logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

क्रांतिकारी विचारों के साक्षी विपिनचंद्र पाल की जयंती पर दी श्रृद्धांजलि हमीरपुर। देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत सुमेरपुर कस्बे के क्रांतिकारी विचारों के साक्षी विपिनचंद्र पाल की जयंती संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि पाल को क्रांतिकारी विचारों का जनक माना जाता है। इनका जन्म 7 नवम्बर 1858 को बंगाल के सिलहट के पोइली में जन्म हुआ था। इनके पिता ताराचंद पाल और मां नारायणी दोनों बहुत विद्वान और संस्कार परायण थे। पाल प्रारम्भ से राष्ट्रवादी सोच के व्यक्ति थे। देश के प्रति इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। देश और विदेश में भारत की आजादी के लिए काम किया है। लाल बाल पाल की तिकड़ी बहुत प्रसिद्ध थी। ये युवा देशभक्तों के प्रेरणा स्त्रोत थे। इन्होंने असहयोग आन्दोलन और सविनय अवज्ञा आंदोलन में भी सहयोग प्रदान किया था। कालांतर में इनका 20 मई 1932 को कलकत्ता में निधन हो गया था। इस कार्यक्रम में सिद्धा, प्रेम, सागर, महावीर प्रजापति इलेक्ट्रीशियन, विकास, रिचा, पंकज सिंह, रामनरायन सोनकर, रामबाबू, दयाराम सोनकर, सतेन्द्र, राहुल प्रजापति आदि शामिल रहे।

on 7 November
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist Hamirpur, Uttar Pradesh•
on 7 November

क्रांतिकारी विचारों के साक्षी विपिनचंद्र पाल की जयंती पर दी श्रृद्धांजलि हमीरपुर। देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत सुमेरपुर कस्बे के क्रांतिकारी विचारों के साक्षी विपिनचंद्र पाल की जयंती संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि पाल को क्रांतिकारी विचारों का जनक माना जाता है। इनका जन्म 7 नवम्बर 1858 को बंगाल के सिलहट के पोइली में जन्म हुआ था। इनके पिता ताराचंद पाल और मां नारायणी दोनों बहुत विद्वान और संस्कार परायण थे। पाल प्रारम्भ से राष्ट्रवादी सोच के व्यक्ति थे। देश के प्रति इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। देश और विदेश में भारत की आजादी के लिए काम किया है। लाल बाल पाल की तिकड़ी बहुत प्रसिद्ध थी। ये युवा देशभक्तों के प्रेरणा स्त्रोत थे। इन्होंने असहयोग आन्दोलन और सविनय अवज्ञा आंदोलन में भी सहयोग प्रदान किया था। कालांतर में इनका 20 मई 1932 को कलकत्ता में निधन हो गया था। इस कार्यक्रम में सिद्धा, प्रेम, सागर, महावीर प्रजापति इलेक्ट्रीशियन, विकास, रिचा, पंकज सिंह, रामनरायन सोनकर, रामबाबू, दयाराम सोनकर, सतेन्द्र, राहुल प्रजापति आदि शामिल रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर। शासन ने सुमेरपुर कस्बे के बांदा मार्ग पर बने रेलवे के गेट संख्या 31 सी के ऊपर ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए 1579 लाख की धनराशि अवमुक्त की है। इसका निर्माण 7196.69 लाख से होना है। इसके लिए गत वर्ष मई माह में नगर पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर ओवरब्रिज की मांग की थी। इसके पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भी कई बार ओवरब्रिज की मांग कर चुके हैं। कस्बे के मध्य से गुजरे बांदा पैलानी तिंदवारी मार्ग पर छोटी बाजार एवं धर्मेश्वर बाबा मुहाल के मध्य कानपुर बांदा रेल खंड का गेट संख्या 31सी बना हुआ है। रेलवे लाइन के दोहरीकरण के बाद ट्रेनों की संख्या में इजाफा होने से यह गेट दिन और रात में कई मर्तबा बंद करना पड़ता है। इस वजह से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को घंटो रेलवे फाटक के खुलने का इंतजार करना पड़ता है। सुबह शाम कई ट्रेनों का समय थोड़ी-थोड़ी देर के अंतराल में है। इस वजह से सुबह शाम लोगों को सर्वाधिक परेशानी होती है। इसके मद्देनजर व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने कई बार ज्ञापन सौंपा था। