फाग टोली ने ढोलक के साथ गणेश मंदिर गढ़िया में होली का रंग जमाया औरैया के अजीतमल विकासखंड की ग्राम पंचायत अमावता की प्रसिद्ध फाग टोली ने इस बार होली पर्व पर अपने सुर और रंगों से क्षेत्र का दिल जीत लिया। अष्ट विनायक गणेश मंदिर एनएच-19 गढ़िया में आयोजित कार्यक्रम में ढोलक, हारमोनियम और झांझ की मधुर धुनों के साथ पारंपरिक फाग गीत गूंजते रहे। फाग गायन से मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण पूरी तरह होलीमय और भक्तिमय बन गया। इसी क्रम में अजीतमल गणेश मंदिर में आयोजित फाग कार्यक्रम में तेवरलाल पुर से आई फाग टोली ने भी शानदार प्रस्तुति दी। ढोलक की थाप और पारंपरिक फाग गीतों पर ग्रामीण देर रात तक झूमते रहे और होली की उमंग पूरे माहौल में दिखाई दी। गणेश मंदिर एनएच-19 गढ़िया, अजीतमल में आयोजित कार्यक्रम के आयोजक कैलाश त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम में फाग टोली के कलाकारों ने देहाती अंदाज में एक से बढ़कर एक मनमोहक फाग प्रस्तुत किए, जिससे बुजुर्गों से लेकर युवा तक सभी झूम उठे। तेवरलाल पुर से आए फाग कलाकारों में प्रेम चंद्र मिश्रा, राजवीर गुर्जर, मुखिया गुर्जर और देवकांत दुबे ने भी अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। इस अवसर पर रामकुमार गुप्ता, पुतुआ सिंह, मेवा लाल बाथम, रतीभान सिंह, बड़े लल्ला, पंची बाथम, उमाशंकर, सुरेश सिंह सेंगर, सुरेंद्र सेंगर, बॉबी सेंगर, अजय पाल, अमित, जंटर गुरु जी, रिंकू फौजी, सुमित, गोविंद, बदले गुप्ता, अतुल, अनुज, पप्पू पंडित सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
फाग टोली ने ढोलक के साथ गणेश मंदिर गढ़िया में होली का रंग जमाया औरैया के अजीतमल विकासखंड की ग्राम पंचायत अमावता की प्रसिद्ध फाग टोली ने इस बार होली पर्व पर अपने सुर और रंगों से क्षेत्र का दिल जीत लिया। अष्ट विनायक गणेश मंदिर एनएच-19 गढ़िया में आयोजित कार्यक्रम में ढोलक, हारमोनियम और झांझ की मधुर धुनों के साथ पारंपरिक फाग गीत गूंजते रहे। फाग गायन से मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण पूरी तरह होलीमय और भक्तिमय बन गया। इसी क्रम में अजीतमल गणेश मंदिर में आयोजित फाग कार्यक्रम में तेवरलाल पुर से आई फाग टोली ने भी शानदार प्रस्तुति दी। ढोलक की थाप और पारंपरिक फाग गीतों पर ग्रामीण देर रात तक झूमते रहे और होली की उमंग पूरे माहौल में दिखाई दी। गणेश मंदिर एनएच-19 गढ़िया, अजीतमल में आयोजित कार्यक्रम के आयोजक कैलाश त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम में फाग टोली के कलाकारों ने देहाती अंदाज में एक से बढ़कर एक मनमोहक फाग प्रस्तुत किए, जिससे बुजुर्गों से लेकर युवा तक सभी झूम उठे। तेवरलाल पुर से आए फाग कलाकारों में प्रेम चंद्र मिश्रा, राजवीर गुर्जर, मुखिया गुर्जर और देवकांत दुबे ने भी अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। इस अवसर पर रामकुमार गुप्ता, पुतुआ सिंह, मेवा लाल बाथम, रतीभान सिंह, बड़े लल्ला, पंची बाथम, उमाशंकर, सुरेश सिंह सेंगर, सुरेंद्र सेंगर, बॉबी सेंगर, अजय पाल, अमित, जंटर गुरु जी, रिंकू फौजी, सुमित, गोविंद, बदले गुप्ता, अतुल, अनुज, पप्पू पंडित सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
