कलेक्टर ने बंडा परियोजना उलदन बांध एवं विस्थापन कॉलोनी का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश *कोई भी पात्र हितग्राही मुआवजा से वंचित न रहे, शिविर लगाकर शेष बचे सभी मुआवजा प्रकरणों का 15 दिवस में करें निराकरण* *30 मई तक सभी प्रभावितों को करें विस्थापित, जल भराव से प्रभावित ग्राम वासी ग्राम छोड़कर विस्थापन क्षेत्र में पहुंचे* *- कलेक्टर श्रीमती पाल* *कलेक्टर ने बंडा परियोजना उलदन बांध एवं विस्थापन कॉलोनी का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश* सागर 20 अप्रैल 2026 कोई भी पात्र हितग्राही मुआवजा से वंचित न रहे, शिविर लगाकर शेष बचे सभी मुआवजा प्रकरणों का 15 दिवस में करें निराकरण, 30 मई तक सभी प्रभावितों को करें विस्थापित। उक्त निर्देश कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बंडा परियोजना उलदन बांध एवं विस्थापन कॉलोनी का निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक के वी, एसडीएम श्रीमती आरती यादव, परियोजना प्रबंधक श्री अनिरुद्ध आनंद, तहसीलदार श्री मोहित जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्रीमती पाल ने बंडा परियोजना उलदन बांध का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए की परियोजना के सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण किए जावे जिससे कि जून माह में पूरी क्षमता के साथ बांध का जल भराव हो सके। उन्होंने जल भराव वाले ग्राम वासियों को पानारी स्थित विस्थापित कॉलोनी में तत्काल विस्थापित करने के निर्देश दिए। साथ में जल भराव वाले ग्राम वासियों से अपील की की 30 में के पूर्व सभी अपने-अपने ग्राम को छोड़कर नई विस्थापित की जा रही कॉलोनी में विस्थापित हों । उन्होंने कहा कि विस्थापित कॉलोनी में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि विस्थापन कॉलोनी में आवास, पहुँच मार्ग, सड़कें, शुद्ध पेयजल, पाइपलाइन, विद्युतीकरण, नालियां, ड्रेनेज सिस्टम, सार्वजनिक शौचालय जैसी समस्त सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। परियोजना प्रबंधक श्री अनिरुद्ध आनंद ने बताया कि परियोजना की पुंनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति म.प्र. शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय भोपाल के पत्र क्र. 22 (ए)/192/2024/एमपीएस/31/318/भोपाल दि. 07.03.2024 द्वारा रु. 3219.62 करोड़ की प्रदाय की गई है। परियोजना अंतर्गत प्रेशराईज्ड पाईप प्रणाली से सागर जिले के बण्डा तहसील में 35253 हे0, शाहगढ तहसील में 10675 हे0, मालथौन तहसील में 16266 हे0 एवं छतरपुर जिले के बक्सवाहा तहसील मे 13379 हेक्टेयर कमाण्ड क्षेत्र में सिंचाई प्रस्तावित है, परियोजना से 278 ग्रामों में कुल 80000 हेक्टेयर कमाण्ड क्षेत्र हेतु सिंचाई का जल प्रदाय किया जाना लक्षित है। बाँध की कुल जल ग्रहण क्षमता 313.07 मि.घ.मी. है जिसमे 412 ग्रामों को पेयजल हेतु 16.11 मि.घ.मी. एवं 1.018 मि.घ.मी. औद्योगिक क्षेत्र सौरई को. (कुल 17.128 मि.घ.मी.) आरक्षित किया गया है। परियोजना के बाँध का निर्माण कार्य 75 प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है। बाँध निर्माण कार्य जून-2026 मे पूर्ण किया जाना लक्षित है तथा पाईप प्रणाली की भौतिक प्रगति 45 प्रतिशत हैं। समस्त कार्य माह दिसम्बर-2026 तक पूर्ण किया जाना लक्षित है। जिससे 278 ग्रामों को सिंचाई योजना से पेयजल एवं औद्योगिक क्षेत्र हेतु कुल 17.128 मि.घ.मी. पानी आरक्षित किया गया है। निर्माण कार्य का विवरण बाँध एवं नहर कार्य का अनुबंध M/s. TPL-PCIPL-JV Hyderabad अनुबंध किया जाकर कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। जिसका विवरण निम्नानुसार है:- यूनिट-1 बाँध कार्य बाँध की कुल लंबाई 926.00 मी. है (मिट्टी बाँध 756.00 मी. तथा कांक्रीट बाँध 170.00 मी.) वर्तमान में कांक्रीट बाँध का निर्माण कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है।

