वर्षों संघर्ष के बाद बथानी अनुमंडल के खिजरसराय के नौडीहा में निर्मित मॉडल डिग्री कॉलेज में जल्द पढ़ाई शुरू हो _ कॉंग्रेस " " वर्षों संघर्ष के बाद बथानी अनुमंडल के खिजरसराय के नौडीहा में निर्मित मॉडल डिग्री कॉलेज में जल्द पढ़ाई शुरू हो _ कॉंग्रेस " नीमचक बथनी अनुमंडल के खिजरसराय के नौडीहा गांव में 12 एकड़ भूमि पर निर्मित मॉडल डिग्री कॉलेज में इसी सत्र जुलाई 2026 से पढ़ाई शुरू कराने की मांग कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से किया है। आज नव निर्मित मॉडल डिग्री कॉलेज भवन के समक्ष कॉंग्रेस पार्टी के नेता, कार्यकर्ता शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए कहा कि सन 2009 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के कार्यकाल में बिहार के बथानी अनुमंडल में मॉडल डिग्री बनाने हेतु 22 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था, जिसके बाद जमीन उपलब्ध कराने हेतु कॉंग्रेस पार्टी वर्षो संघर्ष चलाने के बाद 2022 में नौडीहा गांव में ज़मीन सरकार द्वारा देने के बाद 2024 से निर्माण कार्य शुरू होकर अब पूरी तरह से बन कर तैयार है। प्रदर्शन में उपस्थित बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, खिजरसराय प्रखंड कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष नवल किशोर शर्मा, राज नंदन दास, गौतम कुमार, टिंकू गिरी, विनोद मिश्रा, अशोक सिंह, दीपक कुमार, कृष्ण सिंह, सुबोध कुमार, शिया नंद यादव, धनंजय दास माले नेता,सत्येंद्र यादव, आदि ने कहा कि मॉडल डिग्री कॉलेज में पढ़ाई शुरू होने से अनुमंडल के खिजरसराय, अतरी , बथानी, मोहरा के छात्रों को काफी सहूलियत होगी। नेताओं ने कहा कि यह मॉडल डिग्री कॉलेज जिला का बेहतरीन कॉलेज होगा, जिसमें आगे छात्रों तथा यहां के स्टाफ हेतु क्वॉर्टर, खेल मैदान सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी राज्य सरकार से किया गया । भवदीय विजय कुमार मिट्ठू नवल किशोर शर्मा

- 79t9 hai gb still 53Mohanpur, Gaya💣21 hrs ago
- Post by News Of Nawada1
- आज ही आग1
- Post by MD aurangzeb3
- Post by Ashutosh kumar1
- **प्रेस विज्ञप्ति** **पटना एवं मुजफ्फरपुर के बाद गया में कामकाजी महिला छात्रावास ‘आकांक्षा–सह–सखी निवास’ का उद्घाटन** **दिनांक:** 16.04.26 **स्थान:** पटना/गया, बिहार महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सुरक्षित आवासीय सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एककामकाजी महिला महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत गया में “कामकाजी महिला छात्रावास (आकांक्षा–सह–सखी निवास)” का उद्घाटन आज वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस अवसर पर **समाज कल्याण विभाग की सचिव-सह-प्रबंध निदेशक, श्रीमती बंदना प्रेयषी** द्वारा पटना से वर्चुअल माध्यम से छात्रावास का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान गया में राज्य प्रतिनिधि कार्यक्रम प्रबंधक विनय एस पी सिंह एवं राज्य परियोजना प्रबंधक अंकिता कश्यप एवं ज़िला प्रतिनिधि डॉ रश्मि वर्मा ज़िला प्रोग्राम पदाधिकारी गया, नैना कुमारी अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सदर गया एवं महिला एवं बाल विकाश निगम की परियोजना प्रबंधक, जयवन्ती सिन्हा, सुशांत आनंद विशाल कुमार वर्मा, आरती कुमारी केंद्र प्रशासक द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद् एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। यह छात्रावास राज्य सरकार की **“मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना”** एवं केंद्र सरकार की **“मिशन शक्ति योजना”** के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं किफायती आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना है। उद्घाटन अवसर पर अपने संबोधन में सचिव-सह-प्रबंध निदेशक, श्रीमती बंदना प्रेयषी ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं की सरकारी एवं गैर-सरकारी क्षेत्रों में बढ़ती सहभागिता को दृष्टिगत रखते हुए कार्यस्थल के निकट सुरक्षित एवं सुलभ आवास की आवश्यकता अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। इसी परिप्रेक्ष्य में इस छात्रावास की स्थापना की गई है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक पहल है। छात्रावास में कुल 50 कामकाजी महिलाओं के आवास की व्यवस्था की गई है। यहां सुरक्षित आवास के साथ-साथ भोजन की सुविधा भी मात्र ₹3000 प्रतिमाह की दर से उपलब्ध कराई जाएगी। यह सुविधा विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगी, जो अपने गृह जिले से बाहर रहकर रोजगार प्राप्त कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास निगम एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा पूर्व से ही पटना एवं मुजफ्फरपुर में इस प्रकार के छात्रावास संचालित किए जा रहे हैं। गया में इस छात्रावास की स्थापना इस पहल का महत्वपूर्ण विस्तार है। छात्रावास के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक मानव संसाधन की व्यवस्था की गई है, जिसमें अधीक्षिका, उपाधीक्षिका, सुरक्षा कर्मी, रसोइया, बहुउद्देश्यीय कर्मी एवं सफाईकर्मी सम्मिलित हैं। उद्घाटन अवसर पर गया में उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने इस पहल की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह छात्रावास महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित करेगा। यह परियोजना महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी।1
- Post by Garibnath Sahani1
- थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर यादव गुप्ता मारपीट के मामले में बोल सफाई एसीपी1
- इतना बड़ा Dj1