Shuru
Apke Nagar Ki App…
नरवाई में आग, रोड पर राहगीर हो रहे परेशान,जिला प्रशासन के प्रतिबंध के बाद भी खेतों में लग रही आग सिवनी से जबलपुर का मुख्य मार्ग है और इस मार्ग पर किसानों के खेतों में नरवाई में आग आसानी से देखी जा सकती है, जिला प्रशासन के प्रतिबंध के बाद भी खेतों में लग रही आग प्रशासन की लचर व्यवस्था का प्रमाण है पूर्व में जिस तरह किसान नरवाई में आग सामने खड़े होकर सुरक्षित ढंग से लगता था. प्रशासन की शक्ति के बाद यह आग बेकाबू हो गई है अब देखने वाली बात होगी प्रशासन आग को किस तरह काबू करता है.
BRMG SEONI
नरवाई में आग, रोड पर राहगीर हो रहे परेशान,जिला प्रशासन के प्रतिबंध के बाद भी खेतों में लग रही आग सिवनी से जबलपुर का मुख्य मार्ग है और इस मार्ग पर किसानों के खेतों में नरवाई में आग आसानी से देखी जा सकती है, जिला प्रशासन के प्रतिबंध के बाद भी खेतों में लग रही आग प्रशासन की लचर व्यवस्था का प्रमाण है पूर्व में जिस तरह किसान नरवाई में आग सामने खड़े होकर सुरक्षित ढंग से लगता था. प्रशासन की शक्ति के बाद यह आग बेकाबू हो गई है अब देखने वाली बात होगी प्रशासन आग को किस तरह काबू करता है.
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर चौरई नगर में धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। राम संकीर्तन ग्रुप के बड़ी संख्या में सदस्यों ने सामूहिक रूप से नर्मदा स्नान के लिए भव्य जत्था निकाला। यह चुनरी यात्रा नगर के जोड़ा हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर माता मंदिर एवं बंजारी माता मंदिर तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इसके पश्चात यात्रा ने नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भ्रमण किया और नर्मदा स्नान के लिए रवाना हुई।1
- *जो आज तक किसी ने नहीं किया वो सिवनी कलेक्टर ने कर दिखाया* *सिर्फ एक कुर्सी ने बढ़ाया जनता का मान कलेक्टर का मानवीय चेहरा आया सामने*1
- सनातन धर्म के लिए जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी महाराज का त्यागमय अवतार युगों युगों तक समाज को प्रेरित करता रहेगा : राज गोस्वामी सिवनी. अधिवक्ता श्री राज गोस्वामी ने बताया कि सनातन धर्म को स्थापित एवं प्रतिष्ठित करने वाले, सनातन संस्कृति के विराट स्तंभ, चारो सिद्ध पीठों के संस्थापक, सनातन धर्म एवं गोस्वामी साम्प्रदाय के ध्वजा वाहक, अद्वैत वेदांत के प्रवर्तक भगवान जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी महाराज की जन्म जयंती के उपलक्ष्य मे आज अधिवक्ता गणो द्वारा सिविल कोर्ट सिवनी प्राँगण मे स्थापित महाराजश्री की मनमोहक प्रतिमा की पूजन अर्चन कर उन्हें याद करते हुए शत् शत् नमन किया गया . श्री गोस्वामी ने बताया कि सनातन धर्म के लिए आपका त्यागमय अवतार युगों युगों तक समाज को प्रेरित करता रहेगा । इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पंकज जैन, पूर्व अध्यक्ष रूद्रदेव राहंगडाले, प्रदीप वैस , वीरेन्द्र सोनकेसरिया, पूर्व सचिव दादू निखलेन्द्रनाथ सिह जी,निर्मल यादव, अवि यादव, राजेन्द्र सनोडिया, योगेन्द्र अवस्थी, हेमन्त मिश्रा , पूर्व सचिव राज गोस्वामी, अशोक कुशवाहा, शशिशंकर विश्वकर्मा, महेन्द्र हरिनखेड़े , संतोष श्रीवास गुड्डू, अभिषेक गोस्वामी, सत्येन्द्र ठाकुर, राकेश साहू, विजेन्द्र साहू, रोहित सिंह, तनिष्क शर्मा, शक्ति जाड़ेजा, ललित मालवी सहित अनेकों अधिवक्ता गणों मातृशक्ति की उपस्थिति रही।1
- रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की प्रक्रिया तकनीकी खामियों और सैटेलाइट सर्वे की गलतियों के कारण किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। वृहत्ताकार साख सहकारी समिति मर्यादित कटंगी के पंजीकृत कई किसान अपनी फसल बेचने के लिए परेशान हो रहे है। गुरूवार को शासकीय गेहूं उपार्जन केंद्र नंदलेसरा में पहुंचे किसानों ने गेहूं खरीदी के दौरान आने वाली अलग-अलग समस्याओं से अवगत करवाया। किसानों ने बताया कि सबसे गंभीर समस्या सैटेलाइट आधारित फसल सत्यापन में आ रही है। किसानों के खेतों में गेहूं की फसल खड़ी होने के बावजूद, सरकारी पोर्टल में उनके खेत में कोई उत्पादन ना होना प्रदर्शित हो रहा है।1
- * अमरवाड़ा - व्यवहार न्यायलय हर्रई के माननीय विद्वान न्यायाधीश श्रीमान आकाश अहिरवार जी के द्वारा चेक बाउंस मामले में आरोपी नंदकिशोर उर्फ नंदू साहू को छह माह का सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई एवं शेष राशि 9% ब्याज के साथ वापसी के आदेश जारी किए गए। परिवादी प्रमोद शर्मा के अधिवक्ता शैलेश शर्मा के द्वारा जानकारी देकर बताया गया कि हर्रई निवासी नंद किशोर साहू ने दिनाँक 18 जुलाई 2023 को हर्रई निवासी प्रमोद पिता गणेश प्रसाद शर्मा को ₹5 लाख का चेक दिया गया था,1
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रेस वार्ता, भाजपा ने साधा निशाना छिंदवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई। प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता मंजरी जैन और जिलाध्यक्ष शेषराव यादव मौजूद रहे। प्रदेश प्रवक्ता मंजरी जैन ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है, लेकिन विपक्ष इसका विरोध कर महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ खड़ा नजर आ रहा है। उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर महिला विरोधी सोच का आरोप लगाते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण को केवल चुनावी मुद्दा बनाया जाता रहा है। मंजरी जैन ने केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं को आरक्षण, आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सम्मान दिलाने के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं। उन्होंने क्या कहा आपको सुनाते हैं1
