logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गणेश उत्सव एवं विसर्जन को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट,गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को दी गई कड़ी समझाइश — कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई आगामी गणेश चतुर्थी, गणेश उत्सव एवं गणेश विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न थाना, चौकी एवं अनुविभाग स्तर पर CSP/SDOP एवं थाना प्रभारियों द्वारा गुंडा बदमाशों, निगरानी बदमाशों तथा पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों की तस्दीक एवं समझाइश की गई। 👮 *गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को स्पष्ट चेतावनी* पुलिस द्वारा लगभग 32 गुंडा बदमाश एवं 26 निगरानी बदमाशों सहित पूर्व में मारपीट, लड़ाई-झगड़ा एवं शरीर संबंधी अपराधों में संलिप्त रहे लगभग 80 व्यक्तियों को समझाइश दी गई। संबंधित व्यक्तियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि गणेश उत्सव एवं विसर्जन के दौरान वे किसी भी प्रकार के विवाद, मारपीट, उपद्रव, आपराधिक गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि से पूरी तरह दूर रहें।पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया कि त्योहार की आड़ में गुंडागर्दी, दहशत फैलाने, विवाद करने अथवा किसी प्रकार का अपराध करने का प्रयास किया गया तो ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल एवं कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ⚠️ “ *त्योहार खुशी से मनाएं, कानून हाथ में लिया तो कार्रवाई तय”* पुलिस द्वारा पूर्व अपराधियों एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों को यह भी समझाइश दी गई कि वे अपने आचरण में सुधार रखते हुए कानून का पालन करें तथा गणेश उत्सव के दौरान शांति, सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखने में सहयोग करें।साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि ऐसे व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 🛡️ *सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोरबा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद* गणेश उत्सव एवं विसर्जन के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, असामाजिक तत्वों पर नजर तथा कानून-व्यवस्था को लेकर कोरबा पुलिस द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस का उद्देश्य है कि गणेश उत्सव आस्था, अनुशासन, शांति एवं सौहार्द के वातावरण में संपन्न हो तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।कोरबा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

2 hrs ago
user_Korba news
Korba news
कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago

गणेश उत्सव एवं विसर्जन को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट,गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को दी गई कड़ी समझाइश — कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई आगामी गणेश चतुर्थी, गणेश उत्सव एवं गणेश विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न थाना, चौकी एवं अनुविभाग स्तर पर CSP/SDOP एवं थाना प्रभारियों द्वारा गुंडा बदमाशों, निगरानी बदमाशों तथा पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों की तस्दीक एवं समझाइश की गई। 👮 *गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को स्पष्ट चेतावनी* पुलिस द्वारा लगभग 32 गुंडा बदमाश एवं 26 निगरानी बदमाशों सहित पूर्व में मारपीट, लड़ाई-झगड़ा एवं शरीर संबंधी अपराधों में संलिप्त रहे लगभग 80 व्यक्तियों को समझाइश दी गई। संबंधित व्यक्तियों को स्पष्ट रूप से

निर्देशित किया गया कि गणेश उत्सव एवं विसर्जन के दौरान वे किसी भी प्रकार के विवाद, मारपीट, उपद्रव, आपराधिक गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि से पूरी तरह दूर रहें।पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया कि त्योहार की आड़ में गुंडागर्दी, दहशत फैलाने, विवाद करने अथवा किसी प्रकार का अपराध करने का प्रयास किया गया तो ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल एवं कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ⚠️ “ *त्योहार खुशी से मनाएं, कानून हाथ में लिया तो कार्रवाई तय”* पुलिस द्वारा पूर्व अपराधियों एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों को यह भी समझाइश दी गई कि वे अपने आचरण में सुधार रखते हुए कानून का पालन करें तथा गणेश उत्सव के दौरान शांति, सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखने में सहयोग करें।साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है

