Shuru
Apke Nagar Ki App…
उपरोक्त कार्यक्रम के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ0 नीलम राय की बाईट
Khindnews
उपरोक्त कार्यक्रम के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ0 नीलम राय की बाईट
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भर दो मेरा सिलेंडर, नरेंदर, लौटकर मैं न जाऊँगा खाली।”1
- Post by Aviraj Rathi1
- आज थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर में सशक्त नारी समृद्ध प्रदेश मिशन शक्ति( 5 वा चरण) नारी सुरक्षा, सम्मान, एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मीटिंग रखी गई, जहां उपस्थित होकर महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखें बहुत-बहुत धन्यवाद थाना अध्यक्ष और महिला टीम का जिन्होंने हमारी बातों को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करने का विश्वास जताया 🙏 श्रीमती पूनम शर्मा पूर्व सभासद, बॉबी शर्मा महिला नगर अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण महासभा, सोनिया वालिया अनोखी भारद्वाज विजयलक्ष्मी आदि उपस्थित रही श्रीमती पूनम शर्मा पूर्व सभासद इंदिरा कॉलोनी मुजफ्फरनगर1
- अवगत कराना है कि आज दिनांक 27.03.2026 को पावन पर्व रामनवमी के शुभ अवसर पर एवं मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा, उनकी धर्मपत्नी डॉ0 नीलम राय, नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप एवं पुलिस अधीक्षक अपराध(नोडल अधिकारी मिशन शक्ति) श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा मंदिर प्रांगण में विधि-विधान से कन्या पूजन कर कन्याओं को उपहार भेंट करते हुए उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 151 कन्याओं एवं 20 लांगूर का विधिवत पूजन किया गया तथा उन्हें सम्मानित करते हुए महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। 🔸 कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कन्याओं एवं उनके अभिभावकों को लघु फिल्म के माध्यम से “गुड टच-बैड टच” सहित महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। अधिकारियों द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति समाज को जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस सहायता लेने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी जानसठ श्रीमती रूपाली राय चौधरी, प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। 🔸 मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे समाज में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण सुदृढ़ हो सके।2
- 🔥 America vs Iran: हालात बेहद गंभीर! Trump का बड़ा बयान 🚨 “Iran… get serious before it’s too late!” 💥 Pentagon बना रहा है war plan ⚔️ Final strike की तैयारी 🌍 पूरी दुनिया की नज़र इस crisis पर अगर Hormuz बंद हुआ… तो तेल, economy और global market सब हिल जाएगा 😨 👉 क्या ये सिर्फ़ warning है… या war की शुरुआत? 🔗 Link in Bio 📲 ज़्यादा updates के लिए follow करें Shah Times #Trump #IranCrisis #WarNews #GlobalTension #MiddleEast #ShuruApp #NewsUpdate #ViralNews1
- Post by VIRENDRASINGH दैनिक s बुलेटिन1
- *इसलिए पेट्रोल पंप पर लगती है भीड़, फिर कहते हैं स्टॉक में नहीं है तेल* टैंट के बर्तन अब सिर्फ पूड़ी-सब्ज़ी के लिए नहीं, डीजल–पेट्रोल का स्टॉक करने के लिए भी प्रयोग में लिए जा रहे हैं वीडियो जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश का है1
