logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

NH-44 पर भीषण सड़क हादसा: नेपाल से बेंगलुरु जा रही यात्री बस पलटी, आधा दर्जन घायल लोकेशन नरसिंहपुर मध्य प्रदेश नरसिंहपुर से चंद्रशेखर मालवीय ​NH-44 पर भीषण सड़क हादसा: नेपाल से बेंगलुरु जा रही यात्री बस पलटी, आधा दर्जन घायल ​नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। मुंगवानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) पर यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में बस के हेल्पर सहित करीब आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं।? ​जानकारी के मुताबिक, यह बस नेपाल से बेंगलुरु की ओर जा रही थी। सुबह करीब 5 बजे जब बस मुंगवानी क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस जोरदार झटके के साथ सड़क के नीचे जा गिरी। हादसे के वक्त अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे, जिससे बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। ​हादसे में घायल हुए यात्रियों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। कुछ यात्रियों ने मौके पर मीडिया और पुलिस के सामने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बस चालक शराब के नशे में था और बस काफी तेज रफ्तार में चला रहा था। यात्रियों का मानना है कि चालक की इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। ​घटना की जानकारी मिलते ही मुंगवानी थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल नरसिंहपुर में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।

1 hr ago
user_News Chandra Shekher Sonu
News Chandra Shekher Sonu
नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

NH-44 पर भीषण सड़क हादसा: नेपाल से बेंगलुरु जा रही यात्री बस पलटी, आधा दर्जन घायल लोकेशन नरसिंहपुर मध्य प्रदेश नरसिंहपुर से चंद्रशेखर मालवीय ​NH-44 पर भीषण सड़क हादसा: नेपाल से बेंगलुरु जा रही यात्री बस पलटी, आधा दर्जन घायल ​नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। मुंगवानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) पर यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में बस के हेल्पर सहित करीब आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं।? ​जानकारी के

मुताबिक, यह बस नेपाल से बेंगलुरु की ओर जा रही थी। सुबह करीब 5 बजे जब बस मुंगवानी क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस जोरदार झटके के साथ सड़क के नीचे जा गिरी। हादसे के वक्त अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे, जिससे बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। ​हादसे में घायल हुए यात्रियों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। कुछ यात्रियों ने मौके पर मीडिया और पुलिस के

सामने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बस चालक शराब के नशे में था और बस काफी तेज रफ्तार में चला रहा था। यात्रियों का मानना है कि चालक की इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। ​घटना की जानकारी मिलते ही मुंगवानी थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल नरसिंहपुर में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ​नरसिंहपुर में जंगलराज: शराब ठेकेदार का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, 5 लाख की मंथली न देने पर जान से मारने की धमकी ​नरसिंहपुर। जिले के करकबेल इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए दबंगों ने अपहरण, मारपीट और रंगदारी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। माँ नर्मदा स्टोन क्रेशर और करकबेल शराब दुकान के संचालक प्रदीप कौरव पर हुए इस जानलेवा हमले ने समूचे जिले में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। ​कार्यालय में घुसकर किया हमला, पिस्टल छीनकर की फायरिंग ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 2 मई दोपहर की है जब आरोपी गोपाल लोधी, अभिषेक लोधी, सोनू ठाकुर और भरत लोधी अपने साथियों के साथ प्रदीप कौरव के कार्यालय में जबरन घुस आए। आरोपियों ने न केवल उन्हें कार्यालय से घसीटकर बाहर निकाला, बल्कि सड़क पर सरेआम मारपीट की। इसके बाद उन्हें बोलेरो में डालकर नहर किनारे ले जाया गया, जहाँ उनकी लाइसेंसी पिस्टल छीनकर हवाई फायर किया गया और 5 लाख रुपये प्रति माह की रंगदारी (प्रोडेक्शन मनी) की मांग की गई। ​थाने के सामने फेंककर भागे आरोपी, नाक