*हैडलाइन* *गोगामेड़ी (भादरा): गोगामेड़ी मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक - विधायक संजीव बेनीवाल, कलेक्टर व SP ने लिया जायजा, SDM भादरा-नोहर, तहसीलदार, DySP, EO सहित विभागों के अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा, यातायात व स्वच्छता के दिए निर्देश* *हैडलाइन: गोगामेड़ी मेले की तैयारियां तेज - विधायक संजीव बेनीवाल की मौजूदगी में कलेक्टर और SP ने की समीक्षा बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा पर दिया जोर* *गोगामेड़ी (भादरा, हनुमानगढ़)।* आज गोगामेड़ी में गोगामेड़ी मेले की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, उपखण्ड अधिकारी भादरा एवं नोहर, तहसीलदार नोहर एवं भादरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, DySP, CI, नगर पालिका नोहर एवं भादरा के EO सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। भादरा विधायक संजीव बेनीवाल ने कहा कि गोगामेड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता है। *संवाददाता* *राजेश चौधरी* *जयपुर, राजस्थान* *मो. 9983-919191*
*हैडलाइन* *गोगामेड़ी (भादरा): गोगामेड़ी मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक - विधायक संजीव बेनीवाल, कलेक्टर व SP ने लिया जायजा, SDM भादरा-नोहर, तहसीलदार, DySP, EO सहित विभागों के अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा, यातायात व स्वच्छता के दिए निर्देश* *हैडलाइन: गोगामेड़ी मेले की तैयारियां तेज - विधायक संजीव बेनीवाल की मौजूदगी में कलेक्टर और SP ने
की समीक्षा बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा पर दिया जोर* *गोगामेड़ी (भादरा, हनुमानगढ़)।* आज गोगामेड़ी में गोगामेड़ी मेले की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, उपखण्ड अधिकारी भादरा एवं नोहर, तहसीलदार नोहर एवं भादरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, DySP, CI, नगर पालिका नोहर एवं भादरा के EO सहित विभिन्न विभागों
के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। भादरा विधायक संजीव बेनीवाल ने कहा कि गोगामेड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता है। *संवाददाता* *राजेश चौधरी* *जयपुर, राजस्थान* *मो. 9983-919191*
- *हैडलाइन* *हनुमानगढ़: SP के निर्देशन में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना नंबर प्लेट, मॉडिफाइड और पटाखा बुलेट सहित 30 बाइक सीज - 8 शराबी चालकों पर शिकंजा, सड़क सुरक्षा हमारी प्राथमिकता* *हैडलाइन: हनुमानगढ़ यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई - एसपी के निर्देशन में 30 बाइक सीज, 22 मॉडिफाइड बुलेट और 8 शराबी चालकों पर शिकंजा* *हनुमानगढ़।* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हनुमानगढ़ यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की है। विशेष अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने कुल 30 बाइक्स को सीज किया है। जिसमें 22 बाइक अनधिकृत मॉडिफिकेशन, बिना नंबर प्लेट एवं पटाखा बुलेट के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सीज की गई। वहीं 8 वाहन चालकों के शराब पीकर वाहन चलाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने बताया कि मॉडिफाइड बाइक, बिना नंबर प्लेट, तेज एवं कर्कश आवाज करने वाली पटाखा बुलेट तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस का उद्देश्य केवल चालान या वाहन सीज करना नहीं, बल्कि यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना एवं आमजन के जीवन की सुरक्षा करना है। *# *HanumangarhPolice #TrafficPolice* *संवाददाता* *राजेश चौधरी* *जयपुर, राजस्थान* *मो. 9983-919191*1
- ब्लॉग सत्संग बाबा भुमणशाह जी निमंत्रण दिया गया, अधिक से अधिक साधसंगत पहुंचे1
- सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच भारी हंगामा और तीखी झड़पें देखने को मिल रही हैं। कई जगहों पर अपनी मांगों को लेकर अड़े सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम व पुलिस की गाड़ियों,को जबरन आगे बढ़ने से रोका औ1
