Shuru
Apke Nagar Ki App…
बांदा में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां शुरू। बांदा में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां शुरू।
Surash Sahu
बांदा में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां शुरू। बांदा में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां शुरू।
- Surash Sahuबांदा, बांदा, उत्तर प्रदेशबहुत सुंदर4 days ago
- ,fvXFgBaberu, Banda💣3 days ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत परास गांव निवासी रोहित पुत्र राम सिंह राजपूत उम्र करीब 18 वर्ष यह, एक लड़की से प्रेम प्रसंग करता था, वही लड़की के परिजन के द्वारा लड़की की शादी किसी दूसरे के साथ की जा रही है, जिससे परेशान होकर युवक रोहित आज सोमवार की शाम करीब 5 बजे कमासिन रोड स्थित शिरोमणि सिंह के हाते में मोबाइल टावर पर चढ़कर घंटों ड्रामा करता रहा, जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा तो डायल 112 पीआरबी पुलिस को सूचना दिया, पीआरबी के द्वारा पहुंचकर बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत को मोबाइल टावर पर युवक के चढ़ने की जानकारी दिया। मौके पर पहुंचे बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत कस्बा इंचार्ज मनीष शर्मा कांस्टेबल नकुल राय नरेश अहिरवार निर्मल सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और घंटों समझाने बुझाने के बाद युवक को मोबाइल टावर से नीचे उतारा और समझा बुझा कर युवक के परिजनों को बुलाकर सुपुर्द किया गया। युवक ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं फतेहपुर जनपद के खागा क्षेत्र में एक लड़की से प्रेम करता था। जिसे परिजनों के द्वारा लड़की की शादी कहीं दूसरे जगह कर रहे हैं, इसी को लेकर मैं मोबाइल टावर में चढ़ गया था।1
- मौदहा (हमीरपुर), 20 अप्रैल 2026। क्षेत्र में लगाए जा रहे स्मार्ट बिजली मीटरों को लेकर बढ़ते विरोध के बीच समाजवादी पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। यह ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि शादाब हुसैन (बिट्टू) के लेटर पैड पर दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अनियमितताएं सामने आ रही हैं। आम नागरिकों का आरोप है कि मीटरों की रीडिंग में गड़बड़ी, अधिक बिलिंग और तकनीकी खामियों के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई कि क्षेत्र में लगे सभी स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष और तकनीकी जांच कराई जाए, गलत बिजली बिलों को संशोधित किया जाए तथा जांच पूरी होने तक स्मार्ट मीटर के आधार पर की जा रही बिलिंग पर रोक लगाई जाए। साथ ही उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर आयोजित करने की भी मांग की गई। इस दौरान अभिलाष श्रीवास,आशीष लखेरा,घनश्याम साहू, अरशद मामा, डॉ. मुबीन खान, तबरेज खान, सरफरोश, सगीर मलिक सहित कई लोग मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आगे व्यापक आंदोलन किया जाएगा।3
- मौदहा हमीरपुर।कस्बे के प्रतिष्ठित रहमानियां इंटर कॉलेज में सोमवार को नवनियुक्त प्रबंधक के रूप में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता जकी अहमद समेत नवनिर्वाचित सदस्यों हुआ स्वागत, इस दौरान प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम में कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. रज़िया सुल्ताना, प्रबंधन समिति के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि जकी अहमद के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संस्थान को नई दिशा मिलेगी तथा शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। वहीं नवनियुक्त प्रबंधक जकी अहमद ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह कॉलेज के विकास, अनुशासन और शैक्षिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने शिक्षकों और प्रबंधन समिति के सहयोग से संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।1
- महोबा में साप्ताहिक फायर ड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी पर जोर1
- हमीरपुर:-होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, एसपी मृगांक शेखर पाठक ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, 25,26 व 27 अप्रैल को दो पालियों में सम्पन्न होनी है होमगार्ड परीक्षा, जिले में होमगार्ड परीक्षा के लिए बनाए गए हैं 4 परीक्षा केंद्र, परीक्षा केंद्रों में ज्यादातर व्यवस्थायें पूरी, शासन के निर्देश के अनुरूप सफलता पूर्वक सम्पन्न कराई जाएगी परीक्षा-एसपी जिला मुख्यालय के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का मामला। BYTE:-मृगांक शेखर पाठक (एसपी हमीरपुर)1
- Alampur station road per Sant Joseph School ke pass nal laga hua hai jiski halat bahut kharab hai kam se kam 4 sal Se Koi nal ki CC karne ke liye nahin a Raha jisse Charon taraf Pani fail raha hai aur gandgi bhi fail rahi hai bacche aur budhe road per Naha rahe hain Mera anurodh hai ki jald se jald iski CC karva De1
- मौदहा नगर में प्रीपेड स्मार्ट मीटरों में अत्यधिक रीडिंग को लेकर क्षेत्र में विरोध तेज हो गया है। सोमवार को सांसद प्रतिनिधि शादाब हुसैन बिट्टू के नेतृत्व में करीब एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने आरोप लगाया कि मीटरों में बेइंतहा रीडिंग आने से उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। साथ ही बिना सूचना बिजली कटौती की समस्या भी सामने रखी गई। प्रदर्शनकारियों ने मीटरों की निष्पक्ष जांच कराने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और शिविर लगाकर समस्याओं के समाधान की मांग की।1
- बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गौरी खानपुर गांव से पूर्वी दिशा की ओर खेतों पर एक बबूल के पेड़ पर आज सोमवार की सुबह फांसी पर लटक शव हुआ मिला है। जैसे ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से व्यक्ति की पहचान मुबीन शेख पुत्र सुबराती उम्र करीब 49 वर्ष निवासी बगेहटा थाना बबेरु के नाम से की गई, जानकारी के मुताबिक मृतक मुबीन शेख बीते गुरुवार की सुबह अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। तब से पुलिस के द्वारा तलाश कर रही थी, वही आरोपी ने गौरी खानपुर गांव पर पहुंचकर गांव के पूर्वी दिशा की ओर रविवार व सोमवार की मध्य रात्रि खेतों में बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलवाकर जांच पड़ताल करवाई गई है। उसके बाद शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक के पंच पुत्र व दो पुत्री थी।1
- गंधक अरु लोभान में, डालो मित्र कपूर। बाधो शिशु के कंठ में, रोग-दोष हो दूर।।1