logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए सात उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित शरद पवार, रामदास आठवले, विनोद तावड़े और पार्थ पवार सहित सातों उम्मीदवार बिना मुकाबले पहुंचे राज्यसभा मुंबई : महाराष्ट्र से राज्यसभा की सात सीटों के लिए हुए चुनाव में सभी सात उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के छह उम्मीदवारों के साथ विपक्षी महा विकास आघाड़ी के प्रत्याशी भी बिना किसी मुकाबले के संसद के उच्च सदन में पहुंच गए। निर्विरोध चुने गए उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, रामराव वाडकुटे, माया इवनाते, ज्योति वाघमारे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार शामिल हैं। इसके अलावा विपक्षी महा विकास आघाड़ी की ओर से वरिष्ठ नेता शरद पवार भी निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं। दरअसल, राज्यसभा की सात सीटों के लिए कुल सात ही उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि नौ मार्च थी और किसी भी प्रत्याशी के नाम वापस न लेने के कारण सभी उम्मीदवार बिना मतदान के ही निर्वाचित घोषित कर दिए गए। महाराष्ट्र से अप्रैल में खाली हो रही इन सात सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि पांच मार्च थी, जिस दिन सभी उम्मीदवारों ने मुंबई स्थित विधान भवन में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। भाजपा की ओर से रामदास आठवले और विनोद तावड़े के अलावा रामराव वाडकुटे और माया इवनाते को उम्मीदवार बनाया गया था। रामराव वाडकुटे पहले शरद पवार के करीबी माने जाते थे और उनके समर्थन से राज्य विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। वहीं माया इवनाते नागपुर की पूर्व महापौर रह चुकी हैं और उनका संबंध आदिवासी समुदाय से है। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की प्रवक्ता ज्योति वाघमारे भी राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुई हैं। इस चुनाव में एक और खास बात यह रही कि अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार भी राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं। इसके साथ ही पवार परिवार के दो सदस्य राज्यसभा में पहुंच गए हैं। पार्थ पवार की मां सुनेत्रा पवार पहले से ही राज्यसभा सदस्य हैं, हालांकि उपमुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें नियमों के अनुसार राज्यसभा की सदस्यता छोड़कर राज्य विधानमंडल के किसी सदन का सदस्य बनना होगा। इस तरह महाराष्ट्र से राज्यसभा की सभी सीटों पर उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन होना राज्य की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।

1 day ago
user_Shriyam News Network
Shriyam News Network
Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
2ae1736e-d85d-4dc9-87b3-29e3a0a00089

महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए सात उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित शरद पवार, रामदास आठवले, विनोद तावड़े और पार्थ पवार सहित सातों उम्मीदवार बिना मुकाबले पहुंचे राज्यसभा मुंबई : महाराष्ट्र से राज्यसभा की सात सीटों के लिए हुए चुनाव में सभी सात उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के छह उम्मीदवारों के साथ विपक्षी महा विकास आघाड़ी के प्रत्याशी भी बिना किसी मुकाबले के संसद के उच्च सदन में पहुंच गए। निर्विरोध चुने गए उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, रामराव वाडकुटे, माया इवनाते, ज्योति वाघमारे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार शामिल हैं। इसके अलावा विपक्षी महा विकास आघाड़ी की ओर से वरिष्ठ नेता शरद पवार भी निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं। दरअसल, राज्यसभा की सात सीटों के लिए कुल सात ही उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि नौ मार्च थी और किसी भी प्रत्याशी के नाम वापस न लेने के कारण सभी उम्मीदवार बिना मतदान के ही निर्वाचित घोषित कर दिए गए। महाराष्ट्र से अप्रैल में खाली हो रही इन सात सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि पांच मार्च

d51a984a-d049-4853-95c4-55aea530b171

