logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोर तरिया आय के जरिया से बदलेगी गांव की तस्वीर मेड़ेसरा में रोजगार सह आवास दिवस संपन्न मोर तरिया आय के जरिया से बदलेगी गांव की तस्वीर मेड़ेसरा में रोजगार सह आवास दिवस संपन्न रिपोर्टर -हेमंत उमरे दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड अंतर्गत ग्राम मेड़ेसरा में रोजगार सह आवास दिवस का आयोजन उत्साह और जनभागीदारी के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण विकास को गति देना जल संरक्षण को बढ़ावा देना और रोजगार के नए अवसर सृजित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन जिला पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष पवन शर्मा जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र साहू सरपंच श्रीमती राजेश्वरी देशलहरे एवं पूर्व अध्यक्ष नटवर ताम्रकार अहिवारा सहित कई जनप्रतिनिधि सरपंच और सचिव मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मोर गांव मोर पानी अभियान के अंतर्गत मोर तरिया आय के जरिया योजना की जानकारी दी गई। इस योजना का उद्देश्य गांवों में जल संरक्षण को मजबूत करते हुए आय के स्थायी स्रोत तैयार करना है। इसके तहत ग्राम मेड़ेसरा में 10 नए तरिया तालाब की स्वीकृति दी गई है जिससे खेती मछली पालन और अन्य आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

1 hr ago
user_हेमंत उमरे
हेमंत उमरे
पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
1 hr ago

मोर तरिया आय के जरिया से बदलेगी गांव की तस्वीर मेड़ेसरा में रोजगार सह आवास दिवस संपन्न मोर तरिया आय के जरिया से बदलेगी गांव की तस्वीर मेड़ेसरा में रोजगार सह आवास दिवस संपन्न रिपोर्टर -हेमंत उमरे दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड अंतर्गत ग्राम मेड़ेसरा में रोजगार सह आवास दिवस का आयोजन उत्साह और जनभागीदारी के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण विकास को गति देना जल संरक्षण को बढ़ावा देना और रोजगार के नए अवसर सृजित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन जिला पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष पवन शर्मा जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र साहू सरपंच श्रीमती राजेश्वरी देशलहरे एवं पूर्व अध्यक्ष नटवर ताम्रकार अहिवारा सहित कई जनप्रतिनिधि सरपंच और सचिव मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मोर गांव मोर पानी अभियान के अंतर्गत मोर तरिया आय के जरिया योजना की जानकारी दी गई। इस योजना का उद्देश्य गांवों में जल संरक्षण को मजबूत करते हुए आय के स्थायी स्रोत तैयार करना है। इसके तहत ग्राम मेड़ेसरा में 10 नए तरिया तालाब की स्वीकृति दी गई है जिससे खेती मछली पालन और अन्य आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • आईपीएल के रोमांच के बीच छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के हाईटेक नेटवर्क पर बड़ा प्रहार करते हुए एक संगठित सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। राजनांदगांव पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हाईटेक ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश किया है। बसंतपुर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम देते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोहारा नाला के पास स्थित एक फार्महाउस में ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर दबिश दी और पूरे नेटवर्क का खुलासा हो गया। विस्तार: पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए मोबाइल, लैपटॉप और विशेष सॉफ्टवेयर के जरिए “सांई ऐप” पर सट्टा संचालित कर रहे थे। यहां हर गेंद और हर ओवर पर लाखों रुपए का दांव लगाया जा रहा था, जिससे यह रैकेट काफी बड़े स्तर पर संचालित हो रहा था। मौके से पुलिस ने 2 लैपटॉप, 1 टैबलेट, 7 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल सहित लगभग 5 लाख 50 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है। इसके अलावा सट्टा पट्टी में करीब 9 लाख 20 हजार रुपए के लेन-देन का हिसाब भी मिला है, जिससे इस अवैध कारोबार की व्यापकता का अंदाजा लगाया जा सकता है। कानूनी कार्रवाई: पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022, भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 112 (संगठित अपराध) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(डी) के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। समापन (PTC): राजनांदगांव पुलिस की इस कार्रवाई को सट्टे के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि नामजद सटोरियों की सूची के आधार पर आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि इस तरह के अवैध नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके।
