जिला कुल्लू भाजपा के सभी प्रकिष्ठों की बैठक कुल्लू में आयोजित, विधानसभा चुनावों को लेकर सभी प्रकोष्ठ पूरी ताकत के साथ तैयार। कुल्लू 25 अगस्त भारतीय जनता पार्टी जिला कुल्लू में विभिन्न प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अमित सूद ने की। इस अवसर पर मुख्य वक्ता पुरुषोत्तम गुलेरिया तथा पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर और प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने संबोधन में मुख्य वक्ता पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि भाजपा के प्रकोष्ठ संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और इनके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाएं और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश के हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचे, इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर उन्हें जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही भाजपा को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए भी प्रभावी ढंग से कार्य करना चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी बिहारी लाल शर्मा ने सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जिला कुल्लू में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी प्रकोष्ठों को सक्रियता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया। । इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।इस कार्यक्रम में कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से 2022 के प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर,सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नरेश चौहान, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक युवराज बोध, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक गोविन्द ठाकुर, चिकित्सक प्रकोष्ठ (एलोपैथी) की प्रदेश संयोजिका डॉ वंदना जगी, पर्यटन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक चमन कपूर, बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव शरण चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ अर्चना ठाकुर, राहुल सोलंकी, जिला परिषद सदस्य जिंदू ठाकुर, अनिल राणा,निशा ठाकुर, जिला महामंत्री नवल नेगी,कार्यालय सचिव नरेश चौहान,जिला मीडिया प्रभारी विनोद कायस्था, आईटी विभाग के जिला संयोजक दुर्गा ठाकुर,सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक मधुसूदन शर्मा सह मीडिया प्रभारी निलेश गौतम ,डॉ अभिलाषा सहित सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश,जिला एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिला कुल्लू भाजपा के सभी प्रकिष्ठों की बैठक कुल्लू में आयोजित, विधानसभा चुनावों को लेकर सभी प्रकोष्ठ पूरी ताकत के साथ तैयार। कुल्लू 25 अगस्त भारतीय जनता पार्टी जिला कुल्लू में विभिन्न प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अमित सूद ने की। इस अवसर पर मुख्य वक्ता पुरुषोत्तम गुलेरिया तथा पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर और प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने संबोधन में मुख्य वक्ता पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि भाजपा के प्रकोष्ठ संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और इनके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता
है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाएं और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश के हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचे, इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर उन्हें जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही भाजपा को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और केंद्र
सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए भी प्रभावी ढंग से कार्य करना चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी बिहारी लाल शर्मा ने सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जिला कुल्लू में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी प्रकोष्ठों को सक्रियता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया। । इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।इस कार्यक्रम में कुल्लू विधानसभा
क्षेत्र से 2022 के प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर,सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नरेश चौहान, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक युवराज बोध, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक गोविन्द ठाकुर, चिकित्सक प्रकोष्ठ (एलोपैथी) की प्रदेश संयोजिका डॉ वंदना जगी, पर्यटन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक चमन कपूर, बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव शरण चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ अर्चना ठाकुर, राहुल सोलंकी, जिला परिषद सदस्य जिंदू ठाकुर, अनिल राणा,निशा ठाकुर, जिला महामंत्री नवल नेगी,कार्यालय सचिव नरेश चौहान,जिला मीडिया प्रभारी विनोद कायस्था, आईटी विभाग के जिला संयोजक दुर्गा ठाकुर,सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक मधुसूदन शर्मा सह मीडिया प्रभारी निलेश गौतम ,डॉ अभिलाषा सहित सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश,जिला एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
- पंचकूला के नाडा साहिब फ्लाईओवर पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली डिवाइडर पर चढ़ा, बड़ा हादसा होने से टला।#khabaraaj #news #latestnews #viralnews #viralreels1