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने गत वर्ष 30 मई को मुख्यमंत्री से भेंट करके रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज बनाने का ज्ञापन सौंपा था और आए दिन होने वाली राहगीरों की परेशानी से अवगत कराकर ओवरब्रिज निर्माण की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। इसके बाद 30 मार्च को शासन के अनु सचिव अभय प्रताप श्रीवास्तव ने प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग को पत्र भेज कर 7196.69 लाख की वित्तीय स्वीकृत प्रदान करके निर्माण शुरू कराने के लिए 1579.90 लाख की धनराशि अवमुक्त की है। धनराशि जारी होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष व व्यापार मंडल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इससे कस्बे के विकास को गति मिलेगी और राहगीरों को जाम आदि की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
    4
    हमीरपुर। शासन ने सुमेरपुर कस्बे के बांदा मार्ग पर बने रेलवे के गेट संख्या 31 सी के ऊपर ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए 1579 लाख की धनराशि अवमुक्त की है। इसका निर्माण 7196.69 लाख से होना है। इसके लिए गत वर्ष मई माह में नगर पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर ओवरब्रिज की मांग की थी। इसके पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भी कई बार ओवरब्रिज की मांग कर चुके हैं।
कस्बे के मध्य से गुजरे बांदा पैलानी तिंदवारी मार्ग पर छोटी बाजार एवं धर्मेश्वर बाबा मुहाल के मध्य कानपुर बांदा रेल खंड का गेट संख्या 31सी बना हुआ है। रेलवे लाइन के दोहरीकरण के बाद ट्रेनों की संख्या में इजाफा होने से यह गेट दिन और रात में कई मर्तबा बंद करना पड़ता है। इस वजह से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को घंटो रेलवे फाटक के खुलने का इंतजार करना पड़ता है। सुबह शाम कई ट्रेनों का समय थोड़ी-थोड़ी देर के अंतराल में है। इस वजह से सुबह शाम लोगों को सर्वाधिक परेशानी होती है। इसके मद्देनजर व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने कई बार ज्ञापन सौंपा था। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने गत वर्ष 30 मई को मुख्यमंत्री से भेंट करके रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज बनाने का ज्ञापन सौंपा था और आए दिन होने वाली राहगीरों की परेशानी से अवगत कराकर ओवरब्रिज निर्माण की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। इसके बाद 30 मार्च को शासन के अनु सचिव अभय प्रताप श्रीवास्तव ने प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग को पत्र भेज कर 7196.69 लाख की वित्तीय स्वीकृत प्रदान करके निर्माण शुरू कराने के लिए 1579.90 लाख की धनराशि अवमुक्त की है। धनराशि जारी होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष व व्यापार मंडल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इससे कस्बे के विकास को गति मिलेगी और राहगीरों को जाम आदि की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कानपुर.... *अब एंबुलेंस के लिए होगा रास्ता साफ.* *नही करना पड़ेगा जाम का सामना। रास्ता साफ कराना पुलिस की ड्यूटी.* *पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने महत्वपूर्ण बैठक के बाद प्रेस वार्ता ये बात बताई.* *पुलिस आयुक्त ने कहा, आपातकालीन मरीजों के लिए ग्रीन कॉरिडोर व्यवस्था शुरू.* *आईसीसीसी कंट्रोल रूम में 24×7 सक्रिय विशेष सेल स्थापित। जो एंबुलेंस की रियल टाइम मॉनिटरिंग व ट्रैफिक समन्वय करेगा.* *एंबुलेंस चालक हेल्पलाइन / सीयूजी नंबर 9454402413 पर लोकेशन साझा कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं.* *सूचना मिलते ही संबंधित मार्ग को ट्रैफिक मुक्त किया जाएगा.* *अस्पतालों,एंबुलेंस संचालकों,आईएमए व सीएमओ के समन्वय से रूट मैप तैयार कर व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जायेगा.* *पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने आमजन से अपील की है, सड़क पर एंबुलेंस को प्राथमिकता देते हुए सहयोग प्रदान करें व ट्रैफिक नियमों का पालन करें। ताकि इस पहल को सफल बनाते हुए अधिक से अधिक लोगों की ज़िंदगी बचाई जा सके.*
    1
    कानपुर....
