ब्राह्मण समाज ने मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान, दिव्यांशी और आदित्य का चमका नाम...... हिंडौन सिटी। शहर के एक मैरिज गार्डन में ब्राह्मण समाज की ओर से गत दिवस भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एस डी शर्मा द्वारा हिंडौन निवासी छात्रा दिव्यांशी समाधिया पुत्री उमेश समाधिया को कक्षा 12वीं में 96 प्रतिशत, सूरौठ निवासी मेधावी छात्र आदित्य शर्मा पुत्र वेदप्रकाश शर्मा को कक्षा 10वीं में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एस डी शर्मा ने कहा कि शिक्षा ही समाज की असली ताकत है। जब हमारे बच्चे इस तरह उत्कृष्ट अंक हासिल करते हैं, तो वे न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे समाज का मस्तक ऊंचा करते हैं। ऐसे सम्मान समारोह युवाओं को भविष्य में और बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं। समारोह में ब्राह्मण समाज के वासुदेव शर्मा, शीतल प्रसाद शुक्ला सहित अनेक गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध जन और बच्चों के अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मेधावी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके माता-पिता को इस सफलता पर बधाई दी।
ब्राह्मण समाज ने मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान, दिव्यांशी और आदित्य का चमका नाम...... हिंडौन सिटी। शहर के एक मैरिज गार्डन में ब्राह्मण समाज की ओर से गत दिवस भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एस डी शर्मा द्वारा हिंडौन निवासी छात्रा दिव्यांशी समाधिया पुत्री उमेश समाधिया को कक्षा 12वीं में 96 प्रतिशत, सूरौठ निवासी मेधावी छात्र आदित्य शर्मा पुत्र वेदप्रकाश शर्मा को कक्षा 10वीं में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर एस डी शर्मा ने कहा कि शिक्षा ही समाज की असली ताकत है। जब हमारे बच्चे इस तरह उत्कृष्ट अंक हासिल करते हैं, तो वे न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे समाज का मस्तक ऊंचा करते हैं। ऐसे सम्मान समारोह युवाओं को भविष्य में और बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं। समारोह में ब्राह्मण समाज के वासुदेव शर्मा, शीतल प्रसाद शुक्ला सहित अनेक गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध जन और बच्चों के अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मेधावी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके माता-पिता को इस सफलता पर बधाई दी।
- राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की दलोट तहसील के ऊदियाखेड़ी गांव से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। यहां बच्चों को स्कूल जाने के लिए पानी के ऊपर गिरे खजूर के पेड़ को ही पुल की तरह इस्तेमाल करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पहले बांस का अस्थायी पुल बनाया था, लेकिन बारिश में वह बह गया। बताया जा रहा है कि पुलिया दो बार स्वीकृत होने के बावजूद निर्माण का रास्ता अब तक साफ नहीं हो सका है। ग्रामीणों की मजबूरी ने कुदरत के एक गिरे हुए पेड़ को रास्ता तो बना दिया, लेकिन सवाल है—पक्की पुलिया आखिर कब बनेगी? क्योंकि बच्चों की जिंदगी से बड़ा कोई विवाद नहीं, प्रशासन को अब इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए।1
- जयपुर में आयोजित दैनिक भास्कर के हाइपर लोकल एडिटोरियल ट्रेनिंग प्रोग्राम में दैनिक भास्कर के पत्रकार सुमित शर्मा टोडाभीम को बेस्ट स्टोरी अवार्ड से डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने किया सम्मानित, सिंघनिया में 85 साल की महिला ने ज्वेलरी बेच स्कूल को दिया दान, "बोली मैं बूढी हो गई अब क्या गहने पहनूंगी, अच्छे कमरे बनेंगे तो बच्चे पढ़ेंगे" स्टोरी के लिए किया सम्मानित।1
- अजीम खान चिनायटा बने राष्ट्रीय मानवाधिकार एण्ड एंटी करप्शन मिशन के करौली युवा जिला अध्यक्ष करौली राजस्थान प्रदेश में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व डीजीपी एम एल अंसारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ वसीम रजा की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष सी. पी. आर्य द्वारा अजीम खान चिनायटा को करौली युवा जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वसीम रजा और राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सीपी आर्य द्वारा यह नियुक्ति अजीम खान को एक वर्ष के लिए सौंपी गयी है। अजीम खान चिनायटा ने बुधवार रात 8:00 बजे बताया कि शीर्ष नेतृत्व में जो जिम्मेदारी सौंप है उसको ईमानदारी से निभाऊंगा। अजीम खांन की नियुक्ति पर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।1