    1
    आईपीएल के रोमांच के बीच छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के हाईटेक नेटवर्क पर बड़ा प्रहार करते हुए एक संगठित सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
राजनांदगांव पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हाईटेक ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश किया है।
बसंतपुर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम देते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोहारा नाला के पास स्थित एक फार्महाउस में ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर दबिश दी और पूरे नेटवर्क का खुलासा हो गया।
विस्तार:
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए मोबाइल, लैपटॉप और विशेष सॉफ्टवेयर के जरिए “सांई ऐप” पर सट्टा संचालित कर रहे थे।
यहां हर गेंद और हर ओवर पर लाखों रुपए का दांव लगाया जा रहा था, जिससे यह रैकेट काफी बड़े स्तर पर संचालित हो रहा था।
मौके से पुलिस ने 2 लैपटॉप, 1 टैबलेट, 7 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल सहित लगभग 5 लाख 50 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है।
इसके अलावा सट्टा पट्टी में करीब 9 लाख 20 हजार रुपए के लेन-देन का हिसाब भी मिला है, जिससे इस अवैध कारोबार की व्यापकता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
कानूनी कार्रवाई:
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022, भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 112 (संगठित अपराध) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(डी) के तहत मामला दर्ज किया है।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
समापन (PTC):
राजनांदगांव पुलिस की इस कार्रवाई को सट्टे के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि नामजद सटोरियों की सूची के आधार पर आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि इस तरह के अवैध नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके।
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • Post by Rameshwar sahu
    1
    Post by Rameshwar sahu
    user_Rameshwar sahu
    Rameshwar sahu
    रिपोर्टर Bemetara, Chhattisgarh•
    3 hrs ago
  • चक्का जाम देवभोग में बहुप्रतीक्षित बेलाट नाला पर पुलिया निर्माण और झाखरपारा में सहकारी बैंक शाखा खोलने की मांग को लेकर आज कांग्रेस ने देवभोग के नेशनल हाइवे जाम कर दिया।क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव और जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा इसका नेतृत्व कर रहे थे।1 घंटे जाम और धरना के बाद कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपा है।निर्माण कार्य जल्द शुरू नहीं होने पर आगे उग्र आंदोलन को चेतावनी भी दे दिया है विधायक ने प्रदर्शन को लेकर दो टूक कहा है कि ये अभी ट्रेलर है पिक्चर अभी बाकी है,विधायक का आरोप है कि पिछली सरकार ने 429 लाख की मंजूरी पिछली सरकार ने दिया था,अफसरों ने समय पर टेंडर कॉल नहीं किया।नेताओं का आरोप है कि पुराने एसोआर दर पर ही टेंडर कॉल किए जा रहे, क्षेत्र की चिंता है तो सरकार प्राक्कलन अपग्रेड कर कोल कर निर्माण कार्य को पूर्ण कराए।
    4
    चक्का जाम