थी, जिस दिन सभी उम्मीदवारों ने मुंबई स्थित विधान भवन में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। भाजपा की ओर से रामदास आठवले और विनोद तावड़े के अलावा रामराव वाडकुटे और माया इवनाते को उम्मीदवार बनाया गया था। रामराव वाडकुटे पहले शरद पवार के करीबी माने जाते थे और उनके समर्थन से राज्य विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। वहीं माया इवनाते नागपुर की पूर्व महापौर रह चुकी हैं और उनका संबंध आदिवासी समुदाय से है। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की प्रवक्ता ज्योति वाघमारे भी राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुई हैं। इस चुनाव में एक और खास बात यह रही कि अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार भी राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं। इसके साथ ही पवार परिवार के दो सदस्य राज्यसभा में पहुंच गए हैं। पार्थ पवार की मां सुनेत्रा पवार पहले से ही राज्यसभा सदस्य हैं, हालांकि उपमुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें नियमों के अनुसार राज्यसभा की सदस्यता छोड़कर राज्य विधानमंडल के किसी सदन का सदस्य बनना होगा। इस तरह महाराष्ट्र से राज्यसभा की सभी सीटों पर उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन होना राज्य की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है। डंकीगंज चौकी के ठीक सामने दिनदहाड़े बदमाशों ने एक महिला के गले से चैन झपट ली और मौके से फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि वारदात पुलिस चौकी के सामने हुई, लेकिन बदमाश आराम से घटना को अंजाम देकर निकल गए और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस चौकी के सामने ही लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो बाकी इलाकों में सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
    4
    मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है। डंकीगंज चौकी के ठीक सामने दिनदहाड़े बदमाशों ने एक महिला के गले से चैन झपट ली और मौके से फरार हो गए।
हैरानी की बात यह है कि वारदात पुलिस चौकी के सामने हुई, लेकिन बदमाश आराम से घटना को अंजाम देकर निकल गए और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस चौकी के सामने ही लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो बाकी इलाकों में सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Anupam Newspaper
    1
    Post by Anupam Newspaper
    user_Anupam Newspaper
    Anupam Newspaper
    Classified ads newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मुंबई के अंधेरी में गूंजी नारी शक्ति की हुंकार! विश्व महिला दिवस के खास मौके पर अंधेरी स्थित 'शकुंतलम स्टूडियो' में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुनिब खान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्य जगत में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाली चार प्रख्यात महिलाओं—डॉ. नीलिमा पाण्डेय, रेखा किंगर, कुसुम त्रिपाठी और तबस्सुम नाडिवाल को 'नारी शक्ति साहित्य सम्मान' से नवाजा गया। इस आयोजन की खास बात यह रही कि मुनिब खान की सुपुत्री ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग दिया। देखिए हमारी खास रिपोर्ट कि कैसे साहित्य के माध्यम से महिलाएं समाज को नई दिशा दे रही हैं।
    1
    मुंबई के अंधेरी में गूंजी नारी शक्ति की हुंकार!
विश्व महिला दिवस के खास मौके पर अंधेरी स्थित 'शकुंतलम स्टूडियो' में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुनिब खान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्य जगत में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाली चार प्रख्यात महिलाओं—डॉ. नीलिमा पाण्डेय, रेखा किंगर, कुसुम त्रिपाठी और तबस्सुम नाडिवाल को 'नारी शक्ति साहित्य सम्मान' से नवाजा गया।
इस आयोजन की खास बात यह रही कि मुनिब खान की सुपुत्री ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग दिया। देखिए हमारी खास रिपोर्ट कि कैसे साहित्य के माध्यम से महिलाएं समाज को नई दिशा दे रही हैं।
    user_Shriyam News Network
    Shriyam News Network
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मिर्जापुर जनपद के मड़िहान क्षेत्र में गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने गैंग लीडर शैलेश सिंह की लगभग 15 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली। यह कार्रवाई पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। अधिकारियों के अनुसार शैलेश सिंह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है और उसकी संपत्ति को अवैध तरीके से अर्जित माना गया है। प्रशासन ने जांच के बाद संपत्ति को कुर्क करते हुए उसका कब्जा राज्य सरकार के पक्ष में दर्ज कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और संपत्ति पर कुर्की का बोर्ड भी लगा दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि अपराध से अर्जित संपत्ति पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    मिर्जापुर जनपद के मड़िहान क्षेत्र में गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने गैंग लीडर शैलेश सिंह की लगभग 15 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली। यह कार्रवाई पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
