कैलाश धाम पर हर-हर महादेव, कांवड़ियों का भव्य स्वागतकैलाश धाम पर गूंजा हर-हर महादेव, कांवड़ियों का पटका पहनाकर किया भव्य स्वागत खमरिया से कछला गंगा जल लेने निकले शिवभक्तों का राजेश कुमार गुरुजी ने बढ़ाया उत्साह, मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं खमरिया। सावन माह में भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबे शिवभक्त कांवड़ियों का जत्था ग्राम खमरिया से कछला गंगा घाट के लिए रवाना हुआ। रास्ते में कैलाश धाम पहुंचने पर कांवड़ियों का जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 54 के प्रत्याशी राजेश कुमार गुरुजी ने आत्मीयता के साथ स्वागत किया। राजेश कुमार गुरुजी ने कांवड़ियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया और उनकी कांवड़ यात्रा की सफलता एवं सकुशल वापसी के लिए शुभकामनाएं दीं। स्वागत के दौरान शिवभक्तों में खासा उत्साह नजर आया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से कैलाश धाम का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर राजेश कुमार गुरुजी ने कहा कि कांवड़ यात्रा भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। दूर-दूर से श्रद्धालु कठिन यात्रा कर गंगा जल लेने जाते हैं और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। ऐसे में शिवभक्तों का सम्मान और सेवा करना हम सभी का सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सेवा के लिए समाज के सभी लोगों को आगे आना चाहिए और यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की हरसंभव मदद करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कांवड़ियों से यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने, सावधानी बरतने और सुरक्षित तरीके से अपनी यात्रा पूरी करने की अपील की। कैलाश धाम पर हुए इस स्वागत से कांवड़ियों में उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भी स्वागत के लिए राजेश कुमार गुरुजी का आभार जताया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने भी शिवभक्तों का उत्साह बढ़ाया। पूरा वातावरण धार्मिक उल्लास और भोलेनाथ की भक्ति से सराबोर नजर आया।
कैलाश धाम पर हर-हर महादेव, कांवड़ियों का भव्य स्वागतकैलाश धाम पर गूंजा हर-हर महादेव, कांवड़ियों का पटका पहनाकर किया भव्य स्वागत खमरिया से कछला गंगा जल लेने निकले शिवभक्तों का राजेश कुमार गुरुजी ने बढ़ाया उत्साह, मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं खमरिया। सावन माह में भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबे शिवभक्त कांवड़ियों का जत्था ग्राम खमरिया से कछला गंगा घाट के लिए रवाना हुआ। रास्ते में कैलाश धाम पहुंचने पर कांवड़ियों का जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 54 के प्रत्याशी राजेश कुमार गुरुजी ने आत्मीयता के साथ स्वागत किया। राजेश कुमार गुरुजी ने कांवड़ियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया और उनकी कांवड़ यात्रा की सफलता एवं सकुशल वापसी के लिए शुभकामनाएं दीं। स्वागत के दौरान शिवभक्तों में खासा उत्साह नजर आया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से कैलाश धाम का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर राजेश कुमार गुरुजी ने कहा कि कांवड़ यात्रा भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। दूर-दूर से श्रद्धालु कठिन यात्रा कर गंगा जल लेने जाते हैं और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। ऐसे में शिवभक्तों का सम्मान और सेवा करना हम सभी का सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सेवा के लिए समाज के सभी लोगों को आगे आना चाहिए और यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की हरसंभव मदद करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कांवड़ियों से यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने, सावधानी बरतने और सुरक्षित तरीके से अपनी यात्रा पूरी करने की अपील की। कैलाश धाम पर हुए इस स्वागत से कांवड़ियों में उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भी स्वागत के लिए राजेश कुमार गुरुजी का आभार जताया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने भी शिवभक्तों का उत्साह बढ़ाया। पूरा वातावरण धार्मिक उल्लास और भोलेनाथ की भक्ति से सराबोर नजर आया।
- गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार शीशगढ़, बरेली। थाना शीशगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार शीशगढ़, बरेली। थाना शीशगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को मुखबिर की सूचना पर बसई बाजार के पास से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक 23 जुलाई 2026 को थाना शीशगढ़ में प्रभारी निरीक्षक की सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या 166/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम के तहत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में वांछित चल रहे चन्द्रप्रकाश पुत्र कृष्णपाल, निवासी ग्राम रुस्तमगढ़ उगनया, थाना चन्दौसी, जनपद सम्भल को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। प्रेस नोट के अनुसार थाना क्षेत्र में शांति-व्यवस्था के लिए पुलिस टीम गश्त कर रही थी। ग्राम सहोड़ा पहुंचने पर मुखबिर ने सूचना दी कि गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी बसई बाजार के पास खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे के अलावा बीएनएस और आयुध अधिनियम से संबंधित अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सजतेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल मनीष कुमार और कांस्टेबल तरुण कुमार शामिल रहे।2
- जर्जर मार्ग पर ई-रिक्शा पलटा, बाल-बाल बचीं सवारियां। जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। उसावां। बदायूं।उसावां-उसैहत लिंक मार्ग पर जलभराव और जर्जर सड़क के कारण गुरुवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान ई-रिक्शा में सवार लोग उसके नीचे दब गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए ई-रिक्शा को सीधा कराया और सवारियों को सकुशल बाहर निकाला। घटना उसावां कस्बे में एचपी गैस एजेंसी के पास की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार मार्ग पर लंबे समय से जलभराव की स्थिति बनी हुई है और सड़क जगह-जगह जर्जर हो चुकी है। इसके चलते आए दिन राहगीरों के वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जर्जर मार्ग की जल्द मरम्मत कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। #Usawan #BreakingNews #Budaun1
- Bareilly Ke Thana ijjat Nagar Ki vardat is tarah aaiae jante Hain/ Mata pita Ne lagaye Gambhir aarop Bete Ki maut per bhatak Rahe इधर-उधर/ Mata pita ne apne shabdon Mein bataya kya kuchh hua unke bete ke sath/ postmortem report Mein bada khulasa/ kya Nahar Mein dubne Se Hui Amit Ki maut/ Parivar Ne sasural walon per lagaye Gambhir aarop/ 26 varshiy Amit ki Sangdet maut/ Insaaf ke liye pita Ne police se lagai guhar/ Bareilly Ke Thana ijjat Nagar Ki vardat is tarah aaiae jante Hain/ Mata pita Ne lagaye Gambhir aarop Bete Ki maut per bhatak Rahe इधर-उधर/ Mata pita ne apne shabdon Mein bataya kya kuchh hua unke bete ke sath/ postmortem report Mein bada khulasa/ kya Nahar Mein dubne Se Hui Amit Ki maut/ Parivar Ne sasural walon per lagaye Gambhir aarop/ 26 varshiy Amit ki Sangdet maut/ Insaaf ke liye pita Ne police se lagai guhar/1
- बदायूं न्यूज़ अनुमति निरस्त होने के बावजूद हजरतपुर में हुआ संविधान बचाओ संवाद संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोन 8650252442 बदायूँ। प्रशासन द्वारा अनुमति निरस्त किए जाने के बावजूद हजरतपुर में कांग्रेस ने “संविधान बचाओ संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस द्वारा सुबह टेंट हटाए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मंच तैयार किया, जहां बड़ी संख्या में लोग जुटे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए वर्ष 2027 में भाजपा को हराने का आह्वान किया। उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को दातागंज विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया। कार्यक्रम में क्षेत्र को बाढ़ से निजात दिलाने, रामगंगा किनारे तटबंध निर्माण, हजरतपुर मार्ग के पुनर्निर्माण और डिग्री कॉलेज की स्थापना समेत कई स्थानीय मांगें उठाई गईं। संवाददाता प्रवेंद्र सिंह | 86502524423
