राज्यपाल ने किए चतुर्भुज राम मंदिर में दर्शनः पडिंतजी से पूछा इतिहास, नगर परिषद ने उपहार में दी खुरासानी इमली और खिरनी राज्यपाल ने किए चतुर्भुज राम मंदिर में दर्शनः पडिंतजी से पूछा इतिहास, नगर परिषद ने उपहार में दी खुरासानी इमली और खिरनी राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने रविवार को पर्यटन नगरी मांडू का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चतुर्भुज राम मंदिर में दर्शन और पूजन किया। राज्यपाल ने नगर परिषद अध्यक्ष मालती जयराम गावर और महिला पार्षदों से भी मुलाकात की। राज्यपाल पटेल ने पर्यटन विभाग के होटल मालवा रिसोर्ट में नगर परिषद अध्यक्ष मालती जयराम गावर और पार्षदों से भेंट की। नगर परिषद की टीम ने उनको खुरासानी इमली, खिरनी और चतुर्भुज भगवान राम का चित्र भेंट कर किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से भी मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।होटल के रजिस्टर में अपने अनुभव लिखते हुए राज्यपाल ने मांडू को 'बहुत सुंदर' और 'अद्भुत पर्यटन स्थल' बताया। इसके बाद वे सीधे विश्व के एकमात्र चारभुजा धारी चतुर्भुज राम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान का पूजन-अर्चन किया, पुष्पांजलि अर्पित की और महाआरती में शामिल हुए। मंदिर के आचार्य पंडित शुभम त्रिवेदी और पंडित महेंद्र शर्मा ने राज्यपाल को मंदिर का इतिहास और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल को भगवान राम का चित्र भेंट कर कुमकुम तिलक भी लगाया।मांडू नगर परिषद अध्यक्ष मालती जयराम गावर जब राज्यपाल का आशीर्वाद लेने पहुंचीं, तो उन्होंने कहा कि उनकी बड़ी बेटी का नाम भी मालती है। उन्होंने आगे कहा कि मालती नाम की लड़कियां धीर-गंभीर होती हैं। राज्यपाल ने इस बात पर खुशी जताई कि मांडू में महिला अध्यक्ष और आधे से ज्यादा पार्षद महिलाएं हैं। उन्होंने इसे परिवार के साथ नगर का नेतृत्व करने वाली महिलाओं के लिए खुशी की बात बताया। उन्होंने सभी महिला पार्षदों से अलग-अलग मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।इस अवसर पर अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर, नपा उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, पार्षद ज्योति तिवारी, पार्षद मानसिंह गिनावा, पार्षद मंगली बाई चलिया, पार्षद प्रतिनिधि अंतर सिंह भाबर, पार्षद प्रतिनिधि नंदू वसुनिया, भाजपा नेता सुनीता दुबे बुनकर प्रकोष्ठ जिला संयोजक नेहा जायसवाल और राहुल सेन मांडव उपस्थित थे। जिला प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर संजू केशव पांडे, धार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर, नालछा तहसीलदार राहुल गायकवाड़ और नायब तहसीलदार विशाखा चौहान सहित कई अधिकारी-कर्मचारी प्रोटोकॉल और सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे थे।
राज्यपाल ने किए चतुर्भुज राम मंदिर में दर्शनः पडिंतजी से पूछा इतिहास, नगर परिषद ने उपहार में दी खुरासानी इमली और खिरनी राज्यपाल ने किए चतुर्भुज राम मंदिर में दर्शनः पडिंतजी से पूछा इतिहास, नगर परिषद ने उपहार में दी खुरासानी इमली और खिरनी राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने रविवार को पर्यटन नगरी मांडू का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चतुर्भुज राम मंदिर में दर्शन और पूजन किया। राज्यपाल ने नगर परिषद अध्यक्ष मालती जयराम गावर और महिला पार्षदों से भी मुलाकात की। राज्यपाल पटेल ने पर्यटन विभाग के होटल मालवा रिसोर्ट में
नगर परिषद अध्यक्ष मालती जयराम गावर और पार्षदों से भेंट की। नगर परिषद की टीम ने उनको खुरासानी इमली, खिरनी और चतुर्भुज भगवान राम का चित्र भेंट कर किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से भी मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।होटल के रजिस्टर में अपने अनुभव लिखते हुए राज्यपाल ने मांडू को 'बहुत सुंदर' और 'अद्भुत पर्यटन स्थल' बताया। इसके बाद वे सीधे विश्व के एकमात्र चारभुजा धारी चतुर्भुज राम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान का पूजन-अर्चन किया, पुष्पांजलि अर्पित की और महाआरती में शामिल हुए। मंदिर के आचार्य पंडित शुभम त्रिवेदी और पंडित महेंद्र शर्मा ने