- औरैया। अंजली के विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि अब तक समिति व जन सहयोग से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की 69 बेसहारा व जरूरतमंद लड़कियों के विवाह में यथासंभव मदद की जा चुकी है, आज जरूरतमंद अंजली की 70 वीं शादी में भरपूर मदद की जा रही हैं, जिससे समिति के सदस्यों व सहयोगी दानदाताओं को अपार आनन्द की अनुभूति हो रही है, समिति के संस्थापक औरैया रत्न आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सर्व समाज के वास्तविक जरूरतमंद बेटियों हेतु दान-दहेज रूपी सेवा आगे भी जारी रहेगी। मौजूद लोगों ने गरीब लड़कियों के विवाह में मदद हेतु संस्था द्वारा संचालित पहल की सराहना की।2
- समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा बड़ी माता मंदिर के समीप मोहल्ला दयालपुर, औरैया निवासी आर्थिक रूप से कमजोर राजपूत समाज के दर्शन सिंह जोकि मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का जीवकोपार्जन करते हैं, उनकी बेटी जरूरतमंद अंजली का शुभ विवाह उम्मेद का नगला अछल्दा निवासी चि. अनुज के साथ दिनांक 11 मार्च-2026 को संपन्न होना है, आर्थिक संकट होने के कारण अंजली की मम्मी उमा देवी ने अपनी लाडली बेटी अंजली के विवाह में मदद हेतु समिति के सदस्यों से गुहार लगाई थी, समिति परिवार के सदस्यों ने वास्तविक जरूरतमंद अंजली के विवाह में यथासंभव सहयोग का भरोसा दिया था, आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं के विवाह, निराश्रित व वास्तविक जरूरतमंदों की सदैव मदद करने वाली समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति के सदस्यों ने आज दिनांक 10 मार्च मंगलवार को प्रातः 10 बजे अंजली के दरवाजे पहुंचकर "सखी ग्रुप" की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई के साथ "सखी ग्रुप" की सदस्यों ने अंजली के मस्तक पर रोली चावल से तिलक, माल्यार्पण व पुष्प वर्षा करते हुए उसका हृदय से अभिनंदन किया, उसके उपरांत समिति व जन सहयोग से उसको 20 किलो गेहूं का आटा, साड़ियां, सूट, स्टील के बर्तन, ऊनी कंबल, बेडशीट, स्टील की बाल्टी, डिब्बा, परात, केसरोल, कुकर, नाश्ता किट, मिक्सी (मिक्सर ग्राइंडर), सीलिंग फैन, कटोरी सैट, प्रेस, चूड़ी, विछिया, कंगन सैट, पुडिंग सेट, दीवाल घड़ी, चाय कप सैट, कांच की कटोरी सेट, ज्वेलरी सैट, टिफिन, बिछिया, श्रृंगार सामग्री, आदि गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक मदद की गयी, समिति द्वारा सहयोग पाकर परिवारीजनों में अपार खुशी झलक रही थी, मौजूद लोगों ने गरीब लड़कियों के विवाह में मदद हेतु संस्था द्वारा संचालित पहल की सराहना की, मदद कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि अब तक समिति व जन सहयोग से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की 69 बेसहारा व जरूरतमंद लड़कियों के विवाह में यथासंभव मदद की जा चुकी है, आज जरूरतमंद अंजली की 70 वीं शादी में भरपूर मदद की जा रही हैं, जिससे समिति के सदस्यों व सहयोगी दानदाताओं को अपार आनन्द की अनुभूति हो रही है, समिति के संस्थापक "औरैया रत्न" आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सर्व समाज के वास्तविक जरूरतमंद बेटियों हेतु दान-दहेज रूपी सेवा आगे भी जारी रहेगी। मदद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति की विशेष सहयोगी समाजसेविका मंजू गुप्ता, राखी गुप्ता, सखी ग्रुप की पूर्व अध्यक्ष एकता गुप्ता, प्रभारी बबिता गुप्ता, संजय अग्रवाल, मनोज पुरवार, विनोद पोरवाल, हिमांशु दुबे, सतीश, समिति के अध्यक्ष रानू पोरवाल, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, पिंटू, संध्या देवी आदि मोहल्ले के लोग मौजूद रहे।3
