logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पाड़छा पंचायत में 1 करोड़ की नल-जल योजना का भूमिपूजन, हर फलिया तक पहुंचेगा स्वच्छ पानी सेंधवा। सेंधवा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पाड़छा में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नल-जल योजना के तहत लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से महत्वपूर्ण कार्य का शुभारंभ किया गया। रविवार को आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मोंटू सोलंकी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मोंटू सोलंकी ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पाड़छा पंचायत के किसी भी फलिया को इस योजना से वंचित नहीं रखा जाएगा और हर घर तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य तय समय में पूरा किया जाएगा। इस योजना के तहत गुहाड़ा, कवठिया, सस्तीया और ओहरिया फलिया सहित अन्य छूटे हुए क्षेत्रों में भी पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। विशेष बात यह है कि योजना में पारंपरिक पानी की टंकी के स्थान पर सीधे बोरिंग के माध्यम से जल वितरण किया जाएगा, जिससे कार्य तेजी से पूर्ण हो सकेगा और ग्रामीणों को शीघ्र लाभ मिलेगा। विधायक सोलंकी ने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी फलियों तक समान रूप से पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि प्रताप सेंगर ने कहा कि यह योजना पंचायत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इससे वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान होगा। उन्होंने बताया कि छूटे हुए फलियों को योजना में शामिल करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जो अब पूरी हुई है। कार्यक्रम में उप सरपंच करमसिंग डावर, आशाराम राणा, पांडु सेंगर, बूटा पटेल, गर्दन पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अंत में ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही सभी फलियों में स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

20 hrs ago
user_Allrounder Rahul Gupta
Allrounder Rahul Gupta
पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
20 hrs ago

पाड़छा पंचायत में 1 करोड़ की नल-जल योजना का भूमिपूजन, हर फलिया तक पहुंचेगा स्वच्छ पानी सेंधवा। सेंधवा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पाड़छा में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नल-जल योजना के तहत लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से महत्वपूर्ण कार्य का शुभारंभ किया गया। रविवार को आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मोंटू सोलंकी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मोंटू सोलंकी ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पाड़छा पंचायत के किसी भी फलिया को इस योजना से वंचित नहीं रखा जाएगा और हर घर तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य तय समय में पूरा किया जाएगा। इस योजना के तहत गुहाड़ा, कवठिया, सस्तीया और ओहरिया फलिया सहित अन्य छूटे हुए क्षेत्रों में भी पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। विशेष बात यह है कि योजना में पारंपरिक पानी की टंकी के स्थान पर सीधे बोरिंग के माध्यम से जल वितरण किया जाएगा, जिससे कार्य तेजी से पूर्ण हो सकेगा और ग्रामीणों को शीघ्र लाभ मिलेगा। विधायक सोलंकी ने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी फलियों तक समान रूप से पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि प्रताप सेंगर ने कहा कि यह योजना पंचायत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इससे वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान होगा। उन्होंने बताया कि छूटे हुए फलियों को योजना में शामिल करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जो अब पूरी हुई है। कार्यक्रम में उप सरपंच करमसिंग डावर, आशाराम राणा, पांडु सेंगर, बूटा पटेल, गर्दन पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अंत में ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही सभी फलियों में स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पानसेमल नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अक्षय तृतीया पर पूजन सामग्री एवं फलों की खरीदी हुई।बाजारों में सुबह से ही रौनक बनी रही।
    1
    पानसेमल नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अक्षय तृतीया पर पूजन सामग्री एवं फलों की खरीदी हुई।बाजारों में सुबह से ही रौनक बनी रही।
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
  • महिला आरक्षण कानून बना, कांग्रेस ने पूछा लागू क्यों नहीं?: धार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर भ्रम फैलाने का आरोप राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार में जिला महिला कांग्रेस ने महिला आरक्षण कानून लागू करने में हो रही देरी पर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रीती महेश्वरी ने भाजपा पर महिला आरक्षण के नाम पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया। महेश्वरी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं को सशक्त बनाने की पक्षधर रही है और पार्टी ने उन्हें राजनीतिक तथा सामाजिक रूप से आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने भाजपा के इस प्रचार को गलत बताया कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल को पास नहीं होने दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला आरक्षण बिल सितंबर 2023 में संसद के दोनों सदनों से पारित होकर कानून बन चुका है। इसके बावजूद, उन्होंने यह बड़ा सवाल उठाया कि कानून बनने के बाद भी इसे अब तक लागू क्यों नहीं किया गया और महिलाओं को इसका वास्तविक लाभ कब तक मिलेगा। स्थिति स्पष्ट करने की मांग की महिला आरक्षण कानून लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का प्रावधान करता है। हालांकि, इसे लागू करने की प्रक्रिया को अगली जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन से जोड़ा गया है। इसका अर्थ है कि नई जनगणना के आधार पर सीटों का पुनर्निर्धारण होने के बाद ही यह आरक्षण प्रभावी हो सकेगा।