राज्यपाल को मंदिर का इतिहास और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल को भगवान राम का चित्र भेंट कर कुमकुम तिलक भी लगाया।मांडू नगर परिषद अध्यक्ष मालती जयराम गावर जब राज्यपाल का आशीर्वाद लेने पहुंचीं, तो उन्होंने कहा कि उनकी बड़ी बेटी का नाम भी मालती है। उन्होंने आगे कहा कि मालती नाम की लड़कियां धीर-गंभीर होती हैं। राज्यपाल ने इस बात पर खुशी जताई कि मांडू में महिला अध्यक्ष और आधे से ज्यादा पार्षद महिलाएं हैं। उन्होंने इसे परिवार के साथ नगर का नेतृत्व करने वाली महिलाओं के लिए खुशी की बात बताया। उन्होंने सभी महिला पार्षदों से
अलग-अलग मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।इस अवसर पर अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर, नपा उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, पार्षद ज्योति तिवारी, पार्षद मानसिंह गिनावा, पार्षद मंगली बाई चलिया, पार्षद प्रतिनिधि अंतर सिंह भाबर, पार्षद प्रतिनिधि नंदू वसुनिया, भाजपा नेता सुनीता दुबे बुनकर प्रकोष्ठ जिला संयोजक नेहा जायसवाल और राहुल सेन मांडव उपस्थित थे। जिला प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर संजू केशव पांडे, धार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर, नालछा तहसीलदार राहुल गायकवाड़ और नायब तहसीलदार विशाखा चौहान सहित कई अधिकारी-कर्मचारी प्रोटोकॉल और सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे थे।
- मांडू दौरे पर आए राज्यपाल, संतोष चौहान के द्वारा बनी हैंडलूम साड़ी देखकर हुए प्रभावित... *राज्यपाल ने कहा- मैं भी तुम्हारी उम्र में "पावर हैंडलूम का कार्य करता था..!* राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/ - धार जिले मे मांडू में राज्यपाल मंगू भाई पटेल दौरे पर पहुंचे मांडू की प्राचीन विरासतो का किया भ्रमण। वही धार जिले के मांडू में हाथकरघा विभाग के कौशल एवं तकनीकी विकास योजना अंतर्गत जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गिरीश वाघमारे के मार्गदर्शन में विभागीय योजनाओं में स्वीकृत नवाचार कार्यक्रम के माध्यम से पर्यटन स्थल मांडव स्थित आदिवासी समूह को जिले के प्रसिद्ध हाथकरघा बुनकर संतोष सिंह चौहान द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। विवो 1 -महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल द्वारा मांडव हथकरघा बालीपुर हैंडलूम साड़ी निर्माण स्थान पर पहुंचे जहां कार्य देख रहे,संतोष चौहान ने राज्यपाल महोदय मंगू भाई पटेल को साड़ी बनाने की बारकी से जानकारी दी,राज्यपाल द्वारा संतोष से कहा कि मैं आपकी उम्र में भी पावर हैंडलूम का काम करता था आज मुझे खुशी हुई की हैंडलूम देखने का सौभाग्य हुआ। विवो 02 संतोष चौहान ने राज्यपाल महोदय मंगू भाई पटेल को साड़ी के बने के बारकी से जानकारी दी तो राज्यपाल महोदय नाम संतोष से कहा कि मैं आपकी उम्र में भी पावर हैंडलूम का काम करता था आज मुझे खुशी हुई की हैंडलूम देखने का सौभाग्य हुआ* विवो 03 धार जिले के छोटे से गांव बालीपुर बुजुर्ग का रहने वाला संतोष चौहान आज महेश्वर की कला आकृति सीख कर पहाड़ी क्षेत्र में आदिवासी महिलाओं को महेश्वर साड़ी की कला आकृति सिखा कर रोजगार प्रदान कर पूरे क्षेत्र में गांव का नाम रोशन कर रहा है। विवो 3 मांडव क्लस्टर क्लब की अध्यक्षा श्रीमती नेहा जायसवाल द्वारा ब्लॉक प्रिंटिंग के शिल्पियों को कच्चा माल उपलब्धि हेतु क्लस्टर योजना में विकसित भवन में उमरबन के हथकरघा शिल्पियों की सहायता से हथकरघा प्रशिक्षण हेतु स्थान उपलब्ध कराया गया है । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय द्वारा प्रशिक्षण तथा उपकरण प्रदाय हेतु 90% की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है । मुख्य प्रशिक्षक जिला धार के सुप्रसिद्ध व प्रतिष्ठित हथकरघा मास्टर बुनकर श्री संतोष सिंह चौहान की देखरेख में दो सत्रों मेंशिल्पियों द्वारा बुनाई का प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा है । इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्र, विभागीय अधिकारी, स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।4
