Shuru
Apke Nagar Ki App…
पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र के गांव शेरपुर में आगामी त्यौहारों को लेकर पीस पार्टी का हुआ आयोजन
Raunak Ali Ansari
पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र के गांव शेरपुर में आगामी त्यौहारों को लेकर पीस पार्टी का हुआ आयोजन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बंडा/ विकास खण्ड बंडा की ग्राम पंचायत बंडी के ग्राम दौलतपुर महोलिया में मनरेगा श्रमिकों द्वारा मिथिलेश के खेत से अवधेश पंडित जी के खेत तक चकरोड पर मिटटी कार्य कराया गया था जिस कार्य की पूर्व में शिकायत की गई थी जिस कारण मनरेगा श्रमिकों का भुगतान रोक दिया गया था जिसकी जांच आज दिनांक 23 फरवरी 2026 को मनरेगा लोकपाल अरविंद कुमार शाहजहांपुर के द्वारा मौके पर जाकर की गई जांच पर उपस्थित ग्राम विकास अधिकारी, तकनीकी सहायक, ग्राम प्रधान ,मनरेगा श्रमिकों व ग्राम वासियों से पूछताछ की गई जांच में कार्य संतोषजनक पाया गया और मनरेगा श्रमिकों को जल्द से जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया गया। मनरेगा श्रमिकों को भुगतान का आश्वासन अधिकारियों द्वारा मिलते ही खुशी की लहर दौड़ गई।1
- #बरेली के सैलानी चौराहे पर स्थित The Aahid Biryani House इन दिनों खासा चर्चा में है। यहां के मोनिस भाई ने बरेली वासियों को खुला चैलेंज दिया है #1
- with action demanded Nadeem Qureshi ne Diya gyapan samasya ko bataya1
- आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत पीलीभीत के माला निवासी रमेश सिकदार ने एक अनोखा अविष्कार करते हुए पुरानी साइकिल में 4-स्ट्रोक इंजन लगाकर न केवल रोजगार का एक नया साधन तैयार किया है बल्कि स्थानीय स्तर पर स्वदेशी तकनीक को भी प्रदर्शित किया है। #richhola #UttarPradesh #puranpur_pilibhit #माला #UttarPradesh #MYogiAdityanath #Dmpilibhit1
- महिला को नशीली दवा देकर दुष्कर्म, मामले में मुकदमा दर्ज पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह रोज़गार के सिलसिले में हरियाणा में रहकर मजदूरी करता है। युवक के अनुसार, बीती 9 फरवरी को उसकी पत्नी पूरनपुर में कपड़े खरीदने के लिए आई थी, लेकिन इसके बाद वह अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बावजूद जब पत्नी का कोई सुराग नहीं लगा, तो युवक ने कोतवाली पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पीड़ित युवक ने बताया कि कई दिनों बाद उसकी पत्नी अचानक घर पहुंची और उसने जो आपबीती सुनाई, वह बेहद चौंकाने वाली थी। महिला ने बताया कि गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर जबरन अपने साथ रुद्रपुर ले गया। वहां आरोपी ने उसे नशीली दवाइयां खिलाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और दोबारा जबरन शारीरिक शोषण किया। महिला ने यह भी बताया कि आरोपी लगातार उसे धमकाता रहा और कई दिनों तक अपने कब्जे में रखकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। अंत में आरोपी उसे पूरनपुर मंडी समिति के पास छोड़कर फरार हो गया। किसी तरह घर पहुंचकर महिला ने पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी, जिसके बाद दंपती ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत की पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है।1
- “न माल मिला, न पैसा… बरेली में लूट के बाद दर-दर भटक रहा गरीब व्यापारी, न्याय की गुहार”1
- पीलीभीत के ब्लाक बिलसंडा क्षेत्र के गांव रामपुर अमृत में सामुदायिक शौचालय के चारों तरफ झाड़ियां उग आई है और इस शौचालय में लाइट का कनेक्शन नहीं है1
- #बरेली में उस वक्त माहौल गरमा गया जब अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शारिक अब्बासी के बैनर पर कथित तौर पर आपत्तिजनक तरीके से बैनर लगाए #1
- पूरनपुर,,आगामी होली, रमजान और ईद के मद्देनज़र गांव शेरपुर कलां में पुलिस प्रशासन की ओर से एक महत्वपूर्ण पीस मीटिंग का आयोजन किया गया। यह बैठक क्षेत्राधिकारी पूरनपुर के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें दोनों समुदायों के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं और ग्रामवासियों ने भाग लिया।बैठक में क्षेत्राधिकारी पूरनपुर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी त्योहार आपसी सौहार्द, प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने अपील की कि होली, रमजान और ईद जैसे पवित्र पर्व शांति और सद्भाव के साथ मनाए जाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस अवसर पर कोतवाल पवन पांडे ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि कोई शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी।डॉ. प्रतीक दाहिया ने भी बैठक में मौजूद ग्रामीणों से वार्ता करते हुए स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी सावधानियों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि त्योहारों की खुशियों के बीच संयम और जिम्मेदारी का परिचय देना जरूरी है, ताकि गांव में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे।पीस मीटिंग में दोनों समुदायों के लोगों ने एक स्वर में आश्वासन दिया कि वे प्रशासन का सहयोग करेंगे और गांव की एकता एवं भाईचारे की परंपरा को बनाए रखेंगे। अंत में सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि शेरपुर कलां में सभी पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न होंगे।1