logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

13 hrs ago
user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
BaरKaट्ठा Ki आwaज
Court reporter Barkatha, Hazaribagh•
13 hrs ago

More news from झारखंड and nearby areas
  • हज़ारीबाग़ नगर निगम में अविनाश यादव की शानदार जीत, 22 वोट पाकर बने डिप्टी मेयर ----- हज़ारीबाग़ नगर निगम में डिप्टी मेयर पद के लिए हुए चुनाव में वार्ड संख्या 36 के पार्षद अविनाश यादव ने शानदार जीत दर्ज करते हुए नया इतिहास रच दिया। मतदान में अविनाश यादव को कुल 22 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी रश्मि प्रिया को 13 वोटों से संतोष करना पड़ा। इस तरह अविनाश यादव ने स्पष्ट बहुमत के साथ डिप्टी मेयर का पद हासिल कर लिया। चुनाव के दौरान नगर निगम परिसर में राजनीतिक सरगर्मी तेज रही। मतदान प्रक्रिया के बीच एक वार्ड पार्षद ने विरोध जताते हुए वॉकआउट कर दिया, जिससे कुछ देर के लिए माहौल गर्म हो गया। हालांकि इसके बावजूद मतदान की प्रक्रिया पूरी की गई और परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अविनाश यादव की जीत के बाद उनके समर्थकों ने नगर निगम परिसर में जश्न मनाया और उन्हें बधाइयाँ दीं। समर्थकों का कहना है कि उनके नेतृत्व में नगर निगम के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। वहीं दूसरी ओर रश्मि प्रिया ने भी चुनाव परिणाम को स्वीकार करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान किया। अब शहर की जनता को उम्मीद है कि नए डिप्टी मेयर के नेतृत्व में हज़ारीबाग़ नगर निगम में विकास कार्यों को और मजबूती मिलेगी।
    1
    हज़ारीबाग़ नगर निगम में अविनाश यादव की शानदार जीत, 22 वोट पाकर बने डिप्टी मेयर
-----
हज़ारीबाग़ नगर निगम में डिप्टी मेयर पद के लिए हुए चुनाव में वार्ड संख्या 36 के पार्षद अविनाश यादव ने शानदार जीत दर्ज करते हुए नया इतिहास रच दिया। मतदान में अविनाश यादव को कुल 22 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी रश्मि प्रिया को 13 वोटों से संतोष करना पड़ा। इस तरह अविनाश यादव ने स्पष्ट बहुमत के साथ डिप्टी मेयर का पद हासिल कर लिया।
चुनाव के दौरान नगर निगम परिसर में राजनीतिक सरगर्मी तेज रही। मतदान प्रक्रिया के बीच एक वार्ड पार्षद ने विरोध जताते हुए वॉकआउट कर दिया, जिससे कुछ देर के लिए माहौल गर्म हो गया। हालांकि इसके बावजूद मतदान की प्रक्रिया पूरी की गई और परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
अविनाश यादव की जीत के बाद उनके समर्थकों ने नगर निगम परिसर में जश्न मनाया और उन्हें बधाइयाँ दीं। समर्थकों का कहना है कि उनके नेतृत्व में नगर निगम के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। वहीं दूसरी ओर रश्मि प्रिया ने भी चुनाव परिणाम को स्वीकार करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान किया।
अब शहर की जनता को उम्मीद है कि नए डिप्टी मेयर के नेतृत्व में हज़ारीबाग़ नगर निगम में विकास कार्यों को और मजबूती मिलेगी।
    user_Abhay Kumar Singh
    Abhay Kumar Singh
    पत्रकार हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    3 hrs ago
  • दारू ( हजारीबाग): हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में 12 मार्च 2026 को पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मेडकुरी खुर्द स्थित बलबल धाम के पास कुछ लोग अवैध नशीले पदार्थों का सेवन और खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर विष्णुगढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैद्यनाथ प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल में डीएसपी प्रशांत कुमार थाना प्रभारी मोहम्मद इकबाल हुसैन, पु आ नि मिथु मुर्मू, रिजर्व गार्ड बालेश्वर यादव, विजय कुमार शामिल थे। वही प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी प्रशांत कुमार ने कहा कि छापेमारी के दौरान पुलिस की गाड़ी देखकर कुछ लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर तीन लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदन कुमार मेहता उर्फ जोधन मेहता (घाघरा, दारू), शान कुमार राज उर्फ चीकू (जमुआरी, इचाक) और मनोज कुमार (बुजर्गनानो, आंगो) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके पास से कुल 3.43 ग्राम ब्राउन शुगर, 1900 रुपये नकद, दो इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल वजन मशीन, नशा करने में प्रयुक्त मुड़े हुए नोट तथा बीड़ी का पैकेट बरामद किया गया।