देवभोग में बहुप्रतीक्षित बेलाट नाला पर पुलिया निर्माण और  झाखरपारा में सहकारी बैंक शाखा खोलने की मांग को लेकर आज कांग्रेस ने देवभोग के नेशनल हाइवे जाम कर दिया।क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव और जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा इसका नेतृत्व कर रहे थे।1 घंटे जाम और धरना के बाद कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपा है।निर्माण कार्य जल्द शुरू नहीं होने पर आगे उग्र आंदोलन को चेतावनी भी दे दिया है विधायक ने प्रदर्शन को लेकर  दो टूक कहा है कि ये अभी ट्रेलर है पिक्चर अभी बाकी है,विधायक का आरोप है कि पिछली सरकार ने 429 लाख की मंजूरी पिछली सरकार ने दिया था,अफसरों ने समय पर टेंडर कॉल नहीं किया।नेताओं का आरोप है कि पुराने एसोआर दर पर ही टेंडर कॉल किए जा रहे, क्षेत्र की चिंता है तो सरकार  प्राक्कलन अपग्रेड कर कोल कर निर्माण कार्य को पूर्ण कराए।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • कलेक्ट्रेट घेराव से गरमाया माहौल, हजारों की भीड़ सड़कों पर मोहला–मानपुर जिला मुख्यालय आज उस वक्त तनावपूर्ण स्थिति में बदल गया, जब आदिवासी समाज के हजारों लोगों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। विशेष रूप से हलबा समाज के लोगों की भारी भीड़ ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए। बताया जा रहा है कि आदिवासी समाज से जुड़े एक बस चालक की बीते दिनों मोहला में 6 युवकों द्वारा बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई थी। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। इसी के विरोध में आज बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान स्थिति उस समय और अधिक तनावपूर्ण हो गई, जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति निर्मित हो गई। हालांकि पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की और किसी बड़े टकराव को टाल दिया। 🔴 मुख्य मांगें: हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए दोषियों के खिलाफ त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई हो फिलहाल प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे घटनाक्रम के चलते मोहला–मानपुर में माहौल बेहद संवेदनशील बना हुआ है।
    1
    कलेक्ट्रेट घेराव से गरमाया माहौल, हजारों की भीड़ सड़कों पर
मोहला–मानपुर जिला मुख्यालय आज उस वक्त तनावपूर्ण स्थिति में बदल गया, जब आदिवासी समाज के हजारों लोगों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। विशेष रूप से हलबा समाज के लोगों की भारी भीड़ ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए।
बताया जा रहा है कि आदिवासी समाज से जुड़े एक बस चालक की बीते दिनों मोहला में 6 युवकों द्वारा बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई थी। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। इसी के विरोध में आज बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
इस दौरान स्थिति उस समय और अधिक तनावपूर्ण हो गई, जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति निर्मित हो गई। हालांकि पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की और किसी बड़े टकराव को टाल दिया।
🔴 मुख्य मांगें:
हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए
पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए
दोषियों के खिलाफ त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई हो
फिलहाल प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे घटनाक्रम के चलते मोहला–मानपुर में माहौल बेहद संवेदनशील बना हुआ है।
    user_User8642
    User8642
    मोहला, मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • पीले वस्त्रों में सजी महिलाओं की शोभा यात्रा, बच्चों ने बढ़ाई आयोजन की रौनक रायपुर। शहर के लोधी पारा स्थित पंडरी शिव मंदिर के समीप 6 अप्रैल से श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कथा प्रारंभ से पूर्व नगर में आकर्षक एवं भव्य कलश यात्रा (शोभा यात्रा) निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर सहभागिता निभाई। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं अनुशासित पंक्तियों में चल रही थीं, जो आस्था, श्रद्धा और भारतीय परंपरा का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रही थीं। यात्रा के दौरान भक्ति गीतों, जयघोष एवं धार्मिक नारों से वातावरण गूंजायमान रहा। इस शोभा यात्रा में बच्चों की भागीदारी भी विशेष रूप से देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का रंग भर दिया, जिससे यात्रा की सुंदरता और भी बढ़ गई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यह सात दिवसीय धार्मिक आयोजन 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक सरस्वती दाल मिल परिसर, लोधी पारा में आयोजित किया जा रहा है। कथा का वाचन श्री धाम वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक पंडित गणेश जी महाराज (वाणी भूषण, बाल व्यास) द्वारा किया जा रहा है। वे प्रतिदिन श्रीमद् भागवत के विभिन्न प्रसंगों का सरल एवं भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, सदाचार और नैतिक जीवन का संदेश दे रहे हैं। कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा का श्रवण कर रहे हैं। आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्थाएं भी की गई हैं। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में विनीत श्री, मनोज कुमार ध्रुव एवं श्रीमती प्रतिभा ध्रुव सहित अनेक श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। सभी ने मिलकर व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया।
    3
    पीले वस्त्रों में सजी महिलाओं की शोभा यात्रा, बच्चों ने बढ़ाई आयोजन की रौनक
रायपुर। शहर के लोधी पारा स्थित पंडरी शिव मंदिर के समीप 6 अप्रैल से श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कथा प्रारंभ से पूर्व नगर में आकर्षक एवं भव्य कलश यात्रा (शोभा यात्रा) निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर सहभागिता निभाई। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं अनुशासित पंक्तियों में चल रही थीं, जो आस्था, श्रद्धा और भारतीय परंपरा का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रही थीं। यात्रा के दौरान भक्ति गीतों, जयघोष एवं धार्मिक नारों से वातावरण गूंजायमान रहा।
इस शोभा यात्रा में बच्चों की भागीदारी भी विशेष रूप से देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का रंग भर दिया, जिससे यात्रा की सुंदरता और भी बढ़ गई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
यह सात दिवसीय धार्मिक आयोजन 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक सरस्वती दाल मिल परिसर, लोधी पारा में आयोजित किया जा रहा है। कथा का वाचन श्री धाम वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक पंडित गणेश जी महाराज (वाणी भूषण, बाल व्यास) द्वारा किया जा रहा है। वे प्रतिदिन श्रीमद् भागवत के विभिन्न प्रसंगों का सरल एवं भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, सदाचार और नैतिक जीवन का संदेश दे रहे हैं।
कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा का श्रवण कर रहे हैं। आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्थाएं भी की गई हैं।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में विनीत श्री, मनोज कुमार ध्रुव एवं श्रीमती प्रतिभा ध्रुव सहित अनेक श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। सभी ने मिलकर व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया।
    user_तुलसी राम
    तुलसी राम
    Local News Reporter पलारी, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • राम वेली कॉलोनी में अधिवक्ता का खुलेआम बियर पीने और तलवार लहराने का वीडियो हो रहा वायरल चकरभाठा पुलिस ने की थी कार्यवाही आज मंगलवार की रात 8:00 बजे सीजी भास्कर न्यूज़ रिपोर्टर जिया खान जी से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राम वेली कॉलोनी जो कि क्षेत्र का एक रियासी इलाका है वहां रहने वाले एक अधिवक्ता नाम अंशुमन श्रीवास्तव पिता स्वर्गीय संतोष कुमार श्रीवास्तव उम्र 41 वर्ष पता रामा वेली कॉलोनी L5 मकान नंबर 124 थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर का बीयर पीते और कॉलोनी में तलवार लहराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है इस संबंध मे रात 9 बजे चकरभाटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 5.4.26 की रात्रि 12:45 से 1:15 के मध्य अधिवक्ता अंशुमन श्रीवास्तव घर के सामने कॉलोनी में कार के पास खड़े हो कर खुलेआम बियर का सेवन करते हुए तेज आवाज में गाने के धुन पर डांस करते और तलवार एवं एक फरसा नुमा औजार को लहरा रहा था एवं घर में घुसते