की हड्डी टूटी ​हमले की क्रूरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपियों ने घायल ठेकेदार को अधमरी हालत में थेमी थाने के पास फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल प्रदीप कौरव की नाक की हड्डी टूट गई है और चेहरे व सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उनका इलाज जबलपुर/भोपाल के निजी अस्पताल में चल रहा है। ​पुलिस की भूमिका पर सवाल: धाराओं के 'खेल' से आक्रोश ​हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 0165/2026 तो दर्ज किया है, लेकिन पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने मामले को हल्का करने की कोशिश की है। अपहरण, लूट (पिस्टल छीनना) और रंगदारी जैसी गंभीर धाराएं न लगाने के कारण स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। यहाँ तक कि थाने के भीतर भी आरोपियों द्वारा पीड़ित को धमकाने की बात सामने आ रही है। ​SIT जांच की उठी मांग ​मामले की गंभीरता को देखते हुए अब जिले के सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने मुख्यमंत्री एवं पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा है। मांग की गई है कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जाए ताकि रसूखदार आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो सके और जिले में अपराधियों के हौसले पस्त हों।
    1
    ​नरसिंहपुर में जंगलराज: शराब ठेकेदार का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, 5 लाख की मंथली न देने पर जान से मारने की धमकी
​नरसिंहपुर। जिले के करकबेल इलाके में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए दबंगों ने अपहरण, मारपीट और रंगदारी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। माँ नर्मदा स्टोन क्रेशर और करकबेल शराब दुकान के संचालक प्रदीप कौरव पर हुए इस जानलेवा हमले ने समूचे जिले में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
​कार्यालय में घुसकर किया हमला, पिस्टल छीनकर की फायरिंग
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 2 मई दोपहर की है जब आरोपी गोपाल लोधी, अभिषेक लोधी, सोनू ठाकुर और भरत लोधी अपने साथियों के साथ प्रदीप कौरव के कार्यालय में जबरन घुस आए। आरोपियों ने न केवल उन्हें कार्यालय से घसीटकर बाहर निकाला, बल्कि सड़क पर सरेआम मारपीट की। इसके बाद उन्हें बोलेरो में डालकर नहर किनारे ले जाया गया, जहाँ उनकी लाइसेंसी पिस्टल छीनकर हवाई फायर किया गया और 5 लाख रुपये प्रति माह की रंगदारी (प्रोडेक्शन मनी) की मांग की गई।
​थाने के सामने फेंककर भागे आरोपी, नाक की हड्डी टूटी
​हमले की क्रूरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपियों ने घायल ठेकेदार को अधमरी हालत में थेमी थाने के पास फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल प्रदीप कौरव की नाक की हड्डी टूट गई है और चेहरे व सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उनका इलाज जबलपुर/भोपाल के निजी अस्पताल में चल रहा है।
​पुलिस की भूमिका पर सवाल: धाराओं के 'खेल' से आक्रोश
​हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 0165/2026 तो दर्ज किया है, लेकिन पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने मामले को हल्का करने की कोशिश की है। अपहरण, लूट (पिस्टल छीनना) और रंगदारी जैसी गंभीर धाराएं न लगाने के कारण स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। यहाँ तक कि थाने के भीतर भी आरोपियों द्वारा पीड़ित को धमकाने की बात सामने आ रही है।
​SIT जांच की उठी मांग
​मामले की गंभीरता को देखते हुए अब जिले के सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने मुख्यमंत्री एवं पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा है। मांग की गई है कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जाए ताकि रसूखदार आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो सके और जिले में अपराधियों के हौसले पस्त हों।
    user_पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नरसिंहपुर के करकबेल में शराब कारोबारी प्रदीप कौरव से मारपीट के बाद सामाजिक संगठनों में आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि न्याय न मिलने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
    1
    नरसिंहपुर के करकबेल में शराब कारोबारी प्रदीप कौरव से मारपीट के बाद सामाजिक संगठनों में आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि न्याय न मिलने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    8 hrs ago