पुलिस के अनुसार पूछताछ में एक अन्य आरोपी कौशिक देव का नाम सामने आया है, जो मौके से फरार हो गया। इस मामले में दारू थाना में कांड संख्या 17/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दारू थाना प्रभारी मो इकबाल हुसैन ने कहा कि क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    1
    दारू ( हजारीबाग): हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में 12 मार्च 2026 को पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मेडकुरी खुर्द स्थित बलबल धाम के पास कुछ लोग अवैध नशीले पदार्थों का सेवन और खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर विष्णुगढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैद्यनाथ प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल में डीएसपी प्रशांत कुमार थाना प्रभारी मोहम्मद इकबाल हुसैन, पु आ नि मिथु मुर्मू, रिजर्व गार्ड बालेश्वर यादव, विजय कुमार शामिल थे। वही प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी प्रशांत कुमार ने कहा कि छापेमारी के दौरान पुलिस की गाड़ी देखकर कुछ लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर तीन लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदन कुमार मेहता उर्फ जोधन मेहता (घाघरा, दारू), शान कुमार राज उर्फ चीकू (जमुआरी, इचाक) और मनोज कुमार (बुजर्गनानो, आंगो) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके पास से कुल 3.43 ग्राम ब्राउन शुगर, 1900 रुपये नकद, दो इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल वजन मशीन, नशा करने में प्रयुक्त मुड़े हुए नोट तथा बीड़ी का पैकेट बरामद किया गया।पुलिस के अनुसार पूछताछ में एक अन्य आरोपी कौशिक देव का नाम सामने आया है, जो मौके से फरार हो गया। इस मामले में दारू थाना में कांड संख्या 17/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दारू थाना प्रभारी मो इकबाल हुसैन  ने कहा कि क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_खबर आप तक
    खबर आप तक
    Local News Reporter Hazaribag, Hazaribagh•
    4 hrs ago
  • #Hashtags: #Jharkhand #JairamMahto #TigerJairamMahto #RamNavmi #JharkhandNews #TrendingPost #FacebookPost #JharkhandSavera #BreakingNews #ViralVideo #NewsUpdate
    1
    #Hashtags:
#Jharkhand
#JairamMahto
#TigerJairamMahto
#RamNavmi
#JharkhandNews
#TrendingPost
#FacebookPost
#JharkhandSavera
#BreakingNews
#ViralVideo
#NewsUpdate
    user_Sunil Kumar journalist
    Sunil Kumar journalist
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • *दिनांक 12.03.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हजारीबाग में श्री सुनील भास्कर, पुलिस महानिरीक्षक उत्तरी छोटा नागपुर प्रक्षेत्र, बोकारो के द्वारा बोकारो जोन के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारीयों के साथ जिले में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था तथा आगामी ईद सरहुल एवं रामनवमी पर्व 2026 को देखते हुए बैठक किया गया जिसमें निम्नलिखित पुलिस पदाधिकारी बैठक में उपस्थित हुए।* श्री अंजनी कुमार झा, पुलिस उप-महानिरीक्षक ऊ0छो0 क्षेत्र, हजारीबाग। श्री आनंद प्रकाश पुलिस उप महानिरीक्षक कोयला क्षेत्र, बोकारो। श्री प्रभात कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद। श्री अंजनी अंजन, पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग। श्री हरविंदर सिंह, पुलिस अधीक्षक बोकारो। डॉ विमल कुमार, पुलिस अधीक्षक गिरिडीह। श्री अजय कुमार, पुलिस अधीक्षक रामगढ़। श्री सुमित कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक, चतरा। श्री अमित आनंद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, हजारीबाग। श्री नागरगोजे शुभम भाउ साहब, सहायक पुलिस अधीक्षक हजारीबाग। श्री रतीभान सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय, कोडरमा। 