- बरेली में फर्जी आयुष्मान कार्ड का बड़ा खेल बेनकाब, 5 गिरफ्तार; 13 फर्जी कार्ड, 6 आधार और 22 राशन कार्ड बरामद बरेली के भोजीपुरा पुलिस ने फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाकर सरकारी योजना का दुरुपयोग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 7 मोबाइल फोन, 13 कूटरचित आयुष्मान कार्ड, 6 फर्जी आधार कार्ड, 22 राशन कार्ड की कूटरचित प्रतियां और 2,700 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने एक व्यक्ति से उसकी और उसकी बेटी के आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर 47 हजार रुपये लिए थे। फर्जी दस्तावेजों के कारण बेटी का ऋषिकेश एम्स में इलाज नहीं हो सका। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपात्र लोगों से 35 से 40 हजार रुपये लेकर उनके आधार और राशन कार्ड में फर्जीवाड़ा कर आयुष्मान कार्ड तैयार करते थे। इसके बाद कुछ अस्पताल कर्मियों की मिलीभगत से इलाज कराकर सरकारी योजना की रकम हासिल की जाती थी। गिरफ्तार आरोपियों में आबिद, सलमान, अरमान, अफरोज और देशरत्न शामिल हैं। पुलिस ने मामले में संगठित अपराध की धारा भी बढ़ाई है। पुलिस अब अस्पताल कर्मियों और अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है।1
- महफिल-ए-अदब ‘जश्न-ए-आजादी’ में गूंजा देशभक्ति और शायरी का पैगाम, डॉ. अनीस बेग के मुशायरे ने *महफिल-ए-अदब ‘जश्न-ए-आजादी’ में गूंजा देशभक्ति और शायरी का पैगाम, डॉ. अनीस बेग के मुशायरे ने बांधा समां* *बरेली:* स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर *आईएमए हॉल, सिविल लाइंस* में _डॉ. अनीस बेग_ के तत्वाधान में भव्य *ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन ‘जश्न-ए-आजादी’* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले _भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान_ के साथ किया गया। इसके बाद देशभर से आए शायरों और कवियों ने अपनी रचनाओं से देर रात तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण _देश के वीरों को समर्पित काव्य और मुशायरा_ रहा। मंच से गूंजने वाली हर शायरी और कविता में *देशभक्ति, अमन, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द* का पैगाम साफ सुनाई दे रहा था। शायरों के जज्बाती कलाम और कवियों की ओजस्वी प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने बार-बार तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। मुशायरे में *वसीम बरेली, नदीम फारूक, अजीम शाकिरी, मशहर अफरीदी, बिलाल सहारनपुरी, हाशिम फिरोजाबादी, तबरेज राणा, शबीना अदीब, मुमताज नसीम, सबा बलरामपुरी, प्रतिभा यादव, राहिल बरेली, मसूदम बरेली और अहमद फरीद* सहित देश के कोने-कोने से आए प्रतिष्ठित शायरों और कवियों ने शिरकत की। सभी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से आजादी के शहीदों को नमन करते हुए नई पीढ़ी को देशप्रेम और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के आयोजक *डॉ. अनीस बेग - 125 कैंट विधानसभा, बरेली* ने सभी अतिथियों और शायरों का स्वागत करते हुए कहा कि _"साहित्य और कला समाज को जोड़ने का सबसे बड़ा माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से हमें अपने स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास, वीरों के बलिदान और आपसी भाईचारे की याद ताजा होती है। ‘जश्न-ए-आजादी’ का मकसद सिर्फ मुशायरा कराना नहीं, बल्कि देश की गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करना है।"_ इस अवसर पर *जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शुभलेश यादव, कैंट अध्यक्ष राजेश मौर्य, आईएमए यूपी अध्यक्ष डॉ. रवीश कुमार, कुलदीप सिंह भुल्लर, उवैस रजा खां, खुसरो मिर्जा, उस्मान रजा खां, यावर खां, सैयद महताब, साजिद खां पप्पू, परवेज शेख, सैयद नजीब, मोहम्मद नदीम अंसारी, डॉ. अजहर नवाब, डॉ. सैफ शेख, दानिश महिला सभा अध्यक्ष स्मिता यादव सुल्तानी* समेत शहर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। देर रात तक चली इस महफिल में हर कलाम पर वाह-वाह और तालियों की गूंज रही। श्रोताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन शहर में अमन और मोहब्बत का पैगाम फैलाते हैं। अंत में देशभक्ति के नारों और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। *बरेली से पत्रकार - इरशाद रज़ा1