- पंचकूला में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पंचकुला /करुणा मित्तल पंचकूला में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। पंचकूला की मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. मुक्ता कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जिले में फिलहाल स्वाइन फ्लू का केवल एक मामला सामने आया है। संक्रमित व्यक्ति पंचकूला का रहने वाला है और उसकी जांच चंडीगढ़ में हुई थी। सीएमओ के अनुसार, मरीज की स्थिति फिलहाल सामान्य है और उसका उपचार घर पर ही चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। स्वाइन फ्लू का मामला सामने आने के बाद विभाग ने एहतियात के तौर पर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड भी तैयार किया है, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को अलग रखकर उपचार दिया जा सके। डॉ. मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील की है कि स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत नजदीकी अस्पताल में डॉक्टर से संपर्क करें। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी में चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है। वहीं, पंचकूला में डेंगू का भी एक मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक फिलहाल डेंगू का भी केवल एक ही मामला दर्ज हुआ है। विभाग की ओर से दोनों बीमारियों को लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन लोगों को सतर्क रहते हुए लक्षण सामने आने पर समय रहते जांच और उपचार करवाना चाहिए।1
- दधोल में कार और ट्रक में जोरदार टक्कर,जाली नम्बर प्लेट लगाकर भरे हुए थे ट्रक में गौवंस भराड़ी,25 अगस्त (राकेश): नेशनल हाईवे 103 शिमला-मटौर पर दधोल स्कूल के गेट के सामने सड़क पर कार और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक राज कुमार को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कार का भी काफी नुकसान है। कार चालक राज कुमार ने बताया कि वह मंगलवार शाम के समय घुमारवीं की तरफ से आ रहे थे और डंगार की ओर जा रहे थे। उसी दौरान हमीरपुर की तरफ से एक तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और चालक को गंभीर चोटें आईं। वही भराड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक की जांच की तो ट्रक में 9 गौवंश क्रूरता के साथ भरे हुए थे। हादसे के बाद ट्रक में सवार दोनों व्यक्ति मौके से फरार हो गए। वहीं, ट्रक की तलाशी के दौरान उसमें दो नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं। जिसमे असली नम्बर प्लेट ट्रक के अंदर थी वही जाली नम्बर प्लेट लगाकर यह गौवंश ट्रक में ले जाया जा रहा था।3
- 49.31 लाख की ठगी फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर,फर्जी ट्रेडिंग ऐप कोटक सिक्योरिटीज के नाम पर शेयर मार्केट से मुनाफा और नुकसान की भरपाई का विज्ञापन। के नाम पर सबसे बड़ी ठगी 49.31 लाख की ठगी फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर,फर्जी ट्रेडिंग ऐप कोटक सिक्योरिटीज के नाम पर शेयर मार्केट से मुनाफा और नुकसान की भरपाई का विज्ञापन। के नाम पर सबसे बड़ी ठगी2
- भारत गौरव सम्मान-4 को लेकर सरोज, हीरा, सुमन शर्मा व देवा दुर्गा शक्ति ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस भारत गौरव सम्मान-4 को लेकर सरोज, हीरा, सुमन शर्मा व देवा दुर्गा शक्ति ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस1
- पंचकूला में सफाई कर्मचारियों के धरने को कांग्रेस ने दिया समर्थन... सांसद वरुण चौधरी बोले—मांगों को लेकर सरकार पर बनाएंगे दबाव... पंचकूला के सेक्टर-14 में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को कांग्रेस पार्टी ने दिया आज समर्थन। अम्बाला लोकसभा सांसद वरुण चौधरी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और सफाई कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए उनके संघर्ष में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय चौहान, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन रविंदर रावल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सहित जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी मांगों और समस्याओं का सरकार को गंभीरता से समाधान करना चाहिए। अंबाला लोकसभा से सांसद वरुण चौधरी ने सफाई कर्मचारियों से उनकी समस्याओं और मांगों को लेकर बातचीत की तथा उन्हें कांग्रेस पार्टी की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। धरना स्थल पर कांग्रेस नेताओं ने कर्मचारियों के आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए सरकार से उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। मेघवाल शब्द को लेकर हरियाणा से कांग्रेस सांसद वरुण मुलाना ने एतराज़ जताया है। उन्होंने सरकार से सवाल किया है कि मेघवाल शब्द के इस्तेमाल की मांग किसने की है। वहीं चीनी के बड़े हुए दामों पर कहां1
- पंचकूला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच बढ़ी खींचतान पंचकूला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच बढ़ी खींचतान दिन में हड़ताली कर्मचारियों ने JCB से कूड़ा उठाने का काम रुकवाया, रात में निगम कमिश्नर ने कर्मचारियों को बुलाकर चलवाया सफाई अभियान1
- लदरौर में निर्माण कार्य के दौरान भूस्खलन, मलबे में दबने से युवक की मौत,जे सी बी ऑपरेटर गंभीर भराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लदरौर में मंगलवार को निर्माण कार्य के दौरान अचानक भूस्खलन होने से दो व्यक्ति मलबे में दब गए। हादसे की सूचना करीब 4 बजे थाना भराड़ी पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बलवीर की अगुवाई में पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को मलबे से बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी पहुंचाया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने कुशल बानियाल (19) निवासी मलोह, तहसील बंगाणा, जिला ऊना को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल पंकज भारद्वाज (26) निवासी जझर तहसील सरकाघाट, जिला मंडी, जो कि जे सी बी ऑपरेटर के रूप में कार्य कर रहा था, की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद ए एस पी बिलासपुर प्रताप सिंह और डी एस पी घुमारवीं विशाल वर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके का जायजा लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि एस पी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने की है।1