1. *ईद सरहुल एवं रामनवमी पर्व 2026* को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया है। सफल एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया है। 2. पूर्व के जितने भी सांप्रदायिक घटनाएं हुई है उन सभी घटना में जितने भी अभियुक्त जमानत पर रिहा है तथा वैसे असामाजिक तत्व जो पर्व त्यौहार को प्रभावित कर सकते हैं उन्हें चिन्हित करते हुए निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। 3. विगत 6 माह में जितने भी महत्वपूर्ण अपराधिक घटनाएं घटित हुई है उन सभी सभी कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए निर्देश दिए गए. 4. जिले में जितने भी जमानती तथा गैरजमानती वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की- जब्ती के त्वरित निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया. 5. *सिविल कोर्ट के सुरक्षा* की नियमित रूप समीक्षा करते हुए सुरक्षा से संबंधित सभी मानकों को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया. 6. जिले में प्रत्येक दिन एंटी क्राइम चेकिंग करने का निर्देश दिया गया है। 7. महिला प्रताड़ना एवं हिंसा तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंधित कांडों में अविलंब कार्रवाई करते हुए 60 दिनों के भीतर उन कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. 8. नशाखोरी के पदार्थ खरीद बिक्री करने वाले गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया गया. वैसे गिरोहों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सीसीए के तहत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया. 9. विभिन्न सोशल मिडिया की मोनिटरिंग करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया. साथ ही *सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्घ कड़ी कानूनन कार्रवाई* करने के लिए निर्देशित किया है। 10. *संगठित अपराध गिरोहों, अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों तथा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ CCA एवं NSA* के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. 11. जिले में साइबर अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया है।
    4
    *दिनांक 12.03.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हजारीबाग में श्री सुनील भास्कर, पुलिस महानिरीक्षक उत्तरी छोटा नागपुर प्रक्षेत्र, बोकारो के द्वारा बोकारो जोन के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारीयों के साथ जिले में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था तथा आगामी ईद सरहुल एवं रामनवमी पर्व 2026 को देखते हुए बैठक किया गया जिसमें निम्नलिखित पुलिस पदाधिकारी बैठक में उपस्थित हुए।* 
श्री अंजनी कुमार झा, पुलिस उप-महानिरीक्षक ऊ0छो0 क्षेत्र, हजारीबाग। 
श्री आनंद प्रकाश पुलिस उप महानिरीक्षक कोयला क्षेत्र, बोकारो।
श्री प्रभात कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद।
श्री अंजनी अंजन, पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग। 
श्री हरविंदर सिंह, पुलिस अधीक्षक बोकारो।
डॉ विमल कुमार, पुलिस अधीक्षक गिरिडीह।
श्री अजय कुमार, पुलिस अधीक्षक रामगढ़।
श्री सुमित कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक, चतरा।
श्री अमित आनंद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, हजारीबाग।
श्री नागरगोजे शुभम भाउ साहब, सहायक पुलिस अधीक्षक हजारीबाग।
श्री रतीभान सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय, कोडरमा।
1. *ईद सरहुल एवं रामनवमी पर्व 2026* को  शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया है। सफल एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया है।
2. पूर्व के जितने भी सांप्रदायिक घटनाएं हुई है उन सभी घटना में जितने भी अभियुक्त जमानत पर रिहा है तथा वैसे असामाजिक तत्व जो पर्व त्यौहार को प्रभावित कर सकते हैं उन्हें चिन्हित करते हुए निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
3. विगत 6 माह में जितने भी महत्वपूर्ण अपराधिक घटनाएं घटित हुई है उन सभी सभी कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए निर्देश दिए गए.
4. जिले में जितने भी जमानती तथा गैरजमानती वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की- जब्ती के त्वरित निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया.
5. *सिविल कोर्ट के सुरक्षा* की नियमित रूप समीक्षा करते हुए सुरक्षा से संबंधित सभी मानकों को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया.
6. जिले में प्रत्येक दिन एंटी क्राइम चेकिंग करने का निर्देश दिया गया है।
7. महिला प्रताड़ना एवं हिंसा तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंधित कांडों में अविलंब कार्रवाई करते हुए 60 दिनों के भीतर उन कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया.
8. नशाखोरी के पदार्थ खरीद बिक्री करने वाले गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया गया. वैसे गिरोहों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सीसीए के तहत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया.
9. विभिन्न सोशल मिडिया की मोनिटरिंग करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया. साथ ही *सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्घ कड़ी कानूनन कार्रवाई* करने के लिए निर्देशित किया है।
10. *संगठित अपराध गिरोहों, अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों तथा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ CCA एवं NSA* के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.
11. जिले में साइबर अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया है।
    user_Hazaribag Today🇮🇳
    Hazaribag Today🇮🇳
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    9 hrs ago
  • Post by Boltajharkhand
    1
    Post by Boltajharkhand
    user_Boltajharkhand
    Boltajharkhand
    Press Hazaribag, Hazaribagh•
    11 hrs ago
  • कोडरमा। बेटी की हत्या का आरोप, पुनः जांच की मांग को लेकर एसपी को सौंपा आवेदन
    1
    कोडरमा। बेटी की हत्या का आरोप, पुनः जांच की मांग को लेकर एसपी को सौंपा आवेदन
    user_JANATA 1 NEWS
    JANATA 1 NEWS
    Media house कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • बरकट्ठा के मासीपीढ़ी-बंडासिंगा मार्ग पर नव निर्मित पुल के बगल में होने जा रहा है,भव्य सूर्य मंदिर का निर्माण। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने किया भूमि-पूजन!सुनिए क्या बताया, कैसे होगा निर्माण..????
    1
    बरकट्ठा के मासीपीढ़ी-बंडासिंगा मार्ग पर नव निर्मित पुल के बगल में होने जा रहा है,भव्य सूर्य मंदिर का निर्माण। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने किया भूमि-पूजन!सुनिए क्या बताया, कैसे होगा निर्माण..????