- औरैया। दयालपुर निवासी अंजलि पुत्री दर्शन सिंह राजपूत की शादी के लिए विचित्र पहल सेवा संगठन द्वारा आर्थिक सहयोग एवं आवश्यक घरेलू सामान प्रदान किया गया। संगठन की ओर से यह 70वां सामाजिक सहयोग बताया गया है। अंजलि का विवाह उम्मेद का पुरवा, विकास खंड अछल्दा निवासी परिवार में तय हुआ है, जो 11 मार्च दिन बुधवार को संपन्न होगा। संगठन द्वारा किए गए इस सहयोग से अंजलि के परिवार को काफी राहत मिली है। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की मदद करना और समाज में सहयोग व सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। इसी उद्देश्य के तहत समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की सहायता की जाती है। इस अवसर पर संगठन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. आनंद नाथ गुप्ता ने कहा कि समाज में कई ऐसे परिवार हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण बेटियों की शादी जैसे महत्वपूर्ण कार्य में कठिनाइयों का सामना करते हैं। ऐसे परिवारों की मदद करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि संगठन आगे भी इसी तरह जरूरतमंदों की सहायता करता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान सखी ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई ने भी संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और लोगों को एक-दूसरे की मदद के लिए प्रेरित करते हैं। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष रानू पोरवाल, मंजू गुप्ता, संजय अग्रवाल, राखी पोरवाल, हिमांशु दुबे और एकता गुप्ता सहित संगठन के कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने अंजलि और उसके परिवार को शुभकामनाएं दीं। आर्थिक सहयोग और आवश्यक सामान मिलने पर अंजलि के परिवार के लोगों ने संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सहयोग से शादी की तैयारियों में उन्हें काफी मदद मिली है और वे संगठन के इस मानवीय कार्य के लिए सदैव आभारी रहेंगे।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया - तिलक नगर स्थित प्रेमानंद आश्रम के पास में कार चढ़ाने का मामला आया सामने। आरोप है कि सोनू शुक्ला ने वैगन-आर कार से आदेश राठौर और अवधेश राठौर को मारी टक्कर। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे इलाके में मचा हड़कंप। जिला अस्पताल से 100 शैय्या रेफर के बाद हालत नाजुक होने पर कानपुर हायर सेंटर भेजा गया। घटना की सीसीटीवी वीडियो वायरल, पुलिस मामले की जांच में जुटी।2
- jila Auraiya tahsil bidhuna post achhalda gram Vaishali mein mahayogi Guru Gorakhnath Mandir jane ke liye rasta nahi Hai jiske Karan logo Ko Kai anek samasyaen hoti hain jaise ki barsat ki time per Pani main badhkar jate Hain log Mandir Tak pahunchte Hain aur navmi ki dasvin mein MHA Mela bharta Hai baccho ke mundan manauti ke anusar hote hain Jeth ke dashare per bhi jhande aadi bhi chadhte hain kafi bheed Hoti Hai jiske Karan logo ko Mandir Tak pahunchne mein samasya hoti hai main aapse hath jodkar vinati Karta Hun ki Mandir ka rasta banvane ki kripa Karen aur MHA Vishal Bhandara bhi hota Hai aur nath samprday ka sabse bada Kendra Mana jata Hai Gorakhpur Gorakhnath math yah math Gorakhnath math se Juda mahayogi Gorakhnath ka hi jiske Mahant Yogi Adityanath Ji Hain1
