शातिर वाहन चोर, 24 घंटे के भीतर पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा गिरफ्तार* *शातिर वाहन चोर, 24 घंटे के भीतर पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा गिरफ्तार* *आरोपी से चोरी गया टीव्हीएस जुपीटर स्कूटर (कीमत ₹40,000/-) बरामद* इंदौर- पुलिस थाना एरोड्रम क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 15/02/2026 को हुई दोपहिया वाहन चोरी की घटना पर फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर थाना एरोड्रम में अपराध क्रमांक 94/2026 धारा 303(3) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इंदौर शहर में चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर, श्री संतोष सिंह द्वारा दिये निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) इंदौर श्री अमित सिंह एवं पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री कृष्ण लालचंदानी द्वारा अज्ञात आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्रीमती मीना चौहान एवं सहायक पुलिस आयुक्त मल्हारगंज श्री विवेक चौहान* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एरोड्रम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ, आसूचना संकलन एवं घटनास्थल व आसपास के मार्गों पर लगे लगभग 40-50 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों एवं सतत प्रयासों के आधार पर *आरोपी जयगिरी गोस्वामी (उम्र 27 वर्ष), निवासी शक्ति नगर, एयरपोर्ट, इंदौर* को चिन्हित कर अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में *आरोपी द्वारा टीव्हीएस जुपीटर वाहन चोरी करना स्वीकार किया* गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गया *टीव्हीएस जुपीटर स्कूटर (कीमत लगभग ₹40,000/-) बरामद* कर विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 👮♂️ *सराहनीय भूमिका* उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तरुण सिंह भाटी, प्र.आर. 395 विजय तिवारी, प्र.आर. 1329 विलियम सिंह, प्र.आर. 3164 दीपू यादव, आर. 1374 जोगेश लश्करी, आर. 197 अमर जाटव एवं आर. 930 राहुल शर्मा की अहम भूमिका रही।

- Post by Vishal Jadhav1
- khet Singh khangar jayanti aayojan Kiya ja raha hai Parichay sammelan 28.10.2025 gram dhabali mangliya Indore1
- Post by कमलेश मौर्य8
- इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र में प्रस्तावित चंदन नगर–कालानी नगर लिंक रोड परियोजना को लेकर विरोध तेज हो गया है। लगभग 20 से 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 60 फीट चौड़ी सड़क नगीन नगर और नंदन नगर के बीच से गुजरेगी, जिसके लिए करीब 350 बाधक निर्माण हटाए जाने हैं। मंगलवार को चंदन नगर चौराहे पर हजारों रहवासियों ने काले झंडे लेकर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए। स्थानीय लोगों की मांग है कि या तो सड़क की चौड़ाई कम की जाए या योजना को निरस्त किया जाए। मौके पर पहुंचे शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने चेतावनी दी कि यदि किसी परिवार को बेघर किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासन का कहना है कि यह सड़क पश्चिमी इंदौर के विकास और ट्रैफिक सुगमता के लिए बनाई जा रही है, लेकिन स्थानीय विरोध के चलते मामला राजनीतिक और सामाजिक मुद्दा बनता जा रहा है।1
- वैलेंटाइन डे के दिन संत श्री आसाराम बापू जी द्वारा मात्-पिता दिवस के रूप में मनाया गया1
- चंदन नगर के रहवासी रोड चोडी करण को लेकर जिनके मकान हटाए जा रहे हैं वार्ड के पार्षद के साथ मिलकर चंदन नगर चौराहे पर प्रदर्शन हुआ शुरू इंदौर के रिंग रोड को कंप्लीट करने के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है और इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है इस रिंग रोड को एयरपोर्ट से मिलने के लिए 200 मकान को तोड़ना होगा चंदननगर के निवासियों ने आज हाथों में शक्तियां लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है क्योंकि उनके आशियाने रिंग रोड को बनाने में जड़ में आ रहे हैं इसीलिए यह लोग प्रदर्शन कर रहे हैं1
- पश्चिमी इंदौर में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए प्रस्तावित चंदन नगर से कालानी नगर एयरपोर्ट रोड को जोड़ने वाली 60 फीट चौड़ी नई लिंक रोड परियोजना को राज्य सरकार की अंतिम मंजूरी मिलते ही विवाद खड़ा हो गया है। ।1
- Post by Vishal Jadhav1