खैरलांजी पुलिस ने 4 पिकअप वाहन से 20 मवेशी पकड़े। 4 आरोपी गिरफ्तार वारासिवनी । बालाघाट जिले में मवेशियों की तस्करी का कार्य जोरों पर चल रहा है। कुछ दिनों पहले वारासिवनी पुलिस ने लालबर्रा मार्ग पर टोडिया नाले के पास 2 पिकअप वाहन में 7 मवेशियों को पकड़ा था, फिर लॉजी में भी मवेशियों को पकड़ा गया। उसके बाद शनिवार को खैरलॉजी पुलिस ने 4 पिकअप वाहनों में लगभग 20 नग मवेशी भैंस बरामद कर सभी वाहनों को जप्त कर लिया है। इस मामले में 4 व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है। खैरलाजी पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम भौरगढ़ से महाराष्ट्र की ओर मवेशियों की तस्करी की जा रही है। जिस पर खैरलांजी पुलिस ने घेराबंदी कर ग्राम भौरगढ़-कुम्हली मुख्य मार्ग पर पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 50 जेड जे 7516, एम एच 34 बी जी 3883, एम पी 50 जेड डी 2273, एम एच 35 ए जे 2109 को रोक कर उसमें बैठे व्यक्तियों से पूछताछ की और वाहनों की तलाशी ली। जिसमें वाहनों के अंदर 20 नग मवेशी भैस भरे हुए पाए गए। जिस पर पुलिस ने आरोपीगणों को गिरफ्तार कर 20 नग मवेशी भैस एवं परिवहन मेंप्रयुक्त वाहनों को जप्त कर लिया। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर अपराध क्रमांक 56/2025 धारा 11(1)(घ) पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960, 184 मोटरयान अधिनियम 1988 के तहत भुनेश्वर चौधरी उम्र 23 वर्ष निवासी नवेगांव खैरलांजी व अजय मस्करे उम्र 28 वर्ष निवासी नवेगांव खैरलांजी तथा अपराध क्रमांक 57/2025 धारा 11(1) (घ) पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 के तहत 184 मोटरयान अधिनियम 1988 राम उर्फ रामजाने कुतराहे उम्र 25 वर्ष निवासी भेंडारा रामपायली व संदीप जैतवार उम्र 27 वर्ष निवासी आरंभा खैरलांजी को आरोपी बनाया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी खैरलांजी उपनिरीक्षक दीपक गौतम, सहायक उपनिरीक्षक सतीश गेडाम, आरक्षकगण विवेक ठाकरे, वीरेन्द्र नागभिरे, नवनीत कुमरे, विष्णु जाट, आकाश, दयानंद डोहरे, वीरेन्द्र रावतकर, रामसिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।

- Post by INDRAJEET SINGH DASHMER1
- कटंगी शहर के पाथरवाड़ा रोड़ पर वार्ड क्रमांक 03 में संचालित संत जयराम दास उष्णा प्लांट के संचालक और उनके बेटों के खिलाफ पीड़ित वार्डवासी थाने पहुंच गए है। दरअसल, उष्णा प्लांट से निकलने वाली काली राख, प्रदूषित पानी और गंदी बदबू ने स्थानीय लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। ऐसे में उष्णा प्लांट को बंद कराने की मांग को लेकर वार्डवासी करीब 08 वर्षों से लगातार संघर्ष कर रहे है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड के अधिकारी कई बार प्लांट का दौरा कर चुके है हर बार वार्ड वासियों की शिकायत को सही पाया गया। बावजूद इसके प्लांट को बंद नहीं किया गया। संचालक की मनमानी और अफसरों की लापरवाही के चलते वार्डवासियों ने सीएम हेल्पलाइन और कलेक्टर कार्यालय में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में शिकायत की।1
- *पोडार प्रेप का वार्षिक खेल महोत्सव 2025–26 उत्साह और उमंग के साथ संपन्न* लोकेशन सिवनी संवाददाता - मोहित यादव जिला ब्यूरो चीफ़ सिवनी *9584667143* *नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया जोश, अभिभावकों की सहभागिता से बना आयोजन यादगार* सिवनी/ एंकर - पोद्दार प्रेप द्वारा आयोजित वार्षिक खेलकूद समारोह 2025–26 का आयोजन वर्तमान पोदार लर्न स्कूल में अत्यंत उत्साह, उल्लास और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक ध्वज मार्च से हुई, जिसने उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया।समारोह में मुख्य अतिथि शिल्पा गोयल, प्रगति गोयल एवं सोनाली पांडेय का हार्दिक स्वागत किया गया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि दादा-दादी, नाना-नानी एवं अभिभावकों ने भी विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण पारिवारिक और आनंदमय बन गया। जलेबी दौड़, बाधा दौड़, स्केटिंग प्रतियोगिता और रस्साकशी जैसे आकर्षक खेलों ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया।प्राचार्या मंजू टुडू ने अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। निदेशक अमित पांडेय ने अभिभावकों के विश्वास एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।विद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस सफल आयोजन में प्रेप टीम की शिक्षिकाओं एवं खेल प्रमुख अमोल चंद्रा सहित संपूर्ण खेल टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। चेयरमैन अंशुल गोयल एवं निदेशक अक्षीत गोयल ने पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।सिवनी में इस प्रकार का आयोजन पहली बार किया गया, जिसने विद्यालय स्तरीय खेल आयोजनों के लिए एक नया मानदंड स्थापित किया।1
