सांपला नगर पालिका का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ:- उपायुक्त सचिन गुप्ता। *शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ सांपला नगर पालिका का चुनाव:- उपायुक्त सचिन गुप्ता* *79.2 प्रतिशत हुआ मतदान* रोहतक, 10 मई । उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि नगरपालिका सांपला का चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से सम्पन्न हो गया हैं । उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मतदान को पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक प्रबंध किए गए थे। नगर पालिका सांपला का 16 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया गया। मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी मतदान पार्टियां समय पर रवाना हुईं तथा सभी मतदान केंद्रों पर सफलतापूर्वक पहुंचीं। मॉक पोल प्रक्रिया भी सभी मतदान केंद्रों पर विधिवत रूप से सम्पन्न की गई। उन्होंने बताया कि कुल मतदाता 15624 में से 12371 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग इस चुनाव में किया। मतदान प्रतिशत 79.2 रहा। सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल एवं सुरक्षा व्यवस्था तैनात रही। मतदान केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए समस्त मतदाताओं, मतदान कर्मियों, सुरक्षा बलों एवं संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
सांपला नगर पालिका का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ:- उपायुक्त सचिन गुप्ता। *शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ सांपला नगर पालिका का चुनाव:- उपायुक्त सचिन गुप्ता* *79.2 प्रतिशत हुआ मतदान* रोहतक, 10 मई । उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि नगरपालिका सांपला का चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से सम्पन्न हो गया हैं । उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मतदान को पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक प्रबंध किए गए थे। नगर पालिका सांपला का 16 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया गया। मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी मतदान पार्टियां समय पर रवाना हुईं तथा सभी मतदान केंद्रों पर सफलतापूर्वक पहुंचीं। मॉक पोल प्रक्रिया भी सभी मतदान केंद्रों पर विधिवत रूप से सम्पन्न की गई। उन्होंने बताया कि कुल मतदाता 15624 में से 12371 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग इस चुनाव में किया। मतदान प्रतिशत 79.2 रहा। सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल एवं सुरक्षा व्यवस्था तैनात रही। मतदान केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए समस्त मतदाताओं, मतदान कर्मियों, सुरक्षा बलों एवं संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
- भदोही जिले से बड़ी खबर बता दे थानाचौरी अंतर्गत भकौड़ानिवासी ओम प्रकाश ने जिला अध भदोही जिले से बड़ी खबर बता दे थानाचौरी अंतर्गत भकौड़ानिवासी ओम प्रकाश ने जिला अधिकारी को सौंपा पत्र लगाई न्याय किगुहार भ्रष्टाचार में लिप्त भू माफिया पर कार्यवाही की मांग की आरोप है कि बैनामे की जमीन पर उप जिला अधिकारी के आदेश पर हमने तार और खंभे से घेरा बनाया जो कि दबंग भू माफिया द्वारा उसे उखाड़ ले गए विपक्षी संतोष गौतम और मनोज पर कार्यवाही की मांग की थाने पर कई बार शिकायत पत्र देने पर भी कार्यवाही नहीं हुई जिला अधिकारी भदोही को पत्र सौंप कर निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग,,, सूर्य प्रकाश पाण्डेय कि खास रिपोर्ट भदोही से1
- #VedantaIASAcademy #UPSC #IAS #PCS #FreeCoaching #UPSCPreparation #Scholarship #Education #PoorStudents #India #DelhiNews #Students #IASPreparation #Motivation #EducationForAll #ScholarshipTest #CompetitiveExams #AkhilBharatiyaLodhaLodhiLodhMahasabha1
- चरखी दादरी में हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने सड़क पर फैलाया कूड़ा1
- भिवानी के देवसर में नरेंद्र उर्फ चिका की 24 वोटों से शानदार जीत#वायरल #जीत#देवसर #, धाम #### भिवानी के देवसर में नरेंद्र उर्फ चिका की 24 वोटों से शानदार जीत#वायरल #जीत#देवसर #, धाम ####1
