logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिवपुरी जिले के गोपालपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी की गई 2 लाख रुपये की 26 बकरियां बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले के निर्देशन और एसडीओपी अनुभाग पोहरी श्री आनंद राय के कुशल मार्गदर्शन में गोपालपुर थाना प्रभारी राधेश्याम शिवहरे और उनकी टीम द्वारा यह सफलता हासिल की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रवि उर्फ विनोद गोस्वामी (25 वर्ष) और छोटू गोस्वामी (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ऊंची बरौद थाना बैराड के निवासी हैं और वर्तमान में ग्राम भौराना में रह रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया है। घटना के संबंध में पाडरखेडा निवासी 60 वर्षीय फरियादी शिवचरण आदिवासी ने गोपालपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी के अनुसार, वह अपनी 26 बकरियों को पाडरखेडा के जंगल में बादलिया वाले डांडे के पास चराने ले गया था। दोपहर करीब 12 बजे खाना खाने के बाद जब वह बकरियों को देखने गया तो वे गायब थीं। काफी तलाश करने के बाद जब बकरियां नहीं मिलीं, तो उसने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 34/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(1) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस की पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने भाई दशरथ गोस्वामी और गणेश गोस्वामी के साथ मिलकर इन बकरियों को पाडरखेडा के जंगल से चोरी किया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 2 लाख रुपये मूल्य की सभी 26 बकरियां बरामद कर फरियादी शिवचरण आदिवासी को सौंप दी हैं। मामले के दो अन्य आरोपी दशरथ गोस्वामी और गणेश गोस्वामी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। इस सराहनीय कार्रवाई में उपनिरीक्षक राधेश्याम शिवहरे, सहायक उपनिरीक्षक श्यामलाल खरगे, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सेंगर, सुनील सिंह, आरक्षक तरुण मांढरे, राहुल जाट, दधिराम गुर्जर, रामवरन सिंह और प्रधान आरक्षक चालक दिलीप ओझा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

2 hrs ago
user_रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
4cc3d5e0-51b8-4b73-9d33-c7e30b1d8c53