वक्त एक पिस्टल पेंट के पीछे खोच कर जाते दिख रहा हे जिसका कॉलोनी वासियों ने वीडियो बना लिया था एवं अधिवक्ता की इस तरह की बार-बार की हरकतों से कॉलोनी वासी परेशान थे जिसके बाद पुलिस के उच्च अधिकारियों को कॉलोनी वासियों ने वीडियो बनाकर भेजा था जिस पर चकरभाठा थाना प्रभारी उमेश साहू ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सुबह घटनास्थल पहुंचकर अंशुमन श्रीवास्तव की कार और घर की जांच की तो उसके कब्जे से एक स्टील का धारदार तलवार एक नाग काले रंग का मेटल से बने एयर पिस्टल एवं एक नग फरसा नुमा कुल्हाड़ी जप्त कर आरोपी को धारा 25 आयुध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से अधिवक्ता को जमानत पर रिहा कर दिया गया वायरल वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि अधिवक्ता अंशुमन श्रीवास्तव अपनी कर के पास खड़े होकर बियर पीता और डांस करता नजर आ रहा है साथ ही वह बीच बीच में तलवार एवं एक फरसा नुमा कुल्हाड़ी को लहराने भी नजर आ रहा है जिस पर पुलिस ने कार्यवाही ने कार्यवाही भी की थी
    1
    राम वेली कॉलोनी में अधिवक्ता का खुलेआम बियर पीने और तलवार लहराने का वीडियो हो रहा वायरल चकरभाठा पुलिस ने की थी कार्यवाही 
आज मंगलवार की रात 8:00 बजे सीजी भास्कर न्यूज़ रिपोर्टर जिया खान जी से मिली जानकारी के अनुसार 
बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राम वेली कॉलोनी जो कि क्षेत्र का एक रियासी इलाका है वहां रहने वाले एक अधिवक्ता नाम अंशुमन श्रीवास्तव पिता स्वर्गीय संतोष कुमार श्रीवास्तव उम्र 41 वर्ष पता रामा वेली कॉलोनी L5 मकान नंबर 124 थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर का बीयर पीते और कॉलोनी में तलवार लहराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है 
इस संबंध मे रात 9 बजे 
चकरभाटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 5.4.26 की रात्रि 12:45 से 1:15 के मध्य अधिवक्ता अंशुमन श्रीवास्तव घर के सामने कॉलोनी में कार के पास खड़े हो कर खुलेआम बियर का सेवन करते हुए तेज आवाज में गाने के धुन पर डांस करते और तलवार एवं एक फरसा नुमा औजार को लहरा रहा था एवं घर में घुसते वक्त एक पिस्टल पेंट के पीछे खोच कर जाते दिख रहा हे जिसका कॉलोनी वासियों ने वीडियो बना लिया था एवं अधिवक्ता की इस तरह की बार-बार की हरकतों से कॉलोनी वासी परेशान थे जिसके बाद पुलिस के उच्च अधिकारियों को कॉलोनी वासियों ने वीडियो बनाकर भेजा था जिस पर चकरभाठा थाना प्रभारी उमेश साहू ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सुबह घटनास्थल पहुंचकर अंशुमन श्रीवास्तव की कार और घर की जांच की तो उसके कब्जे से एक स्टील का धारदार तलवार एक नाग काले रंग का मेटल से बने एयर पिस्टल एवं एक नग फरसा नुमा कुल्हाड़ी जप्त कर आरोपी को धारा 25 आयुध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से अधिवक्ता को जमानत पर रिहा कर दिया गया
वायरल वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि अधिवक्ता अंशुमन श्रीवास्तव अपनी कर के पास खड़े होकर बियर पीता और डांस करता नजर आ रहा है साथ ही वह बीच बीच में तलवार एवं एक फरसा नुमा कुल्हाड़ी को लहराने भी नजर आ रहा है जिस पर पुलिस ने कार्यवाही ने कार्यवाही भी की थी
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    16 min ago
  • पांडुका वन परिक्षेत्र अंतर्गत एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने एक हिरण पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि कुत्तों ने हिरण के पैर को बुरी तरह काट लिया, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और भागने में असमर्थ हो गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत स्थिति को समझते हुए मानवता का परिचय दिया और बिना देर किए वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से घायल हिरण को सुरक्षित रेस्क्यू कर जुनवानी नाका लाया गया। जुनवानी नाका में वन अमले द्वारा हिरण का प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद हिरण को निगरानी में रखा गया है। वन विभाग के अनुसार फिलहाल हिरण की हालत में सुधार है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। ग्रामीणों की जागरूकता और वन विभाग की तत्परता की सराहना भी की जा रही है। समय रहते किए गए प्रयासों से एक बेजुबान वन्यजीव की जान बचाई जा सकी।