- मुजफ्फरनगर में संयुक्त हिंदू महासंघ व शिव सेना के द्वारा आज अखंड भारत के चक्रवती सम्राट अशोक महान जी की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर उन्हें याद किया गया अलमासपुर मै लक्ष्मी मैरिज होम मै एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम मै मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल भाजपा नेता गौरव स्वरूप व व्यापारी नेता सुनील तायल ,कृष्णगोपाल मित्तल ने भाग लिया कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी राकेश सैनी एडवोकेट व संचालन संयुक्त हिंदू मोर्चा अध्य्क्ष मनोज सैनी व शिव सेना मीडिया प्रभारी बसंत कश्यप ने किया गोष्ठी में सभी वक्ताओं ने कहा कि सम्राट अशोक ने अपनी असाधारण वीरता के बल पर अखंड भारत की स्थापना की ओर आपने जीवन मै कोई भी युद्ध नहीं हारा कार्यक्रम मै संयुक्त हिंदू महासंघ। व शिव सेना पदाधिकारियों ने राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व गौरव स्वरूप से मांग करी कि नगर में सम्राट अशोक जी की प्रतिमा स्थापित कराई जाए ओर इनकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए/ कार्यक्रम मै अनेक हिंदू व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि व सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉक्टर योगेंद्र शर्मा प्रदेश महासचिव शिव सेना अखिलेश जाटव अध्य्क्ष संयुक्त हिंदू महासंघ बागेश अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष राजेश कश्यप मंडल अध्यक्ष शिव सेना लोकेश सैनी जिला अध्यक्ष शिव सेना पुष्पेंद्र सैनी मंडल अध्यक्ष शिव सेना शैंकी शर्मा युवा जिलाध्यक्ष शिव सेना संजय गोयल वीरेंद्र त्यागी हरीश पालीवाल क्रांतिकारी शालू सैनी गीता गुर्जर मंडल अध्यक्ष सुनीता मलिक जिला अध्यक्ष शिवसेना कल्पना ठाकुर नगर अध्यक्ष शालिनी शर्मा नेहा गोयल भारतीय सैनी संगीता चौधरी श्रीपाल जैन अभिषेक गुर्जर सतीश कुकरेजा सभासद अमित सुधा वाल्मीकि प्रमोद सभासद डॉक्टर शिव कुमार यशकुमार बुढ़ाना आशीष शर्मा युवा नगर अध्यक्ष अंकित बालियान युवा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोरी जिला सचिव विशाल सिंघल राजकुमार सैनी सूरज मिश्रा सोनू कुमार संजय कौशिक आदि उपस्थित है।1
- मुजफ्फरनगर के चरथावल ब्लॉक में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने गुरुवार को एक विशाल पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत और राष्ट्रीय महासचिव राजवीर जादौन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पंचायत का नेतृत्व एनसीआर अध्यक्ष विकास शर्मा ने किया, जिसमें सैकड़ों किसानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पंचायत में किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर सरकार और प्रशासन पर गंभीर निशाना साधा। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। विशेष रूप से राकेश टिकैत ने स्मार्ट मीटर का विरोध जताते हुए कहा कि इन्हें किसी भी कीमत पर नहीं लगने दिया जाएगा। उन्होंने किसानों पर दर्ज फर्जी मुकदमों को तत्काल समाप्त करने की भी मांग की। पंचायत में ग्राम चोकड़ा और कुल्हेड़ी की कोऑपरेटिव सोसाइटी से जुड़े मुद्दों पर मौके पर ही निर्णय लिए गए। घोषणा की गई कि ग्राम चोकड़ा में एक महीने के भीतर समिति निर्माण कार्य शुरू होगा, जबकि ग्राम कुल्हेड़ी में चार महीने के भीतर नई कोऑपरेटिव सोसाइटी की नींव रखी जाएगी। किसानों ने पंचायत में आवारा पशुओं की समस्या, जर्जर सड़कों की मरम्मत, बिजली विभाग द्वारा उत्पीड़न, नलकूपों पर हो रही चोरी और स्मार्ट मीटर जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। पंचायत के समापन के बाद, भाकियू पदाधिकारियों ने प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी और सीओ सदर डॉ. रविशंकर को दिया गया। ज्ञापन में ग्राम कुल्हेड़ी में ट्रांसफार्मर की स्थापना, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा, सड़कों का निर्माण, बिजली उत्पीड़न पर रोक और चोरी की घटनाओं की शिकायतों के समाधान की मांग प्रमुख रूप से शामिल थीं।2