- अमेरिका–इजरायल–ईरान तनाव के बीच 50 महिलाओं ने 12 घंटे में 36हजार बार अखंड जाप किए, विश्व शांति की कामना दुनिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका–इजरायल–ईरान संघर्ष के चलते बन रहे विश्व युद्ध जैसे हालातों के बीच राजगढ़ की महिलाओं ने शांति और अहिंसा का अनूठा संदेश दिया। शहर की राजेंद्र कॉलोनी स्थित राजेंद्र सूरी मंदिर परिसर में राजेंद्र सूरी सामायिक मंडल की 50 महिलाओं ने शनिवार को विश्व शांति के लिए 12 घंटे में 36हजार मंत्रों का अखंड जाप कर आध्यात्मिक पहल की। महिलाओं ने भगवान शांतिनाथ का चित्र एवं भगवान महावीर स्वामी की चांदी की फोटो फ्रेम स्थापित कर अखंड दीप प्रज्वलित किया और सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक निरंतर जाप किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और शांति का वातावरण बना रहा। “सभी जीवों के कल्याण की भावना से किया जाप” सामायिक मंडल की सदस्य सोनू लोढ़ा एवं मीना बाफना ने बताया कि वर्तमान में विश्व स्तर पर बन रही अशांति और युद्ध की स्थिति को देखते हुए महिलाओं से विशेष जाप के लिए आव्हान किया गया था। सभी महिलाओं ने इसे सहर्ष स्वीकार करते हुए एकजुट होकर यह आयोजन किया। उन्होंने बताया कि इस जाप का उद्देश्य विश्व शांति, अहिंसा और समस्त जीवों के कल्याण की भावना को मजबूत करना है। जाप करने वाले महिलाओं को सम्मान स्वरूप 65रुपए की प्रभावना दी जिसमें शोभा लोढ़ा 20 रुपए ,लीला बाफना 10 रुपए, विजया बाफ़ना 10रुपए, मीना बाफ़ना 5 रुपए, चंचला बाफ़ना 5 रुपए,किरण डांगी 5 रुपए,किरण बाफना 5 बाफना ,मीना पगारिया 5 रुपए की प्रभावना देने की घोषणा की । अखंड दीप के साथ 12 घंटे गूंजता रहा मंत्र कार्यक्रम गुरु राजेंद्र सूरी मंदिर में आयोजित किया गया, जहां महिलाओं ने अखंड दीप प्रज्वलित कर निरंतर जाप किया। जाप के दौरान यह मंत्र लगातार गूंजता रहा— “शांति जिनेश्वर शांति करो, सभी जीवों को सुखी करो” भक्तिभाव से किए गए इस जाप में महिलाओं ने पूरे मनोयोग से सहभागिता निभाई। विश्व शांति के लिए दिया आध्यात्मिक संदेश इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं ने यह संदेश दिया कि जब विश्व अशांति और युद्ध की ओर बढ़ रहा हो, तब आध्यात्मिक शक्ति और सामूहिक प्रार्थना ही शांति का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।1
- 2691/1 जो कि सैनिक की व उनके परिवार की पैतृक जमीन है ऑनलाइन नशे में 2691/4 को आगे कर दिया है जो सरकार रियल लाइफ के नाम से है और कलेक्टर साहब के आदेश के बाद भी ऑनलाइन नक्शा सही नहीं कर रहे हैं आर्मी जवान का परिवार 2 महीने से काफी परेशान हो रहे हैं इनका ऑनलाइन नक्शा सही नहीं कर रहे हैं महू के एसडीएम साहब और तहसीलदार साहब सामने वाला कॉलोनी वाला सरकार रियल लाइफ है और वह रसूखदार है ये कहना सैनिक परिवार का है इस वजह से कलेक्टर साहब के आदेश के बाद भी हमारा ऑनलाइन नक्शा सही नहीं कर रहे हैं मैं 2 महीने से इनके आगे पीछे घूम रहा हूं पर मेरा खेत का ऑनलाइन नक्शा सही नहीं कर रहे हैं कलेक्टर साहब का आदेश दिनांक 27 /1/ 2026 उसके बाद भी हमारा ऑनलाइन नक्शा सही नहीं कर रहे हैं1