प्रीती महेश्वरी ने कहा कि 2014 से केंद्र में भाजपा की सरकार है। ऐसे में महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए इस प्रक्रिया को तेज किया जाना चाहिए था, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट समयसीमा सामने नहीं आई है। उन्होंने जोर दिया कि महिलाओं को केवल चुनावी मुद्दा बनाना उचित नहीं है, बल्कि उन्हें वास्तविक राजनीतिक भागीदारी देना आवश्यक है ताकि वे निर्णय लेने की प्रक्रिया में मजबूत भूमिका निभा सकें। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अन्य महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी महिला आरक्षण को जल्द से जल्द लागू करने और सरकार से इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
    2
    महिला आरक्षण कानून बना, कांग्रेस ने पूछा लागू क्यों नहीं?: धार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर भ्रम फैलाने का आरोप
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
धार न्यूज/धार में जिला महिला कांग्रेस ने महिला आरक्षण कानून लागू करने में हो रही देरी पर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं।
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रीती महेश्वरी ने भाजपा पर महिला आरक्षण के नाम पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया।
महेश्वरी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं को सशक्त बनाने की पक्षधर रही है और पार्टी ने उन्हें राजनीतिक तथा सामाजिक रूप से आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने भाजपा के इस प्रचार को गलत बताया कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल को पास नहीं होने दिया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला आरक्षण बिल सितंबर 2023 में संसद के दोनों सदनों से पारित होकर कानून बन चुका है।
इसके बावजूद, उन्होंने यह बड़ा सवाल उठाया कि कानून बनने के बाद भी इसे अब तक लागू क्यों नहीं किया गया और महिलाओं को इसका वास्तविक लाभ कब तक मिलेगा।
स्थिति स्पष्ट करने की मांग की
महिला आरक्षण कानून लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का प्रावधान करता है। हालांकि, इसे लागू करने की प्रक्रिया को अगली जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन से जोड़ा गया है। इसका अर्थ है कि नई जनगणना के आधार पर सीटों का पुनर्निर्धारण होने के बाद ही यह आरक्षण प्रभावी हो सकेगा।प्रीती महेश्वरी ने कहा कि 2014 से केंद्र में भाजपा की सरकार है। ऐसे में महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए इस प्रक्रिया को तेज किया जाना चाहिए था, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट समयसीमा सामने नहीं आई है।
उन्होंने जोर दिया कि महिलाओं को केवल चुनावी मुद्दा बनाना उचित नहीं है, बल्कि उन्हें वास्तविक राजनीतिक भागीदारी देना आवश्यक है ताकि वे निर्णय लेने की प्रक्रिया में मजबूत भूमिका निभा सकें। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अन्य महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी महिला आरक्षण को जल्द से जल्द लागू करने और सरकार से इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber Dhar, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • चितावद (संवाददाता: रविंद्र गोखले, 20 अप्रैल 2026): ग्राम चितावद में शराब दुकान से थोड़ी आगे सोमवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार तीन अज्ञात बाइक सवारों ने तेज रफ्तार में आकर एक बुजुर्ग महिला एवं पुरुष को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना जोरदार था कि बाइक सवारों में से एक युवक घटनास्थल पर ही गिर गया, जबकि उसके साथी बाइक लेकर भाग निकले। हादसे में बुजुर्ग महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए एम्बुलेंस को सूचना दी। घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से शासकीय अस्पताल सनावद भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शराब दुकान के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार बाइक सवारों की तलाश की जा रही है।
    1
    चितावद (संवाददाता: रविंद्र गोखले, 20 अप्रैल 2026): ग्राम चितावद में शराब दुकान से थोड़ी आगे सोमवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार तीन अज्ञात बाइक सवारों ने तेज रफ्तार में आकर एक बुजुर्ग महिला एवं पुरुष को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना जोरदार था कि बाइक सवारों में से एक युवक घटनास्थल पर ही गिर गया, जबकि उसके साथी बाइक लेकर भाग निकले। हादसे में बुजुर्ग महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए एम्बुलेंस को सूचना दी। घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से शासकीय अस्पताल सनावद भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शराब दुकान के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार बाइक सवारों की तलाश की जा रही है।
    user_Ravindra singh Gokhale
    Ravindra singh Gokhale
    Local News Reporter सनावद, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • आलीराजपुर ब्रेकिंग: देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, तीन युवकों की मौके पर मौत आलीराजपुर जिले के ग्राम बोरी में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब शादी समारोह से लौट रहे चार युवक एक ही बाइक पर सवार थे। बताया जा रहा है कि गांव से महज 100 मीटर पहले ही अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रोशन (17 वर्ष), अनिल (14 वर्ष) और सावन (15 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दो युवक बोरी थाना क्षेत्र के निवासी थे, जबकि एक युवक धार जिले के बाग थाना क्षेत्र का रहने वाला था। घटना के बाद सभी शवों को बोरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां एहतियात के तौर पर आसपास के थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसा रात करीब 2 बजे का बताया जा रहा है।