- सफाई व्यवस्था को लेकर व्यापारियों का हल्ला बोल, सीएम के नाम दिया ज्ञापन टोहाना। शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से परेशान व्यापारियों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र ठकराल की अध्यक्षता में शहर के सामाजिक, धार्मिक और व्यापारी संगठनों ने लक्कड़ मार्केट से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारी प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम एसडीएम आकाश शर्मा के माध्यम से ज्ञापन सौंपना चाहा। एसडीएम के मौजूद न रहने पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार ने ज्ञापन प्राप्त किया। प्रदर्शन के दौरान व्यापार मंडल के रमेश गोयल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पिछले कई दिनों से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है। हर गली-मोहल्ले और बाजार में गंदगी के अंबार लगे हैं। बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कूड़े में कीड़े पड़ गए हैं और बरसात के बाद हालात और भी बदतर हो गए हैं। व्यापारी नेता जॉनी मेहता का आरोप है कि हवा के साथ उड़कर कचरा उनकी दुकानों में घुस रहा है, जिससे ग्राहकों ने बाजार में आना बंद कर दिया है। गंदगी के कारण शहर में बीमारियां फैल रही हैं। हर क्लीनिक और अस्पताल में वायरल बुखार के मरीजों की लाइन लगी है। यदि जल्द सफाई नहीं हुई तो यह महामारी का रूप ले सकती है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र ठकराल ने चेतावनी दी कि सरकार ने जल्द इस गतिरोध को खत्म कर स्थाई समाधान नहीं निकाला तो पूरे हरियाणा में व्यापार मंडल के आह्वान पर पूरे हरियाणा के बाजार भी बंद किए जा सकते है। व्यापारियों ने मांग की है कि सरकार तुरंत कर्मचारियों और प्रशासन के बीच चल रहे गतिरोध को खत्म कर टोहाना शहर की सफाई करवाए।1
- राजकीय डीबी अस्पताल चूरू में अव्यवस्थाओं के खिलाफ ऐतिहासिक सत्याग्रह शुरू, शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच ने खोला मोर्चा राजकीय डीबी अस्पताल चूरू में अव्यवस्थाओं के खिलाफ ऐतिहासिक सत्याग्रह शुरू, शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच ने खोला मोर्चा चूरू। राजकीय डीबी जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं, बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी और लचर स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में अस्पताल के बाहर ऐतिहासिक सत्याग्रह शुरू हो गया है। यह आंदोलन शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच और भगत सिंह फोर्स राजगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में शुरू किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन के प्रमुख सदस्य दिनेश कुमार भामासी के नेतृत्व में कार्यकर्ता अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में मरीजों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। जांच मशीनों की खराबी, दवाइयों की किल्लत, चिकित्सकों की अनुपलब्धता और अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण आम जनता और गरीब मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिनेश कुमार भामासी का वक्तव्य: "राजकीय डीबी अस्पताल जिले की जीवनरेखा है, लेकिन वर्तमान में यह केवल अव्यवस्थाओं और लापरवाही का केंद्र बनकर रह गया है। दूर-दराज के गांवों से आने वाले गरीब मरीजों को इलाज के नाम पर सिर्फ तारीखें और निराशा मिलती है। जब तक अस्पताल प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी व्यवस्थाओं में ठोस सुधार नहीं करते, आवश्यक संसाधन और दवाइयां उपलब्ध नहीं करवाते, तब तक हमारा यह सत्याग्रह अनवरत जारी रहेगा। जनहित और स्वास्थ्य के अधिकार की इस लड़ाई से हम पीछे नहीं हटेंगे।" सत्याग्रह स्थल पर बड़ी संख्या में युवा और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अस्पताल की कमियों को दूर करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो इस आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा।2
- भजनलाल शर्मा ने और कुछ तो किया नहीं बीजेपी को पेल रखा है बोले गोविंद सिंह डोटासरा1
- उन्नीस सौ इकहत्तर भारत, पाकिस्तान युद्ध के लौंगेवाला बॉर्डर का दृश्य1
- *हैडलाइन* *#10YearsOfUPI: PM मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में 2016 में शुरू हुआ UPI 10 साल में बना दुनिया का सबसे बड़ा Real-time Digital Payment System - नए भारत की डिजिटल शक्ति और विकसित भारत के संकल्प का सशक्त प्रतीक* *हैडलाइन: PM मोदी की दूरदर्शी सोच से 2016 में शुरू हुआ UPI आज बना दुनिया का सबसे बड़ा Real-time Digital Payment System* आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में वर्ष 2016 में शुरू हुआ UPI आज करोड़ों भारतीयों के विश्वास से विश्व के सबसे बड़े Real-time Digital Payment System के रूप में स्थापित हो चुका है। इस डिजिटल क्रांति ने भुगतान को सरल और सुगम बनाने के साथ भारत के तकनीकी सामर्थ्य और डिजिटल आत्मनिर्भरता को भी वैश्विक पहचान दिलाई है। UPI की यह यात्रा सुविधा, आत्मनिर्भरता और नवाचार से वैश्विक नेतृत्व तक के भारत के परिवर्तन की कहानी है। आज UPI केवल डिजिटल भुगतान का माध्यम नहीं, बल्कि नए भारत की बढ़ती डिजिटल शक्ति और ‘विकसित भारत’ के संकल्प का सशक्त प्रतीक है। *#10YearsOfUPI #DigitalIndia #UPI* *संवाददाता* *राजेश चौधरी* *जयपुर, राजस्थान* *मो. 9983-919191*1