शिवपुरी जिले के गोपालपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी की गई 2 लाख रुपये की 26 बकरियां बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले के निर्देशन और एसडीओपी अनुभाग पोहरी श्री आनंद राय के कुशल मार्गदर्शन में गोपालपुर थाना प्रभारी राधेश्याम शिवहरे और उनकी टीम द्वारा यह सफलता हासिल की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रवि उर्फ विनोद गोस्वामी (25 वर्ष) और छोटू गोस्वामी (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ऊंची बरौद थाना बैराड के निवासी हैं और वर्तमान में ग्राम भौराना में रह रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया है। घटना के संबंध में पाडरखेडा निवासी 60 वर्षीय फरियादी शिवचरण आदिवासी ने गोपालपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी के अनुसार, वह अपनी 26 बकरियों को पाडरखेडा के जंगल में बादलिया वाले डांडे के पास चराने ले गया था। दोपहर करीब 12 बजे खाना खाने के बाद जब वह बकरियों को देखने गया तो वे गायब थीं। काफी तलाश करने के बाद जब बकरियां नहीं मिलीं, तो उसने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 34/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(1) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस की पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने भाई दशरथ गोस्वामी और गणेश गोस्वामी के साथ मिलकर इन बकरियों को पाडरखेडा के जंगल से चोरी किया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 2 लाख रुपये मूल्य की सभी 26 बकरियां बरामद कर फरियादी शिवचरण आदिवासी को सौंप दी हैं। मामले के दो अन्य आरोपी दशरथ गोस्वामी और गणेश गोस्वामी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। इस सराहनीय कार्रवाई में उपनिरीक्षक राधेश्याम शिवहरे, सहायक उपनिरीक्षक श्यामलाल खरगे, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सेंगर, सुनील सिंह, आरक्षक तरुण मांढरे, राहुल जाट, दधिराम गुर्जर, रामवरन सिंह और प्रधान आरक्षक चालक दिलीप ओझा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फिरोजाबाद के टूंडला में बाजार के दुकानदारों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण के कारण सड़क पर भीषण जाम लग रहा है। दुकानदार अपना सामान दुकानों के बाहर सड़क की नाली के ऊपर तक लगा देते हैं। इसके बाद जब सामान रखने की जगह नहीं बचती, तो वाहनों को भी सड़क के ऊपर ही खड़ा कर दिया जाता है। दुकानदारों के इसी अतिक्रमण और सड़क पर गाड़ियां खड़ी करने की वजह से बाजार में लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है।
    1
    फिरोजाबाद के टूंडला में बाजार के दुकानदारों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण के कारण सड़क पर भीषण जाम लग रहा है। दुकानदार अपना सामान दुकानों के बाहर सड़क की नाली के ऊपर तक लगा देते हैं। इसके बाद जब सामान रखने की जगह नहीं बचती, तो वाहनों को भी सड़क के ऊपर ही खड़ा कर दिया जाता है। दुकानदारों के इसी अतिक्रमण और सड़क पर गाड़ियां खड़ी करने की वजह से बाजार में लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है।
    user_Anish Yadav
    Anish Yadav
    Driver टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आगरा की सदर तहसील के ग्राम गढ़ी रोहता के निवासी वृद्ध किसान झारिका प्रसाद ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर भू-माफियाओं द्वारा अपनी करोड़ों रुपये मूल्य की कृषि भूमि हड़पने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि भू-माफियाओं ने उनकी जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से फर्जी नोटरी इकरारनामा तैयार कराया है। किसान का कहना है कि उन्होंने अपनी भूमि का न तो कोई बैनामा किया है और न ही कोई इकरारनामा, फिर भी फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन कब्जाने का सिलसिला जारी है। आरोप है कि भू-माफिया लगातार जबरन जमीन पर कब्जा करने, बाउंड्रीवाल खड़ी करने और पीड़ित के परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। अपनी शिकायत के माध्यम से झारिका प्रसाद ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने, अपनी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। अब यह देखना महत्वपूर्ण है कि क्या प्रशासन किसी अनहोनी का इंतजार करेगा या फिर भू-माफियाओं पर त्वरित कार्रवाई कर वृद्ध किसान को न्याय दिलाएगा।
    1
    आगरा की सदर तहसील के ग्राम गढ़ी रोहता के निवासी वृद्ध किसान झारिका प्रसाद ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर भू-माफियाओं द्वारा अपनी करोड़ों रुपये मूल्य की कृषि भूमि हड़पने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि भू-माफियाओं ने उनकी जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से फर्जी नोटरी इकरारनामा तैयार कराया है। किसान का कहना है कि उन्होंने अपनी भूमि का न तो कोई बैनामा किया है और न ही कोई इकरारनामा, फिर भी फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन कब्जाने का सिलसिला जारी है।

आरोप है कि भू-माफिया लगातार जबरन जमीन पर कब्जा करने, बाउंड्रीवाल खड़ी करने और पीड़ित के परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। अपनी शिकायत के माध्यम से झारिका प्रसाद ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने, अपनी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। अब यह देखना महत्वपूर्ण है कि क्या प्रशासन किसी अनहोनी का इंतजार करेगा या फिर भू-माफियाओं पर त्वरित कार्रवाई कर वृद्ध किसान को न्याय दिलाएगा।
    user_BHARAT NEWS
    BHARAT NEWS
    Media company एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के आगरा में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर यूपी सरकार पर तीखा जुबानी हमला बोला है। पायलट ने "चढ़ावा कर गाड़ी छोड़" के स्लोगन के साथ सरकार को कटघरे में खड़ा किया। इस दौरान सचिन पायलट ने राम मंदिर चोरी प्रकरण की जांच को लेकर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि इस मामले में गठित एसआईटी की जांच बिल्कुल नाकाफी है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि मामले की एफआईआर में मुख्य लोगों के नाम शामिल नहीं किए गए हैं और स्टेट के कार्यकर्ताओं पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पायलट ने आरोप लगाया कि इस पूरे प्रकरण में केवल छोटी मछलियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जनता के सवालों का जवाब देने के लिए ही डबल इंजन की सरकार आई है, इसलिए अब उन्हें जवाब देना चाहिए।
    1
    उत्तर प्रदेश के आगरा में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर यूपी सरकार पर तीखा जुबानी हमला बोला है। पायलट ने "चढ़ावा कर गाड़ी छोड़" के स्लोगन के साथ सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