- फॉलो किया है तो निभाना भी पड़ेगा, दिल से जुड़े हो तो दिखाना भी पड़ेगा। लाइक और कमेंट से क्या होता है जनाब, कभी-कभी दिल से याद भी करना पड़ेगा। ❤️2
- पूर्व मंत्री खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने पत्नि सरोज के साथ पखारे पैर, सामूहिक विवाह मे भी घर के आयोजन से बेहतर निभाई गई रस्मे रुद्राक्ष धाम में आयोजित क्षत्रिय महासभा के कन्या विवाह समारोह में 18 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, सभी को 1 लाख 1 हजार और सामग्रियों की भेंट दीं सागर। सामूहिक विवाह विवेकपूर्ण समाज की पहचान है और समय की आवश्यकता है। इस सफल आयोजन के बाद क्षत्रिय महासभा अगले वर्ष के अक्षय तृतीया पर्व पर समाज की 101 कन्याओं का विवाह समारोह आयोजित करेगा। यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने अक्षय तृतीया के पर्व पर रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में क्षत्रिय महासभा जिला सागर द्वारा आयोजित कन्या विवाह समारोह-2026 में अपने संबोधन में व्यक्त किए। सागर जिले की क्षत्रिय समाज में इस तरह के इस पहले आयोजन में समाज की 18 कन्याओं का भव्य व्यवस्थाओं के साथ विवाह संपन्न हुआ। क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ संरक्षक पूर्व गृह मंत्री एवं खुरई विधायक श्री भूपेंद्र सिंह ने परिवार सहित वर-वधु के पैर पाखरे क्षत्रिय महासभा की ओर से वरिष्ठ जनों ने सभी कन्याओं को 1 लाख 1 हजार की नगद राशि और अन्य उपहार सामग्रियां भेंट कीं। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि अक्षय का अर्थ है जिसका कभी क्षय (नाश) न हो। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ दिन पर किए गए दान, तप, जप और सत्कर्मों का फल अनंत और स्थायी होता है। इसी पुण्य पर्व पर कृष्ण-सुदामा का मिलन हुआ था, सूर्यदेव ने द्रौपदी को एक ’अक्षय पात्र’ प्रदान किया था। इसी दिन देवी पार्वती ने मां अन्नपूर्णा के रूप में अवतार लिया था। उन्होंने बताया कि वेद व्यास और गणेशः महर्षि वेद व्यास ने इसी शुभ दिन पर भगवान श्री गणेश को ’महाभारत’ सुनाना प्रारंभ किया था। आदि शंकराचार्य ने इस दिन कनकधर स्तोत्रम की रचना की थी। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कन्या घर की लक्ष्मी और कुल का गौरव है। कन्यादान केवल एक रस्म नहीं, बल्कि माता-पिता द्वारा किया गया दुनिया का सबसे बड़ा त्याग है। वेदों में स्त्री यज्ञीय है अर्थात् यज्ञ समान पूजनीय हैं और कन्या का विवाह हजारों यज्ञ के समान माना गया है। ऋषि पाराशर ने बताया है कि कलियुग में कन्यादान ही वह एकमात्र पुण्य है जो मनुष्य के समस्त पापों का शमन कर सकता है। क्षत्रिय कुल शिरोमणि महाराणा प्रताप ने कहा था कि पुत्री का विवाह और उसका कन्यादान दान क्षत्रिय धर्म की वह मर्यादा है जो संबंधों को अटूट बनाती है। ’कन्यादान’ को संसार के समस्त दानों में सर्वश्रेष्ठ और ’महादान’ माना गया है, क्योंकि इसमें केवल वस्तु का नहीं बल्कि जीवन की सबसे प्रिय पूंजी (संतान) का दान किया जाता है। उन्होंने कहा कि हथेली पर रखकर कलेजा जो सौंप दे, उस पिता के साहस का नाम है कन्यादान। यह कार्य केवल एक पिता ही कर सकता है, इसीलिए इसे शास्त्रों में ’अश्वमेध यज्ञ’ से भी बड़ा फल देने वाला बताया गया है। सहयोगकर्ताओं का मंच से सम्मान हुआ पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि अपनी बेटी की शादी में लाखों खर्च कर वाह-वाही लूटने से बेहतर है कि वह धन उसके भविष्य के काम आए। सामूहिक विवाह सम्मेलन विवेकपूर्ण समाज की पहचान हैं। साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद ने लिखा है कि कर्ज लेकर विवाह करना अपनी गरिमा को गिरवी रखना है और सामूहिक विवाह सम्मान का मार्ग है। उन्होंने कहा कि आज के व्यस्तताओं से भरे युग में क्षत्रिय समाज में सामूहिक विवाह समारोह बड़ी आवश्यकता बनते जा रहे हैं। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि अगले वर्ष अक्षय तृतीया पर्व पर ही क्षत्रिय महासभा जिला सागर के अगले कन्या विवाह समारोह-2027 की घोषणा करते हुए कहा है कि अगले वर्ष क्षत्रिय समाज की 101 कन्याओं का और भी भव्य और बड़े आयोजन के साथ विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह और समाज के सभी वरिष्ठ सदस्यों ने समाज के उन सभी लोगों का मंच से प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मान किया जिन्होंने इस आयोजन में आर्थिक तथा सामग्री के रूप में सहयोग दिया। इन सभी सहयोगकर्ताओं के नामों और सहयोग राशि की सूची को पुस्तिका रूप में आयोजन स्थल पर सभी को वितरित किया गया तथा मंच से पढ़ा गया। इस आयोजन के लिए समाज जनों की ओर से सहयोग के रूप में लगभग 40 लाख रुपए की सहयोग राशि एकत्रित हुई है। क्षत्रिय समाज में सामूहिक विवाह की नई पहल हुई,अगली अक्षय तृतीया को समाज की 101 कन्याओं के विवाह का संकल्प लिया ऐसे में क्षत्रिय महासभा जिला सागर की इस पहल को एक बड़ी शुरुआत माना जा रहा है। इस विवाह समारोह के लिए रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में आलीशान व्यवस्थाएं और सुविधाएं जुटाई गईं। सामने स्टेडियम में बारात उठाने के लिए जनवासा था। यहां से डीजे, आतिशबाजी,दुददुल घोड़ी, गाजे बाजे के साथ घुड़बग्घी, घोड़े पर हर दूल्हे की बारात लगी। सामने रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में विवाह स्थल पर समाज के वरिष्ठ जन द्वारचार के लिए मौजूद थे। 18 ब्लाक्स में सभी 18 जोड़ों, वर वधु के लिए उनका अलग विवाह मंडप था जिन पर वर-वधु के नाम के फ्लेक्स लगे थे। आम के पत्तों और सभी पारंपरिक रिवाजों के अनुसार निर्धारित वृक्षों की लकड़ियों से बनाए मड़वे और खाम, पंडित जी, नेंग दस्तूर के लिए आवश्यक लोग सभी उपलब्ध कराए गए थे। वधुओं को सजाने और वर माला के लिए मंच पर लाने का काम क्षत्रिय महासभा की महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह और उनकी टीम ने संभाला हुआ था। मंच के साइड में आर्केस्ट्रा पार्टी का अलग मंच था। वरमाला के बाद प्रत्येक वर-वधु को समाज के वरिष्ठ जनों ने जाल में सजा कर एक लाख एक हजार की राशि से तिलक किया। क्षत्रिय समाज के अनेक परिवारों ने कूलर, डिनर सेट, साड़ी आदि सामग्री भेंट में दीं। कन्याओं की पांव पखराई की पारंपरिक रस्म में भी समाज जनों ने हिस्सा लिया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही स्वल्पाहार की व्यवस्था थी और दोपहर एक बजे से पांच बजे तक सभी के लिए भोजन की व्यवस्था रखी गई। इतना ही नहीं विदाई के टिपारे और सभी बारातियों घरातियों के लिए भोजन सामग्री की पठौनी रखी गई थी। व्यवस्थाओं में कोई चूक नहीं रहे इसलिए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में , महासभा के अध्यक्ष लखन सिंह के नेतृत्व में समाज जनों की विभिन्न टीमों को जिम्मेदारियों का विभाजन किया गया था इसलिए इतना बड़ा आयोजन बड़ी ही सुविधा और सुगमता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक सिंह गौर और राहुल सिंह चौरा ने किया। आयोजन में हजारों की संख्या में क्षत्रिय समाज के गणमान्यों की उपस्थिति रह4
- जैसीनगर: मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की पत्नि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता सिंह राजपूत ने गाई वैवाहिक गारी एवं नव दंपति को दी शुभकामनाए मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन अंतर्गत जैसीनगर के बड़े महादेव मंदिर प्रांगण में 51 जोड़े बंधे परिणाम सूत्र में जहां मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के प्रतिनिधि के रूप में युवा शक्ति संगठन जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत एवं मंत्री श्री राजपूत की पत्नि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सविता सिंह राजपूत शामिल हुई जहा उन्होंने वैवाहिक