    1
    आलीराजपुर ब्रेकिंग: देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, तीन युवकों की मौके पर मौत
आलीराजपुर जिले के ग्राम बोरी में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब शादी समारोह से लौट रहे चार युवक एक ही बाइक पर सवार थे।
बताया जा रहा है कि गांव से महज 100 मीटर पहले ही अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान रोशन (17 वर्ष), अनिल (14 वर्ष) और सावन (15 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दो युवक बोरी थाना क्षेत्र के निवासी थे, जबकि एक युवक धार जिले के बाग थाना क्षेत्र का रहने वाला था।
घटना के बाद सभी शवों को बोरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां एहतियात के तौर पर आसपास के थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसा रात करीब 2 बजे का बताया जा रहा है।
    user_आलीराजपुर समाचार
    आलीराजपुर समाचार
    Local News Reporter अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ सरेराह एक युवती के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना भंवरकुआं थाना क्षेत्र की है, जहाँ पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने बीच सड़क पर ही युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने थाने में कान पकड़कर माफी भी मांगी है। हालांकि, सवाल अब भी वही है — क्या इस तरह की घटनाओं पर सिर्फ माफी काफी है? शहर की सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
    1
    मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ सरेराह एक युवती के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि यह घटना भंवरकुआं थाना क्षेत्र की है, जहाँ पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने बीच सड़क पर ही युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने थाने में कान पकड़कर माफी भी मांगी है। हालांकि, सवाल अब भी वही है — क्या इस तरह की घटनाओं पर सिर्फ माफी काफी है?
शहर की सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
    user_Prince dhule
    Prince dhule
    Event management company महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Ck_news
    1
    Post by Ck_news
    user_Ck_news
    Ck_news
    Video Creator इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Ck_news
    1
    Post by Ck_news
    user_Ck_news
    Ck_news
    Video Creator इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • सिविल लाइंस के पॉश इलाके सुभाष चौराहे पर रविवार सुबह बिना नंबर प्लेट के थार गाड़ी के अचानक स्टंट करने से खलबली मच गई। इस दौरान एक पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी जिस पर पुलिसकर्मी ने भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस चौकी के ठीक सामने पांच राउंड थार को तेज रफ्तार से घुमाने के बाद चालक फरार हो गया। करीब 22 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर, सिविल लाइंस पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन चालक की तलाश में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, काले रंग की थार कार अचानक सुभाष चौराहे पर पहुंची। इसके बाद चालक ने गाड़ी तेज गति से घुमाना शुरू कर दिया। करीब पांच राउंड तक कार को सर्किल में घुमाता रहा। इससे चौराहे पर अन्य वाहन चालकों व राहगीरों में खलबली मच गई। गनीमत रही कि सुबह के वक्त चहल-पहल कम होने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। चौंकाने वाली बात यह रही कि चौराहे पर ही पुलिस चौकी है, इसके बावजूद चालक बेखौफ अंदाज में स्टंट कर आसानी से फरार हो गया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। #virelreels #LatestNews #viralnews #viralvideo #UPNews #UttarPradesh #prayagraj
    1
    सिविल लाइंस के पॉश इलाके सुभाष चौराहे पर रविवार सुबह बिना नंबर प्लेट के थार गाड़ी के अचानक स्टंट करने से खलबली मच गई। इस दौरान एक पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी जिस पर पुलिसकर्मी ने भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस चौकी के ठीक सामने पांच राउंड थार को तेज रफ्तार से घुमाने के बाद चालक फरार हो गया। करीब 22 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर, सिविल लाइंस पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन चालक की तलाश में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, काले रंग की थार कार अचानक सुभाष चौराहे पर पहुंची। इसके बाद चालक ने गाड़ी तेज गति से घुमाना शुरू कर दिया। करीब पांच राउंड तक कार को सर्किल में घुमाता रहा। इससे चौराहे पर अन्य वाहन चालकों व राहगीरों में खलबली मच गई। गनीमत रही कि सुबह के वक्त चहल-पहल कम होने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। चौंकाने वाली बात यह रही कि चौराहे पर ही पुलिस चौकी है, इसके बावजूद चालक बेखौफ अंदाज में स्टंट कर आसानी से फरार हो गया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। #virelreels #LatestNews #viralnews #viralvideo #UPNews #UttarPradesh #prayagraj
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया ने प्रेस वार्ता में बीजेपी पर देशभर में महिलाओं के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। रीना के मुताबिक अधिनियम 2023 में ही राज्यसभा में पारित हो चुका है, लेकिन बीजेपी इसे लागू करने में जानबूझकर देरी कर रही है।
    1
    नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया ने प्रेस वार्ता में बीजेपी पर देशभर में महिलाओं के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। रीना के मुताबिक अधिनियम 2023 में ही राज्यसभा में पारित हो चुका है, लेकिन बीजेपी इसे लागू करने में जानबूझकर देरी कर रही है।
    user_एस. एस. न्यूज सर्विस
    एस. एस. न्यूज सर्विस
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.