- यूजीसी कानून बनाकर केंद्र सरकार लगातार पक्षपात पूर्ण ब्यौहार करती आ रही है,1
- औरैया के बिधूना विकास खंड क्षेत्र के निचली गंग नहर में गिरे 24 वर्षीय युवक का शव सोमवार को नहर किनारे सरकंडे की झाड़ियों में फंसा मिला। एसडीएम गरिमा सोनकिया, सीओ पी.पुनीत मिश्रा सहित अन्य अधिकारी सहित भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सीआरपीएफ जवान प्रवीण अवस्थी के इकलौते पुत्र ऋतिक अवस्थी निवासी ताजपुर, बिधूना के रूप में हुई है।1
- औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 10 मार्च 2026 दिन मंगलवार को प्रातः 10 बजे बड़ी माता मंदिर के समीप मोहल्ला दयालपुर, औरैया निवासी आर्थिक रूप से कमजोर राजपूत समाज के दर्शन सिंह जोकि मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का जीवकोपार्जन करते हैं, उनकी बेटी जरूरतमंद अंजली का शुभ विवाह उम्मेद का नगला अछल्दा निवासी चि. अनुज के साथ दिनांक 11 मार्च-2026 को संपन्न होना है, आर्थिक संकट होने के कारण अंजली की मम्मी उमा देवी ने अपनी लाडली बेटी अंजली के विवाह में मदद हेतु समिति के सदस्यों से गुहार लगाई थी, समिति परिवार के सदस्यों ने वास्तविक जरूरतमंद अंजली के विवाह में यथासंभव सहयोग का भरोसा दिया था, आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं के विवाह, निराश्रित व वास्तविक जरूरतमंदों की सदैव मदद करने वाली समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति के सदस्यों ने आज दिनांक 10 मार्च मंगलवार को प्रातः 10 बजे अंजली के दरवाजे पहुंचकर "सखी ग्रुप" की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई के साथ "सखी ग्रुप" की सदस्यों ने अंजली के मस्तक पर रोली चावल से तिलक, माल्यार्पण व पुष्प वर्षा करते हुए उसका हृदय से अभिनंदन किया, उसके उपरांत समिति व जन सहयोग से उसको 20 किलो गेहूं का आटा, साड़ियां, सूट, स्टील के बर्तन, ऊनी कंबल, बेडशीट, स्टील की बाल्टी, डिब्बा, परात, केसरोल, कुकर, नाश्ता किट, मिक्सी (मिक्सर ग्राइंडर), सीलिंग फैन, कटोरी सैट, प्रेस, चूड़ी, विछिया, कंगन सैट, पुडिंग सेट, दीवाल घड़ी, चाय कप सैट, कांच की कटोरी सेट, ज्वेलरी सैट, टिफिन, बिछिया, श्रृंगार सामग्री, आदि गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक मदद की गयी, समिति द्वारा सहयोग पाकर परिवारीजनों में अपार खुशी झलक रही थी, मौजूद लोगों ने गरीब लड़कियों के विवाह में मदद हेतु संस्था द्वारा संचालित पहल की सराहना की, मदद कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि अब तक समिति व जन सहयोग से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की 69 बेसहारा व जरूरतमंद लड़कियों के विवाह में यथासंभव मदद की जा चुकी है, आज जरूरतमंद अंजली की 70 वीं शादी में भरपूर मदद की जा रही हैं, जिससे समिति के सदस्यों व सहयोगी दानदाताओं को अपार आनन्द की अनुभूति हो रही है, समिति के संस्थापक "औरैया रत्न" आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सर्व समाज के वास्तविक जरूरतमंद बेटियों हेतु दान-दहेज रूपी सेवा आगे भी जारी रहेगी। मदद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति की विशेष सहयोगी समाजसेविका मंजू गुप्ता, राखी गुप्ता, सखी ग्रुप की पूर्व अध्यक्ष एकता गुप्ता, प्रभारी बबिता गुप्ता, संजय अग्रवाल, मनोज पुरवार, विनोद पोरवाल, हिमांशु दुबे, सतीश, समिति के अध्यक्ष रानू पोरवाल, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, पिंटू, संध्या देवी आदि मोहल्ले के लोग मौजूद रहे।2