logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

3 दिन पहले शहर के पक्का घाट पर पैर फिसलकर लापता हुआ 9 वर्षीय बच्चे का नहीं लगा कोई सुराग रादौर, 28 अगस्त: 3 दिन पहले शहर के पक्का घाट पर अचानक एक 9 वर्षीय बच्चा पश्चिमी यमुनानहर में पैर फिसलकर लापता हो गया था। शुक्रवार को भी प्रशासन की ओर से लगातार तीसरे दिन पश्चिमी यमुनानहर में नाव द्वारा लापता बच्चे की खोजने का कार्य करवाया गया। एसटीआरएफ की टीम व गोताखोरो ने तीसरे दिन नहर में लापता हुए बच्चे को खोजने के लिए धनौरा तक पश्चिमी यमुनानहर में बच्चे की तलाश की। नाव से गोताखोरो अमर सिंह कांबोज, रामकेश, एचडीआरएफ की टीम के सदस्य राजेश, अरविंद आदि ने दिनभर लापता बच्चे की नहर में तलाश में जुटे रहे। लेकिन देर शाम तक भी बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया। उधर लापता बच्चे के परिजन व स्थानीय लोग भी पिछले 3 दिन से बच्चे की नहर में तलाश कर रहे है। उल्लेखनीय है कि खेड़ा मोहल्ला निवासी राजेश कुमार का बेटा कृष्णा बुधवार की दोपहर को लगभग 3 बजे पक्के घाट पर अपने 2 साथियों के साथ खेल रहा था। इस दौरान वह अचानक नहर में डूब गया। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया। उसका बेटा कृष्णा सरकारी स्कूल रादौर में दूसरी कक्षा में पढ़ता था। थाना रादौर प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेश राणा ने बताया कि नहर में लापता हुए बच्चे की तलाश जारी है। बच्चे को खोजने के लिए नाव व गोताखोरो की व्यवस्था की गई है। जिससे बच्चे की जल्द से जल्द तलाश की जा सके। रादौर - पश्चिमी यमुनानहर रादौर में लापता बच्चे को नाव से खोजते गोताखोर।

1 hr ago
user_Pardeep kamboj
Pardeep kamboj
रादौर, यमुनानगर, हरियाणा•
1 hr ago
52ee0fb0-1b80-42de-a78c-98c77a06074c

