 अप्रैल की देर रात की है, जब दो पटीदारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उसने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि राज विश्वकर्मा और उसकी बहन मोनी विश्वकर्मा ने मिलकर अपनी चाची रविता देवी पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। महुआडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जहां आज दो आरोपी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है बताया जा रहा है कि मृतका की बेटी और आरोपी राज की बहन के बीच दिल्ली में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो देवरिया तक पहुंचा और आखिरकार यह विवाद खौफनाक हत्याकांड में बदल गया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। बाईट-- अभिजीत आर शंकर एसपी देवरिया
- देवरिया जिले के गौरी बाजार से हाटा को जाने वाली रोड पर जो भीड़भाड़ वाली सड़क है उस पर स्कूल के छात्रों द्वारा पैरों से चलने वाली पहियों को बढ़कर की जा रही हैं स्टैंड बाजी।1
- पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अशुंमान श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना भटनी पर दिनांक 16.04.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 106/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस, बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आए अभियुक्तगण 1.नितेश यादव पुत्र जयश्री यादव साकिन मठिया थाना भटनी जिला देवरिया, 2.विशाल बैठा पुत्र अखिलेश बैठा साकिन मारड़ खास थाना विजयीपुर जनपद गोपालगंज (बिहार) व 3.कन्हैया बैठा पुत्र पुर्णवासी बैठा साकिन रामपुर खोरीबारी थाना भटनी जनपद देवरिया को आज दिनांक 17.04.2026 को थाना भटनी पुलिस द्वारा मठिया गांव के पास से गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर मठिया गांव के बगीचे से चोरी गये माल दो गैस सिलेण्डर (इण्डेन कम्पनी का लगभग 15 केजी प्रत्येक) तथा प्लास्टिक की बोरी में डाटा केबल दो अदद M-King, एक सुपर वाइस, एक जिंक एलाय, एक यूनीसन तथा एक अदद एडाप्टर (विवो कम्पनी 40 वाट) तथा मोटरसाइकिल ट्यूब एक (डिवलोन कम्पनी), दो टूयूब (रालको कम्पनी), एक ट्यूब( यूपो ग्रीप कम्पनी) तथा 17 साइकिल ट्यूब (मैक्स कम्पनी), पांच सुरक्षा गैस पाइप, सात स्टोव चूल्हा टाप के साथ गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 16.04.2026 को थाना भटनी पर वादी श्री शुभनाथ शर्मा निवासी महुराव थाना भटनी जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 14.04.2026 की रात में वादी की दुकान से उपरोक्त सामान चोरी हो गया है, जिसके संबंध में थाना भटनी पुलिस द्वारा पंजीकृत मु0अ0सं0 106/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। *बरामदगी का विवरणः-* 1.दो गैस सिलेण्डर (इण्डेन कम्पनी का लगभग 15 केजी प्रत्येक) 2.प्लास्टिक की बोरी में डाटा केबल दो अदद M-King, 3.एक सुपर वाइस 4.एक जिंक एलाय 5.एक यूनीसन 6.एक अदद एडाप्टर (विवो कम्पनी 40 वाट) 7.मोटरसाइकिल ट्यूब एक (डिवलोन कम्पनी) 8.दो टूयूब (रालको कम्पनी) 9.एक ट्यूब( यूपो ग्रीप कम्पनी) 10.17 साइकिल ट्यूब (मैक्स कम्पनी) 11.पांच सुरक्षा गैस पाइप 12.सात स्टोव चूल्हा टाप ।1
- कॉलेज जाने का बहाना… होटल में प्रेमी संग पकड़ी गई बेटी | मां पुलिस लेकर पहुंची | बड़ा खुलासा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक युवती कॉलेज जाने का कहकर घर से निकली, लेकिन मां को शक होने पर वह पुलिस के साथ होटल पहुंच गई। वहां बेटी अपने प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ ली गई। घटना के बाद मौके पर हंगामा मच गया और पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी। मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आखिर क्या है पूरा मामला? देखिए पूरी खबर इस वीडियो में… वीडियो को लाइक करें 👍 चैनल को सब्सक्राइब करें 🔔 और अपनी राय कमेंट में जरूर दें 👇 #ViralVideo #PoliceCase #TodayNews #IndiaNews #TrendingNews #BigBreaking #NewsUpdate #ViralIndia #LatestNews1
- देवरिया जिला में गैस एजेंसी मालिकों द्वारा उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है, जिसको लेकर कृष्ण बिहारी दुबे ने जिलाधिकारी देवरिया को एक ज्ञापन सौंप जाँच कर कार्यवाई की मांग की है1
