चार हत्याओं से दहली दिल्ली: सनकी पिता ने तीन मासूम बच्चियों का काट दिया गला, पत्नी को भी बेरहमी से मार डाला चार हत्याओं से दहली दिल्ली: सनकी पिता ने तीन मासूम बच्चियों का काट दिया गला, पत्नी को भी बेरहमी से मार डाला दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में एक बेहद ही खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। चंदन पार्क में एक महिला और उसके तीन मासूम बच्चों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई है। दिल्ली के समयपुर बादली के चंदन पार्क इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और तीन मासूम बेटियों की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, आज सुबह समयपुर बादली थाना क्षेत्र के चंदन पार्क के एक मकान में चार लोगों की हत्या की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो अंदर का मंजर देखकर वे भी सन्न रह गए। घर के ग्राउंड फ्लोर पर बने एक कमरे में तीन छोटी बच्चियों और एक महिला के शव खून से लथपथ पड़े पड़े मिले। सभी के गले पर गहरे घाव थे, जो किसी तेज धार वाले हथियार के थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीमों को घटनास्थल पर बुलाया गया। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। जांच में मृतकों की पहचान अनीता (30 वर्ष), पति मुंचन केवट, और उनकी तीन बेटियों (उम्र तीन, चार और पांच वर्ष) के रूप में हुई है। अनीता और उसकी बेटियां बिहार के पटना जिले की मूल निवासी थीं। परिवार दिल्ली के आजादपुर मंडी में सब्जी बेचने वाले मुंचन के साथ इसी पते पर रह रहा था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में अनीता का पति मुंचन केवट घटना के बाद से ही फरार है और उसे इस जघन्य हत्याकांड का मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है। पड़ोसियों ने सुबह घर का दरवाजा खुला देखकर और किसी भी हलचल न होने पर पुलिस को सूचित किया था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटनास्थल को सील कर दिया गया है और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत जुटाए जा रहे हैं। फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी पति के बारे में कोई सुराग मिल सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी पति को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- न्यूज़: बाहरी उत्तरी रेंज-II (NR-II) क्राइम ब्रांच की टीम ने Delhi Police को बड़ी सफलता दिलाते हुए एक कुख्यात फरार लुटेरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी दो जघन्य लूट के मामलों में घोषित भगोड़ा था, जबकि एक अन्य मामले में उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) भी जारी था। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। सटीक तकनीकी निगरानी और जमीनी खुफिया सूचना के आधार पर टीम ने उसे दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी थाना भलस्वा डेयरी, जहांगीरपुरी और मुखर्जी नगर थाना क्षेत्रों में वांछित था। उस पर लूट और आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिससे वह एक आदतन अपराधी के रूप में चिन्हित किया गया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य आपराधिक नेटवर्क और वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।1
- #Azadpur #AdarshNagar #DelhiNews #CandleMarch #CrimeAgainstDrugs #DelhiPolice #PublicProtest1
- यूपी का शेर सिंगापुर में गुंजा एक ही नाम योगी योगी1
- BAGHPAT DESK:- बागपत की रमाला थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी गौकश को गिरफ्तार किया है। आरोपी अरशद को दिल्ली से पकड़ा गया। उस पर गौवध अधिनियम के तहत मामला दर्ज था और वह फरार चल रहा था पुलिस अधीक्षक, बागपत ने अरशद की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया था। इसके बाद रमाला पुलिस और सर्विलांस टीम ने उसकी तलाश तेज की। मुखबिर की सूचना पर टीम ने दिल्ली के सीलमपुर इलाके से उसे धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त अरशद दिल्ली का निवासी है। उस पर बागपत के दोघट थाना में गौवध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इसी मामले में वह वांछित था और उस पर इनाम घोषित किया गया था। थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि इनामी गौकश के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।1
- Post by न्यूज़ आइकॉन 241
- Post by Ikram khalifa1
- न्यूज़: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करते हुए एक लापता नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर उसके परिवार से मिला दिया। जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की थाना आदर्श नगर क्षेत्र से लापता हुई थी, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए एएचटीयू टीम ने तकनीकी निगरानी और फील्ड वर्क के जरिए खोज अभियान शुरू किया। लगातार प्रयासों के बाद टीम ने लड़की को कश्मीरी गेट मेट्रो क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर नाबालिग को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिवार ने दिल्ली पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मानव तस्करी और लापता बच्चों के मामलों में एएचटीयू लगातार सक्रिय है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई प्राथमिकता पर की जाती है।1
- BAGHPAT DESK:- बागपत के दोघट कस्बे में रविवार देर रात चार संदिग्ध युवक हथियारों के साथ घूमते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। इस घटना के तीन दिन बाद भी कोई कार्रवाई न होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। पुलिस ने मामले की जांच जारी होने और जल्द खुलासे की बात कही है। स्थानीय निवासियों ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक संदिग्ध युवक जंगल की ओर गांव से बाहर निकल चुके थे। कुछ ग्रामीणों ने इन युवकों को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला, बल्कि युवकों ने 'शांत रहो' कहकर उन्हें चुप करा दिया। संदिग्ध युवकों के कस्बे में घूमने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। दोघट थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।यह घटना रविवार रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच दोघट कस्बे की पट्टी शोरा में हुई। सीसीटीवी फुटेज में चारों युवक गली के नुक्कड़ और घरों में झांकते हुए दिखाई दे रहे हैं। इनमें से दो युवकों के हाथों में अवैध हथियार भी स्पष्ट दिख रहे हैं।1
- Post by Ikram khalifa1