अधिकारियों के अनुसार शैलेश सिंह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है और उसकी संपत्ति को अवैध तरीके से अर्जित माना गया है। प्रशासन ने जांच के बाद संपत्ति को कुर्क करते हुए उसका कब्जा राज्य सरकार के पक्ष में दर्ज कर लिया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और संपत्ति पर कुर्की का बोर्ड भी लगा दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि अपराध से अर्जित संपत्ति पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Amit Gupta
    Amit Gupta
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित जिला अस्पताल से मानवता को झकझोर देने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ मोर्चरी हाउस (शवगृह) में रखे एक मृतक के शव को चूहों द्वारा बुरी तरह क्षतिग्रस्त करने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना को लेकर सतीश मिश्रा ने जिलाधिकारी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित जिला अस्पताल से मानवता को झकझोर देने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ मोर्चरी हाउस (शवगृह) में रखे एक मृतक के शव को चूहों द्वारा बुरी तरह क्षतिग्रस्त करने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना को लेकर सतीश मिश्रा ने जिलाधिकारी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    user_Shashi Sahu
    Shashi Sahu
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • गोपीगंज में गैस का संकट, हाहाकार* *एजेंसी संचालक गायब उपभोक्ता हो रहे परेशान* *कालाबाजारियों को दे रहा बढ़ावा* *सरकार कह रही है कि कोई संकट नहीं,* *क्या सरकार को बदनाम करने की साजिश*
    1
    गोपीगंज में गैस का संकट, हाहाकार* 
*एजेंसी संचालक गायब उपभोक्ता हो रहे परेशान*
*कालाबाजारियों को दे रहा बढ़ावा*
*सरकार कह रही है कि कोई संकट नहीं,*
*क्या सरकार को बदनाम करने की साजिश*
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • ग्राम सभा पीपर गांव
    2
    ग्राम सभा पीपर गांव
    user_ज्वाला प्रसाद
    ज्वाला प्रसाद
    औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने नवरात्र मेले में यात्रियो के सुविधा के दृष्टिगत नाविको, वाहन पार्किंग धारको व नाई समाज के लोगा के साथ बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश वाहन पार्किंग में कार्यरत कर्मचारियों का निर्धारित होगा ड्रेस कोड, वाहन स्टैण्डो मेे वाहन चालको के रूकने व पेयजल, साफ सफाई व्यवस्था के साथ ही शौचालय का भी कराना होगा प्रबंधन -जिलाधिकारी प्रत्येक नाव में नाव में उपलब्ध रहेगा लाइफ जैकेट व ट्यूब तथा रस्सी, श्रद्धालुओ के सुरक्षा के दृष्टिगत नवरात्र के अवधि में गंगापार नही होगा नौका संचालन -पुलिस अधीक्षक मीरजापुर 10 मार्च 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने आज नवरात्र मेला में आने वाले श्रद्धालुओ के सुरक्षा व सुविधा के दृष्टिगत प्रशासनिक भवन विन्ध्याचल में नाव संचालको, वाहन स्टैण्ड मालिको, गोताखोरो के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक वाहन स्टैण्ड के ठेकेदार/प्रोपराइटर यह सुनिश्चित करेंगे कि वाहन स्टैण्डो पर रसीद काटने वाले अथवा अन्य कार्य हेतु लगाए गए कार्मिको का ड्रेस कोड निर्धारित कर ही वाहन स्टैण्ड पर कार्य करायेंगे। कोई भी वाहन स्टैण्ड नगर क्षेत्र में नगर पालिका एवं ग्रामीण क्षेत्र जिला पंचायत के अनुमति/लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही वाहन पार्किंग चलायेंगे। प्रत्येक वाहन पार्किंग पर स्पष्ट अक्षरो में बोर्ड पर प्रत्येक वाहन का रेट लिस्ट जो भी नगर पालिका द्वारा निर्धारित किया जाएग लिखा जाएगा। वाहन पार्किंग स्थलो पर आने वाले वाहन चालको केे रूकने के साथ ही पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सफाई, पेयजल, शौचालय व सुरक्षा की व्यवस्था करनी होगी। उन्होंने नाई समाज को भी निर्देशित करते हुए कहा कि मुंडन के लिए मुंडन कैम्प/स्थल के पास तथा अन्य स्थलो पर रेट लिस्ट निर्धारित कर उसे चस्पा किया जाए ताकि