    3
    पांडुका वन परिक्षेत्र अंतर्गत एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने एक हिरण पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि कुत्तों ने हिरण के पैर को बुरी तरह काट लिया, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और भागने में असमर्थ हो गया।
घटना के दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत स्थिति को समझते हुए मानवता का परिचय दिया और बिना देर किए वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से घायल हिरण को सुरक्षित रेस्क्यू कर जुनवानी नाका लाया गया।
जुनवानी नाका में वन अमले द्वारा हिरण का प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद हिरण को निगरानी में रखा गया है। वन विभाग के अनुसार फिलहाल हिरण की हालत में सुधार है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
ग्रामीणों की जागरूकता और वन विभाग की तत्परता की सराहना भी की जा रही है। समय रहते किए गए प्रयासों से एक बेजुबान वन्यजीव की जान बचाई जा सकी।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन 13 अप्रैल तक आज मंगलवार की साम 5.44 मिनट पर पी आर ओ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार जिले में संचालित 4 डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल देवरीखुर्द, गोढ़ी, वेदपरसदा, गोबरीपाट में केजी 1 में शिक्षा के अधिकार के तहत एवं शासन कोटा की रिक्त सीट पर प्रवेश दिया जा रहा है। आरटीई के तहत प्रवेश के लिए संबंधित नोडल अधिकारी के समक्ष एवं शासन कोटा अंतर्गत प्रवेश हेतु आवेदन पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग बिलासपुर में स्थित कार्यालय समग्र शिक्षा, कक्ष क्रमांक 21 में 13 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक जमा किये जा सकते है। शिक्षा के अधिकार के तहत गरीबी रेखा तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्रा पात्र होंगे एवं शासन कोटा में गरीबी रेखा, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, निःशक्तजन, निर्धन वर्ग, परित्यक्ता, मातृ-पितृहीन के छात्र-छात्रा आवेदन के लिए पात्र हैं।
    1
    डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन 13 अप्रैल तक
आज मंगलवार की साम 5.44 मिनट पर पी आर ओ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार 
जिले में संचालित 4 डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल देवरीखुर्द, गोढ़ी, वेदपरसदा, गोबरीपाट में केजी 1 में शिक्षा के अधिकार के तहत एवं शासन कोटा की रिक्त सीट पर प्रवेश दिया जा रहा है। आरटीई के तहत प्रवेश के लिए संबंधित नोडल अधिकारी के समक्ष एवं शासन कोटा अंतर्गत प्रवेश हेतु आवेदन पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग बिलासपुर में स्थित कार्यालय समग्र शिक्षा, कक्ष क्रमांक 21 में 13 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक जमा किये जा सकते है। 
शिक्षा के अधिकार के तहत गरीबी रेखा तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्रा पात्र होंगे एवं शासन कोटा में गरीबी रेखा, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, निःशक्तजन, निर्धन वर्ग, परित्यक्ता, मातृ-पितृहीन के छात्र-छात्रा आवेदन के लिए पात्र हैं।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    2 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ का सबसे हाई बजट की फिल्म ,जिसे बनने मे दस साल लग गया , 15 मई को रिलीज हो रही भक्त माँ कर्मा फिल्म , अभी तक छत्तीसगढ़ के इतिहास मे सबसे महंगी फिल्म है । फिल्म के निर्माता अजय खांडेकर से खास चर्चा #cgfilm #chhattisgarhifilm #highbugetgfilm
    1
    छत्तीसगढ़ का सबसे हाई बजट की फिल्म ,जिसे बनने मे दस साल लग गया , 15 मई को रिलीज हो रही भक्त माँ कर्मा फिल्म , अभी तक छत्तीसगढ़ के इतिहास मे सबसे महंगी फिल्म है । फिल्म के निर्माता अजय खांडेकर से खास चर्चा #cgfilm #chhattisgarhifilm #highbugetgfilm
    user_News30live
    News30live
    Local News Reporter Bilha, Bilaspur•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.