  • प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत नरसिंहपुर के जिला अस्पताल में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और महत्वपूर्ण परामर्श उपलब्ध कराए गए। इस पहल का उद्देश्य माताओं और शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना है।
    1
    प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत नरसिंहपुर के जिला अस्पताल में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और महत्वपूर्ण परामर्श उपलब्ध कराए गए। इस पहल का उद्देश्य माताओं और शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना है।
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • नरसिंहपुर के गोटेगांव में बढ़ती अव्यवस्था पर जागृति कमेटी ने कड़ा रुख अपनाया है। शहर में अतिक्रमण, अनियंत्रित यातायात और डीजे के ध्वनि प्रदूषण को 'अराजक' बताते हुए कमेटी ने विधायक और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। नागरिकों की परेशानी दूर करने के लिए प्रशासन से तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग की गई है।
    1
    नरसिंहपुर के गोटेगांव में बढ़ती अव्यवस्था पर जागृति कमेटी ने कड़ा रुख अपनाया है। शहर में अतिक्रमण, अनियंत्रित यातायात और डीजे के ध्वनि प्रदूषण को 'अराजक' बताते हुए कमेटी ने विधायक और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। नागरिकों की परेशानी दूर करने के लिए प्रशासन से तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग की गई है।
    user_Satish Vishwakarma
    Satish Vishwakarma
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में शराब के नशे में एक ड्राइवर ने नेपाल से बेंगलुरु जा रही बस पलट दी। इस हादसे में 10 यात्री घायल हो गए, जिनमें एक बच्चा और दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हैं।
    1
    मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में शराब के नशे में एक ड्राइवर ने नेपाल से बेंगलुरु जा रही बस पलट दी। इस हादसे में 10 यात्री घायल हो गए, जिनमें एक बच्चा और दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हैं।
    user_कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    Electrician करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की बगासपुर नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। उसका शव बकोरी गांव के पास बरामद किया गया है।
    1
    मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की बगासपुर नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। उसका शव बकोरी गांव के पास बरामद किया गया है।
    user_DEEPAK SAHU
    DEEPAK SAHU
    रिपोर्टर गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मारपीट के घायल युवक ने एसपी से लगाई गुहार, पुलिस पर हल्की धाराओं में केस दर्ज करने का आरोप ​नरसिंहपुर। जिले के पलोहा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने और मामले में कमजोर धाराएं लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) को शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़ित का कहना है कि गंभीर चोटें आने के बावजूद पुलिस ने उचित वैधानिक कार्यवाही नहीं की है। ​शादी से लौटते समय हुआ हमला शिकायतकर्ता राहुल मेहरा पिता हुल्कर मेहरा, निवासी ग्राम तेदूखेड़ा (थाना चीचली), ने बताया कि वह 8 मई 2026 की सुबह करीब 8:00 बजे नीमच ग्राम से एक बारात से लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में मदन कुशवाहा और उसके साथ मौजूद 5 अन्य लोगों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड, पाइपर, लाठी और बेसबॉल के बल्ले से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। ​सिर पर आए 12 टांके, जातिगत अपमान का आरोप:- पीड़ित के अनुसार, इस हमले में उसके सिर पर तीन गंभीर घाव हुए हैं, जिनमें कुल 12 टांके आए हैं। