Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ajay kumar
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ईमानदारी से बताइए कितने गरीब भाजपा के कार्यकर्ता इस झालमुडी प्रोग्राम के हिस्सा है। चुनाव के समय जो गरीब कार्यकर्ता अपना सर्वोच्च देता है। वह विधायक जी के ऐसे कार्यक्रमों का हिस्सा क्यों नहीं रहता। अभी भीड़ बढ़ानी हो तो देखिए सबसे अधिक गरीब भाजपा का कार्यकर्ता होगा। MYogiAdityanath Narendra Modi Manish Asija Manish Asija Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttar Pradesh BJP Firozabad1
- आगरा ब्रेकिंग!!! थाना रकाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत रावलीपुल पर चलती कार बनी आग का गोला...1
- 🔥 "वाह रे स्वच्छता अभियान! नगर पालिका टूंडला का हाल देखिए — कूड़े के ढेर ही अब पहचान बन गए हैं 😷 क्या यही है हमारा ‘स्वच्छ’ टूंडला🤔🤔1
- राशन वितरण में अनियमितता को लेकर प्रदर्शन, रास्ता रोका समय पर सामग्री वितरण नहीं करने और दुकान बंद रहने का आरोप1
- जसवंत नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ चलाया अभियान, ग्राम जसोहन से खनन के आरोप में एक ट्रैक्टर किया जब्त जसवंत नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया है कि थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाते हुए ग्राम जसोहन के पास कार्रवाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख खनन माफिया मौके से फरार हो गए, जबकि एक ट्रैक्टर (खुदाई मशीन के रूप में इस्तेमाल हो रहा) मौके से जब्त कर लिया गया। ट्रैक्टर को थाने लाकर कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने साफ कहा है कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा और अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- इटावा । सैफई के वरिष्ठ पत्रकार सुघर सिंह को मिल रही लगातार धमकियों और अभद्र भाषा के विरोध में अन्नदाता किसान यूनियन व इलेक्ट्रॉनिक एव प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी खुलकर सामने आ गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने इटावा में एसएसपी की गैर मौजूदगी में सीओ सिटी को ज्ञापन सौंपा, व थाना बकेवर पहुंचकर एसओ विपिन मलिक क के नाम ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की। अन्यथा दोनो संगठन के पदाधिकारी धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम इंद्रावखी निवासी उज्जवल सिंह पिछले एक सप्ताह से पत्रकार सुघर सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से गंदी-गंदी गालियां दे रहा है और लगातार धमकी भी दे रहा है। इतना ही नहीं, आरोपी द्वारा फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अपमानजनक टिप्पणियां करना, स्क्रीनशॉट वायरल करना और पत्रकार की छवि धूमिल करने की कोशिश भी की जा रही है। अन्नदाता किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के कानपुर मंडल प्रभारी राजीव यादव, जिला संरक्षक मेघ सिंह वर्मा, जिलाध्यक्ष सैफ तैमूरी, जिला प्रभारी सर्वेंद्र कुशवाहा सहित मनोज कुमार, इमरान, रजनीश यादव, करुणानिधि और अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि इतनी गंभीर शिकायत के बावजूद बकेवर पुलिस अब तक मौन बनी हुई है, आरोपी घर पर मौजूद है लेकिन उसके बाद भी अभी तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी नही की। जिससे किसान नेताओ व पत्रकारों में आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो अन्नदाता किसान यूनियन व इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी इटावा कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। संगठन के पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। यदि पत्रकारों के साथ इस प्रकार का व्यवहार होता रहेगा और पुलिस निष्क्रिय बनी रहेगी, तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय होगा। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में कितनी तत्परता दिखाता है और पीड़ित पत्रकार को न्याय दिलाने के लिए क्या कदम उठाता है। 👉 आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर असलाह का प्रदर्शन, पुलिस मौन आरोपी द्वारा 24 अप्रैल को अपने फेसबुक अकाउंट पर एक राइफल पकड़ कर व रिवाल्वर रखकर दबंगई का गाना लगाकर एक ही तरह के कई वीडियो वायरल किये जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर की गई लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नही हुई। आरोपी के पास रायफल रिवाल्वर क्यों है इसका जवाब पुलिस नहीं दे पा रही है। इस मामले की ट्विटर पर शिकायत की गई जिस पर डीजीपी, एडीजी, डीआईजी, ने बकेवर पुलिस को कार्यवाही का आदेश जारी का दिया लेकिन उसके बाद भी आरोपी पर कोई कार्यवाही नही हुई।1
- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने पूरे देश की राजनीति को हिलाकर रख दिया है। लेकिन सबसे बड़ी हलचल उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रही है। क्या बंगाल में जीत के बाद अब बीजेपी का अगला निशाना अखिलेश यादव हैं? पीएम मोदी के 'महिला आरक्षण' वाले बयान और शुभेंदु अधिकारी की खुली चुनौती ने यूपी की सियासत में आग लगा दी है। इस वीडियो में देखिए: प्रधानमंत्री मोदी ने अखिलेश यादव पर क्या बड़ी भविष्यवाणी की? शुभेंदु अधिकारी ने 2027 चुनाव को लेकर क्या दावा किया? अखिलेश यादव का 'महिला आरक्षण' पर भाजपा को करारा पलटवार। क्या 2027 में विपक्ष का इकलौता चेहरा सिर्फ अखिलेश यादव ही बचेंगे? राजनीति की हर बड़ी और इनसाइड खबर के लिए GD News Network को अभी सब्सक्राइब करें! #AkhileshYadav #PMModi #UPPolitics2027 #SuvenduAdhikari #YogiAdityanath #WomenReservationBill #GDNewsNetwork #HindiNews #ViralVideo1
- जसवंतनगर में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाते हुए अध्यक्ष को 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। भाकियू के पदाधिकारियों ने नगर पालिका जसवंतनगर पहुंचकर नगर की ज्वलंत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और नगर पालिका अध्यक्ष को 6 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। भाकियू पदाधिकारियों ने बताया कि नगर में साफ-सफाई, जल निकासी, सड़क मरम्मत, पेयजल आपूर्ति सहित कई मूलभूत समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, जिससे आम जनता और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाकियू ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें जिला महासचिव चंद्रदीप, जिला प्रवक्ता मुन्नेश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार, तहसील संरक्षक अनार सिंह, युवा जिला अध्यक्ष शैलम सिंह, नगर अध्यक्ष अविनाश उर्फ जौजी सिंह, तहसील प्रवक्ता रामनारायण बाबा, तहसील उपाध्यक्ष मनोज कुमार, सत्यवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, पवन कुमार, विनीत कुमार, सैफई तहसील अध्यक्ष केहरी सिंह, तहसील सचिव प्रवेश प्रजापति, ग्राम पंचायत अध्यक्ष जगदीश बाबू, ग्राम अध्यक्ष पिपरैदी बृजेश कुमार सहित अनेक किसान एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- बुलंदशहर में बड़े भाई को फर्जी केस में फंसाने के लिए इसने खुद के पैर में गोली मारी, दो भाइयों में सम्पति का विवाद चल रहा था, छोटा भाई मिथुन सोलंकी अपने भाई पर गांव की जमीन बेचकर नोएडा में प्रॉपर्टी में निवेश का दबाव बना रहा था, लेकिन बड़ा भाई इसके लिए तैयार नहीं था। इस बात को लेकर विवाद हुआ, विवाद बढ़ता ही चला गया, फिर मिथुन ने बड़े भाई को फंसाने के लिए देसी तमंचे से अपनी टांग में गोली मार ली, फिलहाल मिथुन का हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है।1