गारी गाकर एवं उपहार भेंट कर नए समस्त जोड़ो को नव दांपत्य जीवन की ढेरो शुभकामनाएं दी वही शासन से 50 जोड़ो का लक्ष्य रखा गया था जहा एक जोड़ा जनपद पंचायत अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह के साथ समस्त स्टाफ ने अपनी ओर किया जिसे शासन की योजना के बराबर राशि दी जाएगी वही मीडिया से चर्चा करते हुए आकाश सिंह राजपूत ने प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव एवं भाजपा सरकार व्दारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह एक अमृत योजना बताया साथ ही कहा कि ये योजना उन हजारों गरीब असहाय परिवार को कारगार सिद्ध हो रही है जो इस प्रकार का आयोजन करने में सक्षम नहीं है वो लोग इसके लिए बार बार प्रदेश के मुखिया एवं भाजपा सरकार को धन्यवाद देते है ।1
- बिजली के खंभे नहीं है 10 घर है 6 या 7 खंबे लगे1
- बीना से इस वक्त की बड़ी खबर… जहां बीना रिफाइनरी को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन अब तेज होता नजर आ रहा है। दो दिनों से जारी इस प्रदर्शन में आज शाम प्रशासन हरकत में आया।1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान पुरानी गल्ला मंडी में सामूहिक विवाह सम्मेलन 50 जोड़ों का हुआ विवाह1
- लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:- राकेश सेन बीना :- बीना रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक 3 पर हज यात्रियों का किया गया भव्य स्वागत। जहां पर हज यात्रियों के स्वागत के लिए सैकड़ो की तादाद में लोग उपस्थित थे बीना से हज यात्रा जाने से पहले राम वार्ड पार्षद अतीक खान ने हज यात्रियों का स्वागत सम्मान समारोह रखा जिसमें नगर पालिका की पूर्व हेल्थ ऑफीसर मोहम्मद नजीब काजी, बेगम नगमा सुल्तान, जाहिद खान, यूनुस अली, अफसर अली शमीम बानो, आदि। रवाना होने से पहले हाजी इरफान खान ने कहा कि वह खुशनसीब है जिन्हें हज जाने का मौका मिलता है और हम अल्लाह ताला से दुआ करते हैं सभी मुसलमानों को हज जाने का मौका मिले पार्षद अतीक खान ने कहा कि आप सभी खुशनसीब हैं जिन्हें अल्लाह ने हज करने के लिए बुलाया है। यह बात प्रमोद राय ने कहा कि आप अल्लाह के मेहमान हैं। वहां जाकर मध्य प्रदेश और देश में अमन-चैन और विकास के लिए दुआ करें। काफिला बीना रेलवे स्टेशन से 20 अप्रैल को रवाना हुआ मौके पर मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि हज यात्रा इस्लाम का एक महत्वपूर्ण अरकान है और हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि वह अपने जीवन में एक बार हज करे। गांव के लोगों ने इसे गर्व का विषय बताते हुए कहा कि उनके बीच से जायरीन हज के लिए रवाना हो रहे हैं। स्टेशन पर मौजूद सभी लोगों ने हज यात्रियों की कुशल, सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर विशेष रूप से बृजेश राय, मनोज बौद्ध, विकास तिवारी, सुजीत मिश्रा, आकाश ठाकुर, गोविंद पंथी, हुकुमचंद, आदि उपस्थित थे।9
- लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:- राकेश सेन बीना :-बुंदेलखंड मोर्चा के तहत राहुल यादव द्वारा बेरोजगारों के हितो को लेकर गांधी चौराहा पर पुलिस चौकी के सामने टेंट लगाकर प्रदर्शन किया जाना था किंतु पुलिस विभाग द्वारा टेंट को हटा दिया गया। इसके बाद राहुल यादव एडवोकेट कृष्ण कैथोरिया विगर टेंट के ही धूप में बैठ गए उनका कहना था कि बीना रिफाइनरी में बीना शहर के बाहर के लोगों को रोजगार दिया जा रहा है जबकि स्थानीय रोजगार भटक रहे हैं। जब राहुल यादव से पूछा कि क्या आपने परमिशन ली थी तो उनका कहना था हमने परमिशन के लिए आवेदन दिया था अब यह उनका कार्य था कि वह हमें बताते परमिशन दी या नहीं हम प्रजातांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं किंतु पुलिस ने बदसलूकी की वह उचित नहीं। जबकि पुलिस का कहना था इन्हें परमिशन लेकर बैठना चाहिए बिगर परमिशन के आंदोलन गैर कानूनी है। इनका धरना दूसरे दिन की जारी है।1