ओवररेटिंग न हो सके एवं श्रद्धालुओ के साथ किसी तरह का विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। नाविको/नाव संचालको को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक नाव पर नाव संचालको के द्वारा नाव में लाइफ जैकेट, ट्यूब व रस्सी रखना अनिवार्य होगा तथा श्रद्धालुओ की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। नाव का संचालन निर्धारित सीमा तक ही किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गंगापार नाव का संचालन नही किया जाएगा। जिलाधिकारी ने ने विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि लटके खम्भो व ढीले जारो को तत्काल सही कराया जाए। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा कि गत वर्ष के सापेक्ष गोताखोरो की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने सभी अधिकारियो, नाविको, वाहन स्टैण्ड धारको को निर्देशित करते हुए कहा कि नवरात्र मेला में आने वाले श्रद्धालुओ की सुविधा व सुरक्षा पूरा ध्यान रखा जाए ताकि वे दर्शन पूजन कर खुशी मन से अपने गंतव्य को वापस जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्ष नितेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
    1
    जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने नवरात्र मेले में यात्रियो के सुविधा के दृष्टिगत नाविको, वाहन पार्किंग धारको व नाई समाज के लोगा के साथ बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश 
वाहन पार्किंग में कार्यरत कर्मचारियों का निर्धारित होगा ड्रेस कोड, वाहन स्टैण्डो मेे वाहन चालको के रूकने व पेयजल, साफ सफाई व्यवस्था के साथ ही शौचालय का भी कराना होगा प्रबंधन -जिलाधिकारी 
प्रत्येक नाव में नाव में उपलब्ध रहेगा लाइफ जैकेट व ट्यूब तथा रस्सी, श्रद्धालुओ के सुरक्षा के दृष्टिगत नवरात्र के अवधि में गंगापार नही होगा नौका संचालन -पुलिस अधीक्षक
मीरजापुर 10 मार्च 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने आज नवरात्र मेला में आने वाले श्रद्धालुओ के सुरक्षा व सुविधा के दृष्टिगत प्रशासनिक भवन विन्ध्याचल में नाव संचालको, वाहन स्टैण्ड मालिको, गोताखोरो के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक वाहन स्टैण्ड के ठेकेदार/प्रोपराइटर यह सुनिश्चित करेंगे कि वाहन स्टैण्डो पर रसीद काटने वाले अथवा अन्य कार्य हेतु लगाए गए कार्मिको का ड्रेस कोड निर्धारित कर ही वाहन स्टैण्ड पर कार्य करायेंगे। कोई भी वाहन स्टैण्ड नगर क्षेत्र में नगर पालिका एवं ग्रामीण क्षेत्र जिला पंचायत के अनुमति/लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही वाहन पार्किंग चलायेंगे। प्रत्येक वाहन पार्किंग पर स्पष्ट अक्षरो में बोर्ड पर प्रत्येक वाहन का रेट लिस्ट जो भी नगर पालिका द्वारा निर्धारित किया जाएग लिखा जाएगा। वाहन पार्किंग स्थलो पर आने वाले वाहन चालको केे रूकने के साथ ही पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सफाई, पेयजल, शौचालय व सुरक्षा की व्यवस्था करनी होगी। उन्होंने नाई समाज को भी निर्देशित करते हुए कहा कि मुंडन के लिए मुंडन कैम्प/स्थल के पास तथा अन्य स्थलो पर रेट लिस्ट निर्धारित कर उसे चस्पा किया जाए ताकि ओवररेटिंग न हो सके एवं श्रद्धालुओ के साथ किसी तरह का विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। नाविको/नाव संचालको को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक नाव पर नाव संचालको के द्वारा नाव में लाइफ जैकेट, ट्यूब व रस्सी रखना अनिवार्य होगा तथा श्रद्धालुओ की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। नाव का संचालन निर्धारित सीमा तक ही किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गंगापार नाव का संचालन नही किया जाएगा। जिलाधिकारी ने ने विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि लटके खम्भो व ढीले जारो को तत्काल सही कराया जाए। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा कि गत वर्ष के सापेक्ष गोताखोरो की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने सभी अधिकारियो, नाविको, वाहन स्टैण्ड धारको को निर्देशित करते हुए कहा कि नवरात्र मेला में आने वाले श्रद्धालुओ की सुविधा व सुरक्षा पूरा ध्यान रखा जाए ताकि वे दर्शन पूजन कर खुशी मन से अपने गंतव्य को वापस जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्ष नितेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
    user_Anupam Newspaper
    Anupam Newspaper
    Classified ads newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.