- नितिन नवीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला | ‘महिलाओं से विश्वासघात’ का आरोप, सड़क पर उतरेगी BJP1
- बेल्थरा रोड (बलिया): नगर के श्री संतोष गुप्ता (पायनियर) के पुत्र विवेक गुप्ता, जो आर बी चिल्ड्रेन स्कूल मुजौना के छात्र हैं, ने सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 97.04 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में द्वितीय स्थान हासिल किया है। इस शानदार उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विवेक गुप्ता का मित्रों एवं शुभचिंतकों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें बधाई दी गई। वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता ने भी छात्र का भव्य स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि विवेक की सफलता अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा है।4
- अवगत कराना है कि दिनांक 15.04.2026 की रात्रि में थाना महुआडीह के ग्राम रामपुर बनहर में दो सगे पट्टीदारों में उनके परिजनों के आपस में गाली-गलौज, लड़ाई-झगड़ा करने के दौरान विपक्षी राज विश्वकर्मा व हरेराम विश्वकर्मा पुत्रगण दिनेश विश्वकर्मा व मोनी विश्वकर्मा पुत्री दिनेश विश्वकर्मा के द्वारा रविता देवी पत्नी उमेश विश्वकर्मा को कुदाल से सिर पर मार दिया गया, जिससे रविता देवी के सिर पर चोट लगने से वह घायल हो गई, उनके परिजन उन्हें दवा इलाज हेतु एंबुलेंस से मेडिकल कालेज देवरिया ले गये जहां पर डाक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया । उक्त प्रकरण में उच्चाधिकारीगण द्वारा फॉरेन्सिक टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया गया था। उक्त प्रकरण के संबंध में मृतका के बेटे श्री शिव विश्वकर्मा की तहरीर पर थाना महुआडीह पर दिनांक 16.04.2026 को मु0अ0सं0- 83/2026 अन्तर्गत धारा- 103(1), 115(2), 352, 3(5) बीएनएस विरुद्ध अभियुक्तगण 1. राज विश्वकर्मा 2. हरेराम विश्वकर्मा पुत्रगण दिनेश 3. मोनी पुत्री दिनेश निवासीगण रामपुर बनहर थाना महुआडीह जनपद देवरिया के पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगाई गईं । पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक(उत्तरी) श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 17.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर खड़ाईच मोड़ के पास से समय करीब 10.20 बजे* अभियुक्त 1.राज विश्वकर्मा पुत्र दिनेश विश्वकर्मा व 2. मोनी विश्वकर्मा पुत्री दिनेश विश्वकर्मा निवासीगण रामपुर बनहर थाना महुआडीह जनपद देवरिया को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त राज विश्वकर्मा उपरोक्त की निशानदेही पर लीलापुल सीएचसी के पास बगीचे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (एक कुदाल) बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।2
- गाजियाबाद इंदिरापुरम में भीषण आग | सैकड़ों झुग्गियां जलकर राख | सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप यूपी के गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। लखनऊ के बाद अब गाजियाबाद में सैकड़ों झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक है कि लगातार सिलेंडर फटने की आवाजें सुनाई दे रही हैं और कई किलोमीटर दूर से आसमान में काला धुआं दिखाई दे रहा है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। इंदिरापुरम गाजियाबाद की सबसे बेशकीमती जगहों में से एक मानी जाती है, जहां इस तरह की घटना ने सभी को चौंका दिया है। देखिए मौके का पूरा वीडियो और ताज़ा अपडेट। वीडियो को लाइक करें 👍 चैनल को सब्सक्राइब करें 🔔 और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें 📢 #GhaziabadFire #IndirapuramFire #BreakingNews #UPNews #GhaziabadNews #FireNews #BigBreaking #Indirapuram #LucknowNews #UPBreaking #HindiNews #LiveFire #FireBreaking #GhaziabadBreaking #IndiaNews1
- गिरिराज सिंह का बड़ा बयान: महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को चुकानी पड़ेगी कीमत1