- महू ,क्षेत्र में 30 मार्च 2026 की देर रात एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई, जिसमें बदमाशों ने फॉर्च्यूनर कार सवार युवक से करीब 200 ग्राम वजनी सोने की चेन लूट ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया और आरोपियों को कुछ ही समय में गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी रोहन पाटीदार (23), निवासी दाहोद (गुजरात), अपने दोस्तों के साथ इंदौर के रेडिसन होटल में खाना खाने जा रहा था। रास्ते में बायपास स्थित पिगडंबर गांव के पास राजपूत ढाबे पर खाना खाने के बाद जब वह वापस निकला, तो धानुका कोल्ड स्टोरेज के पास उसकी कार पंचर हो गई। इसी दौरान बिना नंबर की सफेद स्विफ्ट डिजायर कार में आए बदमाशों ने लोहे की रॉड दिखाकर उसके गले से सोने की चेन लूट ली और मौके से फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी महू ललित सिंह सिकरवार के निर्देशन में SIT गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान मिले सुराग के आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध आरोपी ट्रेन से अजमेर की ओर भाग रहे हैं। इस पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अजमेर पहुंचकर जीआरपी और स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितेश राठौड़ (30) निवासी इंदौर और प्रभु सिंह भाटी (26) निवासी चूरू (राजस्थान) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में इंदौर में रह रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने पहले कार के टायर में चाकू से हवा निकाली और फिर सुनियोजित तरीके से लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार, चाकू, लोहे की रॉड, करीब 100 ग्राम सोने की चेन के टुकड़े, 5.76 लाख रुपये नकद और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। कुल जब्त सामग्री की कीमत करीब 31.68 लाख रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना किशनगंज, सिमरोल, मानपुर सहित साइबर सेल महू की टीम की सराहनीय भूमिका रही।2
- मध्य प्रदेश के महू से एक डराने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पागल कुत्ते ने गांव में अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि कुत्ते ने राह चलते लोगों पर झपट्टा मारते हुए कई लोगों को घायल कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल बन गया है। घटना की तस्वीरें पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई हैं, जिसमें कुत्ते का आक्रामक व्यवहार साफ दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमला इतना अचानक था कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अकेले बाहर न निकलने की अपील की है। साथ ही, कुत्ते को पकड़ने के लिए टीम को लगाया गया है। 👉 फिलहाल, इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की जा रही है।1
- Post by Lakku Yadav Jail Opposition Le1
- Post by Aaditya Sharma1
- मांडू के जंगल में शख्स की लाश मिलीः चेहरे को पत्थरों से कुचला, हत्या की आशंका राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/मांडू थाना क्षेत्र के ग्राम ऊंडाखो में रविवार सुबह एक शख्स का लहूलुहान शव मिला। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, तेवारिया पिता मानसिंह भाभर का बेटा जब गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर जंगल में स्थित अपने खेत पर गया, तो उसने मेड़ के पास एक लाश देखी। उसने तुरंत अपने पिता को बताया, जिसके बाद सरपंच पति प्रेम सिंह के जरिए मांडू पुलिस को सूचना दी गई। पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर पत्थर से वार शव की हालत बेहद डरावनी थी। हत्यारों ने पहचान छुपाने के मकसद से मृतक के चेहरे को पत्थरों से बुरी तरह कुचल दिया था। हालांकि, मृतक के हाथ पर एक नाम गुदा हुआ मिला है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच घटना की खबर मिलते ही थाना प्रभारी इंदर सिंह रावत और एएसआई भैरू सिंह देवड़ा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। धार से फॉरेंसिक (FSL) टीम को भी बुलाया गया ताकि बारीकी से सुराग जुटाए जा सकें। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए धार जिला अस्पताल के शवगृह भेज दिया है।हत्या का केस दर्ज, टीमें गठित थाना प्रभारी रावत ने बताया कि धारा 103(1) BNS के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही हैं ताकि जल्द से जल्द मृतक की पहचान कर आरोपियों तक पहुंचा जा सके।3