*आदिवासी संथाल समाज बांसमुडी द्वारा धूमधाम से मनाया गया बाहा परब* *धनबाद :* झारखंड संस्कृति के प्राकृतिक पर्व सह आदिवासी समुदाय के महान पर्व "बाहा परब" को आदिवासी संथाल समाज (बांसमुडी भूली धनबाद) द्वारा धूमधाम से मनाया गया। जहां आदिवासी समाज ने अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से टुंडी विधानसभा क्षेत्र के झामुमो नेता रतिलाल टुडू, शामिल होकर लोगों को उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बताया कि बाहा पर्व आदिवासी समाज की संस्कृति,समृद्ध परंपरा, प्रकृति के प्रति आस्था और सामुदायिक जीवन का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीने, अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजकर रखने तथा समाज में आपसी सहयोग और एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। ख़ास कर युवाओं से अपील किया कि ऐसे कार्यक्रम में सभी युवाओं को भाग लेकर अपने धर्म संस्कृति के बारे जानना चाहिए व आज की परिवेश में बढ़ते पाश्चात्य संस्कृति से अपने को अलग रखनी चाहिए तभी हम आदिवासी समाज सुरक्षित रह सकते हैं। इस मौके पर श्री टुडू मांदर की थाप पर लोगों के साथ खूब थिरके । इससे पहले आयोजकों ने श्री टुडू को अंगवस्त्र भेंट कर तथा सप्रेम लौटा पानी से स्वागत किया।इस अवसर पर टुंडी विधायक प्रतिनिधि बिरजू सोरेन, मांझी बाबा-छेदी सोरेन,नायके बाबा-रामलाल हांसदा,पूर्व मांझी बाबा - सुरेश सोरेन,जोग मांझी -कालीचरण सोरेन,प्राणीक - राजेन मुर्मू ,युवा नेता शिव राम टुडू ,शिव नारायण मुर्मू, साहेब राम टुडू, रामजीत मरांडी प्रेम मरांडी, सुरेन्द्र हेंब्रम,रसिक सोरेन,साहेबराम मरांडी, लालू मांझी,चुनीलाल सोरेन, कजरू किस्कू,संतोष सोरेन, हीरालाल मरांडी शंकर सोरेन दुखीराम मुर्मू, छोटेलाल सोरेन , दुबे सोरेन,गीता देवी सुनीता देवी रानियां देवी कलावती देवी, पार्वती देवी, सावित्री देवी,प्रफुल्ल मण्डल, विद्याधर मुर्मू, आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।

- #जोरापोखर थाना क्षेत्र के भुलन बरारी स्थित बीसीसीएल मैगजीन के पास हुए मोहम्मद शमीम अंसारी उर्फ गुड्डु सेठ हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है.# इस संबंध में जानकारी देते हुए धनबाद के सिटी एस पी ऋतिक श्रीवास्तव ने बताया कि हत्याकांड में मृतक के दुकान के स्टाफ मोहम्मद अलबक्श अंसारी उर्फ सिद्धू, शुभम सिंह और तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार, क्षतिग्रस्त मोबाइल और मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है. जांच में जानकारी मिली की मृतक की पत्नी के अन्य लोगों से संबंध थे, जिससे पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. इसी दौरान स्टाफ अलबक्श अंसारी का भी मृतक की पत्नी से संबंध था. जब इस बात की जानकारी गुड्डु सेठ को हुई, तो उसने सिद्धू को मारने की योजना बनाई. इसकी भनक लगते ही सिद्धू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उल्टा गुड्डु सेठ की हत्या की साजिश रच डाली. आरोपियों ने हथियार और गोली के लिए 50 हजार रुपये दिए। 12 अप्रैल की रात सिद्धू ने बहाने से गुड्डु सेठ को बाइक पर बैठाकर ओबी डंप के पास ले गया, जहां पहले से मौजूद साथियों के साथ मिलकर उसके सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि हत्या में 7.65 एमएम का देसी पिस्तौल इस्तेमाल किया गया फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर क़ानून सम्मत कार्रवाई की जा रही है.1
- Post by संतोष कुमार दे1
- Post by जनता न्यूज़ 241
- Post by Niraj Kumar1
- धनबाद,गोविंदपुर में बड़ी चोरी: सूने घर से 10 लाख की संपत्ति उड़ा ले गए चोर।1
- KCNTVINDIA की खास रिपोर्ट : अंधविश्वास से लोगों को बचाने की पहल शुरू की संपादक जहीरूद्दीन खान ने ...1
- Post by DWIPAKSHA DARPAN1
- Post by संतोष कुमार दे1