ब्रेकिंग: अनंतराम टोल प्लाजा पर बढ़ीं दरें, हाईवे सफर हुआ महंगा औरैया। अनंतराम टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की नई दरें लागू कर दी गई हैं, जिससे हाईवे पर सफर अब महंगा हो गया है। मंगलवार रात 12 बजे के बाद से नई दरें प्रभावी हो गईं। नई दरों के अनुसार कार, जीप और हल्के वाहनों पर लगभग 5 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जबकि बड़े मालवाहक एवं व्यावसायिक वाहनों के टोल शुल्क में 45 रुपये तक की वृद्धि की गई है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम यात्रियों से लेकर व्यापारिक परिवहन पर पड़ेगा। इसके साथ ही टोल प्लाजा पर नकद भुगतान व्यवस्था को बंद कर दिया गया है। अब वाहन चालक डिजिटल माध्यम से भुगतान कर सकेंगे, जिसमें यूपीआई जैसे विकल्प भी शामिल हैं। इस बदलाव का उद्देश्य भुगतान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और तेज बनाना है। 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्थानीय वाहन चालकों के लिए मासिक पास की दरों में भी इजाफा किया गया है, जिससे स्थानीय निवासियों पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा। नई दरों के लागू होने से निजी वाहन चालकों, व्यावसायिक परिवहन और मालवाहक वाहनों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा, जिससे यात्रा और परिवहन लागत में बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है।
ब्रेकिंग: अनंतराम टोल प्लाजा पर बढ़ीं दरें, हाईवे सफर हुआ महंगा औरैया। अनंतराम टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की नई दरें लागू कर दी गई हैं, जिससे हाईवे पर सफर अब महंगा हो गया है। मंगलवार रात 12 बजे के बाद से नई दरें प्रभावी हो गईं। नई दरों के अनुसार कार, जीप और हल्के वाहनों पर लगभग 5 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जबकि बड़े मालवाहक एवं व्यावसायिक वाहनों के टोल शुल्क में 45 रुपये तक की वृद्धि की गई है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम यात्रियों से लेकर व्यापारिक परिवहन पर पड़ेगा। इसके साथ ही टोल प्लाजा पर नकद भुगतान व्यवस्था को बंद कर दिया गया है। अब वाहन चालक डिजिटल माध्यम से भुगतान कर सकेंगे, जिसमें यूपीआई जैसे विकल्प भी शामिल हैं। इस बदलाव का उद्देश्य भुगतान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और तेज बनाना है। 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्थानीय वाहन चालकों के लिए मासिक पास की दरों में भी इजाफा किया गया है, जिससे स्थानीय निवासियों पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा। नई दरों के लागू होने से निजी वाहन चालकों, व्यावसायिक परिवहन और मालवाहक वाहनों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा, जिससे यात्रा और परिवहन लागत में बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है।
- मुरादगंज, औरैया। तिलक महल गार्डन मण्डल मुरादगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) औरैया खंड द्वारा पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने अनुशासन और संगठन की भावना के साथ भाग लिया। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने निर्धारित मार्ग पर चलते हुए एकजुटता और देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी इस आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर जिला प्रचारक अनूप ने स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए संगठन के उद्देश्यों और कार्यशैली पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के लिए कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मण्डल अध्यक्ष हरपाल ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं स्थानीय लोग उपस्थित1
- Post by Kanhaiya lal1
- सनातियों के सुंदरकाण्ड पाठ के बाद सेवानिवृत्ति का हुआ सम्मान समारोह आयोजित औरैया जिले की तहसील अजीतमल क्षेत्र के कस्बा बाबरपुर स्थित नारायणी गेस्ट हाउस में सुंदरकाण्ड पाठ एवं सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं जी हां बजरंग सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत सुंदरकाण्ड पाठ से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव से भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए पाठ किया। पाठ के दौरान “जय श्रीराम” के उद्घोष से परिसर गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। उपस्थित लोगों ने भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। सुंदरकाण्ड पाठ के उपरांत अनिल दीक्षित के सेवानिवृत्ति अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जी हां बजरंग सेवा समिति के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर समिति पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक एवं अनिल दीक्षित के स्नेहीजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।1