इस दौरान सचिन पायलट ने राम मंदिर चोरी प्रकरण की जांच को लेकर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि इस मामले में गठित एसआईटी की जांच बिल्कुल नाकाफी है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि मामले की एफआईआर में मुख्य लोगों के नाम शामिल नहीं किए गए हैं और स्टेट के कार्यकर्ताओं पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पायलट ने आरोप लगाया कि इस पूरे प्रकरण में केवल छोटी मछलियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जनता के सवालों का जवाब देने के लिए ही डबल इंजन की सरकार आई है, इसलिए अब उन्हें जवाब देना चाहिए।
    user_Dharmendra Kumar
    Dharmendra Kumar
    Court reporter Agra, Uttar Pradesh•
    35 min ago
  • आगरा में अयोध्या राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेंट जॉन स्थित हनुमान मंदिर में एकत्रित होकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान आप नेता कपिल बाजपेई ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि करोड़ों रुपये के इस कथित घोटाले में अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने मांग की कि सिर्फ इस्तीफों से काम नहीं चलेगा, बल्कि दोषियों को जेल भेजा जाना चाहिए। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने हनुमान जी से दोषियों को सद्बुद्धि देने और मामले में न्यायपूर्ण कार्रवाई की प्रार्थना की।
    1
    आगरा में अयोध्या राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेंट जॉन स्थित हनुमान मंदिर में एकत्रित होकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

इस दौरान आप नेता कपिल बाजपेई ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि करोड़ों रुपये के इस कथित घोटाले में अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने मांग की कि सिर्फ इस्तीफों से काम नहीं चलेगा, बल्कि दोषियों को जेल भेजा जाना चाहिए। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने हनुमान जी से दोषियों को सद्बुद्धि देने और मामले में न्यायपूर्ण कार्रवाई की प्रार्थना की।
    user_Tv92 News
    Tv92 News
    Court reporter आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुसहर समाज के विकास और कल्याण को लेकर अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। मुसहर समाज के कल्याण और विकास को लेकर सरकार की तरफ से यह एक बड़ा दावा किया गया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुसहर समाज के विकास और कल्याण को लेकर अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। मुसहर समाज के कल्याण और विकास को लेकर सरकार की तरफ से यह एक बड़ा दावा किया गया है।
    user_Kantap tv
    Kantap tv
    Content Creator (YouTuber) आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया के जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने जनसुनवाई (जनता दर्शन) के दौरान एक दिव्यांग बालिका दीपिका की समस्या सुनकर तुरंत नई ट्राई-साइकिल उपलब्ध करा दी है। अजीतमल ब्लॉक के नबले का पूर्वा की रहने वाली दीपिका अपने घर से करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित स्कूल जाने के लिए परेशान थी। उसकी पढ़ाई के प्रति लगन देखकर जिलाधिकारी का दिल पिघल गया और उन्होंने मौके पर ही पूरी प्रक्रिया करवाकर मदद मुहैया करा दी। इस मामले में दीपिका के पिता जितेंद्र कुमार ने जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई थी, जिसके बाद जिलाधिकारी ने खुद परीक्षण कराया और बालिका को ट्राई-साइकिल सौंप दी। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए और यह उनकी प्राथमिकता है। इस त्वरित मदद पर दीपिका और उसके परिवार ने जिलाधिकारी के प्रति अपना आभार जताया है। अब इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें जिलाधिकारी और अन्य अधिकारी दीपिका को ट्राई-साइकिल देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे अच्छे प्रशासन और मानवीय संवेदनशीलता की एक बड़ी मिसाल माना जा रहा है, क्योंकि ऐसी छोटी-छोटी और त्वरित मदद से आम लोगों का विश्वास व्यवस्था में बढ़ता है। ऐसे संवेदनशील जिलाधिकारी बृजेश कुमार को सलाम!
    1
    औरैया के जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने जनसुनवाई (जनता दर्शन) के दौरान एक दिव्यांग बालिका दीपिका की समस्या सुनकर तुरंत नई ट्राई-साइकिल उपलब्ध करा दी है। अजीतमल ब्लॉक के नबले का पूर्वा की रहने वाली दीपिका अपने घर से करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित स्कूल जाने के लिए परेशान थी। उसकी पढ़ाई के प्रति लगन देखकर जिलाधिकारी का दिल पिघल गया और उन्होंने मौके पर ही पूरी प्रक्रिया करवाकर मदद मुहैया करा दी।