*अब एंबुलेंस के लिए होगा रास्ता साफ.*
*नही करना पड़ेगा जाम का सामना। रास्ता साफ कराना पुलिस की ड्यूटी.*
*पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने महत्वपूर्ण बैठक के बाद प्रेस वार्ता ये बात बताई.*
*पुलिस आयुक्त ने कहा, आपातकालीन मरीजों के लिए ग्रीन कॉरिडोर व्यवस्था शुरू.*
*आईसीसीसी कंट्रोल रूम में 24×7 सक्रिय विशेष सेल स्थापित। जो एंबुलेंस की रियल टाइम मॉनिटरिंग व ट्रैफिक समन्वय करेगा.*
*एंबुलेंस चालक हेल्पलाइन / सीयूजी नंबर 9454402413 पर लोकेशन साझा कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं.* 
*सूचना मिलते ही संबंधित मार्ग को ट्रैफिक मुक्त किया जाएगा.*
*अस्पतालों,एंबुलेंस संचालकों,आईएमए व सीएमओ के समन्वय से रूट मैप तैयार कर व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जायेगा.*
*पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने आमजन से अपील की है, सड़क पर एंबुलेंस को प्राथमिकता देते हुए सहयोग प्रदान करें व ट्रैफिक नियमों का पालन करें। ताकि इस पहल को सफल बनाते हुए अधिक से अधिक लोगों की ज़िंदगी बचाई जा सके.*
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जनपद कानपुर देहात में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय द्वारा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र रनिया में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान महोदय द्वारा आम जनमानस से सीधा संवाद स्थापित किया।थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाने या 112 आपातकालीन सेवा पर दें।
    1
    जनपद कानपुर देहात में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय द्वारा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र रनिया में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान महोदय द्वारा आम जनमानस से सीधा संवाद स्थापित किया।थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाने या 112 आपातकालीन सेवा पर दें।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Pt Raj Shukla
    1
    Post by Pt Raj Shukla
    user_Pt Raj Shukla
    Pt Raj Shukla
    Hardware Shop अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *जालौन जिले में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर व्यवस्था लागू : जिलाधिकारी* *⏩ उपभोक्ताओं को अब रियल टाइम बिजली खपत की मिलेगी जानकारी* *⏩ स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता अपने उपयोग पर रख सकेंगे नियंत्रण* *⏩ UPI, Paytm और GPay से रिचार्ज की सुविधा आसान* *⏩ कम बैलेंस होने पर पहले से मिलेगा अलर्ट* *⏩ नई व्यवस्था में 2% तक की छूट का प्रावधान* *⏩ नए कनेक्शनों में स्मार्ट मीटर अनिवार्य, पुराने मीटर चरणबद्ध तरीके से बदले जाएंगे* *⏩ बिलिंग सिस्टम होगा पारदर्शी, UPPCL स्मार्ट ऐप डाउनलोड करने की अपील* *⏩ उरई के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में डीएम राजेश कुमार पांडे ने दी जानकारी*
    1
    *जालौन जिले में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर व्यवस्था लागू : जिलाधिकारी*
*⏩ उपभोक्ताओं को अब रियल टाइम बिजली खपत की मिलेगी जानकारी*
*⏩ स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता अपने उपयोग पर रख सकेंगे नियंत्रण*
*⏩ UPI, Paytm और GPay से रिचार्ज की सुविधा आसान*
*⏩ कम बैलेंस होने पर पहले से मिलेगा अलर्ट*
*⏩ नई व्यवस्था में 2% तक की छूट का प्रावधान*
*⏩ नए कनेक्शनों में स्मार्ट मीटर अनिवार्य, पुराने मीटर चरणबद्ध तरीके से बदले जाएंगे*
*⏩ बिलिंग सिस्टम होगा पारदर्शी, UPPCL स्मार्ट ऐप डाउनलोड करने की अपील*
*⏩ उरई के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में डीएम राजेश कुमार पांडे ने दी जानकारी*