कि ऐसे व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 🛡️ *सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोरबा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद* गणेश उत्सव एवं विसर्जन के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, असामाजिक तत्वों पर नजर तथा कानून-व्यवस्था को लेकर कोरबा पुलिस द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस का उद्देश्य है कि गणेश उत्सव आस्था, अनुशासन, शांति एवं सौहार्द के वातावरण में संपन्न हो तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।कोरबा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • नेशनल हाईवे 149 बी पर एक और सड़क हादसा विद्युत व्यवस्था पर उठे सवाल
    1
    नेशनल हाईवे 149 बी पर एक और सड़क हादसा विद्युत व्यवस्था पर उठे सवाल
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • सक्ती में गणेश उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक, पुलिस ने आयोजन समितियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, सक्ति में गणेश उत्सव एवं प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना सक्ती परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में आयोजित हुई, जिसमें शहर की विभिन्न गणेश आयोजन समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीएम कावेरी मरकाम, एसडीओपी डॉ भुवनेश्वरी पैकरा, थाना प्रभारी लखन पटेल, नायब तहसीलदार पद्मलोचन पटेल, नगर पालिका के कर्मचारी, गणमान्य नागरिक तथा आयोजन समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों के निर्धारित मानकों का पालन, जुलूस के दौरान अनुशासन, यातायात व्यवस्था, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा गणेश प्रतिमा विसर्जन निर्धारित समय-सीमा के भीतर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से कराने पर विशेष चर्चा की गई। अधिकारियों ने आयोजन समितियों से प्रशासन और पुलिस के निर्देशों का पालन करने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस ने आश्वस्त किया कि गणेश उत्सव के दौरान आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    सक्ती में गणेश उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक, पुलिस ने आयोजन समितियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश,
सक्ति में गणेश उत्सव एवं प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना सक्ती परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में आयोजित हुई, जिसमें शहर की विभिन्न गणेश आयोजन समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीएम कावेरी मरकाम, एसडीओपी डॉ भुवनेश्वरी पैकरा, थाना प्रभारी लखन पटेल, नायब तहसीलदार पद्मलोचन पटेल, नगर पालिका के कर्मचारी, गणमान्य नागरिक तथा आयोजन समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों के निर्धारित मानकों का पालन, जुलूस के दौरान अनुशासन, यातायात व्यवस्था, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा गणेश प्रतिमा विसर्जन निर्धारित समय-सीमा के भीतर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से कराने पर विशेष चर्चा की गई।
अधिकारियों ने आयोजन समितियों से प्रशासन और पुलिस के निर्देशों का पालन करने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस ने आश्वस्त किया कि गणेश उत्सव के दौरान आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    23 hrs ago
  • बिलासगुड़ी में बदमाशों की लगी क्लास! दर्जनों गुंडा बदमाशो दी गई समझाइस आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस ने शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बिलासगुड़ी में पुलिस ने 70 से अधिक आरोपियों और संदिग्ध बदमाशों को तलब कर उनकी क्लास लगाई और भविष्य में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की सख्त हिदायत दी।
    1