इस मामले में दीपिका के पिता जितेंद्र कुमार ने जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई थी, जिसके बाद जिलाधिकारी ने खुद परीक्षण कराया और बालिका को ट्राई-साइकिल सौंप दी। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए और यह उनकी प्राथमिकता है। इस त्वरित मदद पर दीपिका और उसके परिवार ने जिलाधिकारी के प्रति अपना आभार जताया है।

अब इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें जिलाधिकारी और अन्य अधिकारी दीपिका को ट्राई-साइकिल देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे अच्छे प्रशासन और मानवीय संवेदनशीलता की एक बड़ी मिसाल माना जा रहा है, क्योंकि ऐसी छोटी-छोटी और त्वरित मदद से आम लोगों का विश्वास व्यवस्था में बढ़ता है। ऐसे संवेदनशील जिलाधिकारी बृजेश कुमार को सलाम!
    user_पत्रकार प्रमोद सिंह परमार भारत टीवी 24 आगरा
    पत्रकार प्रमोद सिंह परमार भारत टीवी 24 आगरा
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम स्थित इटारसी रेलवे जंक्शन के पास गुरुवार, 9 जुलाई 2026 की शाम को एक भीषण हादसा हो गया। दिल्ली से एर्नाकुलम जा रही मंगला एक्सप्रेस (12618) की छत पर चढ़ा एक 28 वर्षीय नेपाली युवक 25 हजार वोल्ट की हाई वोल्टेज इलेक्ट्रिक (OHE) लाइन की चपेट में आ गया। यह हादसा इटारसी रेलवे आउटर पर सी-केबिन और ग्वाल बाबा क्षेत्र के पास हुआ। हादसे का शिकार हुआ 28 वर्षीय युवक धन बहादुर नेपाल का मूल निवासी है, जो अपने परिवार के साथ मजदूरी करने गोवा जा रहा था। हाईटेंशन तार के संपर्क में आते ही जोरदार धमाका हुआ और युवक 50 प्रतिशत से अधिक झुलसकर नीचे गिर पड़ा। ट्रेन से नीचे गिरने और गंभीर रूप से झुलसने के कारण वह बुरी तरह घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    1
    मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम स्थित इटारसी रेलवे जंक्शन के पास गुरुवार, 9 जुलाई 2026 की शाम को एक भीषण हादसा हो गया। दिल्ली से एर्नाकुलम जा रही मंगला एक्सप्रेस (12618) की छत पर चढ़ा एक 28 वर्षीय नेपाली युवक 25 हजार वोल्ट की हाई वोल्टेज इलेक्ट्रिक (OHE) लाइन की चपेट में आ गया।

यह हादसा इटारसी रेलवे आउटर पर सी-केबिन और ग्वाल बाबा क्षेत्र के पास हुआ। हादसे का शिकार हुआ 28 वर्षीय युवक धन बहादुर नेपाल का मूल निवासी है, जो अपने परिवार के साथ मजदूरी करने गोवा जा रहा था। हाईटेंशन तार के संपर्क में आते ही जोरदार धमाका हुआ और युवक 50 प्रतिशत से अधिक झुलसकर नीचे गिर पड़ा। ट्रेन से नीचे गिरने और गंभीर रूप से झुलसने के कारण वह बुरी तरह घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.