Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीएचसी पर गर्भवती महिलाओं को बांटी गई फल,सब्जियोंकी टोकरी सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी में मंगलवार को आयरन सुक्रोज सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत सासनी के माननीय चेयरमैन श्री राजीव कुमार वार्ष्णेय ने फीता काटकर किया। जरैया की रुबी, ममौता कलां की आरती, महमूदपुर की हर्षिता, बिहजारी की सावित्री और हडौली की कोमल कोमल को चेयरमैन ने महिलाओं को लोहे की कढ़ाई, ताजे फल और हरी सब्जियों की टोकरी वितरित की गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि महिलाओं को दी गई टोकरी में चुकंदर, गाजर, अनार, संतरा और पालक जैसे आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल किए गए हैं। इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी चतुर सिंह, स्टाफ नर्स उमा, सीमा सिंह, खुशबू, बीपीएम प्रशांत यादव सहित समस्त स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा।
सासनी समाचार

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आज दिनांक 17/02/2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर माननीय चेयरमैन नगर पंचायत सासनी श्री राजीव कुमार वार्ष्णेय जी द्वारा आयरन सुक्रोज सप्ताह का फीता काट कर शुभारम्भ किया. माननीय चेयरमैन जी द्वारा 8 ग्राम से कम वाली गर्भवती महिला श्रीमती रुबी पत्नी श्री दिलीप गाँव जरैया, श्रीमती आरती पत्नी श्री अजय कुमार गाँव ममोता कला, श्रीमती हर्षिता पत्नी श्री सौरभ गाँव महमुदपुर, श्रीमती सावित्री पत्नी श्री नन्हूमल गाँव बिजाहरी, श्रीमती कोमल पत्नी श्री रिंकू गाँव हड़ोली को लोहे की कढ़ाई, फल एवं सब्जियों की टोकरी वितरत की. डॉ पंकज कुमार चिकित्सा अधीक्षक द्वारा बताया गया कि आज गर्भवती महिलाओ को टोकरी मे चुकंदर, गाजर, अनार, संतरा, पालक दिया गया साथ ही सन्देश दिया कि सभी लोहे की बनी कढ़ाई का बना भोजन खाये. पालक, मैथि, बथुआ अवश्य खाये और आयरन सुक्रोज की डोज़ भी समय से लगवाये. इस अवसर पर चतुर सिंह स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, स्टाफ नर्स उमा, सीमा सिंह, खुसबू, बी पी एम प्रशांत यादव, एवं समस्त स्वास्थ्य स्टाफ उपस्थिति रहा.1
- श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ,अपर पुलिस महानिदेशक आगरा द्वारा जनपद हाथरस का किया गया वार्षिक निरीक्षण।1
- आगरा जोन की अपर पुलिस महानिदेशक ने मंगलवार को हाथरस पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। एडीजी ने नवनिर्मित जिम्नेजियम हॉल व बैडमिंटन कोर्ट “ऊर्जा” का उद्घाटन किया और विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई व समयबद्ध कार्य निष्पादन पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस लाइन, शस्त्रागार, बैरक, मैस व परिवहन शाखा का भी जायजा लिया। इसके अलावा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से बैठक कर सीसीटीवी के महत्व पर संवाद किया गया। अंत में पत्रकारों से प्रेस वार्ता और पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।1
- प्राचीन शिव हनुमान मंदिर ढ़ोंडा पर रामायण का पाठ हुआ जिला अलीगढ के ब्लाक गोंडा के ग्राम ढ़ोंडा में प्राचीन शिव हनुमान मंदिर पर महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रामायण का पाठ श्री श्री १०८ महंत वैधनाथ जी महाराज द्वारा कराया गया इस मौके पर बहुत से संत जन और क्षेत्रीय जनता मौजूद रही .1
- #Aligarh । #AligarhPolice आमजन की सुरक्षा को मजबूत करने, रिस्पांस टाइम चेक करने तथा जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दीवानी परिसर में बम की सूचना पर किये गये मॉक ड्रिल अभ्यास के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की बाइट । #UPPolice1
- ब्रेकिंग न्यूज़ अलीगढ़ -- अलीगढ़ के सिविल कोर्ट अलीगढ़ में मची हलचल, कोर्ट परिसर के कई गेटों पर लगाए गए ताले, पुलिस ने शुरू किया सघन चेकिंग अभियान, किसी मेल के जरिए मिली सूचना के बाद की जा रही कार्रवाई, सूचना की प्रकृति को लेकर अधिकारी फिलहाल कुछ भी स्पष्ट बताने से कर रहे इनकार, आला अधिकारी मौके पर मौजूद, पूरे परिसर में तलाशी अभियान जारी, कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, आने-जाने वालों की सख्त। साउंड बाइट एसएसपी नीराज जादौन1
- Post by Harnam Singh Pradhan1
- सासनी क्षेत्र में श्री हनुमान चौकी के पास बाइक टकराने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। गांव सिकुर निवासी मनोज और सोनू अलीगढ़ से लौट रहे थे, तभी एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर मारने वाले युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर हनुमान चौकी के पास उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घायलों को सीएचसी सासनी भर्ती कराया, जहाँ से उनकी नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है।3