बुलंदशहर: गुलावठी के फार्म हाउस में सगाई समारोह के दौरान चली गोली, 12 साल का किशोर घायल! बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बृजवासी फार्म हाउस में आयोजित एक सगाई समारोह में ढोल बजाने के दौरान हुई कहा-सुनी इतनी बढ़ गई कि वहां गोली चल गई। घायल ढोल बजा रहे 12 वर्षीय किशोर कैफ के सिर में गोली लगी। गंभीर हालत में ऑपरेशन के बाद उसकी खोपड़ी से गोली निकाल ली गई है। गुलावठी निवासी फरजाना की शिकायत पर अधिवक्ता पारितोष और उनके पुत्र हर्ष (निवासी नत्थूगढ़ी) के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। CO भास्कर मिश्रा के अनुसार, पुलिस ने फार्म हाउस से DVR और वीडियोग्राफर से घटना की वीडियो चिप अपने कब्जे में ले ली है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं: ✅ मैरिज होम और फार्म हाउस में लाइसेंसी या गैर-लाइसेंसी हथियार ले जाने पर पूर्णतः रोक लगा दी गई है। ✅ शस्त्र प्रदर्शन करने वालों और लापरवाही बरतने वाले मैरिज होम संचालकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। #BulandshahrNews #Gulawathi #CrimeNews #PoliceAlert #UPNews BrijwasiFarmHouse
बुलंदशहर: गुलावठी के फार्म हाउस में सगाई समारोह के दौरान चली गोली, 12 साल का किशोर घायल! बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बृजवासी फार्म हाउस में आयोजित एक सगाई समारोह में ढोल बजाने के दौरान हुई कहा-सुनी इतनी बढ़ गई कि वहां गोली चल गई। घायल ढोल बजा रहे 12 वर्षीय किशोर कैफ के सिर में गोली लगी। गंभीर हालत में ऑपरेशन के बाद उसकी खोपड़ी से गोली निकाल ली गई है। गुलावठी निवासी फरजाना की शिकायत पर अधिवक्ता पारितोष और उनके पुत्र हर्ष (निवासी नत्थूगढ़ी) के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। CO भास्कर मिश्रा के अनुसार, पुलिस ने फार्म हाउस से DVR और वीडियोग्राफर से घटना की वीडियो चिप अपने कब्जे में ले ली है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं: ✅ मैरिज होम और फार्म हाउस में लाइसेंसी या गैर-लाइसेंसी हथियार ले जाने पर पूर्णतः रोक लगा दी गई है। ✅ शस्त्र प्रदर्शन करने वालों और लापरवाही बरतने वाले मैरिज होम संचालकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। #BulandshahrNews #Gulawathi #CrimeNews #PoliceAlert #UPNews BrijwasiFarmHouse
- जरा इन तस्वीरों को देखिए... डग्गामार बसों की छतों पर जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर हैं लोग। मामला नेशनल हाईवे Thirty Four सिकंदराबाद बुलन्दशहर मार्ग का है, जहाँ आरटीओ विभाग की लापरवाही साफ नजर आ रही है। नेशनल हाईवे पर दर्जनों बसें नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं, लेकिन प्रशासन गहरी नींद में सोया है। आखिर इन मासूम जिंदगियों के साथ ये खिलवाड़ कब तक? क्या परिवहन विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? बुलंदशहर टाइम्स न्यूज़ के लिए मनोज गिरी की रिपोर्ट। #NH34 #RoadSafety #UPTransportDepartment #Sikandrabad #RTOBulandshahr #YogiAdityanath #PublicSafety #Bulandshahrtimesnews1
- इस दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर श्रीमती रंजना सिंह ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे बच्चे अपने जीवन में आगे बढ़ सकते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने और अपने माता-पिता तथा गुरुओं का सम्मान करने का संदेश दिया। श्रीमती रंजना सिंह ने बताया कि यह उनके लिए अत्यंत भावुक और गर्व का क्षण है कि आज इस संस्कार केंद्र का नाम उनके पूजनीय पिताजी स्वर्गीय श्री मोमराज सिंह (बाबूजी) के नाम पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि उनके पिताजी के आदर्श, संस्कार और समाज सेवा की प्रेरणा उन्हें सदैव जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं सेवा भारती के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- बुलंदशहर ब्रेकिंग खुर्जा:सीएम योगी की माताजी पर टिप्पणी से भड़के भाजपा कार्यकर्ता, खुर्जा में फूंका पुतला। आरोपी 'मुल्ला अब्दुल्ला सलीम' के खिलाफ सख्त एक्शन के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। भाजपाइयों का कहना सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, आरोपी जाए जेल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर खुर्जा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। जेवर रोड चौराहे पर आरोपी का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की गई। भाजपाइयों ने एसडीएम प्रतीक्षा पांडे को ज्ञापन सौंपकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि ऐसी टिप्पणियां समाज में वैमनस्य फैला रही हैं, जिन्हें किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के जेवर अड्डा चौराहे का मामला।2
