Shuru
Apke Nagar Ki App…
सांचौर में रिजल्ट आने के बाद खुशी से झूम उठे भाजपा के कार्यकर्ता सांचौर में नतीजेआते भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी के लिए
डुगर दरजी बागली
सांचौर में रिजल्ट आने के बाद खुशी से झूम उठे भाजपा के कार्यकर्ता सांचौर में नतीजेआते भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी के लिए
More news from राजस्थान and nearby areas
- रानीवाड़ा से जसोल धाम के लिए पैदल संघ रवाना, गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य यात्रा रानीवाड़ा से जसोल धाम के लिए पैदल संघ रवाना, गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य यात्रा चार दिवसीय पैदल यात्रा के बाद पांचवें दिन जसोल धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु, जगह-जगह माला व गुलाल से हुआ स्वागत रानीवाड़ा। रानीवाड़ा से जसोल धाम के लिए आज समस्त माहेश्वरी युवा मंडल की ओर से भव्य पैदल संघ रवाना हुआ। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से ओतप्रोत इस पैदल यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर माता रानी को भोग लगाकर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद गाजे-बाजे और जयकारों के साथ पैदल जातरुओं को जसोल धाम की ओर रवाना किया गया। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई यात्रा पैदल संघ के प्रस्थान से पहले माता रानी को भोग अर्पित किया गया तथा विधि-विधान से पूजा-पाठ किया गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी से यात्रा की सफलता, सुख-शांति और सभी यात्रियों के सकुशल जसोल धाम पहुंचने की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद भक्तिमय माहौल में पैदल यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान गाजे-बाजे की धुन और धार्मिक जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा में शामिल श्रद्धालु पूरे उत्साह और आस्था के साथ जसोल धाम की ओर रवाना हुए। पैदल संघ के प्रस्थान के समय उपस्थित लोगों ने यात्रियों को शुभकामनाएं दीं और यात्रा मंगलमय होने की कामना की। चार दिन की पैदल यात्रा, पांचवें दिन पहुंचेंगे जसोल धाम रानीवाड़ा से रवाना हुआ यह पैदल संघ चार दिनों तक पैदल यात्रा करेगा तथा पांचवें दिन जसोल धाम पहुंचेगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालु धार्मिक भावना के साथ पैदल मार्ग तय करेंगे। जसोल धाम पहुंचकर माता के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। पैदल यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। यात्रा में शामिल जातरु भक्ति भाव के साथ आगे बढ़े। इस दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे का उत्साहवर्धन किया। जगह-जगह माला और गुलाल से हुआ स्वागत पैदल संघ के रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं का जगह-जगह स्वागत किया गया। लोगों ने यात्रियों को माला पहनाकर और गुलाल लगाकर सम्मानित किया। स्वागत के दौरान श्रद्धालुओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह नजर आया। लोगों ने पैदल यात्रियों को यात्रा की शुभकामनाएं दीं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के स्वागत और सम्मान से माहौल और भी भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों और समाजबंधुओं ने पैदल संघ के प्रति अपनी श्रद्धा और सहयोग की भावना प्रकट की। बोहरा परिवार की ओर से यात्रियों का स्वागत पैदल संघ के रवाना होने के अवसर पर बोहरा परिवार की ओर से भी यात्रियों का स्वागत किया गया। बोहरा परिवार ने पैदल जातरुओं का सम्मान करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान परिवार की ओर से श्रद्धालुओं के प्रति श्रद्धा और अपनत्व का भाव देखने को मिला। बोहरा परिवार की ओर से किए गए स्वागत के बाद पैदल संघ जसोल धाम की ओर रवाना हुआ। इस अवसर पर समाज के कई लोग मौजूद रहे और यात्रियों का उत्साह बढ़ाया। महिलाएं, युवा और बुजुर्ग भी हुए शामिल इस धार्मिक पैदल यात्रा में बड़े-बुजुर्गों के साथ महिलाएं और युवा भी शामिल हुए। सभी श्रद्धालु मिलकर भक्ति और उत्साह के साथ यात्रा में भाग ले रहे हैं। पैदल संघ के प्रस्थान के दौरान समाज के लोगों की उपस्थिति से कार्यक्रम में रौनक देखने को मिली। