Shuru
Apke Nagar Ki App…
डोलरिया तहसील के ग्राम बेहरा खेड़ी में नदी का पानी सूखने से कुएं , बोरवेल सूखे नदी में सैकड़ो मोटर चल रही है और कुछ मोटर तो 24 घंटे चल रही है जिससे नीचे नदी में पानी नहीं आ रहा और दिनों दिन सूख रही है मोटरों को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए जिससे नदी में पानी भर सके और पीने का पानी कि ग्रामीण को मिल सके
Surendra rajput
डोलरिया तहसील के ग्राम बेहरा खेड़ी में नदी का पानी सूखने से कुएं , बोरवेल सूखे नदी में सैकड़ो मोटर चल रही है और कुछ मोटर तो 24 घंटे चल रही है जिससे नीचे नदी में पानी नहीं आ रहा और दिनों दिन सूख रही है मोटरों को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए जिससे नदी में पानी भर सके और पीने का पानी कि ग्रामीण को मिल सके
More news from Narmadapuram and nearby areas
- Post by ABDUL1
- Post by Manohar agrval Agrawal1
- भैंसदेही भैंसदेही जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत खोमाई में पानी को लेकर पंप चालक और सरपंच में हुई तो तुम्हें में इसमें जनपद सीईओ ने अपना कथन दिया1
- मेरिट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित*अचीवर्स कोचिंग क्लासेस आष्टा के छात्रों ने बनाया जिला मेरिट में स्थान* अचीवर्स कोचिंग क्लासेस के छात्र आयुष जाटव ने कक्षा 12 वीं में 476अंकों के साथ 95.2% प्राप्त कर जिला मेरिट में तृतीय स्थान प्राप्त किया साथ ही संस्था में आदित्य चंद्रवंशी ने कक्षा 12 वीं में 473 अंकों के साथ 94.6%प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया,तीसरे स्थान पर अरशान मंसूरी 470 अंकों के साथ 94% रहें। संस्था में कक्षा 10 वीं अर्शिल धाकड़ ने सर्वाधिक 473 अंक के साथ 94.6% प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया,द्वितीय स्थान ईशा मेवाड़ा ने 468 अंक के साथ 93.6% प्राप्त किया ,तृतीय स्थान यशी वैष्णव ने 458 अंक के साथ 91.6% प्राप्त किया । साथ ही कक्षा 12 वीं में संस्था के छात्र आयुष चंद्रवंशी ने केमिस्ट्री विषय में सर्वाधिक 97/100 अंक अर्जित कर संस्था का नाम गोरवान्वित किया । विद्यार्थियों की इस सफलता पर संस्था संचालक के डी बैरागी सर ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी साथ ही संस्था संचालक ने बताया कि संस्था के विद्यार्थी लगातार विगत चार वर्षों से राज्य तथा जिला मेरिट में मुकाम हासिल कर लगातार बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे है ।1
- आमला में जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी1
- डॉ अंबेडकर परिसर आष्टा में ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी एवं सामाजिक क्रांति के जनक महात्मा ज्योतिबा राव फुले जी की संयुक्त जयंती के अवसर पर बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर क्षेत्रीय विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, पूर्व नपा अध्यक्ष डॉ. मीना विनीत सिंगी, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री बापूलाल मालवीय,सहित सभी उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। इसी तरह नगर पंचायत कोठरी के कोऑपरेटिव भवन में ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें कोटि-कोटि नमन कर जयंती के अवसर पर बी पेक्स में नवीन सदस्यता अभियान का शुभारंभ विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने किया। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खाचरोद में भी ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ विभिन्न विकास कार्यो का विधायक जी ने लोकार्पण किया।1
- दाल-बाटी याद, विधायक का नाम गड़बड़! सीएम का बयान बना चर्चा का विषय सिवनी मालवा में मुख्यमंत्री मोहन यादव का दौरा इस बार एक दिलचस्प वजह से सुर्खियों में आ गया। कृषि उपज मंडी में आयोजित सभा के दौरान सीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत बड़े ही अपनत्व के साथ की—उन्होंने सिवनी मालवा की मशहूर दाल-बाटी और असली घी का जिक्र करते हुए लोगों से जोरदार तालियों की अपील की। लेकिन भाषण के बीच एक छोटी सी चूक ने माहौल को चटपटा बना दिया। मंच से बोलते हुए सीएम ने स्थानीय विधायक का नाम “प्रेमसिंह” ले लिया, जबकि सिवनी मालवा के विधायक का सही नाम प्रेमशंकर वर्मा है। बस फिर क्या था—सीएम का यह बयान तुरंत लोगों की जुबान पर चढ़ गया। सभा खत्म होते ही शहर में चर्चा शुरू हो गई कि “सीएम को दाल-बाटी तो याद रही, लेकिन अपने विधायक का नाम भूल गए!” राजनीतिक गलियारों से लेकर चाय की दुकानों तक अब यही मजेदार किस्सा चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इसे सामान्य मानवीय भूल बता रहे हैं, तो कुछ हल्के-फुल्के अंदाज़ में चुटकी ले रहे हैं। कुल मिलाकर, सिवनी मालवा की दाल-बाटी के साथ यह ‘नाम वाला ट्विस्ट’ भी लोगों को लंबे समय तक याद रहने वाला है।1
- Post by Manohar agrval Agrawal1
- आमला में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आमला। नगर के सिविल अस्पताल आमला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सा परामर्श लिया। कार्यक्रम में बैतूल के सीएमएचओ मनोज हुडमाडे सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बीएमओ डॉ. अशोक नरवरे ने उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। शिविर में जनपद अध्यक्ष गणेश यादव, भाजपा नेता, अशोक नागले,नरेंद्र गढ़ेकर, जनपद सदस्य सहित स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर, डॉ दिनेश सोनी,डॉ प्रदीप जयंत, कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान आम नागरिकों को निशुल्क जांच और उपचार की सुविधाएं प्रदान की गईं।1