Shuru
Apke Nagar Ki App…
शाहाबाद: नलवी से गोलपुरा मार्ग के लिए ₹56 लाख की सौगात, चेयरमैन करण राज सिंह तूर ने किया सड़क निर्माण का उद्घाटन
Dharamvir Singh
शाहाबाद: नलवी से गोलपुरा मार्ग के लिए ₹56 लाख की सौगात, चेयरमैन करण राज सिंह तूर ने किया सड़क निर्माण का उद्घाटन
More news from हरियाणा and nearby areas
- Haryana LIVE : सफीदों (जींद) में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास1
- शामली जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली शामली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 16 फ्रूटी पाउच देशी शराब (महबूबा मार्का) बरामद की है।जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर अवैध शराब के धंधे में लिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली शामली पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए अभियुक्त बिल्लू पुत्र बालेराम निवासी मोहल्ला बूढ़ाबाबू, कस्बा व थाना कोतवाली शामली को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 16 फ्रूटी पाउच देशी शराब बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद थाना कोतवाली शामली पर अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, जमालपुर खुर्द इलाके में उत्तर प्रदेश के फैजाबाद की रहने वाली एक युवती, जो अपनी बहन के यहां रह रही थी और हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत थी, आज सुबह अपने किराए के मकान से फैक्ट्री के लिए निकली थी। इसी दौरान युवक ने रास्ते में उसे रोककर पहले कहासुनी की और फिर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने तत्काल इसकी सूचना नजदीकी गैस प्लांट पुलिस चौकी में दी, जिसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी। इस पूरे मामले में एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि युवती अपनी बहन के यहां रह रही थी और सुबह युवक के साथ हुए विवाद के बाद यह घटना सामने आई। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तकनीकी मदद से युवक का लोकेशन ट्रेस किया, जहां वह म्रतक अवस्था में मिला। युवक के पास से एक अवैध हथियार भी बरामद हुआ है, जिससे उसने खुद को गोली मारी थी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Amajad1
- Post by Saleem Khan gujjar1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- पुलिस मुठभेड़ में 01 अभियुक्त हुआ घायल, 01 अन्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार🔗 #राजपुर_थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या मे शामिल संदिग्ध बदमाशों के देहरादून आने की पुलिस को मिली थी जानकारी, 👉 पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा कर गुनियाल गांव के जंगल में 01 बदमाश को धर दबोचा, 👉 दूसरे बदमाश का पीछा करने पर उसके द्वारा पुलिस टीम पर की गई फायरिंग, 👉 पुलिस द्वारा आत्मरक्षा मे की गई जवाबी फायरिंग में 01 बदमाश हुआ घायल, पैर पर लगी गोली, 👉 घायल बदमाश को पुलिस द्वारा उपचार हेतु ले जाया गया अस्पताल, 👉 घटनास्थल पर अभियुक्त के पास से पिस्टल व जिंदा कारतूस हुए बरामद, 👮🏻♂️घटना की सूचना पर #एसएसपी_देहरादून द्वारा घटनास्थल का किया निरीक्षण, अस्पताल पहुँचकर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में ली जानकारी,1
- शिमला में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधायक कुलदीप राठौर ने बजट सत्र में पारित हुए संकल्प और अमेरिका के साथ एफटीए (Free Trade Agreement) के तहत सेब पर आयात शुल्क घटाने से जुड़े प्रस्ताव पर चिंता जताई। राठौर ने कहा कि अमेरिका जीरो टैरिफ की मांग कर रहा है, जिससे हिमाचल की बागवानी पर नकारात्मक असर पड़ेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्रस्ताव का केंद्र सरकार पर असर होगा और बागवानों व किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। राठौर ने यह भी कहा कि उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर को अपने राज्यों से ऐसे प्रस्ताव पारित करने चाहिए, जबकि पंजाब ने पहले ही प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत को अमेरिका के दबाव में नहीं आना चाहिए और किसान आयोग के गठन से किसानों को फायदा मिलेगा। साथ ही, हिमाचल कांग्रेस अनुशासन समिति के चैयरमैन के तौर पर राठौर ने पार्टी अनुशासन पर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा, “कोई भी संगठन अनुशासन से चलता है और हर पार्टी का अपना संविधान होता है। मैं किसी के दबाव में काम नहीं करता और पार्टी के लिए जो उचित होगा वही करूंगा। जल्द ही अनुशासन समिति की बैठक करके इस विषय पर चर्चा की जाएगी।” राठौर ने चेतावनी दी कि किसी भी विधायक या पार्टी नेता का पार्टी कार्यों में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अगर कोई पार्टी मंच के बाहर अपनी बात रखेगा तो कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी जवाबदेही पार्टी के संविधान और हाईकमान के प्रति होगी और अनुशासन समिति को हल्के में नहीं लेना चाहिए।2