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर मौजूद लोगों ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। धार्मिक आस्था से जुड़ी इस यात्रा को लेकर समाजबंधुओं में उत्साह का माहौल बना रहा। ये श्रद्धालु हुए पैदल यात्रा में शामिल समस्त माहेश्वरी युवा मंडल की ओर से रवाना हुए पैदल संघ में गिरीश गीगल, भरत गीगल, पिंटू भाई, कल्पेश शारदा, विनोद लधड़, भाविक चांडक, अभिषेक चांडक सहित कई श्रद्धालु शामिल हैं। पैदल यात्रियों ने धार्मिक भावना और श्रद्धा के साथ जसोल धाम की ओर प्रस्थान किया। यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालु मिलकर आगे बढ़ेंगे और पांचवें दिन जसोल धाम पहुंचकर माता के दर्शन करेंगे। कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद पैदल संघ के शुभारंभ अवसर पर रिडमल सिंह डाभी, भाना राम बोहरा, तनु सिंह, कांति शारदा, नरेश भाई राठी, नारायण माहेश्वरी, हरीश माहेश्वरी सहित कई समाजबंधु मौजूद रहे। सभी ने पैदल यात्रियों का उत्साह बढ़ाया तथा यात्रा की सफलता की कामना की। कार्यक्रम में समाज के लोगों की उपस्थिति और सहयोग से पैदल संघ का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। समस्त माहेश्वरी युवा मंडल की ओर से आयोजन यह पैदल संघ समस्त माहेश्वरी युवा मंडल की ओर से रवाना हुआ। मंडल की ओर से आयोजित इस धार्मिक यात्रा में समाज के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा के माध्यम से श्रद्धालु धार्मिक आस्था और भक्ति के साथ जसोल धाम की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। पैदल यात्रा के शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाए और यात्रा मंगलमय होने की कामना की। चार दिवसीय पैदल यात्रा के बाद पांचवें दिन जसोल धाम पहुंचकर श्रद्धालु माता के दर्शन करेंगे। रानीवाड़ा से जसोल धाम के लिए रवाना हुआ यह पैदल संघ धार्मिक आस्था, श्रद्धा और समाज की एकजुटता का प्रतीक बना। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के स्वागत और सहयोग से सभी में उत्साह देखने को मिला।4
- उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में अनियमितता के आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर जताया विरोध बिना PCC किए निर्माण शुरू करने का आरोप, ग्रामीणों ने खुदाई कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठाए सवाल उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में अनियमितता के आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर जताया विरोध बिना PCC किए निर्माण शुरू करने का आरोप, ग्रामीणों ने खुदाई कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठाए सवाल बायतु ग्राम सियोलो की ढाणी भोजासर में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य स्वीकृत नक्शे, तकनीकी मापदंडों एवं गुणवत्ता के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार मौके पर नीचे की दीवार के निर्माण के लिए तैयार किए गए बेस/नींव में निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप PCC नहीं किए जाने का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि रेत डालने के बाद उसके ऊपर बिना PCC किए ही निर्माण कार्य आगे बढ़ाते हुए चिनाई शुरू कर दी गई। मामले को लेकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने स्वयं खुदाई कर निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा अपनाई जा रही प्रक्रिया को मौके पर मौजूद लोगों के सामने दिखाया और निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए। ग्रामीण नारायणराम, पुरखाराम, किशनाराम, दुर्गाराम,जोगाराम भोजासर सहित अन्य ग्रामीणों ने मौके पर स्थानीय प्रशासन एवं ठेकेदार के खिलाफ जमकर विरोध जताया। बताया गया कि निर्माण कार्य नोसर जाने वाली सड़क पर किशनाराम लेघा के घर के पास चल रहा है। