रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुरादाबाद मंडल में मनाया गया “संरक्षाबंधन” यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर मुरादाबाद मंडल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा एवं सुविधा को केंद्र में रखते हुए “संरक्षाबंधन” के रूप में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 27 अगस्त 2026 को मंडल के प्रमुख स्टेशनों मुरादाबाद, देहरादून, हरिद्वार, शाहजहांपुर, हरदोई एवं हापुड़ सहित अन्य स्टेशनों पर यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस विशेष पहल के माध्यम से रक्षाबंधन के पावन पर्व को सुरक्षा, विश्वास और जिम्मेदारी के संदेश से जोड़ते हुए यात्रियों एवं रेलकर्मियों के बीच सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। मुरादाबाद स्टेशन पर “संरक्षाबंधन सेल्फी बूथ” का शुभारंभ मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने एक छोटी बच्ची से फीता कटवाकर तथा सेल्फी बूथ में प्रदर्शित ट्रेन मैनेजर के कटआउट को राखी बांधकर “संरक्षाबंधन सेल्फी बूथ” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री राजीव गुप्ता ने मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव को पौधे का गमला भेंट कर तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री महेश यादव ने अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री परितोष गौतम को पौधे का गमला भेंट कर स्वागत किया। “संरक्षाबंधन सेल्फी बूथ” मुरादाबाद रेलवे स्टेशन सहित मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर स्थापित किए गए हैं। इनके माध्यम से यात्रियों को रक्षाबंधन के साथ सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश दिया जा रहा है और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने एवं सुरक्षित यात्रा का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। एक राखी, एक वचन” विषय पर नुक्कड़ नाटक उत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, मुरादाबाद मंडल की टीम द्वारा मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर “एक राखी, एक वचन” विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को रेल यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं संरक्षा संबंधी सावधानियों, रेलवे परिसर में सतर्कता बरतने, निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा किसी भी असुरक्षित गतिविधि से बचने के प्रति जागरूक किया गया। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि राखी केवल स्नेह और विश्वास का प्रतीक ही नहीं, बल्कि सुरक्षा और जिम्मेदारी का संकल्प भी है। आपकी सुरक्षा हमारा सर्वोच्च कर्तव्य” के साथ सुरक्षित यात्रा का संकल्प मंडल के स्टेशनों पर यात्रियों के लिए स्थापित किए गए साइन बोर्ड मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर “आपकी सुरक्षा हमारा सर्वोच्च कर्तव्य” तथा “सुरक्षित यात्रा का संकल्प—मुरादाबाद मंडल के साथ” जैसे संदेशों वाले साइन बोर्ड स्थापित किए गए। इन साइन बोर्डों पर यात्रियों ने हस्ताक्षर कर सुरक्षित रेल यात्रा का संकल्प लिया। इस पहल के माध्यम से यात्रियों को यह संदेश दिया गया कि सुरक्षित रेल यात्रा सुनिश्चित करने में रेलवे के साथ-साथ यात्रियों की जागरूकता और सहयोग भी महत्वपूर्ण है। रेलकर्मियों को राखी बांधकर दिया सुरक्षा का संदेश रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, मुरादाबाद मंडल की टीम द्वारा मंडल कार्यालय, मुरादाबाद में अधिकारियों को राखी बांधी गई। इसके साथ ही उत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, मुरादाबाद मंडल की महिला टीम द्वारा मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर , देहरादून सहित मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर अपनी ड्यूटी पर तैनात तथा रेलगाड़ियों पर ड्यूटी के लिए जाने वाले लोको पायलट, टीटीई, आरपीएफ स्टाफ, स्टेशन मैनेजर एवं अन्य रेलकर्मियों को राखी बांधी गई। इस पहल के माध्यम से यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रेलकर्मियों के प्रति सम्मान एवं विश्वास व्यक्त किया गया तथा “सुरक्षा सर्वोपरि” का संदेश दिया गया। जागरूकता रैली को मंडल रेल प्रबंधक ने दिखाई हरी झंडी मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने आज मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर उत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की टीम द्वारा आयोजित जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से स्टेशन परिसर एवं प्लेटफॉर्म पर उपस्थित यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा, सुरक्षा नियमों के पालन तथा रेलवे परिसर एवं रेलगाड़ियों को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया गया। रैली के दौरान यात्रियों से अपील की गई कि वे यात्रा के दौरान सावधानी बरतें, सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा रेलवे परिसर एवं रेलगाड़ियों में स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। “संरक्षाबंधन” के माध्यम से सुरक्षा और विश्वास