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसे जातिगत रूप से अपमानित करते हुए गाली-गलौज भी की। राहुल का आरोप है कि पलोहा पुलिस ने अपराध क्रमांक 54/2026 के तहत धारा 115(2), 296, 351(3), 118(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला तो दर्ज किया, लेकिन सिर की गंभीर चोट को नजरअंदाज करते हुए जमानती धाराएं लगाई हैं। साथ ही, मामले में एससी-एसटी (SC/ST) एक्ट की धाराएं भी नहीं जोड़ी गई हैं। ​जान से मारने की मिल रही धमकी एसपी को सौंपे पत्र में पीड़ित ने उल्लेख किया है कि आरोपी अब उसे फोन पर धमका रहे हैं। आरोपियों का कहना है कि रिपोर्ट करने से उनका कुछ नहीं बिगड़ा और अब वे उसे जान से खत्म कर देंगे। पीड़ित ने बताया कि वह अभी इलाजरत है और मारपीट में शामिल अन्य 5 अज्ञात आरोपियों की पुलिस ने अब तक पहचान या गिरफ्तारी नहीं की है। ​न्याय की मांग:- पीड़ित राहुल मेहरा ने पुलिस अधीक्षक से निवेदन किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए धाराओं में इजाफा किया जाए और सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उचित दंडात्मक कार्यवाही की जाए।
    1
    मारपीट के घायल युवक ने एसपी से लगाई गुहार, पुलिस पर हल्की धाराओं में केस दर्ज करने का आरोप
​नरसिंहपुर। जिले के पलोहा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने और मामले में कमजोर धाराएं लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) को शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़ित का कहना है कि गंभीर चोटें आने के बावजूद पुलिस ने उचित वैधानिक कार्यवाही नहीं की है।
​शादी से लौटते समय हुआ हमला
शिकायतकर्ता राहुल मेहरा पिता हुल्कर मेहरा, निवासी ग्राम तेदूखेड़ा (थाना चीचली), ने बताया कि वह 8 मई 2026 की सुबह करीब 8:00 बजे नीमच ग्राम से एक बारात से लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में मदन कुशवाहा और उसके साथ मौजूद 5 अन्य लोगों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड, पाइपर, लाठी और बेसबॉल के बल्ले से उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
​सिर पर आए 12 टांके, जातिगत अपमान का आरोप:-
पीड़ित के अनुसार, इस हमले में उसके सिर पर तीन गंभीर घाव हुए हैं, जिनमें कुल 12 टांके आए हैं। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसे जातिगत रूप से अपमानित करते हुए गाली-गलौज भी की। राहुल का आरोप है कि पलोहा पुलिस ने अपराध क्रमांक 54/2026 के तहत धारा 115(2), 296, 351(3), 118(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला तो दर्ज किया, लेकिन सिर की गंभीर चोट को नजरअंदाज करते हुए जमानती धाराएं लगाई हैं। साथ ही, मामले में एससी-एसटी (SC/ST) एक्ट की धाराएं भी नहीं जोड़ी गई हैं।
​जान से मारने की मिल रही धमकी
एसपी को सौंपे पत्र में पीड़ित ने उल्लेख किया है कि आरोपी अब उसे फोन पर धमका रहे हैं। आरोपियों का कहना है कि रिपोर्ट करने से उनका कुछ नहीं बिगड़ा और अब वे उसे जान से खत्म कर देंगे। पीड़ित ने बताया कि वह अभी इलाजरत है और मारपीट में शामिल अन्य 5 अज्ञात आरोपियों की पुलिस ने अब तक पहचान या गिरफ्तारी नहीं की है।
​न्याय की मांग:-
पीड़ित राहुल मेहरा ने पुलिस अधीक्षक से निवेदन किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए धाराओं में इजाफा किया जाए और सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उचित दंडात्मक कार्यवाही की जाए।
    user_पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • इंस्टॉलिंग लाइफ जीने के लिए एवं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मजे करने के लिए करते थे चोरी चोरी करने के लिए बुकिंग चालू है का कोड वर्ड करते थे उपयोग नरसिंहपुर स्टेशन गंज थाने को मिली बड़ी सफलता चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश चोरी का माल खरीदने वाले सोनी को भी बनाया आरोपी
    2
    इंस्टॉलिंग लाइफ जीने के लिए एवं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मजे करने के लिए करते थे चोरी चोरी करने के लिए बुकिंग चालू है का कोड वर्ड करते थे उपयोग
नरसिंहपुर स्टेशन गंज थाने को मिली बड़ी सफलता चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश चोरी का माल खरीदने वाले सोनी को भी बनाया आरोपी
    user_News Chandra Shekher Sonu
    News Chandra Shekher Sonu
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नरसिंहपुर में शराब कारोबारी से मारपीट और अपहरण के मामले ने तूल पकड़ा है। कौरव समाज ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए जिले में गुंडाराज कायम होने का आरोप लगाया है।
    1
    नरसिंहपुर में शराब कारोबारी से मारपीट और अपहरण के मामले ने तूल पकड़ा है। कौरव समाज ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए जिले में गुंडाराज कायम होने का आरोप लगाया है।
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.