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को लिखित शिकायत देकर मांग की है कि निर्माण कार्य का तत्काल मौके पर निरीक्षण करवाया जाए तथा स्वीकृत नक्शे, ड्राइंग, तकनीकी मापदंड एवं निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जिम्मेदार व्यक्तियों द्वारा निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों एवं गुणवत्ता के अनुसार नहीं करवाया गया तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन कर निर्माण कार्य रुकवाने के लिए आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द एक जांच कमेटी गठित कर निष्पक्ष तकनीकी जांच करवाने तथा जांच में अनियमितता या लापरवाही सामने आने पर संबंधित कार्यकारी एजेंसी एवं जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी धन से बन रहे स्वास्थ्य केंद्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही भविष्य में भवन की मजबूती और आमजन की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर सकती है, इसलिए निर्माण पूरा होने से पहले ही इसकी गुणवत्ता की जांच होना जरूरी है।1
- जय गणेश जी की जय गणेश जी की जय गणेश जी की जय गणेश जी की जय गणेश जी की जय गणेश जी की जय गणेश जी की जय गणेश जी की1
- रानी खुर्द चुनावी नतीजों के बाद जनता ने क्या कहा? सुनिए रानी खुर्द चुनावी नतीजों के बाद जनता ने क्या कहा? सुनिए1
- रानी खुर्द नगरपालिका: कांग्रेस 8, भाजपा 7, बागी 5, चेयरमैन पद पर सबकी नजर* *रानी खुर्द नगरपालिका: कांग्रेस 8, भाजपा 7, बागी 5, चेयरमैन पद पर सबकी नजर* *20 वार्डों में 77 प्रत्याशी थे मैदान में, 76.28% हुआ था मतदान, सुबह 10 बजे तक साफ हो गई थी तस्वीर* रानी। रानी खुर्द नगरपालिका चुनाव की मतगणना मंगलवार को रानी पंचायत समिति सभागार में सुबह 8 बजे शुरू हुई। दोपहर तक सभी 20 वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए। 9 सितंबर को 76.28 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतगणना में कई चौंकाने वाले परिणाम सामने आए। भाजपा के कद्दावर नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। *वार्डवार परिणाम -* वार्ड 1 से कांग्रेस के राकेश कुमार भील 65 मतों से विजयी रहे। वार्ड 2 में बड़ा उलटफेर, भाजपा से बागी जयसिंह सिसोदिया ने 49 मतों से जीत दर्ज कर पूर्व अध्यक्ष घीसूलाल चौधरी को हराया। वार्ड 3 से भाजपा से कैलाश कंवर 125 मतों से जीतीं। वार्ड 4 से कांग्रेस के सुरेश कुमार 24 मतों से जीते। वार्ड 5 से कांग्रेस के विपिन कच्छवाहा ने 49 मतों से जीत हासिल कर भाजपा के निवर्तमान उपाध्यक्ष डालचंद मेवाड़ा को हराया। वार्ड 6 में भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत 3 वोट से जीते। वार्ड 7 से कांग्रेस के मोहम्मद अकरम ने लगातार दूसरी बार 79 वोट से जीत दर्ज की। वार्ड 8 से भाजपा के रघुदत्त गौतम 108 वोट से विजयी रहे। वार्ड 9 से कांग्रेस की कमला राजपुरोहित 83 वोट से, वार्ड 10 से निर्दलीय सुरेन्द्र सिसोदिया 44 वोट से, वार्ड 11 से निर्दलीय शैलू अग्रवाल 19 वोट से और वार्ड 12 से कांग्रेस के मोहम्मद इलियास चढ़वा 35 वोट से जीते। वार्ड 13 में भाजपा के बाबूलाल भाट ने 170 वोट से सबसे बड़ी जीत दर्ज कर कांग्रेस के मीठालाल भाट को हराया। वार्ड 14 में बागी निर्दलीय गीता बंजारा ने 57 वोट से, वार्ड 15 में भाजपा से बागी छगनलाल माली 20 वोट से जीते। वार्ड 16 से भाजपा के भरत जैन बोराणा 14 वोट से, वार्ड 17 से अशोक माली 39 वोट से, वार्ड 18 से भाजपा प्रिया अग्रवाल 39 वोट से, वार्ड 19 से कांग्रेस की गीता रागी 145 वोट से और वार्ड 20 से कांग्रेस के सुनील बाबू बैरवा 174 वोट से जीते। *दलवार स्थिति -* कांग्रेस 8, भाजपा 7, निर्दलीय व बागी 5 सीटें। सभापति पद OBC ओपन आरक्षित होने से बोर्ड बनाने के लिए जोड़तोड़ तेज, निर्दलीय निर्णायक भूमिका में रहेंगे।1