का संदेश मुरादाबाद मंडल द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व को “संरक्षाबंधन” के रूप में मनाते हुए सुरक्षा, विश्वास और जिम्मेदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के भाव का प्रतीक है। इसी भावना को रेल यात्रा से जोड़ते हुए मुरादाबाद मंडल द्वारा यात्रियों को यह संदेश दिया गया कि रेलवे परिवार यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। मंडल के सभी संबंधित अधिकारियों एवं स्टेशनों पर ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मियों को यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा, सुविधा एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं मुरादाबाद मंडल द्वारा यात्रियों से अपील है कि वे रेल यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें, रेलवे परिसर एवं रेलगाड़ियों को स्वच्छ रखने में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध अथवा असुरक्षित गतिविधि की सूचना तत्काल रेलवे के संबंधित अधिकारियों अथवा सुरक्षा कर्मियों को दें। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री परितोष गौतम, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री महेश यादव, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री राजीव गुप्ता सहित मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं रेलकर्मी उपस्थित रहे।
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुरादाबाद मंडल में मनाया गया “संरक्षाबंधन” यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर मुरादाबाद मंडल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा एवं सुविधा को केंद्र में रखते हुए “संरक्षाबंधन” के रूप में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 27 अगस्त 2026 को मंडल के प्रमुख स्टेशनों मुरादाबाद, देहरादून, हरिद्वार, शाहजहांपुर, हरदोई एवं हापुड़ सहित अन्य स्टेशनों पर यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस विशेष पहल के माध्यम से रक्षाबंधन के पावन पर्व को सुरक्षा, विश्वास और जिम्मेदारी के संदेश से जोड़ते हुए यात्रियों एवं रेलकर्मियों के बीच सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। मुरादाबाद स्टेशन पर “संरक्षाबंधन सेल्फी बूथ” का शुभारंभ मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने एक छोटी बच्ची से फीता कटवाकर तथा सेल्फी बूथ में प्रदर्शित ट्रेन मैनेजर के कटआउट को राखी बांधकर “संरक्षाबंधन सेल्फी बूथ” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री राजीव गुप्ता ने मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव को पौधे का गमला भेंट कर तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री महेश यादव ने अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री परितोष गौतम को पौधे
का गमला भेंट कर स्वागत किया। “संरक्षाबंधन सेल्फी बूथ” मुरादाबाद रेलवे स्टेशन सहित मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर स्थापित किए गए हैं। इनके माध्यम से यात्रियों को रक्षाबंधन के साथ सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश दिया जा रहा है और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने एवं सुरक्षित यात्रा का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। एक राखी, एक वचन” विषय पर नुक्कड़ नाटक उत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, मुरादाबाद मंडल की टीम द्वारा मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर “एक राखी, एक वचन” विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को रेल यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं संरक्षा संबंधी सावधानियों, रेलवे परिसर में सतर्कता बरतने, निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा किसी भी असुरक्षित गतिविधि से बचने के प्रति जागरूक किया गया। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि राखी केवल स्नेह और विश्वास का प्रतीक ही नहीं, बल्कि सुरक्षा और जिम्मेदारी का संकल्प भी है। आपकी सुरक्षा हमारा सर्वोच्च कर्तव्य” के साथ सुरक्षित यात्रा का संकल्प मंडल के स्टेशनों पर यात्रियों के लिए स्थापित किए गए साइन बोर्ड मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर “आपकी सुरक्षा हमारा सर्वोच्च कर्तव्य” तथा “सुरक्षित यात्रा का संकल्प—मुरादाबाद मंडल के साथ” जैसे संदेशों वाले साइन बोर्ड स्थापित किए गए। इन साइन बोर्डों पर यात्रियों ने हस्ताक्षर कर सुरक्षित रेल यात्रा का संकल्प लिया। इस पहल के माध्यम से