    बिलासगुड़ी में बदमाशों की लगी क्लास! दर्जनों गुंडा बदमाशो दी गई समझाइस
आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस ने शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बिलासगुड़ी में पुलिस ने 70 से अधिक आरोपियों और संदिग्ध बदमाशों को तलब कर उनकी क्लास लगाई और भविष्य में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की सख्त हिदायत दी।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • धरना प्रदर्शन आंदोलन लोकेशन हर्रहवा नदी में धरना प्रदर्शन लगा है कि पब्लिक की कहना है कि जनता का पालन करना हो लोकेशन में बताया जा रहा है कि हर्रहवा बंधा पर डेम टूट गये 3 लगा तार पब्लिक की जान को खतरे में पड़ा है
    1
    धरना प्रदर्शन आंदोलन लोकेशन हर्रहवा नदी में धरना प्रदर्शन लगा है कि पब्लिक की कहना है कि जनता का पालन करना हो 
लोकेशन में बताया जा रहा है कि हर्रहवा बंधा पर डेम टूट गये 3 लगा तार पब्लिक की जान को खतरे में पड़ा है
    user_सिंगरौली,
    सिंगरौली,
    Bilaspur, Chhattisgarh•
    21 hrs ago
  • कलेक्टर के निर्देशन में अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं, कुल 24 आवेदन हुए प्राप्त, कलेक्टर के निर्देशन में अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं, कुल 24 आवेदन हुए प्राप्त, जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जयश्री जैन के निर्देशन में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 24 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर अपर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जनदर्शन में आज तहसील सक्ती के ग्राम नवापारा कला से ओवरलोड ट्रकों के परिचालन पर रोक लगाने, मालखरौदा के बीरभांठा से अधिक बिजली बिल की शिकायत, डभरा के भेड़िकोना से रोजगार, अड़भार के सकर्रा से आर्थिक सहायता, देवरी के बजरंग चौक मोहल्ले को स्वामित्व योजना में शामिल कर आवासीय पट्टा देने तथा जैजैपुर के कचंदा से बंटवारे से बचे खसरे के निराकरण सहित विभिन्न समस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।
    1
    कलेक्टर के निर्देशन में अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं, कुल 24 आवेदन हुए प्राप्त,
कलेक्टर के निर्देशन में अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं, कुल 24 आवेदन हुए प्राप्त,
जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जयश्री जैन के निर्देशन में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। 
जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 24 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर अपर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जनदर्शन में आज तहसील सक्ती के ग्राम नवापारा कला से ओवरलोड ट्रकों के परिचालन पर रोक लगाने, मालखरौदा के बीरभांठा से अधिक बिजली बिल की शिकायत, डभरा के भेड़िकोना से रोजगार, अड़भार के सकर्रा से आर्थिक सहायता, देवरी के बजरंग चौक मोहल्ले को स्वामित्व योजना में शामिल कर आवासीय पट्टा देने तथा जैजैपुर के कचंदा से बंटवारे से बचे खसरे के निराकरण सहित विभिन्न समस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।
    user_Churamani upadhyay
    Churamani upadhyay
    Local News Reporter डभरा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • नमस्कार, मैं कविता कृष्णमूर्ति सुब्रह्मण्यम। 23 सितम्बर को होगा कार्यक्रम रायगढ़ के रामलीला मैदान में चल रहे दस दिवसीय चक्रधर समारोह के अंतिम दिन देश की प्रसिद्ध गायिका कविता कृष्ण मूर्ति ने दर्शकों से की अपील। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा की मुझे बेहद खुशी है कि 23 सितंबर को रायगढ़ के भव्य चक्रधर समारोह में अपनी पूरी म्यूजिशियन टीम और जान कुमार शानू के साथ आप सभी के बीच प्रस्तुति देने आ रही हूँ। संगीत की इस खूबसूरत शाम को आपके साथ यादगार बनाने का मुझे बेसब्री से इंतज़ार है। 🎶 आप सभी से मेरा आग्रह है कि 23 सितंबर को रामलीला मैदान, रायगढ़ में बड़ी संख्या में पधारें और हमारे साथ इस सुरमयी शाम का आनंद लें। आइए, मिलकर संगीत, सुर और संस्कृति के इस उत्सव को खास बनाएं। 23 सितंबर को रामलीला मैदान में आप सभी से मुलाकात होगी। आपका इंतज़ार रहेगा! ❤️🎶 अगर चाहें तो मैं इसे वीडियो अपील के लिए 30–40 सेकंड की बोलने वाली स्क्रिप्ट के रूप में भी बना सकता हूँ।
