टप्पल में किसानों ने NHAI द्वारा निर्माण कार्य को रुकवायाl प्रशासन के आश्वासन के बाद निर्माण कार्य करने का आरोप 393वें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना, जलालपुर में निर्माण कार्य रोकने पर सहमति जट्टारी/टप्पल। अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के 393वें दिन मंगलवार को धरने की अध्यक्षता शीशपाल सिंह ने की, जबकि संचालन चौधरी कुलदीप सिंह भोली द्वारा किया गया। धरना स्थल उसरह रसूलपुर पर बैठे किसानों को दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि एनएचएआई (NHAI) के अधिकारी एवं कर्मचारी मशीनरी के साथ गांव जलालपुर में निर्माण कार्य शुरू करने पहुंच गए हैं। सूचना मिलते ही करीब दो दर्जन किसान धरना स्थल से जलालपुर के लिए रवाना हो गए, जहां स्थानीय किसान भी मौके पर एकत्र हो गए। किसानों ने अधिकारियों से वार्ता के दौरान 27 मार्च को एसडीएम खैर के साथ हुई बैठक का हवाला देते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया था कि मुख्यमंत्री स्तर पर वार्ता होने तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाएगा। किसानों ने अधिकारियों से कार्य रोकने की मांग की, लेकिन आरोप है कि एनएचएआई अधिकारियों ने उनकी बात अनसुनी कर पुलिस बल बुलाकर कार्य शुरू कराने का प्रयास किया। इससे नाराज किसान वहीं धरने पर बैठ गए, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर शाम करीब 5 बजे तहसीलदार और नायब तहसीलदार काजल चौधरी बारिश के बीच धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। किसानों ने अधिकारियों को पूर्व में हुई वार्ता की जानकारी दी, जिस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में एसडीएम खैर से बातचीत करेंगे। साथ ही बुधवार को उसरह रसूलपुर धरना स्थल पर किसानों के साथ पुनः वार्ता करने की बात कही। अधिकारियों ने यह भी भरोसा दिलाया कि तब तक कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाएगा। प्रशासन के आश्वासन के बाद किसानों ने जलालपुर में चल रहा धरना स्थगित कर दिया और वापस अपने मूल धरना स्थल पर लौट गए। धरना स्थल पर ओपी कमांडो (मंडल अध्यक्ष, भाकियू), भाकियू (महात्मा टिकैत) के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अनुज सरपंच, किसान एकता संघ के जिलाध्यक्ष नवनीत चौधरी, मंडल महासचिव नरेंद्र उर्फ बंटी, धीरेन्द्र सिंह, चन्द्रवीर सिंह, ओमवीर सिंह, राजू सिंह, बाटम सिंह, मौनू सिंह, रवीन्द्र सिंह, सौरव चौधरी, बोस सिंह समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
टप्पल में किसानों ने NHAI द्वारा निर्माण कार्य को रुकवायाl प्रशासन के आश्वासन के बाद निर्माण कार्य करने का आरोप 393वें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना, जलालपुर में निर्माण कार्य रोकने पर सहमति जट्टारी/टप्पल। अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के 393वें दिन मंगलवार को धरने की अध्यक्षता शीशपाल सिंह ने की, जबकि संचालन चौधरी कुलदीप सिंह भोली द्वारा किया गया। धरना स्थल उसरह रसूलपुर पर बैठे किसानों को दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि एनएचएआई (NHAI) के अधिकारी एवं कर्मचारी मशीनरी के साथ गांव जलालपुर में निर्माण कार्य शुरू करने पहुंच गए हैं। सूचना मिलते ही करीब दो दर्जन किसान धरना स्थल से जलालपुर के लिए रवाना हो गए, जहां स्थानीय किसान भी मौके पर एकत्र हो गए। किसानों ने अधिकारियों से वार्ता
के दौरान 27 मार्च को एसडीएम खैर के साथ हुई बैठक का हवाला देते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया था कि मुख्यमंत्री स्तर पर वार्ता होने तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाएगा। किसानों ने अधिकारियों से कार्य रोकने की मांग की, लेकिन आरोप है कि एनएचएआई अधिकारियों ने उनकी बात अनसुनी कर पुलिस बल बुलाकर कार्य शुरू कराने का प्रयास किया। इससे नाराज किसान वहीं धरने पर बैठ गए, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर शाम करीब 5 बजे तहसीलदार और नायब तहसीलदार काजल चौधरी बारिश के बीच धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। किसानों ने अधिकारियों को पूर्व में हुई वार्ता की जानकारी दी, जिस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे
इस संबंध में एसडीएम खैर से बातचीत करेंगे। साथ ही बुधवार को उसरह रसूलपुर धरना स्थल पर किसानों के साथ पुनः वार्ता करने की बात कही। अधिकारियों ने यह भी भरोसा दिलाया कि तब तक कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाएगा। प्रशासन के आश्वासन के बाद किसानों ने जलालपुर में चल रहा धरना स्थगित कर दिया और वापस अपने मूल धरना स्थल पर लौट गए। धरना स्थल पर ओपी कमांडो (मंडल अध्यक्ष, भाकियू), भाकियू (महात्मा टिकैत) के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अनुज सरपंच, किसान एकता संघ के जिलाध्यक्ष नवनीत चौधरी, मंडल महासचिव नरेंद्र उर्फ बंटी, धीरेन्द्र सिंह, चन्द्रवीर सिंह, ओमवीर सिंह, राजू सिंह, बाटम सिंह, मौनू सिंह, रवीन्द्र सिंह, सौरव चौधरी, बोस सिंह समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
- Post by Pravendra kumar1
- A cover pur mat mathura1
- मथुरा जनपद के छाता क्षेत्र के नेशनल हाईवे 19 पर ऑर्गेनिक कुंज के पास खड़े ट्रैक्टर में तेज रफ्तार कार घुसी जिससे चार लोग हुए घायल1
- *छाता में चोटी वाला ढाबा' पर पुलिस का छापा, जिस्मफरोशी के रैकेट का भंडाफोड़* 👉NH- 19 पर ढाबे की आड़ में चल रहा था 'गंदा धंधा', सीओ भूषण वर्मा की टीम ने 9 को दबोचा 👉छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक स्थिति में कुल 9 लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों में 5 युवतियां और 4 युवक शामिल हैं। 👉 पुलिस फिल्हाल अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है *वायरल मथुरा के लिए कमल ठाकुर की रिपोर्ट*1
- शिकारपुर स्थित ग्रीन गार्डन पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा के परिणामों की घोषणा के साथ ही जश्न का माहौल है। आसिफ मलिक न्यूज़ रिपोर्टर इस वर्ष स्कूल के होनहार छात्र मोहम्मद अहमद ने अपनी कड़ी मेहनत और लगान से कक्षा में प्रथम स्थान (1st Rank) प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मोहम्मद अहमद की इस शानदार कामयाबी पर स्कूल के बड़े सर (प्रिंसिपल) और समस्त स्टाफ ने उन्हें ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य जी ने सभी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि, "हमें गर्व है कि हमारे स्कूल के बच्चे हर साल शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। मोहम्मद अहमद ने न केवल अपना, बल्कि अपने माता-पिता और हमारे विद्यालय का नाम भी पूरे क्षेत्र में रोशन किया है। केवल मोहम्मद अहमद ही नहीं, बल्कि स्कूल के अन्य छात्र-छात्राओं ने भी इस बार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह ट्रॉफी और रिपोर्ट कार्ड्स के साथ बच्चों के चेहरे खिले हुए हैं। इन बच्चों की सफलता के पीछे उनके शिक्षकों का मार्गदर्शन और अभिभावकों का अटूट विश्वास है हम मोहम्मद अहमद और सफल होने वाले सभी मेधावी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।1
- Post by मुकेश1
- Post by Irfan Tomar1
- *हसायन विकासखंड कार्यालय पर ग्राम पंचायत सचिवालय लाइब्रेरी के लिए किताबों का हुआ वितरण* हसायन विकासखंड कार्यालय पर उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण युवाओं के लिए 'डिजिटल लाइब्रेरी' की नई पहल शुरू की है हसायन विकासखंड के 33 ग्राम पंचायतो में डिजिटल लाइब्रेरी खोली गई है उनके लिए सरकार के द्वारा आई गई NBT और Non NBT पुस्तक बाटी गई है पंचायत सचिवालयों की लाइब्रेरियों में किताबें, ई-बुक्स, स्मार्ट टीवी, कंप्यूटर और इंटरनेट जैसी सुविधाएं मिलेंगी, जिससे ग्रामीण छात्र शहर जाए बिना प्रतियोगी परीक्षाओं (सिविल सर्विसेज आदि) की तैयारी कर सकें। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर सुधारने और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो युवा वर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा।3
- अतरौली: किसानों को डरा रहा बिगड़ता मौसम, आसमान में छाए घने बादल अतरौली: किसानों को डरा रहा बिगड़ता मौसम, आसमान में छाए घने बादल1