More news from Yamunanagar and nearby areas
  • नेपाल में महाप्रलय के दौरान सेना द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी। मुश्किल दौर में फंसे व्यक्तियों को बचाने की हर संभव कोशिश जारी। नेपाल में महाप्रलय के दौरान सेना द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी। मुश्किल दौर में फंसे व्यक्तियों को बचाने की हर संभव कोशिश जारी।
    1
    नेपाल में महाप्रलय के दौरान सेना द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी। मुश्किल दौर में फंसे व्यक्तियों को बचाने की हर संभव कोशिश जारी।
नेपाल में महाप्रलय के दौरान सेना द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी। मुश्किल दौर में फंसे व्यक्तियों को बचाने की हर संभव कोशिश जारी।
    user_HR02 City News
    HR02 City News
    News Anchor Jagadhri, Yamunanagar•
    8 hrs ago
  • नेपाल त्रासदी पर बोले इमरान मसूद- प्रकृति से खिलवाड़ का नतीजा, यूपी में हाई अलर्ट, बोले- पानी को रोक नहीं सकते, बचाव जरूरी सहारनपुर। नेपाल में आई प्राकृतिक त्रासदी को लेकर सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नेपाल के हालात बेहद भयावह हैं और सामने आए वीडियो विचलित करने वाले हैं। इमरान मसूद ने कहा कि प्रकृति के साथ खिलवाड़ का परिणाम गंभीर होता है। पानी के वेग को पूरी तरह रोक पाना संभव नहीं है, लेकिन बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किए जा सकते हैं। सांसद ने बताया कि मानसरोवर यात्रा पूरी कर लौट रहे लोगों के तिब्बत-चीन बॉर्डर क्षेत्र में फंसे होने और तेज बहाव में बहने की जानकारी सामने आई है। उन्होंने कहा कि कई लोगों के प्रभावित होने की खबरें हैं, जो बेहद दुखद है। इमरान मसूद ने कहा कि नेपाल की त्रासदी का असर बिहार और उत्तर प्रदेश तक पहुंच सकता है। ऐसे में यूपी में हाई अलर्ट रखते हुए राहत-बचाव की तैयारियां मजबूत करना जरूरी है।
    1
    नेपाल त्रासदी पर बोले इमरान मसूद- प्रकृति से खिलवाड़ का नतीजा, यूपी में हाई अलर्ट, बोले- पानी को रोक नहीं सकते, बचाव जरूरी
सहारनपुर। नेपाल में आई प्राकृतिक त्रासदी को लेकर सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नेपाल के हालात बेहद भयावह हैं और सामने आए वीडियो विचलित करने वाले हैं। इमरान मसूद ने कहा कि प्रकृति के साथ खिलवाड़ का परिणाम गंभीर होता है। पानी के वेग को पूरी तरह रोक पाना संभव नहीं है, लेकिन बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किए जा सकते हैं।
सांसद ने बताया कि मानसरोवर यात्रा पूरी कर लौट रहे लोगों के तिब्बत-चीन बॉर्डर क्षेत्र में फंसे होने और तेज बहाव में बहने की जानकारी सामने आई है। उन्होंने कहा कि कई लोगों के प्रभावित होने की खबरें हैं, जो बेहद दुखद है। इमरान मसूद ने कहा कि नेपाल की त्रासदी का असर बिहार और उत्तर प्रदेश तक पहुंच सकता है। ऐसे में यूपी में हाई अलर्ट रखते हुए राहत-बचाव की तैयारियां मजबूत करना जरूरी है।
    user_Tarik Siddiqui
    Tarik Siddiqui
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गायक अंकित बालियान के परिजनों से मिलीं सांसद इकरा हसन, मृतक के पिता से अखिलेश यादव ने फोन पर बात कर जताया शोक गायक अंकित बालियान के परिजनों से मिलीं सांसद इकरा हसन, मृतक के पिता से अखिलेश यादव ने फोन पर बात कर जताया शोक शामली में हरियाणवनी । गायक अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या के बाद परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना के बाद से बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। इसी क्रम में कैराना सांसद चौधरी इकरा हसन अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ ग्राम बनती खेड़ा पहुंचीं और मृतक अंकित बालियान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। सांसद ने परिवार को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा और इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी तथा क्षेत्र के लोग परिवार के साथ खड़े हैं। सांसद इकरा हसन ने मृतक अंकित बालियान के पिता की फोन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से वार्ता भी कराई। सांसद के अनुसार, अखिलेश यादव ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक चौधरी नाहिद हसन भी ग्राम बनती खेड़ा में मौजूद रहे।
    1
    गायक अंकित बालियान के परिजनों से मिलीं सांसद इकरा हसन, मृतक के पिता से अखिलेश यादव ने फोन  पर बात कर  जताया शोक
गायक अंकित बालियान के परिजनों से मिलीं सांसद इकरा हसन, मृतक के पिता से अखिलेश यादव ने फोन  पर बात कर  जताया शोक
शामली में हरियाणवनी । गायक अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या के बाद परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना के बाद से बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
इसी क्रम में कैराना सांसद चौधरी इकरा हसन अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ ग्राम बनती खेड़ा पहुंचीं और मृतक अंकित बालियान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। सांसद ने परिवार को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा और इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी तथा क्षेत्र के लोग परिवार के साथ खड़े हैं।
सांसद इकरा हसन ने मृतक अंकित बालियान के पिता की फोन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से वार्ता भी कराई। सांसद के अनुसार, अखिलेश यादव ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक चौधरी नाहिद हसन भी ग्राम बनती खेड़ा में मौजूद रहे।
    user_जोगेन्द्र कल्याण
    जोगेन्द्र कल्याण
    Photographer सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दिल्ली में बाढ़.की स्थिति बनी हुई है... खतरे के निशान के बिल्कुल नजदीक. दिल्ली
    1
    दिल्ली में बाढ़.की स्थिति बनी हुई है...
 खतरे के निशान के बिल्कुल नजदीक. दिल्ली
    user_Social media  (24 news)
    Social media (24 news)
    Credit reporting agency सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जिला जेल में रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों द्वारा राखी बांधी गई जिसके लिए जिला जेल प्रशासन द्वारा और पुख्ता प्रबंध किए गए थे जिला जेल में रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों द्वारा राखी बांधी गई जिसके लिए जिला जेल प्रशासन द्वारा और पुख्ता प्रबंध किए गए थे
    2
    जिला जेल में रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों द्वारा राखी बांधी गई जिसके लिए जिला जेल प्रशासन द्वारा और पुख्ता प्रबंध किए गए थे
जिला जेल में रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों द्वारा राखी बांधी गई जिसके लिए जिला जेल प्रशासन द्वारा और पुख्ता प्रबंध किए गए थे
    user_KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
    KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
    Local News Reporter करनाल, करनाल, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • Hindu Hindu Hindustan Hai khatre mein
    1
    Hindu Hindu Hindustan Hai khatre mein
    user_Gautam Kumar
    Gautam Kumar
    अंबाला, अंबाला, हरियाणा•
    1 hr ago
  • नेपाल की महाप्रलय का यह लाइव वीडियो देख कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे नेपाल की महाप्रलय का यह लाइव वीडियो देख कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे
    1
    नेपाल की महाप्रलय का यह लाइव वीडियो देख कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे
नेपाल की महाप्रलय का यह लाइव वीडियो देख कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे
    user_HR02 City News
    HR02 City News
    News Anchor Jagadhri, Yamunanagar•
    9 hrs ago
  • नेपाल में कुदरत का कहर, 270 से ज्यादा मौतें नेपाल में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 270 से अधिक लोगों की मौत और 600 से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। तेज बहाव में मकान और वाहन बह गए हैं। नारायणी नदी से 121 शव बरामद किए जाने की सूचना है। छोटेन खोला और पुरेपु त्सांगपो नदियों के संगम के पास बनी विशाल बैरियर झील से खतरा और बढ़ गया है। प्राकृतिक बांध टूटने की आशंका के चलते निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल सेना, पुलिस और सशस्त्र पुलिस राहत-बचाव अभियान में जुटी हैं।
    1
    नेपाल में कुदरत का कहर, 270 से ज्यादा मौतें
नेपाल में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 270 से अधिक लोगों की मौत और 600 से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। तेज बहाव में मकान और वाहन बह गए हैं। नारायणी नदी से 121 शव बरामद किए जाने की सूचना है। छोटेन खोला और पुरेपु त्सांगपो नदियों के संगम के पास बनी विशाल बैरियर झील से खतरा और बढ़ गया है। प्राकृतिक बांध टूटने की आशंका के चलते निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल सेना, पुलिस और सशस्त्र पुलिस राहत-बचाव अभियान में जुटी हैं।
    user_Jurnalist zahid
    Jurnalist zahid
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.