केवई नदी बचाने के लिए निर्णायक जंग, 13 मई को चंगेरी में होगा जल सत्याग्रह अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा क्षेत्र की जीवनदायिनी मानी जाने वाली केवई नदी को बचाने की लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। नदी में हो रहे कथित अवैध उत्खनन और प्रस्तावित बैराज निर्माण के विरोध में 13 मई को चंगेरी में जल सत्याग्रह आयोजित किया जाएगा। इस आंदोलन को लेकर क्षेत्र के युवाओं, समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। आंदोलनकारियों का कहना है कि केवई नदी केवल जल स्रोत नहीं, बल्कि हजारों लोगों की आजीविका का आधार है। इसके बावजूद लगातार अवैध उत्खनन और बिना पारदर्शिता के बैराज निर्माण की प्रक्रिया से नदी के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन और संबंधित कंपनी की मिलीभगत से नदी और पर्यावरण के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों के न्याय के लिए होगा जल सत्याग्रह 13 मई को प्रस्तावित जल सत्याग्रह के माध्यम से आंदोलनकारी अवैध उत्खनन पर तत्काल रोक, प्रस्तावित बैराज निर्माण को निरस्त करने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। स्थानीय युवाओं का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले वर्षों में कोतमा विधानसभा क्षेत्र के हजारों परिवार जल संकट और रोजगार संकट से प्रभावित होंगे। नदी पर निर्भर मछुआरे, किसान और अन्य वर्गों के सामने गंभीर समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। आंदोलन को मिल रहा व्यापक समर्थन जल सत्याग्रह को लेकर क्षेत्र में लगातार जनसमर्थन बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में लोगों के चंगेरी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। आयोजकों ने इसे “नदी बचाओ, भविष्य बचाओ” की लड़ाई बताते हुए सभी वर्गों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। आंदोलनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल सत्याग्रह के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
केवई नदी बचाने के लिए निर्णायक जंग, 13 मई को चंगेरी में होगा जल सत्याग्रह अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा क्षेत्र की जीवनदायिनी मानी जाने वाली केवई नदी को बचाने की लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। नदी में हो रहे कथित अवैध उत्खनन और प्रस्तावित बैराज निर्माण के विरोध में 13 मई को चंगेरी में जल सत्याग्रह आयोजित किया जाएगा। इस आंदोलन को लेकर क्षेत्र के युवाओं, समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। आंदोलनकारियों का कहना है कि केवई नदी केवल जल स्रोत नहीं, बल्कि हजारों लोगों की आजीविका का आधार है। इसके बावजूद लगातार अवैध उत्खनन और बिना पारदर्शिता के बैराज निर्माण की प्रक्रिया से नदी के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन और संबंधित कंपनी की मिलीभगत से नदी और पर्यावरण के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों के न्याय के लिए होगा जल सत्याग्रह 13 मई को प्रस्तावित जल सत्याग्रह के माध्यम से आंदोलनकारी अवैध उत्खनन पर तत्काल रोक,
प्रस्तावित बैराज निर्माण को निरस्त करने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। स्थानीय युवाओं का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले वर्षों में कोतमा विधानसभा क्षेत्र के हजारों परिवार जल संकट और रोजगार संकट से प्रभावित होंगे। नदी पर निर्भर मछुआरे, किसान और अन्य वर्गों के सामने गंभीर समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। आंदोलन को मिल रहा व्यापक समर्थन जल सत्याग्रह को लेकर क्षेत्र में लगातार जनसमर्थन बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में लोगों के चंगेरी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। आयोजकों ने इसे “नदी बचाओ, भविष्य बचाओ” की लड़ाई बताते हुए सभी वर्गों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। आंदोलनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल सत्याग्रह के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
- Post by Manoj Gupta Driver4
- छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत 200 से 500 साल पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियां मिली हैं। इनमें श्रीमद् भागवत गीता और जमींदारी वंशावली जैसे कई प्राचीन ग्रंथ शामिल हैं, जिन्हें कलेक्टर की उपस्थिति में डिजिटल रूप से संरक्षित किया गया। यह पहल अमूल्य ऐतिहासिक ज्ञान को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखेगी।4
- कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक हुई संपन्न अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद शहडोल नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर की जयस्तंभ चौक स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में सोमवार को समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई है,बैठक में जिले के कलेक्टर डॉक्टर केदार सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन की प्रकरणों का समय सीमा पर निराकरण करने की निर्देश दिए हैं,इस दौरान जिले के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे हैं।1
- मध्य प्रदेश के इंदौर में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ की जिला कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की गई। विनोद शर्मा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिन्होंने पत्रकार हितों की रक्षा का संकल्प लिया। इस समारोह में जिला और तहसील स्तर के पदाधिकारियों को भी शपथ दिलाई गई, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।1
- मध्य प्रदेश के शहडोल नगर पालिका में आधी रात अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण फाइलें चुरा लीं। इस मिडनाइट स्कैम से पूरे राज्य में हड़कंप है और बड़े खुलासे की आशंका जताई जा रही है।1
- Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार1
- अंबिकापुर..कामोदा रिजॉर्ट की अवैध कब्जा वाली जमीम पर प्रशासन का चला बुलडोजर1
- बिजली बिल वसूलने गए कर्मचारियों के साथ मलमाथर गांव के ग्रामीणों ने की मारपीट वीडियो वायरल शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत मलमाथर गांव में बिजली बिल वसूलने गए कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट वीडियो वायरल हुआ है,बता दें कि शहडोल जिले के मलमाथर गांव का यह मामला है,जहां बिजली बिल की वसूली करने गए कर्मचारियों के साथ यादव परिवार के लोगों ने मलमाथर गांव में जमकर मारपीट की है, मारपीट का वीडियो भी सोमवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।1