- प्याऊ या बीमारी का घर? छपारा नगर परिषद की बड़ी लापरवाही1
- कलेक्टर श्रीमती मीना की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न ➖➖ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और पोषण सेवाओं पर हुई व्यापक समीक्षा ➖➖ #सिवनी/ कलेक्टर श्रीमती #नेहा_मीना ने बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक लेकर जिले में संस्थागत स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, गुणवत्ता और पहुंच की गहन समीक्षा की। इस दौरान लोक स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और अभियानों की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों को समय पर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मीना ने मातृ स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एएनसी पंजीयन एवं जांच की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। चिन्हित एनीमिक गर्भवती महिलाओं के उपचार की प्रगति पर विशेष फोकस करते हुए उन्होंने गत वर्ष दर्ज मातृ मृत्यु के मामलों का विश्लेषण किया। निर्देश दिए गए कि सभी पात्र महिलाओं का शत-प्रतिशत एएनसी पंजीयन सुनिश्चित हो, सभी आवश्यक जांचें समय पर हों और जांच के आधार पर त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जाए, ताकि जटिलताओं को समय रहते रोका जा सके। जिला चिकित्सालय में आधुनिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सोनोग्राफी सेवा शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए, जिससे गर्भवती महिलाओं को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर जांच सुविधा मिल सके। टीकाकरण की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्रीमती मीना ने विकासखंडवार प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए सख्त निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। उन्होंने एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान को गति देने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया, ताकि लक्ष्यानुसार शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित की जा सके। टीबी उन्मूलन की दिशा में चल रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निक्षय अभियान में जनसहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए। सिकल सेल रोग के चिन्हांकन, उपचार एवं प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान देते हुए प्रभावित व्यक्तियों को पहचान पत्र जारी करने तथा पात्रतानुसार पेंशन एवं अन्य शासकीय लाभ दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों के कार्ड शत-प्रतिशत बनाने पर जोर दिया गया, जिससे जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क उपचार मिल सके। बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में पोषण पुनर्वास केंद्र और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्रीमती मीना ने कुपोषित बच्चों की पहचान, उपचार और फॉलोअप को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति पर गंभीरता से चर्चा की गई। कलेक्टर श्रीमती मीना ने निर्देश दिए कि जर्जर भवनों में संचालित केंद्रों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए। सभी पात्र बच्चों का पंजीयन सुनिश्चित करने तथा बच्चों और धात्री महिलाओं को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पोषण आहार उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्रों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने तथा नवस्वीकृत केंद्रों का निर्माण सुविधाजनक स्थानों पर करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मीना ने कहा कि स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के बीच बेहतर समन्वय से ही सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार संभव है। उन्होंने विकासखंड स्तर पर दोनों विभागों की खंड स्तर पर नियमित संयुक्त बैठक आयोजित करने, डाटा समन्वय और समस्याओं के त्वरित समाधान की व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मैदानी अमले की उपस्थिति “सार्थक एप” के माध्यम से सुनिश्चित करने तथा कर्मचारियों को फील्ड में सक्रिय रखने के निर्देश दिए, ताकि आम नागरिकों को समय पर सेवाएं मिल सकें। सभी स्वास्थ्य संस्थाओं को निरंतर सक्रिय रखते हुए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य कर्मियों का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करना भी जरूरी बताया। कलेक्टर श्रीमती मीना ने निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाए, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाते हुए समग्र स्वास्थ्य संकेतकों में सुधार सुनिश्चित किया जा सके।1
- कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने गेहूं उपार्जन केंद्र और गौशाला का निरीक्षण किया है इस दौरान उनके साथ अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूदरहे1