खौलते टैंक में गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत से दहला जनपद 👉केआर पेपर मिल में बड़ा हादसा शाहजहाँपुर। जनपद के औद्योगिक क्षेत्र स्थित के-आर पेपर मिल में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मिल में कार्यरत एक मजदूर खौलते पानी के टैंक में गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में सहकर्मियों द्वारा उसे बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मजदूर मिल परिसर में नियमित कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह खौलते पानी से भरे टैंक में जा गिरा। घटना से मिल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। साथी कर्मचारियों ने तत्काल उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई। बाद में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर इसे दुर्घटना माना जा रहा है, हालांकि सुरक्षा मानकों में लापरवाही की भी जांच की जा रही है। 👉 औद्योगिक क्षेत्र में हुए इस हादसे ने एक बार फिर फैक्ट्रियों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- शाहजहाँपुर: थाना रोजा पुलिस ने अवैध तमंचा सहित युवक को किया गिरफ्तार2
- रोजा पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक दबोचा शाहजहाँपुर। थाना रोजा पुलिस टीम ने अवैध असलहे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रोजा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर 17 फरवरी 2026 को शाम 7:35 बजे परी नमकीन फैक्ट्री से बरनई जाने वाले रास्ते के पास बंजर भूमि से घनश्याम पुत्र राजाराम (उम्र करीब 25 वर्ष), निवासी ग्राम शाहगंज थाना रोजा को हिरासत में लिया गया। बरामदगी के आधार पर थाना रोजा में मु0अ0सं0 75/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, उपनिरीक्षक शिवम अग्रवाल, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार व कांस्टेबल विपिन कुमार शामिल रहे।1
- Post by Asha Rani1
- Post by Samajsevi Kumar Sagar1
- चेक बाउंस केस में राहत: अग्रिम जमानत पर तिहाड़ से बाहर आए राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने के बाद अभिनेता Rajpal Yadav तिहाड़ जेल से रिहा हो गए। रिहाई के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताया और अपने समर्थकों का धन्यवाद किया। राजपाल यादव ने कहा कि अब वह पूरी तरह अपने काम पर फोकस करेंगे और दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे।1
- शाहजहांपुर : होली पर्व को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। थाना चौक कोतवाली क्षेत्र की पट्टी गली में बड़े लाड साहब के जुलूस के संबंध में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में कोतवाली इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार सिंह, पार्षद दिवाकर मिश्रा, दीप मिश्रा व मेहंदी हसन सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- Post by MAHARAJ SINGH1
- उत्तर प्रदेश के जिला हापुड़ में पति से केस हारने के बाद पत्नी ने कोर्ट के बाहर अपने पति को मारा थप्पड़, फिर पति के अधिवक्ताओं ने बीच सड़क पत्नी पर बरसाई जमकर लाते और मुक्के, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल हापुड़ #virelvideo1