- पाली में गणेश उत्सव की धूम: BVM ग्रुप ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया गणपति बप्पा का भव्य स्वागत, आर्यन जोशी और प्रताप मारवाड़ी का हुआ नागरिक अभिनंदन पाली (राजस्थान)। धर्मनगरी पाली में इन दिनों गणेश उत्सव का पर्व बड़े ही धूमधाम, भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर के कोने-कोने में स्थापित पंडालों में 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे गूंज रहे हैं। इसी पावन श्रृंखला में BVM ग्रुप द्वारा बप्पा की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई, जिसके तहत एक विशाल स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गणपति बप्पा के आगमन के अवसर पर BVM ग्रुप के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया और बप्पा का भव्य स्वागत किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बप्पा के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा व्यक्त की, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजन के मुख्य प्रायोजक (स्पॉन्सर) आर्यन जोशी तथा विशेष अतिथि प्रताप मारवाड़ी का BVM ग्रुप की ओर से साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत व नागरिक अभिनंदन किया गया। उपस्थित अतिथियों ने BVM ग्रुप द्वारा समाज में इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों के सफल आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। बप्पा की स्थापना के पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती का आयोजन किया गया। आरती के उपरांत सभी भक्तों में मोदक का प्रसाद वितरित किया गया और क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि तथा खुशहाली की मंगल कामना की गई। इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारियों सहित BVM ग्रुप के सदस्य, स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक, युवा और बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे।4
- सांचौर में आज नगर पालिका के वोटो की गिनती सुबह 8:00 बजे से की जाएगी सुबह 8:00 से वोटो की गिनती शुरू हो जाएगी आज नगर पालिका सांचौर1
- जय गणेश जी की जय गणेश जी की जय गणेश जी की जय गणेश जी की जय गणेश जी की1
- जवाहर नवोदय विद्यालय जोजावर में हिंदी पखवाड़े का भव्य समापन विविध प्रतियोगिताओं एवं साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा पाली ।जवाहर नवोदय विद्यालय, जोजावर में 1 से 15 सितंबर तक आयोजित हिंदी पखवाड़े का आज विविध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ भव्य समापन हुआ। पखवाड़े का उद्देश्य विद्यार्थियों में राजभाषा हिंदी के प्रति गौरव की भावना विकसित करने तथा दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ 1 सितंबर को विद्यालय के प्राचार्य श्री डालचंद गुर्जर द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से अपने दैनिक जीवन में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वान किया। हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर को विद्यालय में **विशेष पुस्तक प्रदर्शनी** का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन उपाचार्य श्री राजपाल द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकों के महत्व तथा हिंदी साहित्य के समृद्ध इतिहास से परिचित कराया। श्री सौरभ श्रीवास्तव के कुशल दिशा-निर्देशन में आयोजित प्रदर्शनी में हिंदी साहित्य, विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित दुर्लभ पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया। पखवाड़े के दौरान विद्यार्थियों के लिए **काव्य-पाठ, निबंध लेखन, कविता लेखन, नारा लेखन, हिंदी कंप्यूटर टंकण (टाइपिंग), आशुभाषण एवं वाद-विवाद** सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मक एवं भाषाई प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रमों के सफल संचालन में हिंदी व्याख्याता श्रीमती सीमा मल्लाकार, हिंदी अध्यापक श्री शिवनारायण काकड़ा एवं श्रीमती सुमित्रा मीणा का विशेष सहयोग रहा। हिंदी पखवाड़े के दौरान विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। समापन समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने हिंदी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग एवं संवर्धन का संकल्प लिया।4