- कांग्रेस के प्रदर्शन में बवाल, आग की लपटों में घिरे ट्रैफिक पुलिस अधिकारी, पेट्रोल के छींटों से वर्दी में लगी आग1
- Post by Chhapara digital news1
- 21 दिन की विशेष देखरेख से कुपोषण पर जीत नन्ही कुसुम के चेहरे पर लौटी मुस्कान जिला चिकित्सालय मंडला स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में 21 दिनों की विशेष देखरेख और सतत निगरानी से एक गंभीर रूप से कुपोषित बालिका को नया जीवन मिला। अब नन्ही कुसुम पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुकी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहंती ने बताया कि ग्राम चपटल टोला गौराछापर, तहसील नैनपुर निवासी 1 माह 23 दिन की बालिका कुसुम मरकाम को 29 जनवरी 2026 को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय मंडला में भर्ती कराया गया था। बच्ची को सांस लेने में परेशानी और स्तनपान करने में कठिनाई हो रही थी। प्रारंभिक जांच के बाद उसे पीआईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया और लगातार निगरानी में रखा गया। 12 दिन बाद स्थिति में सुधार होने पर बच्ची को पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में स्थानांतरित किया गया। उस समय उसका वजन मात्र 1.700 किलोग्राम और लंबाई 45 सेमी थी। कम वजन के कारण वह गंभीर कुपोषण श्रेणी में थी। विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में एनआरसी गाइडलाइन के अनुसार उपचार, उचित पोषण, स्तनपान सहयोग और कंगारू मदर केयर के माध्यम से देखभाल की गई। 21 दिनों की निरंतर चिकित्सा, संतुलित आहार और मां को दी गई परामर्श सेवाओं का सकारात्मक परिणाम सामने आया। डिस्चार्ज के समय बच्ची का वजन बढ़कर 2.285 किलोग्राम हो गया और वह सफलतापूर्वक स्तनपान करने लगी। सभी आवश्यक टीकाकरण भी पूर्ण कराए गए। सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे के मार्गदर्शन में चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की टीम ने समर्पण भाव से उपचार किया। स्टाफ द्वारा मां को स्तनपान, संक्रमण से बचाव एवं नियमित टीकाकरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे बच्ची के समुचित विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ। कुसुम की मां ने भावुक होकर बताया कि पोषण पुनर्वास केंद्र में मिली देखरेख और उपचार से उनकी बच्ची को नया जीवन मिला है। उन्होंने शासन-प्रशासन और अस्पताल की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। यह कहानी दर्शाती है कि समय पर उपचार, विशेषज्ञ देखरेख और मातृ सहयोग से गंभीर कुपोषण जैसी चुनौती को भी हराया जा सकता है।1
- मध्यप्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के खिलाफ कथित अमर्यादित भाषा के प्रयोग को लेकर आज बालाघाट में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मंत्री का पुतला दहन कर आक्रोश जताया गया और सार्वजनिक माफी की मांग की गई।1
- रमजान के मुबारक महीने के चौथे दिन कटंगी शहर के वार्ड क्रमांक 12 निवासी अकील अंसारी की 05 वर्षीय बेटी ने रविवार को अपना पहला रोजा रखकर खुदा की इबादत की। रिफत ने अपना पहला रोजा रखकर अपने परिवार को भी चौंका दिया। पांच वर्षीय रिफत अंसारी ने रोजा रखकर नेक दिली का सबूत दिया। परिजनों ने बताया रिफत ने अल सुबह उठकर रोजे की तैयारी की, कुरान-ए-पाक की तिलावत की, और अल्लाह की इबादत का तरीका सीखा। शाम को इफ्तार के वक्त उसने अपना पहला रोजा मुकम्मल किया। दिल से पक्का इरादा करते हुए नन्हीं रिफद ने अल्लाह की रज़ा के लिए अपना पहला रोजा रखा।1
- खेल उत्सव में गूंजा नन्हों का जोश सिवनी में खेल महोत्सव की नई मिसाल बच्चों संग अभिभावकों ने बढ़ाया उत्साह पोडार प्रेप का भव्य खेल आयोजन संपन्न परिवार संग खेलों का अनोखा संगम नन्हे खिलाड़ियों ने जीता सबका दिल उमंग, उल्लास और खेल प्रतियोगिताओं की धूम स्कूल खेल महोत्सव बना यादगार पल1