- रामबास के ग्रामीणों ने गंदे पानी की निकासी नही हाेने पर किया राेष प्रदर्शन, घराें के अागे जमा है दाे-दाे फीट पानी चरखी दादरी!बाढ़डा! रामबास के ग्रामीणों ने गंदे पानी की निकासी नही हाेने पर सरकार व प्रशासन के खिलाफ राेष प्रदर्शन किया। गली में पिछले कई माह से घराें के अागे दाे-दाे फीट गंदा पानी जमा है। ग्रामीणों ने शीघ्र समाधान नही हाेने पर अांदाेलन शुरू करने की चेतावनी दी है। गांव रामबास के निवासी शेर सिंह, जगदीश, संजनी, संतरा, माेहित, अशाेक, सुनीता, सुमन, रविंद्र, प्रमिला, राेशनी अादि ने राेष प्रदर्शन करते हुए कहा कि पिछले 11 माह से गली में जमा गंदे पानी की निकासी के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के कुछ लाेगाें ने जानबूझकर गंदे पानी की निकासी बाधित कर दी है और रास्ते में मिट्टी डाल दी है। आलम यह है कि शेर सिंह के घर के सामने करीब 2-2 फीट तक गंदा पानी गली जमा रहता है। बारिश के दिनों में तो स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जब यह बदबूदार पानी कमरों और रसोई तक पहुंच जाता है। जलभराव के कारण मकान की नींव कमजोर हो रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बाक्स: डायल 112 भी रही बेअसर, महामारी का सता रहा डर पीड़ित शेर सिंह ने बताया कि उन्होंने समस्या को लेकर डायल 112 पर भी कॉल किया था, लेकिन पुलिस टीम आने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकला। गंदे पानी की दुर्गंध से इलाके में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे महामारी फैलने का भय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जब वे पानी निकासी की बात करते हैं, तो दूसरे पक्ष के लोग लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि वे कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द अवैध रुकावटों को हटाकर पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं हुआ, तो वे जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर विकास, मीना, राजेश, मुस्कान, सुमित, पूनम, निर्मला आदि मौजूद थे।1
- भिवानी में आयोजित 'दीपक लोहिया मेमोरियल कप' टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में दिव्यांग हरियाणा एकादश ने प्रेस इलेवन को 101 रनों के विशाल अंतर से हराया। अजय बिद्धू ने 63 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता। यह आयोजन दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने के उद्देश्य से किया गया था।4
- 18 महीने के भौमिक बंसल फिल्म 'निर्जला' से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रहे हैं। वह इसमें राधा का किरदार निभाएंगे, जो उनकी मां अभिनेत्री नेहा बंसल के लिए एक गर्व का क्षण है। देशभर के दर्शक इस नन्हे कलाकार को देखने का इंतजार कर रहे हैं।1
- राष्ट्रीय लोक अदालत में दो बिछड़े दंपतियों का हुआ पुनर्मिलन, वरमाला पहनाकर ली नई शुरुआत की शपथ भदोही में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 56 हजार से अधिक मामलों का हुआ निस्तारण जिला जज अखिलेश दूबे के मार्गदर्शन में लोक अदालत सफल, करोड़ों रुपये की समझौता धनराशि तय लोक अदालत बनी सामाजिक सौहार्द का माध्यम, जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताई पारिवारिक एकता की महत्ता बैंक, बिजली बिल और वैवाहिक विवादों सहित हजारों मामलों का त्वरित समाधान, आमजन को मिला राहत का लाभ भदोही 09 मई 2026:–माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भदोही-ज्ञानपुर के तत्वाधान में एवं माननीय जनपद न्यायाधीश अखिलेश दूबे के कुशल मार्गदर्शन में जनपद न्यायाधीश जनपद न्यायालय परिसर सरपतहा ज्ञानपुर के सभागार कक्ष में माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। प्राथमिक विद्यालय घराव/ कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर देहात के बच्चों द्वारा स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। साथ ही प्राथमिक विद्यालय घराव के वाल वाटिका के नन्हा बच्चा 4.5 साल के अनिरुद्ध तिवारी द्वारा सामान्य ज्ञान का प्रश्न 28 प्रदेश की राजधानी, राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हों का नाम, एवं जनपद अधिकारियों का नाम बताकर उपस्थित न्यायालय अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों को आश्चर्य चकित कर दिया। पीठासीन अधिकारी परिवार न्यायालय श्री रत्नेशमणि त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव आशीष कुमार सिंह द्वारा की गई मध्यस्थता परिणाम स्वरूप दो वैवाहिक विवादों को सुलह समझौता के माध्यम से समाप्ति किया गया। जिसमें दंपति द्वारा साथ रहने का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मंच केवल कानूनी विवादों के समाधान तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सौहार्द, पारिवारिक एकता और आपसी विश्वास को मजबूत करने का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि परिवार समाज की मूल इकाई है और रिश्तों में संवाद, समझ एवं सहमति बनाए रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से वर्षों पुराने विवाद सरल, सुलभ और सौहार्दपूर्ण वातावरण में निस्तारित होते हैं, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। राष्ट्रीय लोक अदालत में वर्षों पुराने पारिवारिक विवादों का सुखद समाधान करते हुए दो बिछड़े दंपतियों का पुनर्मिलन कराया गया। इस अवसर पर माननीय जिला जज अखिलेश दुबे ने कहा कि आज की राष्ट्रीय लोक अदालत में एक अत्यंत भावुक एवं प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जहाँ वर्षों से न्यायालयों के चक्कर लगा रहे दो परिवारों ने आपसी मतभेद भुलाकर पुनः साथ रहने का निर्णय लिया। माननीय जिला जज अखिलेश दुबे ने बताया कि लंबे समय से कानूनी