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter Barkatha, Hazaribagh•
    1 hr ago
  • झारखंड सरकार ने राज्य पुलिस को हाईटेक, वायरलेस और आधुनिक सुविधाओं से लैस 1477 नए वाहन (600+ बोलेरो, 800+ बाइक) सौंपे हैं, जो 13 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाकर पुलिस थानों को दिए जाएंगे। ये गाड़ियां डायल 112 के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पेट्रोलिंग को मजबूत करेंगी, जिससे त्वरित सहायता मिलेगी।*
    1
    झारखंड सरकार ने राज्य पुलिस को हाईटेक, वायरलेस और आधुनिक सुविधाओं से लैस 1477 नए वाहन (600+ बोलेरो, 800+ बाइक) सौंपे हैं, जो 13 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाकर पुलिस थानों को दिए जाएंगे। ये गाड़ियां डायल 112 के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पेट्रोलिंग को मजबूत करेंगी, जिससे त्वरित सहायता मिलेगी।*
    user_खबर आप तक
    खबर आप तक
    Local News Reporter Hazaribag, Hazaribagh•
    8 hrs ago
  • --- हजारीबाग। यूजीसी रेग्यूलेशन 2026 के विरोध में हजारीबाग में सवर्ण एकता मंच ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। मंच के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इससे पहले हजारीबाग के सांसद और जिला उपायुक्त के माध्यम से केंद्र सरकार से इस कानून को वापस लेने की मांग की गई थी। मंच के सदस्यों का कहना है कि यह कानून सवर्ण समाज के छात्रों के हितों के खिलाफ है और इसे वापस लिया जाना चाहिए। प्रेस वार्ता में बताया गया कि इस मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को 19 मार्च 2026 तक संशोधन कर कानून पेश करने का निर्देश दिया है, लेकिन अब तक केंद्र सरकार की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है। मंच के नेताओं ने आरोप लगाया कि यूजीसी रेग्यूलेशन 2026 में कई आपत्तिजनक प्रावधान हैं, जिससे सवर्ण समाज के बच्चों के भविष्य और अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। इसी कारण देश के कई हिस्सों में इस कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सवर्ण एकता मंच हजारीबाग ने घोषणा की है कि 16 मार्च 2026 को स्थानीय पुराने समाहरणालय के पास हड़ताली चौक पर सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पूरे जिले से हजारो की संख्या में लोग शामिल होंगे। मंच के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 19 मार्च के बाद भी केंद्र सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती है, तो हजारीबाग का सवर्ण समाज उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से मुकेश कुमार (मुख्य संयोजक), दीपक नाथ सहाय (संरक्षक), विश्वनाथ शर्मा, अवधेश सिंह, बप्पी करण दीपक सिंह,  सुबोध ओझा, सुनील पांडे, सुनील सिंह राठौर, अजय शर्मा , प्रवक्ता आनंद शाही , प्रियम्बदा सहाय, श्वेता सिन्हा,बिजुल देवी,आदि उपस्थित थे।
    1
    ---
हजारीबाग। यूजीसी रेग्यूलेशन 2026 के विरोध में हजारीबाग में सवर्ण एकता मंच ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। मंच के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इससे पहले हजारीबाग के सांसद और जिला उपायुक्त के माध्यम से केंद्र सरकार से इस कानून को वापस लेने की मांग की गई थी। मंच के सदस्यों का कहना है कि यह कानून सवर्ण समाज के छात्रों के हितों के खिलाफ है और इसे वापस लिया जाना चाहिए।
प्रेस वार्ता में बताया गया कि इस मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को 19 मार्च 2026 तक संशोधन कर कानून पेश करने का निर्देश दिया है, लेकिन अब तक केंद्र सरकार की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है। मंच के नेताओं ने आरोप लगाया कि यूजीसी रेग्यूलेशन 2026 में कई आपत्तिजनक प्रावधान हैं, जिससे सवर्ण समाज के बच्चों के भविष्य और अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। इसी कारण देश के कई हिस्सों में इस कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
सवर्ण एकता मंच हजारीबाग ने घोषणा की है कि 16 मार्च 2026 को स्थानीय पुराने समाहरणालय के पास हड़ताली चौक पर सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पूरे जिले से हजारो की संख्या में लोग शामिल होंगे।
मंच के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 19 मार्च के बाद भी केंद्र सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती है, तो हजारीबाग का सवर्ण समाज उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से मुकेश कुमार (मुख्य संयोजक), दीपक नाथ सहाय (संरक्षक), विश्वनाथ शर्मा, अवधेश सिंह, बप्पी करण दीपक सिंह,  सुबोध ओझा, सुनील पांडे, सुनील सिंह राठौर, अजय शर्मा , प्रवक्ता आनंद शाही , प्रियम्बदा सहाय, श्वेता सिन्हा,बिजुल देवी,आदि उपस्थित थे।
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.