Shuru
Apke Nagar Ki App…
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में की प्रेस वार्ता जिला बिजनौर के प्रभारी मंत्री/राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश कपिल देव अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में प्रेस वार्ता की उप्र सरकार की उपलब्धियों, कीर्तिमान और सफलताओं के बारे में जानकारी दी
नीरज कुमार
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में की प्रेस वार्ता जिला बिजनौर के प्रभारी मंत्री/राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश कपिल देव अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में प्रेस वार्ता की उप्र सरकार की उपलब्धियों, कीर्तिमान और सफलताओं के बारे में जानकारी दी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बिजनौर के मंडावली थाना इलाके में कुट्टू का आटा खाने से 10 लोग हुए बीमार। पुलिस प्रशासन ने सभी बीमार लोगों को कराया अस्पताल में भर्ती। जिसमें 2 लोगों की बिगड़ती तबियत देखते हुए समीपुर सीएचसी में भर्ती कराया। तो वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है3
- धामपुर शुगर मिल द्वारा कुपोषित बच्चों को पोषण पोटली का वितरण । धामपुर शुगर मिल प्रबंधन के द्वारा आज विकास खंड अल्हैपुर के मीटिंग हॉल में कुंवर श्री अशोक कुमार गोयल की प्रेरणा तथा धामपुर शुगर मिल के उपाध्यक्ष श्री निष्काम गुप्ता जी की अध्यक्षता में बाल विकास परियोजना के अंतर्गत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री नीरज प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी, श्री त्रिलोकचंद जी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती शोभा रानी की उपस्थिति में विभिन्न गांवों के कुपोषण से ग्रस्त बच्चों को पोषण पोटली का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मिर्जापुर पल्ला, अमखेड़ा, नौरंगाबाद,पूरनपुर मिलक,नंगला, अलाउद्दीनपुर,भटपुरा, मिलक जहांगीराबाद, भूतपुरी, कोपा, नसीरपुर बनवारी, मोहम्मदपुर सुल्तान, गांवडी, टिप्पर जोत, हकीमपुर चंदन, पीपलसाना, केदारपुर, नंगला नैंसी,हुसैनपुर हमीद,उमरपुर बांगड़, जमालपुर उदय चंद, एवं रायपुर मिलक सहित विभिन्न गांवों के लगभग 33 लाभार्थी बच्चों को बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार पोषण पोटली प्रदान की गई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री नीरज प्रताप सिंह ने सरकार द्वारा बच्चों एवं माताओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, उन्होंने पोषण, स्वास्थ्य एवं मौद्रिक सहायता से संबंधित सरकारी नीतियों और सेवाओं के लाभों के साथ-साथ इन योजनाओं के समुचित उपयोग पर भी जोर दिया, साथ ही बाल विकास परियोजना अधिकारी को बच्चों की प्रति माह प्रगति रिपोर्ट तैयार करने के लिए निर्देशित भी किया । श्री नीरज प्रताप सिंह ने धामपुर शुगर मिल प्रबंधन के द्वारा कुपोषित बच्चों के कल्याणार्थ उठाए गए कदम के लिए भूरि- भूरि सराहना एवं प्रशंसा की तथा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए उन्होंने कई सुझाव दिए। खंड विकास अधिकारी श्री त्रिलोकचंद जी ने अपने वक्तव्य में धामपुर शुगर मिल के द्वारा उठाए गए सामाजिक दायित्वों के अंतर्गत कुपोषित बच्चों को सहायतार्थ दिए जाने वाले पोषण पोटली की सराहना की तथा धन्यवाद दिया तथा बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार कुपोषण को दूर करने के लिए बृहद रूप में कार्य कर रही है, यह कार्य आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से किया जा रहा है जिसके अंतर्गत बाल विकास विभाग लगा हुआ है बच्चों के पैदा होने से पहले से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा गर्भवती महिला तथा बच्चों की जांच की जाती है जब तक बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो जाता तब तक बच्चे एवं माता की देखभाल एवं आर्थिक मदद की जाती है उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारी को इसकी मॉनीटरिंग करने के लिए निर्देशित किया। उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गांवों के आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं बाल विकास परियोजना से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे । उपरोक्त कार्यक्रम के अवसर पर धामपुर शुगर मिल की ओर से श्री मुकेश कश्यप, विवेक सिंह यादव, विनोद सिंह राणा, श्याम सुंदर शर्मा, स्मृति यादव, अरुण कुमार चौहान,विशेष शर्मा, अजय कुमार पांडेय,शुभम,मनीष, पप्पू ,राजेश एवं वीरेंद्र सुपरवाइजर आदि उपस्थित रहे।1
- जनपद बिजनोर में देर रात से हो रही हल्की व तेज़ बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। उधर मौसम में फिर से सर्दियों का अहसास होने लगा है। लोगो ने गर्म कपड़े फिर से निकालने शुरू कर दिये हैं।1
- हिंदू नव वर्ष पर भव्य शोभा यात्रा, झांकियों ने मोहा मन, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत ठाकुरद्वारा, संवाददाता। हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2083 एवं आर्य समाज स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुध बाजार स्थित आर्य समाज मंदिर से भव्य वार्षिक शोभा यात्रा बड़े ही धूमधाम और परंपरागत तरीके से निकाली गई। शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरा नगर जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ ठाकुर अजय प्रताप सिंह एवं मंत्री संजीव सिंघल द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इसके बाद शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। यात्रा में शामिल विद्यालयों के बच्चों ने महर्षि दयानंद, वीर विक्रमादित्य, स्वामी विवेकानंद, झांसी की रानी, भारत माता, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, योगेश्वर श्रीकृष्ण सहित यज्ञ की आकर्षक और मनमोहक झांकियों का प्रस्तुतीकरण किया, जिन्हें देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों व गणमान्य लोगों ने शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया। गुलाब सिंह वर्मा, इंदुकांत आर्य, अनिल चौहान, संजय शर्मा, राकेश चंद्र, धर्मेंद्र पाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, मोहित सिंघल, कुशाग्र सिंघल, गौरव चौहान सहित अनेक लोगों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। इस अवसर पर पंडित ललित प्रसाद शास्त्री द्वारा विधिवत यज्ञ संपन्न कराया गया तथा हिंदू नव वर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से भारतीय संस्कृति और परंपराओं को अपनाने का आह्वान किया। शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार, वरिष्ठ निरीक्षक विजेंद्र सिंह यादव, कस्बा इंचार्ज रजत चौधरी, ओमपाल सिंह सहित भारी पुलिस बल पूरी यात्रा के दौरान मुस्तैद रहा और यात्रा के समापन तक सुरक्षा व्यवस्था संभाले रहा। पूरे आयोजन के दौरान नगर का वातावरण पूरी तरह धार्मिक और भक्तिमय बना4
- Post by Tushar Verma “Tushar Gaurav” I1
- Post by Jpn7 News1
- Post by नीरज कुमार5
- बिजनौर जनपद में कुट्टू काटा खाने से कई व्यक्तियों की हालत खराब हो गई1
- बिजनौर के बढ़ापुर इलाके में पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को किया जागरूक। बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में दी जानकारी।1