    1
    नमस्कार, मैं कविता कृष्णमूर्ति सुब्रह्मण्यम। 
23 सितम्बर को होगा कार्यक्रम 
रायगढ़ के रामलीला मैदान में चल रहे दस दिवसीय चक्रधर समारोह के अंतिम दिन देश की प्रसिद्ध गायिका कविता कृष्ण मूर्ति ने दर्शकों से की अपील। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा की 
मुझे बेहद खुशी है कि 23 सितंबर को रायगढ़ के भव्य चक्रधर समारोह में अपनी पूरी म्यूजिशियन टीम और जान कुमार शानू के साथ आप सभी के बीच प्रस्तुति देने आ रही हूँ।
संगीत की इस खूबसूरत शाम को आपके साथ यादगार बनाने का मुझे बेसब्री से इंतज़ार है। 🎶
आप सभी से मेरा आग्रह है कि 23 सितंबर को रामलीला मैदान, रायगढ़ में बड़ी संख्या में पधारें और हमारे साथ इस सुरमयी शाम का आनंद लें।
आइए, मिलकर संगीत, सुर और संस्कृति के इस उत्सव को खास बनाएं।
23 सितंबर को रामलीला मैदान में आप सभी से मुलाकात होगी।
आपका इंतज़ार रहेगा! ❤️🎶
अगर चाहें तो मैं इसे वीडियो अपील के लिए 30–40 सेकंड की बोलने वाली स्क्रिप्ट के रूप में भी बना सकता हूँ।
    user_नरेश शर्मा जिला रायगढ़
    नरेश शर्मा जिला रायगढ़
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • शिव मंदिर परिसर में बजरंग दल की बैठक, एकजुट होकर समाजहित में काम करने का लिया संकल्प
    1
    शिव मंदिर परिसर में बजरंग दल की बैठक, एकजुट होकर समाजहित में काम करने का लिया संकल्प
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • कुदुरमाल स्थित हसदेव नदी में वह युवक की लाश 50 घंटे बाद बरामद
    1
    कुदुरमाल स्थित हसदेव नदी में वह युवक की लाश 50 घंटे बाद बरामद
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • सक्ती में मोबाइल और नगदी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक समेत तीन सामान बरामद, सक्ती पुलिस ने मोबाइल और नगदी चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का OPPO A53 मोबाइल, एक अन्य OPPO मोबाइल तथा पैशन प्रो मोटरसाइकिल CG १२ A T ४८६० नम्बर की बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार ग्राम गीधा निवासी गिरधर दास महंत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 सितंबर को सोंठी रेलवे फाटक के पास चाय-नाश्ता के दौरान उसके बैग से OPPO A53 मोबाइल और 6 हजार रुपये नकद चोरी हो गए थे। इस पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 386/2026 धारा 303(२) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी डॉ भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना पर बुधवारी बाजार में घेराबंदी कर एक संदिग्ध को पकड़ा गया, जो चोरी का सामान बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था। पूछताछ में आरोपी की पहचान सुशील देवांगन (43 वर्ष), रायगढ़ निवासी के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और अन्य चोरी की घटनाओं से आरोपी के संबंध की भी पड़ताल की जा रही है।
    1
    सक्ती में मोबाइल और नगदी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक समेत तीन सामान बरामद,

सक्ती पुलिस ने मोबाइल और नगदी चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का OPPO A53 मोबाइल, एक अन्य OPPO मोबाइल तथा पैशन प्रो मोटरसाइकिल CG १२ A T ४८६० नम्बर की बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार ग्राम गीधा निवासी गिरधर दास महंत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 सितंबर को सोंठी रेलवे फाटक के पास चाय-नाश्ता के दौरान उसके बैग से OPPO A53 मोबाइल और 6 हजार रुपये नकद चोरी हो गए थे। इस पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 386/2026 धारा 303(२) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी डॉ भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना पर बुधवारी बाजार में घेराबंदी कर एक संदिग्ध को पकड़ा गया, जो चोरी का सामान बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था।
पूछताछ में आरोपी की पहचान सुशील देवांगन (43 वर्ष), रायगढ़ निवासी के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और अन्य चोरी की घटनाओं से आरोपी के संबंध की भी पड़ताल की जा रही है।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.