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बाँदा में दहेज हत्या का शर्मनाक मामला: आग में झुलस कर युवती की मौत, पति और बेटी भी घायल बाँदा शहर में मंगलवार की भोर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बाबूलाल चौराहा निवासी 35 वर्षीय सना, पत्नी जमील अहमद, संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलस गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के समय 38 वर्षीय पति जमील अहमद और 6 वर्षीय बेटी अरीफा ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों भी गंभीर रूप से झुलस गए।शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। दमकल की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सना की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से झुलसे पति और बेटी को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना के पीछे दहेज विवाद की आशंका जताई जा रही है। मृतका के पिता मुस्ताक राईन ने बताया कि सना की शादी 2016 में हुई थी। शादी के बाद से पति द्वारा बार-बार नगदी की मांग की जाती रही। वर्ष 2020 में पांच लाख और वर्ष 2022 में फिर पांच लाख रूपए दिए जा चुके थे। हाल ही में दस लाख रूपए की मांग की गई थी, जिसे न देने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर आग लगा दी।पुलिस निरीक्षक प्रभूनाथ ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति जमील, ससुर रफीक, सास फरीदा, ननद साजिया, नंदोई असलम और जमील के दो सगे भाई इमरान व इरफान के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह दर्दनाक घटना न केवल दहेज प्रथा की कुप्रथा को उजागर करती है, बल्कि हमारे समाज में महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।
    1
    बाँदा में दहेज हत्या का शर्मनाक मामला: आग में झुलस कर युवती की मौत, पति और बेटी भी घायल
बाँदा शहर में मंगलवार की भोर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बाबूलाल चौराहा निवासी 35 वर्षीय सना, पत्नी जमील अहमद, संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलस गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के समय 38 वर्षीय पति जमील अहमद और 6 वर्षीय बेटी अरीफा ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों भी गंभीर रूप से झुलस गए।शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। दमकल की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सना की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से झुलसे पति और बेटी को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना के पीछे दहेज विवाद की आशंका जताई जा रही है। मृतका के पिता मुस्ताक राईन ने बताया कि सना की शादी 2016 में हुई थी। शादी के बाद से पति द्वारा बार-बार नगदी की मांग की जाती रही। वर्ष 2020 में पांच लाख और वर्ष 2022 में फिर पांच लाख रूपए दिए जा चुके थे। हाल ही में दस लाख रूपए की मांग की गई थी, जिसे न देने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर आग लगा दी।पुलिस निरीक्षक प्रभूनाथ ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति जमील, ससुर रफीक, सास फरीदा, ननद साजिया, नंदोई असलम और जमील के दो सगे भाई इमरान व इरफान के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
यह दर्दनाक घटना न केवल दहेज प्रथा की कुप्रथा को उजागर करती है, बल्कि हमारे समाज में महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • UP के कानपुर से एक ऐसा केस सामने आया जिसने मानवता को भी झकझोर कर रख दिया। घर की बहू ने पति - सास व ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए FIR कराई है। विवाहिता का आरोप है की उसकी शादी कौतुक मिश्रा के साथ हुई थी। शादी के बाद शादी के बाद जब वह ससुराल गई तो वहां पर उसकी सास ने आधी रात को 12 के बाद अपने घर में तंत्र-मंत्र की पूजा शुरू की।मेरे घर में तंत्र-मंत्र की पूजा द्वारा ही सारी संपत्ति आई है। मैं कोलकाता की रहने वाली हूं और अक्सर कोलकाता में तंत्र-मंत्र की पूजा के लिए जाती रहती हूं. इस पूजा में तुम्हें भी आधी रात को शामिल होना है। इसके लिए सभी लोग कपड़े उतार कर निर्वस्त्र होकर पूजा में शामिल होते हैं। ऐसे में तुम्हें भी अपने कपड़े उतार कर शामिल होना है। शिकायतकर्ता के मुताबिक मेरे परिवार में ऐसा कभी नहीं हुआ था। ऐसे में मैंने इसका विरोध किया तो पति और ससुर ने जबरन मेरे कपड़े उतार कर मुझे निर्वस्त्र कर दिया। इसके बाद पति ने मुझे अपने पिता के साथ कमरे में बंद कर दिया। जहां पिता ने बगैर कपड़े के शरीर में राख लगाते हुए मर्यादा की सीमा पार की। इसके बाद सभी के साथ मुझे नग्न होकर पूजा में बैठाया गया