विवादों एवं पारिवारिक तनाव के कारण दोनों दंपतियों के संबंध टूटने की स्थिति में पहुँच चुके थे। लोक अदालत के सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहमति एवं समझौते के माध्यम से दोनों पक्षों को पुनः एक-दूसरे के निकट लाया गया। इस दौरान दंपतियों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर अपने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत का संकल्प दिलाया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा लोक अदालत के अवसर पर कहा गया कि लोक अदालत मामलों के निस्तारण का सस्ता एवं समुचित साधन है जिसके माध्यम से मामले त्वरित गति से निस्तारित हो जाते हैं इसमें किसी प्रकार की ना तो हार होती है ना तो जीत। मामले अन्तिम रूप से निस्तारित हो जाती है। राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा दीवानी न्यायालय परिसर का भ्रमण कर वादकारियों से भी उनकी समस्यायें सुनी गयी तथा न्यायिक अधिकारियों व बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आमजन के मामलों को निस्तारित करें जिससे आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन का लाभ मिल सके तथा लोक अदालत की संकल्पना साकार हो सके। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय भदोही, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधिक्षक अभिनव त्यागी, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ल व समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, अग्रणी जिला प्रबन्धक यूनियन बैंक व बैंक के अन्य कर्मचारी, जनपद न्यायालय के कर्मचारीगण, व पत्रकार आदि उपस्थित रहें। लोक अदालत में निस्तारण हेतु कुल 68079 मामले सन्दर्भित किये गये व कुल 56956 मामलों का निस्तारण किया गया। बैंक के प्री लिटिगेशन मामलों में कुल 28151139 रूपये वसूले गये। एन०आई० एक्ट के मामलों कुल 500000 रूपये समझौता धनराशि तय की गयी। बिजली बिल बकाया सम्बन्धित मामलों में रूपया 49.78 लाख की समझौता धनराशि तय की गयी। निस्तारित मामलों में अखिलेश दूबे, जनपद न्यायाधीश महोदय के द्वारा कुल 03 मामले, श्री रत्नेश मणि त्रिपाठी, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के द्वारा कुल 34 वैवाहिक मामले व श्री बंश बहादुर यादव पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, भदोही के द्वारा कुल 16 मामले, श्री पवन कुमार तिवारी अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत द्वारा कुल 02 मामले, श्री अमित वर्मा, अपर जिला जज प्रथम द्वारा कुल 02 मामले, श्रीमती प्रज्ञा सिंह, अपर जिला जज / त्वरित न्यायालय प्रथम, द्वारा कुल 186 मामला, सुश्री निधि यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, द्वारा कुल 494 मामला, श्री आनन्द मिश्रा, सिविल जज सी०डि०, द्वारा कुल 08 मामला, श्रीमती हरकिरन कौर, अपर मुख्य न्यायिक मजि०, द्वारा कुल 96 मामला, सुश्री अनामिका चौहान, सिविल जज० सी०डि०, द्वितीय, द्वारा कुल 211 मामला, श्रीमती खैरूनिशा, सिविल जज सी०डि०, तृतीय, द्वारा कुल 895 मामला, श्री अमित कुमार सिंह जज सी०डि० त्वरित न्यायालय द्वारा कुल 51 मामले, श्री बलराम पनवार सिविल जज जू०डि० के द्वारा कुल 22 मामले, श्री अंशुमान सिविल जज जू०डि० प्रथम द्वारा कुल 14 मामले, श्रीमती शशि किरन, न्यायिक मजि० द्वितीय द्वारा कुल 1008 मामले, सिविल जज जू०डि० त्वरित न्यायालय के द्वारा कुल 41 मामले, सिविल जज जु०डि० एफटीसी महिला उत्पीड़न के द्वारा कुल 56 मामले, निस्तारित किये गये। लोक अदालत में अपर जिला जज/पॉक्सो प्रथम श्री लोकेश कुमार मिश्रा द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। बैंक प्रिलिटिगेशन के कुल 764 मामले निस्तारित किये गये तथा प्रशासनिक / राजस्व के कुल 52888 मामलों को निस्तारित किया गया व रू0 1087615 अर्थदण्ड वसूले गये। माननीय जिला जज महोदय द्वारा लोक अदालत की सफलता हेतु श्रीमती पुष्पा सिंह, अपर जिला जज, द्वितीय को राष्ट्रीय लोक अदालत का नोडल अधिकारी नामित किया गया तथा बैंक के एन०पी०ए० खातों के बैंक लोन रिकवरी के मामलों के निस्तारण हेतु प्री-लिटिगेशन स्तर पर लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमे मामलों के निस्तारण हेतु माननीय जिला जज महोदय द्वारा एक लोक अदालत पीठ का गठन किया गया। पीठ के अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिंह, अपर जिला जज, द्वितीय व सदस्य श्री आशीष कुमार सिंह, पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भदोही नियुक्त किये गये। उक्त पीठों द्वारा बैंक के 764 मामले प्रीलिटिगेशन स्तर पर निस्तारित किये गये जिसमें रू0 28151139/- समझौता धनराशि तय की गयी। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ल के निर्देशन में “एक जनपद एक उत्पाद”, सोलर लाइट एवं “ताना-बाना” स्टॉल पर स्थानीय उत्पादों और योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रदर्शनी से लोगों को रोजगार, आत्मनिर्भरता, ऊर्जा संरक्षण एवं सरकारी योजनाओं के लाभों के प्रति जागरूक किया गया।1