- आपसी विवाद के बाद महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, एक महिला पहले मंजिल की खिड़की से बाहर लटकी, पति से गुस्साई महिला की खिड़की से बाहर लटकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, स्थानीय लोगो का कहना आपसी विवाद के बाद गुस्साई एक महिला का करीब आधे घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, स्थानीय लोगों ने समझा बुझाकर महिला को उतरवाया नीचे, वीडियो में लटकी महिला की कुछ समय पहले ही हुई शादी,उधर मकान मालिक ने हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पति-पत्नी से मकान कराया खाली, सदर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा वायरल वीडियो।1
- औरैया के पोरवाल सभा के कमेटी द्वारा नवयुक्त निर्विरोध अध्यक्ष बने आनंदनाथ गुप्ता का समाज के द्वारा किया गया जोरदार स्वागत समाज के बड़े बुजुर्ग भाई बहनों युवाओं द्वारा नए अध्यक्ष का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया परिवर्तन की दिशा में अध्यक्ष के द्वारा संबोधन में कहा समाज की किसी भी श्रेणी के लोगों का किसी प्रकार का हनन प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा अध्यक्ष द्वारा कमेटी के गठन पर विचार विमर्श करते हुए नए दायित्व को देने की भूमिका को जल्द ही बनाया जाएगा4
- औरैया। पोरवाल समाज में नेतृत्व परिवर्तन के बाद मंगलवार को नवनियुक्त अध्यक्ष आनंदनाथ गुप्ता का समारोहपूर्वक भव्य स्वागत किया गया। समाज के सभी वर्गों—युवा, व्यापारी, वरिष्ठजन और पदाधिकारियों—ने उन्हें फूल-मालाओं, शॉल और बुके के साथ सम्मानित किया। कार्यक्रम में उत्साह और एकता दोनों का अनोखा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का कुशल संचालन कपिल पोरवाल ने किया। मंच पर आनंद गुप्ता डाबर, अखिलेश पोरवाल, मनोज गुप्ता, शिवकुमार पुरवार और रमन पोरवाल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आनंदनाथ गुप्ता का संकल्प– समाज को नई दिशा देंगे स्वागत समारोह के दौरान अपने संबोधन में अध्यक्ष आनंदनाथ गुप्ता ने कहा— “समाज ने जो भारी विश्वास मुझ पर जताया है, वह मेरे लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं पूरी पारदर्शिता, सामंजस्य और समर्पण के साथ समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लेता हूँ। युवाओं को अवसर, महिलाओं को सशक्त भूमिका और वरिष्ठों को सम्मान—ये तीनों हमारे संगठन की प्राथमिकता होंगी। मैं सभी को साथ लेकर समाज को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।” उन्होंने आगे कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सहयोग और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। समाज में दिखी एकजुटता स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि नेतृत्व परिवर्तन से पोरवाल समाज में नई ऊर्जा, नई उम्मीद और नई सक्रियता का संचार हुआ है। कई सदस्यों ने इसे “परिवर्तन की शुरुआत” बताया।4
- स्व. श्री महेश सिंह चौहान जी का 1 अप्रैल बुधवार को मनाया जायेगा बलिदान दिवस-: ऋषभ चौहान औरैया के मुरादगंज क्षेत्र महान क्रान्तिकारी योद्धा डा. श्री महेश सिंह चौहान जी का 1 अप्रैल बुधवार को मुरादगंज क्षेत्र के ग्राम जगतपुर में बलिदान दिवस मनाया जा रहा है, यह बलिदान दिवस स्व. श्री महेश सिंह चौहान जी के त्याग, संघर्ष और उनके बलिदान को डा. महेश सिंह स्मारक समिति उन्हें यादगार बनाये रखने के सिमित नहीं रहेगा बल्कि अपने समाज और क्षेत्र उनके त्याग, बलिदान से प्रेणा लेकर उनक पद चिंन्हो पर चलते समाजिक बुराइयों के विरुद्ध संघर्ष करेगा, श्री महेश सिंह चौहान जी के नाती ऋषभ चौहान नें कहा कि यह बलिदान दिवस सिर्फ एक परिवार के लिये नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की अमूल्य धरोहर है। इस दिन पूरे क्षेत्र की जनता की नम आंखों से उन्हें याद करता है, बच्चे, युवा और बुजुर्ग उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपने महान क्रन्तिकारी को सच्चे श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हैं। इस वर्ष से यह कार्यक्रम केवल एक दिवस नहीं, बल्कि हमारे आत्मसम्मान, संस्कार और कर्तव्य का प्रतीक है। जिसके लिये हम निरंतर संघर्ष करेंगे, ऋषभ चौहान नें अपने दादा स्व. श्री महेश सिंह चौहान जी की इस पावन अवसर पर श्रद्धांजलि में सम्लित होनें की अपील की है1
- अजीतमल, औरैया। कस्बा बाबरपुर स्थित नारायणी गेस्ट हाउस में मंगलवार को सुंदरकाण्ड पाठ एवं सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक एवं “जी हां बजरंग सेवा समिति” के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 4 बजे सुंदरकाण्ड पाठ से हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूर्ण भक्ति भाव के साथ भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए पाठ किया। पूरे वातावरण में भक्ति और आस्था की गूंज सुनाई दी और “जय श्रीराम” के उद्घोष से परिसर गुंजायमान हो उठा। सुंदरकाण्ड पाठ के उपरांत सेवानिवृत्ति के अवसर का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने उन्हें माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सभी ने उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में “जी हां बजरंग सेवा समिति” के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक स्नेहीजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम और भी गरिमामय बन गया।1