- मेहंदीपुर बालाजी के तीन पहाड़ आम रास्ते पर बंदरों का आतंक, यात्रियों की बढ़ी परेशानी मेहंदीपुर बालाजी। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी मेहंदीपुर बालाजी में तीन पहाड़ के आम रास्ते पर बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और यात्री आवागमन करते हैं, लेकिन बंदरों के झुंड के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों एवं यात्रियों के अनुसार, बंदर कई बार राह चलते यात्रियों को पकड़ लेते हैं और हमला करने का प्रयास करते हैं। कुछ मामलों में बंदरों द्वारा लोगों को काटने की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे श्रद्धालुओं में भय का माहौल बना रहता है। यात्रियों के हाथ में पानी की बोतल, प्रसाद अथवा खाने-पीने का कोई सामान दिखाई देते ही बंदर उसे छीनने के लिए झपट पड़ते हैं। कई बार अचानक हमला होने से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग विशेष रूप से परेशान हो जाते हैं। स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि तीन पहाड़ के इस व्यस्त आम रास्ते पर बंदरों के बढ़ते आतंक को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई की जाए, ताकि श्रद्धालु और आमजन सुरक्षित रूप से आवागमन कर सकें।1
- सरमथुरा: खिंन्नोट गांव में जंगली जानवर का आतंक खिंनोट गांव में जंगली जानवर का आतंक, ग्रामीणों में दहशत—वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग सरमथुरा क्षेत्र के खिंनोट गांव में जंगली जानवर की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, पशुबाड़े में एक पशु को शिकार बनाए जाने के बाद इलाके में जंगली जानवर के हमले की आशंका बढ़ गई है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है और लोग अपने पशुओं तथा परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार जंगली जानवरों की आवाजाही से किसी बड़ी घटना की आशंका बनी हुई है। ऐसे में वन विभाग को केवल घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय नियमित गश्त और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की आवश्यकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि खिंनोट गांव और आसपास के क्षेत्रों में तत्काल वनकर्मियों की गश्त बढ़ाई जाए, जंगली जानवरों की गतिविधियों पर नजर रखी जाए तथा ग्रामीणों को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं। सबसे बड़ा सवाल: यदि समय रहते निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई तो किसी इंसान की जान पर खतरा आने की जिम्मेदारी कौन लेगा? ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर टीम भेजकर स्थिति का जायजा ले और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे। लोकल पब्लिकशुरू ऐप | सरमथुरा रिपोर्टर: भरत सिंह मीणा सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान1
- गंगापुर सिटी शहर में निकली कावड़ यात्रा ढोल एवं डीजे की धुनो पर झूमे शिव भक्त धार्मिक झांकियां ने श्रद्धालुओं का मोहा मन बम बम भोले के जयकारो से गूंन्जायमान हुआ शहर1
- करणपुर दस सीटर जीप में 50 से ज्यादा स्कूली बच्चे सफर करने को मजबूर 8 साल से रोडवेज बस बंद करणपुर करणपुर में रोडवेज बस आठ साल से बंद स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर कर रहे हैं सफर1
- *नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही लगभग 100 की मौत 133 भारतीय पर्यटक लापता* नेपाल में आई बाढ़ का एक और डरावना वीडियो। यह तस्वीर चीन अधिकृत तिब्बत के कस्टम ऑफिस की बताई जा रही है। यहां आई बाढ़ कितनी विकराल थी इसका अंदाजा इस वीडियो से लगाया जा सकता है। करीब 5 मंजिला ऊंची इमारत को पानी की लहरें पार कर गईं हैं। जान बचाने के लिए लोग इधर उधर भाग रहे हैं। कई लोग लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। *नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही लगभग 100 की मौत 133 भारतीय पर्यटक लापता* नेपाल में आई बाढ़ का एक और डरावना वीडियो। यह तस्वीर चीन अधिकृत तिब्बत के कस्टम ऑफिस की बताई जा रही है। यहां आई बाढ़ कितनी विकराल थी इसका अंदाजा इस वीडियो से लगाया जा सकता है। करीब 5 मंजिला ऊंची इमारत को पानी की लहरें पार कर गईं हैं। जान बचाने के लिए लोग इधर उधर भाग रहे हैं। कई लोग लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है।1