- *थाना इज्जतनगर, बरेली क्षेत्रान्तर्गत पत्नी से विवाद के चलते युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना के संबंध में पुलिस कार्यवाही पर श्री शिवम आशुतोष, ASP/CO 3rd, बरेली की बाइट।* *थाना इज्जतनगर, बरेली क्षेत्रान्तर्गत पत्नी से विवाद के चलते युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना के संबंध में पुलिस कार्यवाही पर श्री शिवम आशुतोष, ASP/CO 3rd, बरेली की बाइट।*1
- बरेली पीस कमेटी ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष नदीम इकबाल से डीजे को लेकर एक खास बात बरेली पीस कमेटी ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष नदीम इकबाल से डीजे को लेकर एक खास बात1
- *भोजीपुरा पुलिस ने फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार।* *भोजीपुरा पुलिस ने फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार* *बरेली।* थाना भोजीपुरा पुलिस ने फर्जी आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड और राशन कार्ड बनाकर सरकारी योजना का दुरुपयोग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज और नकदी बरामद की है। *कैसे हुआ खुलासा* थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह के अनुसार 18 अगस्त 2026 को देवरणियां जागीर निवासी हरप्रसाद ने तहरीर दी थी। आरोप था कि आरोपियों ने गिरोह बनाकर उनसे 47,000 रुपये लेकर फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाकर दिए। फर्जी कार्ड के चलते उनकी पुत्री का ऋषिकेश एम्स में इलाज नहीं हो सका। साथ ही आरोपी अपात्र लोगों के फर्जी कार्ड बनाकर सरकारी योजना की धनराशि अवैध रूप से प्राप्त कर रहे थे। तहरीर के आधार पर थाना भोजीपुरा पर मु0अ0सं0 640/2026 बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। *इस तरह करते थे फर्जीवाड़ा* पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे अपात्र लोगों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक का मुफ्त इलाज कराने का झांसा देकर उनसे 35 से 40 हजार रुपये लेते थे। इसके बाद आधार और राशन कार्ड लेकर उनमें फर्जी नाम-पता जोड़कर आयुष्मान कार्ड बना देते थे। आरोपियों ने बताया कि बरेली के राममूर्ति अस्पताल, भोजीपुरा और अन्य अस्पतालों के कुछ कर्मचारियों से मिलीभगत कर अपात्र लोगों का इलाज कराकर योजना के तहत सरकार से धनराशि प्राप्त कर लेते थे। *5 गिरफ्तार, ये सामान बरामद* प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने 19 अगस्त को सुबह 7:58 बजे अभयपुर से प्रहलादपुर जाने वाले रास्ते पर राममूर्ति अस्पताल के बॉयज हॉस्टल के पीछे से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। *गिरफ्तार आरोपी:* 1. आबिद पुत्र भूरे खां निवासी अभयपुर बैकुंठापुर, थाना भोजीपुरा 2. सलमान पुत्र शहादत खां निवासी अभयपुर बैकुंठापुर, थाना भोजीपुरा 3. अरमान पुत्र इस्लाम उल्ला निवासी फरीदापुर परतापुर, थाना इज्जतनगर 4. अफरोज पुत्र अफसर खां निवासी रमपुरा माफी, थाना भोजीपुरा 5. देशरत्न पुत्र चरन सिंह निवासी वसुधरन जागीर, थाना देवरनिया *बरामदगी:* 07 मोबाइल फोन, 13 कूटरचित आयुष्मान कार्ड, 06 कूटरचित आधार कार्ड, 22 कूटरचित राशन कार्ड की छायाप्रतियां और 2700 रुपये नकद। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने मोबाइल में ऐप/पोर्टल के जरिए फर्जी दस्तावेज बनाकर दुकान से प्रिंट निकलवाते थे। मुख्य आरोपी आबिद का आपराधिक इतिहास भी है और उस पर पहले भी चोरी व आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस मामले में अस्पताल कर्मचारियों और अन्य संलिप्त लोगों की भी जांच कर रही है।2