सेक्टर-6 ए मार्केट में शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया आक्रोश सेक्टर-6 ए मार्केट में शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया आक्रोश सेक्टर-6 ए मार्केट में संचालित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर आज स्थानीय रहवासियों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने विरोध प्रदर्शन किया। सभी लोग शराब दुकान के सामने एकत्रित हुए और काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। इसके बाद नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने दुर्ग कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की। नगर पालिक निगम भिलाई के एमआईसी सदस्य एवं सेक्टर-6 के पार्षद साकेत चन्द्राकर ने कहा कि ए मार्केट भिलाई टाउनशिप का प्रमुख और सबसे बड़ा बाजार है, जहां पूरे शहर से लोग परिवार सहित खरीदारी के लिए आते हैं। ऐसे पारिवारिक वातावरण वाले बाजार के बीच शराब दुकान खोलना पूरी तरह अनुचित निर्णय है। उन्होंने आशंका जताई कि इससे बाजार क्षेत्र में अव्यवस्था बढ़ेगी और महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है। साथ ही आसपास के दुकानदारों के व्यवसाय पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद सौरभ दत्ता ने कहा कि सेक्टर-6 क्षेत्र में मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और गिरजाघर के साथ कई स्कूल भी स्थित हैं। जिस स्थान पर शराब दुकान खोली गई है, उसके करीब धार्मिक स्थल मौजूद हैं, ऐसे में यह निर्णय उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के खाली मैदानों और जर्जर भवनों में पहले से असामाजिक गतिविधियां देखी जाती रही हैं। अब शराब दुकान खुलने से नशाखोरी और आपत्तिजनक घटनाओं में बढ़ोतरी की आशंका है, जिससे सामाजिक वातावरण प्रभावित होगा।इस दौरान भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र परगनिहा, सभापति द्वय केशव बंछोर, गिरिवर बंटी साहू, एमआईसी सदस्य सीजू एंथोनी, लक्ष्मीपति राजू, एकांश बंछोर, जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद सुभद्रा सिंह, पार्षद अभय सोनी, सुरेश वर्मा, उमेश साहू वरिष्ठ कांग्रेसी कलाम खान, ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अफरोज खान, राकेश ठाकुर, NSUI नेता आकाश कन्नौजिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सी.एच. श्रीनिवास राव, गोपाल यादव, संतोष उमरीकर रोजुद्दीन, रामकिशन, राहुल शर्मा, तोषु वर्मा, अभय सिंह, छोटू रजक, प्रेमनाथ, एस.एन. सिंह, सुमित सिंह, डीप सिंह,बीएम सिंह, एस जे कुरैशी , सतनारायण गुप्ता, तमेश राठौर,संदीप कोरी, अजय यादव, आकाश हांडे, सन्नी, अनिल तिवारी, मुकेश, धीरेन्द्र कामत एवं नागरिक गण उपस्थित थे।

- हंसराज नवयुवक मंडल केवल सहयोगी व मेरे मित्रगण प्रेम चंद्राकर व ईशांत चावड़ा जी के साथ गुनगुनाएं गानों की झलकियां। मुझे अपने पिताजी की कमी लगती हैं इस दुख में मुझे दुर्ग के लोगों व अपनों की सहानुभूति की जरुरत हैं। मैंने अपने पिताजी को बच्चे की तरह संभालकर रखा था पर अफसोस समय रहते लोगों ने मुझे व मेरे समाजसेवी विचारों व कार्यों को समझकर महत्व नहीं दिया जिसकी वजह से अपने पिताजी को वह पारिवारिक खुशी नहीं दें पाया जों लगभग हर पिता चाहता मैं विनम्र निवेदन करता हूं दुर्ग के लोग इस तरह के कष्टमय जीवन जीते हुए समाजसेवी संघर्षों में सहयोग सहायता करें ताकि बेहतर वातावरण निर्माण में आगे कार्य कर सकूं। (मोबाईल क्रमांक-9202219810 ) अधिक जानकारी व सहयोग सहायता या जुड़ने हेतु संपर्क कीजिए।. जयवर्धन समाजसेवी दुर्ग।. हंसराज नवयुवक मंडल।. 👏👏👏.1
- दुर्ग में राष्ट्रीय खेल खतरे में,क्या दुर्ग विधायक मंत्री गजेंद्र यादव राष्ट्रीय खेल के खिलाड़ियों को इंसाफ दिला पाएंगे।1
- राजिम/ गरियाबंद.पैरी घूम्मर बांध जो की गरियाबंद जिले में है. गर्मी का महीना चल रहा है.सैलानी दूर-दूर से यहां पर नहाने का आनंद लेने पहुंच रहे हैं. सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने इस बांध में काफी संख्या में युवक -युवती, बच्चे व बुजुर्ग पहुंच रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर यह है कि कुछ युवा 30 फीट की ऊंचाई से अपनी जान जोखिम में डालकर पानी में छलांग लग रहे हैं.. जो कि लोगों में कभी भी मुसीबत का सबब बन सकते हैं. कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है. प्रशासन इस पर ध्यान दें.1
- रायपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 40 के अंतर्गत 20-25 सालों से रह रहे एक परिवार को रायपुर नगर निगम ने बुलडोजर से उनका घर तोड़ दिया1
- इंस्टाग्राम पोस्ट पड़ा भारी, डाक्टर अंबेडकर पर टिप्पणी करने वाली युवती गिरफ्तार1
- कांग्रेस के अल्टीमेटम के बाद हरकत में आई खैरागढ़ नगर पालिका, लालपुर वार्ड में शुरू हुआ सफाई अभियान, 21 अप्रैल मंगलवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ नगर पालिका के लालपुर वार्ड में पानी और सफाई की समस्या को लेकर कांग्रेस की चेतावनी के बाद नगर पालिका ने सफाई और जल व्यवस्था सुधारने का काम शुरू किया। नालियों की सफाई, कचरा उठाव और पानी सप्लाई दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। नेताओं ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, वहीं नागरिकों ने स्थायी समाधान की मांग की है।1
- दुर्ग में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत जमानत पर छूटकर आए पति की पत्नी ने सिलबट्टे से की हत्या दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-2 स्थित दुर्गा पारा (वार्ड 35) में एक पत्नी ने विवाद के बाद अपने ही पति की हत्या कर दी। आरोपी महिला ने सिलबट्टे से हमला कर पति को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय डोमन साहू के रूप में हुई है। घटना के पीछे की कहानी बेहद चौंकाने वाली है। जानकारी के अनुसार, मृतक डोमन साहू अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी हीरामणी साहू (35 वर्ष) और बच्चों के साथ मारपीट करता था। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर हीरामणी ने 19 अप्रैल को जामुल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने डोमन को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उसे जमानत मिल गई। जमानत पर घर लौटने के बाद डोमन और हीरामणी के बीच फिर से तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर हीरामणी ने घर में रखे पत्थर के सिलबट्टे से डोमन के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। चोट इतनी गंभीर थी कि डोमन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई महेंद्र साहू ने बताया कि डोमन की शराब की लत के कारण घर में हमेशा तनाव का माहौल रहता था। दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब हत्या के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।1
- मंत्री गजेंद्र यादव खेल एवं शिक्षा की तरफ गंभीरता से ध्यान तो दे रहे हैं परंतु उनके ही शहर में हॉकी खिलाड़ी ऐस्ट्रो टर्फ ग्राउंड के लिए तरस रहे।1