Shuru
Apke Nagar Ki App…
सभी को शुभ संध्या
Shri Krishn Meena
सभी को शुभ संध्या
More news from Rajasthan and nearby areas
- करौली जिले के बजरंगपुरा परीता में जांगिड़ ब्राह्मण समाज की दशा और दिशा बदलने तथा समाज उत्थान को लेकर एक विशाल आम सभा का आयोजन हुआ जिसमें 8 जिलों के समाज बंधु एकत्रित हुए इस विशाल आमसभा में रामेश्वर जांगिड़ कलसाडा के द्वारा अध्यक्षता की गई वही जांगिड़ समाज तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष सियाराम जांगिड़ परीता के द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया इस विशाल आमसभा में समाज को नई दिशा देने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गई जिनमें प्रमुख रूप से शादी विवाह में बफर सिस्टम पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया वहीं शिक्षा और समाज के विकास को लेकर सबको साथ लेकर आगे बढ़ने पर चर्चा हुई मंच संचालन खेमराज जांगिड़ कैमला द्वारा किया गया1
- हिण्डौन अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन के जिला महासचिव रहमान अब्बासी के पुत्र फैजान अब्बासी सड़क हादसे में घायल हो गया।इस्लामपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरी जिससे बाइक का हैंडल टूट कर फैजान के पैर में घुस गया जिससे फैजान के पैर में गंभीर चोट पहुंची है।घायल फैजान की कुशल क्षेम जानने के लिए सोमवार सुबह 11:00 बजे विधायक अनीता जाटव ने रहमान अब्बासी के घर पहुंच कर सड़क हादसे में घायल हुए उनके पुत्र फैजान अब्बासी के हाल जाने और शीघृ स्वास्थ्य लाभ की कामना कर परिजनों को दिलासा दिया। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।1
- तिघरिया में चोरों ने बोला धावा छत की पट्टी उखाड़कर करीब 10 लाख के जेवर और नकदी किए पार हिण्डौन तिघरिया क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं।बीती रात चोरों ने विजेंद्र प्रजापति पुत्र गिर्राज प्रजापति के मकान को निशाना बनाया। रविवार सोमवार की मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे बाद चोरों ने मकान की छत की पट्टी उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और बड़ी सफाई से चोरी की वारदात को अंजाम दिया।पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर करीब 70,000 रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े। चोरी हुए सामान में कोदंडी पायजेब, कंडे, साठ माला, नथ, टीका, मटर माला, कंठी और नाक का फूल शामिल है। चोरी गए कुल माल की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। सुबह जब परिजनों ने सामान बिखरा देखा और छत की पट्टी उखड़ी पाई, तब घटना का पता चला।घटना के संबंध में नई मंडी हिण्डौन सिटी थाना में मामला दर्ज कराया गया है।विष्णु प्रजापति ने की त्वरित कार्रवाई की मांग2
- कला, संस्कृति और प्राचीन विरासत को संवारने के उद्देश्य से हिन्डौन सिटी में 'अनमोल विरासत फाउंडेशन' द्वारा एक शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन प्रहलाद कुंड स्थित भगवान नृसिंह जी मंदिर पर किया गया जिसमें बनारस घराने के शास्त्रीय गायक वरुण मिश्रा द्वारा शास्त्रीय संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई।2
- हिंडौन सिटी। कला, संस्कृति और प्राचीन विरासत को संवारने के उद्देश्य से हिंडौन में 'अनमोल विरासत फाउंडेशन' ने रविवार रात्रि को प्रहलाद कुंड स्थित प्राचीन नृसिंह मंदिर पर शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन किया। जिसमें बनारस घराने के शास्त्रीय गायक वरुण मिश्रा ने शास्त्रीय संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियां दी। अनमोल विरासत फाउंडेशन के समन्वयक अनमोल बागरैनिया ने बताया कि शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन लुप्त हो रही भारतीय कला, संस्कृति एवं विरासत से युवाओं और लोगों को जोड़ना फाउंडेशन का प्रमुख उद्देश्य है। क्षेत्रीय प्रतिभाओं को निखारने और स्थानीय धरोहर व विरासत को संवारने का काम फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्राचीन नृसिंह भगवान मंदिर पर सांस्कृतिक शास्त्रीय संगीत संध्या आयोजित की गई। जिसमें देश-विदेश में 500 से अधिक कान्सर्ट कर चुके राष्ट्रीय शास्त्रीय गायक कलाकार वरुण मिश्रा लखनऊ ने शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां दी। शास्त्रीय संगीत गायक मिश्रा ने गायन में बड़ा ख्याल, छोटा ख्याल व होली गीतों की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही गायक मिश्रा ने बनारस की प्रसिद्ध गायन शैली 'दादरा' की प्रस्तुति देकर मौजूद सभी श्रोताओं का मन मोह लिया। इस दौरान तबले पर फतेह बारसी और हारमोनियम पर कुलदीप पंवार ने संगत दी। फाउंडेशन के संस्थापक गोविंद बागरैनियां द्वारा सभी कलाकारों का साफा माला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में मंच संचालन आरजे राजेंद्र जांगिड़ ने किया। इस दौरान शास्त्रीय संगीत संध्या के स्पॉन्सर समुन्दर कुमावत, रॉबिन सोनी, जेपी चौधरी, बॉबी धाकड़, लखन सोनी, ओपी मंगल, पंडित राजकुमार शर्मा, संजीव सोपरा, कृष्णा शर्मा, पूजा शर्मा, हर्षिता शर्मा, लोकेश धाकड़, संदीप धाकड़, अजय जांगिड़, महेश पाठक, हाकिम गुर्जर सहित काफी संख्या में संगीत प्रेमी व श्रोता मौजूद रहें।3
- जौरा शहर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में सिकरवार लैब पर निशुल्क जांच शिविर हुआ प्रारंभ। लैब के संचालक निगम सिकरवार ने जानकारी देते हुए बताया की हमारा उद्देश्य दीन दुखी और गरीबों की सेवा करना है इसी को दृष्टिगत रखते हुए निशुल्क चंद शिविर किया प्रारंभ।1
- Post by Bharat SING Meena1
- करौली जिले के बजरंगपुरा परीता में जांगिड़ ब्राह्मण समाज की दशा और दिशा बदलने तथा समाज उत्थान को लेकर एक विशाल आम सभा का आयोजन हुआ जिसमें 8 जिलों के समाज बंधु एकत्रित हुए इस विशाल आमसभा में रामेश्वर जांगिड़ कलसाडा के द्वारा अध्यक्षता की गई वही जांगिड़ समाज तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष सियाराम जांगिड़ परीता के द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया इस विशाल आमसभा में समाज को नई दिशा देने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गई जिनमें प्रमुख रूप से शादी विवाह में बफर सिस्टम पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया वहीं शिक्षा और समाज के विकास को लेकर सबको साथ लेकर आगे बढ़ने पर चर्चा हुई1
- कला, संस्कृति और प्राचीन विरासत को संवारने के उद्देश्य से हिन्डौन सिटी में 'अनमोल विरासत फाउंडेशन' द्वारा एक शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन प्रहलाद कुंड स्थित भगवान नृसिंह जी मंदिर पर किया गया जिसमें बनारस घराने के शास्त्रीय गायक वरुण मिश्रा द्वारा शास्त्रीय संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई।1