यात्रियों को यह संदेश दिया गया कि सुरक्षित रेल यात्रा सुनिश्चित करने में रेलवे के साथ-साथ यात्रियों की जागरूकता और सहयोग भी महत्वपूर्ण है। रेलकर्मियों को राखी बांधकर दिया सुरक्षा का संदेश रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, मुरादाबाद मंडल की टीम द्वारा मंडल कार्यालय, मुरादाबाद में अधिकारियों को राखी बांधी गई। इसके साथ ही उत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, मुरादाबाद मंडल की महिला टीम द्वारा मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर , देहरादून सहित मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर अपनी ड्यूटी पर तैनात तथा रेलगाड़ियों पर ड्यूटी के लिए जाने वाले लोको पायलट, टीटीई, आरपीएफ स्टाफ, स्टेशन मैनेजर एवं अन्य रेलकर्मियों को राखी बांधी गई। इस पहल के माध्यम से यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रेलकर्मियों के प्रति सम्मान एवं विश्वास व्यक्त किया गया तथा “सुरक्षा सर्वोपरि” का संदेश दिया गया। जागरूकता रैली को मंडल रेल प्रबंधक ने दिखाई हरी झंडी मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने आज मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर उत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की टीम द्वारा आयोजित जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से स्टेशन परिसर एवं प्लेटफॉर्म पर उपस्थित यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा, सुरक्षा नियमों के पालन तथा रेलवे परिसर एवं रेलगाड़ियों को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया गया। रैली के दौरान यात्रियों से अपील की गई कि वे
यात्रा के दौरान सावधानी बरतें, सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा रेलवे परिसर एवं रेलगाड़ियों में स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। “संरक्षाबंधन” के माध्यम से सुरक्षा और विश्वास का संदेश मुरादाबाद मंडल द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व को “संरक्षाबंधन” के रूप में मनाते हुए सुरक्षा, विश्वास और जिम्मेदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के भाव का प्रतीक है। इसी भावना को रेल यात्रा से जोड़ते हुए मुरादाबाद मंडल द्वारा यात्रियों को यह संदेश दिया गया कि रेलवे परिवार यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। मंडल के सभी संबंधित अधिकारियों एवं स्टेशनों पर ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मियों को यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा, सुविधा एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं मुरादाबाद मंडल द्वारा यात्रियों से अपील है कि वे रेल यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें, रेलवे परिसर एवं रेलगाड़ियों को स्वच्छ रखने में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध अथवा असुरक्षित गतिविधि की सूचना तत्काल रेलवे के संबंधित अधिकारियों अथवा सुरक्षा कर्मियों को दें। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री परितोष गौतम, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री महेश यादव, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री राजीव गुप्ता सहित मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं रेलकर्मी उपस्थित रहे।
- मुसलमान 20% होकर भी लावारिश है और जयंत चौधरी 2% वाले होकर भी हर सरकार में मंत्री -बिलाल चौधरी AIMIM1
- सपा सांसद रुचि वीरा का बीजेपी सरकार पर तीखा हमला, गुलदार के आतंक और महंगाई को लेकर घेरा सपा सांसद रुचि वीरा का बीजेपी सरकार पर तीखा हमला, गुलदार के आतंक और महंगाई को लेकर घेरा1
- जिला रामपुर तहसील टाडा टांडा मार्ग से होकर झब्बूपूरा से होकर गांव झल्लूस नगर जाने वाली सड़क पर बहुत गहरे गड्ढे और यह पर आये दिन दुर्घटना होती रहती है और बच्चों का भी स्कूल से आना जाना रहता है और एंबुलेंस जैसी वहनों का आना जाना रहता है इस मार्ग की जांच शुरू की जाये #BreakingNews #ViralNews #NewsPost #NewsKhabar1
- कानपुर में बड़ा विमान हादसा | ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 पायलटों की मौत | UP News उत्तर प्रदेश के कानपुर में 27 अगस्त 2026 को बड़ा विमान हादसा हो गया। गंगा बैराज के पास नत्थापुरवा गांव के क्षेत्र में एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।जानकारी के मुताबिक विमान ने करीब 11:30 बजे उड़ान भरी थी और लगभग 20 मिनट बाद हादसा हो गया। विमान में इंस्ट्रक्टर पायलट सचिन भाटिया और ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी सवार थे। हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। विमान हादसे की असली वजह अभी सामने नहीं आई है। DGCA की टीम और Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) मामले की जांच करेंगे। यह एक विकासशील खबर है। आगे की आधिकारिक जानकारी सामने आने पर अपडेट किया जाएगा। 📌 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें1
- #मौलाना_जौहर_अली पर सियासत BJP प्रवक्ताओ व CM UP को #मिथ्योपैथिक’ घोषित करने की #बहुआयामी_दल ने उठाई मांग #मौलाना_जौहर_अली पर सियासत BJP प्रवक्ताओ व CM UP को #मिथ्योपैथिक’ घोषित करने की #बहुआयामी_दल ने उठाई मांग1
- Post by Rizwan Turk1
- rod ghosipura ki PWD ki mang gaam ki Safai nahi ho rahi he1
- यूपी: ये प्रीति है, इन्होंने तौलिया से गला दबाकर अपने पति की हत्या कर दी। आरोप है पति शराब का आदी था, इसलिए अक्सर घर में क्लेश रहती थी। आरोपी महिला का दूसरे मर्द से चक्कर भी बताया गया है। मामला बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र का है।1