- बुलन्दशहर : रसोई गैस की किल्लत को लेकर आपूर्ति विभाग हुआ सजग सभी गैस एजेंसी होल्डर की मीटिंग बुलाकर की गई डिमांड और सप्लाई की समीक्षा समीक्षा के बाद बोले डीएसओ गैस की कोई कमी नहीं ब्लैक मार्केटिंग वालों पर रखी जाएगी सख्त नजर कमर्शियल गैस कनेक्शन वालों को बरतना होगा संयम सर्वर की खराबी के कारण मोबाइल से बुकिंग करने में हो रही दिक्कत सभी परेशानियों का होगा समाधान ग्राहकों से धैर्य रखने की अपील3
- ब्रेकिंग बुलंदशहर बुलंदशहर: गैस उपभोक्ताओं को बुकिंग और ओटीपी नंबर नहीं मिलने से गैस लेने में हो रही परेशानी है गैस एजेंसियो पर गैस लेने वालों की लगी लंबी-लंबी लाइन गैस एजेंसियों पर गैस लेने वाले उपभोक्ता बोले बुकिंग नहीं होने की वजह से गैस मिलने में हो रही परेशानी उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग होने के बाद भी ओटीपी नंबर नहीं मिल रहा इस कारण भी गैस नहीं मिल रही है गैस उपभोक्ता बोले कई कई दिनों तक बुकिंग नहीं हो रही है और बिना गैस लिए ही घर लौट कर जाना पड़ता है गैस नहीं मिलने से लोगों के चेहरों पर निराशा दिखाई दी बाइट: गैस उपभोक्ताओं बाइट:अभय सिंह (DSO बुलंदशहर)1
- Post by Irfan Tomar1
- लापरवाही: स्कूल समय के बाद भी नदारद मिले शिक्षक, प्रधान पति सुनील सोलंकी ने किया औचक निरीक्षण नगला बंशी, बुलंदशहर: आज नगला बंशी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था की पोल खुलती नज़र आई। ग्राम प्रधान पति और भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सुनील सोलंकी ने जब सुबह विद्यालय का औचक निरीक्षण किया, तो वहां का नज़ारा बेहद चौंकाने वाला था। मुख्य बातें: समय की पाबंदी का अभाव: विद्यालय खुलने का निर्धारित समय सुबह 9:00 बजे है, लेकिन सुनील सोलंकी ने जब 9:21 बजे अपना मोबाइल कैमरा चलाकर समय दिखाया, तब तक स्कूल में एक भी शिक्षक या प्रधानाचार्य मौजूद नहीं थे। ताले में बंद कार्यालय: स्कूल का कार्यालय और प्रयोगशाला पूरी तरह से बंद पाई गई। बच्चों के भरोसे स्कूल: वीडियो में देखा जा सकता है कि मासूम बच्चे स्कूल परिसर में बिना किसी शिक्षक के घूम रहे हैं। सुनील सोलंकी ने बताया कि बच्चों के पास ही स्कूल की चाबियाँ रहती हैं और उन्होंने ही स्कूल खोला है। प्रशासन से मांग: सुनील सोलंकी ने इस गंभीर लापरवाही पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले ऐसे गैर-जिम्मेदार शिक्षकों पर तत्काल उचित कार्रवाई की जाए। "जब गुरु ही समय पर नहीं आएंगे, तो बच्चों का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा? प्रशासन को इस पर सख्त कदम उठाने चाहिए।" - सुनील सोलंकी1
- आज बुलंदशहर के शिकारपुर में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम शिकारपुर से मुलाकात कर विभिन्न मांगों के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आगामी चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की पवित्रता और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के सामने अपनी बात रखी। 📌 प्रमुख मांगें: चौडेरा माता मंदिर: कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि नवरात्रि के दौरान चौडेरा माता मंदिर में उठने वाले किसी भी प्रकार के ठेके मुस्लिम समाज के लोगों को आवंटित न किए जाएं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में नवरात्रि के दौरान अंडा एवं मांस की दुकानों को पूर्णतः बंद रखने की अपील की गई है। एसडीएम से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी भी मुस्लिम व्यक्ति को नवरात्रि उत्सव के दौरान कोई ठेका न दिया जाए। 🤝 एसडीएम शिकारपुर ने राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। 🎤 रिपोर्ट: मनोज गिरी, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज #BulandshahrNews #BreakingNews #Shikarpur #RashtriyaBajrangDal #Navratri2026 BulandshahrTimes LocalNews UPNews ChaudheraMandir1