    1
    UP के कानपुर से एक ऐसा केस सामने आया जिसने मानवता को भी झकझोर कर रख दिया। घर की बहू ने पति - सास व ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए FIR कराई है।
विवाहिता का आरोप है की उसकी शादी कौतुक मिश्रा के साथ हुई थी। शादी के बाद शादी के बाद जब वह ससुराल गई तो वहां पर उसकी सास ने आधी रात को 12 के बाद अपने घर में तंत्र-मंत्र की पूजा शुरू की।मेरे घर में तंत्र-मंत्र की पूजा द्वारा ही सारी संपत्ति आई है। मैं कोलकाता की रहने वाली हूं और अक्सर कोलकाता में तंत्र-मंत्र की पूजा के लिए जाती रहती हूं. इस पूजा में तुम्हें भी आधी रात को शामिल होना है। इसके लिए सभी लोग कपड़े उतार कर निर्वस्त्र होकर पूजा में शामिल होते हैं। ऐसे में तुम्हें भी अपने कपड़े उतार कर शामिल होना है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक मेरे परिवार में ऐसा कभी नहीं हुआ था।  ऐसे में मैंने इसका विरोध किया तो पति और ससुर ने जबरन मेरे कपड़े उतार कर मुझे निर्वस्त्र कर दिया। इसके बाद पति ने मुझे अपने पिता के साथ कमरे में बंद कर दिया। जहां पिता ने बगैर कपड़े के शरीर में राख लगाते हुए मर्यादा की सीमा पार की। इसके बाद सभी के साथ मुझे नग्न होकर पूजा में बैठाया गया
    user_Anoop Nishad Kanpur
    Anoop Nishad Kanpur
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हमीरपुर। मंगलवार को सुबह सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम पलरा में गेहूं की पराली में आग भड़क उठने से किसानों में अफरा तफरी मच गई। सैकड़ो की तादाद में एकत्र हुए किसानों ने नलकूपों को चलाकर आग पर काबू पाकर खेतों में पकी खड़ी फसलों को बचाया। सुबह करीब 10 बजे पलरा गांव निवासी रमजान के खेत में गेहूं की कटाई के बाद खड़ी पराली में अचानक आग भडक उठी। देखते ही देखते आग ने कई बीघे को अपनी चपेट में ले लिया। आग का यह रूप देखकर किसानों के हाथ पैर फूल गए। आसपास के खेतों में पकी खड़ी फसलों को बचाने के लिए सैकड़ो किसान घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। किसानों ने आसपास लगे निजी नलकूपों को चलाकर पानी लाकर आग पर काबू पाया। आग बुझने पर किसानों ने राहत की सांस ली। ग्राम प्रधान रामखिलावन श्रीवास ने बताया कि आग शायद खाना बनाते समय झोपड़ी में लगी थी। उसी ने पराली को पकड़ लिया और विकराल हो गई। आग से करीब पांच बीघे से अधिक पराली जली है। किसानों ने एकत्र होकर आग पर काबू पाया है। किसी भी किसान की फसल नहीं जली है।
    1
    हमीरपुर। मंगलवार को सुबह सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम पलरा में गेहूं की पराली में आग भड़क उठने से किसानों में अफरा तफरी मच गई। सैकड़ो की तादाद में एकत्र हुए किसानों ने नलकूपों को चलाकर आग पर काबू पाकर खेतों में पकी खड़ी फसलों को बचाया।
सुबह करीब 10 बजे पलरा गांव निवासी रमजान के खेत में गेहूं की कटाई के बाद खड़ी पराली में अचानक आग भडक उठी। देखते ही देखते आग ने कई बीघे को अपनी चपेट में ले लिया। आग का यह रूप देखकर किसानों के हाथ पैर फूल गए। आसपास के खेतों में पकी खड़ी फसलों को बचाने के लिए सैकड़ो किसान घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। किसानों ने आसपास लगे निजी नलकूपों को चलाकर पानी लाकर आग पर काबू पाया। आग बुझने पर किसानों ने राहत की सांस ली। ग्राम प्रधान रामखिलावन श्रीवास ने बताया कि आग शायद खाना बनाते समय झोपड़ी में लगी थी। उसी ने पराली को पकड़ लिया और विकराल हो गई। आग से करीब पांच बीघे से अधिक पराली जली है। किसानों ने एकत्र होकर आग पर काबू पाया है। किसी भी किसान की फसल नहीं जली है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.