ठनका गिरने से 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, चार मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत चंदवा पंचायत के खुदना गांव में ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और हर आंख नम है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मंगलेश कुमार यादव (27 वर्ष), पिता सिकंदर यादव, निवासी वार्ड संख्या 4, खुदना गांव, चंदवा पंचायत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार को अचानक मौसम खराब हो गया था और तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने लगी। इसी दौरान मंगलेश कुमार यादव अपने गाय बांधने के लिए घर के सामने बने गुहाल गए हुए थे, तभी अचानक ठनका की चपेट में आ गए। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन ठनका की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। मंगलेश कुमार यादव अपने पीछे पत्नी डोली देवी, तीन बेटियां और एक छोटा पुत्र छोड़ गए हैं। इतनी कम उम्र में परिवार के मुखिया के निधन से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनका भविष्य अब अनिश्चितता में घिर गया है। गांव के लोग भी इस घटना से गहरे सदमे में हैं और हर कोई पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहा है। घटना की सूचना मिलते ही चंदवा पंचायत के मुखिया फारूक आजम सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। वहीं, सूचना मिलने पर कोढ़ा अंचलाधिकारी संजीव कुमार एवं रोतारा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने मामले का निरीक्षण किया और परिजनों को आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा संचालित आपदा राहत योजनाओं के तहत उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आपदा राहत राशि उपलब्ध कराई जाए, ताकि इस कठिन समय में उन्हें आर्थिक सहारा मिल सके। साथ ही, स्थानीय लोगों ने ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए जागरूकता और सुरक्षा उपायों को बढ़ाने की भी अपील की है। मंगलेश कुमार यादव की असामयिक मृत्यु ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतना कितना आवश्यक है।

- खड़ी मिनी ट्रक से बाइक टकराने से पिता-पुत्र की मौत, कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर अरौल के पास सड़क किनारे खड़े मिनी ट्रक में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार पिता- पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले गई। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर सीएचसी पहुंचे स्वजन पिता- पुत्र की मौत से बेहाल हो गए। ककवन के फत्तेपुर गांव निवासी 52 वर्षीय कमलेश कुमार उर्फ सर्वेश पुत्र राज नारायण बाथम अपने 19 वर्षीय बेटे अंकुर के साथ रविवार शाम कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में अपनी रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सोमवार सुबह पिता -पुत्र बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बाइक अंकुर चला रहे थे, जबकि पिता कमलेश कुमार पीछे बैठे थे। कानपुर- अलीगढ़ हाईवे पर अरौल में जीपीआरडी महाविद्यालय के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े मिनी ट्रक में पीछे से भिड़ गई। हादसे में सिर में चोट लगने से पिता- पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।1
- कटिहार में भीड़ तंत्र का कहर, मोटरसाइकिल के चपेट में आने से 15 वर्षीय बालक की मौत के बाद लोगों ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को बिजली के पोल में बांधकर जमकर किया पिटाई, व्यक्ति की मौत, सुधानी थाना क्षेत्र के रहमान पुर गांव के इस घटना के बारे में बताया यह जा रहा है मोटरसाइकिल के चपेट में आने से 15 वर्षीय मोहम्मद खुसरो की घटनास्थल पर मौत हो गई, जिससे आक्रोशित लोगों ने मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद सकरुद्दीन को बिजली के पोल से बांधकर जमकर पिटाई कर दिया जिसमें मोहम्मद सकरुद्दीन की मौत हो गया है फिलहाल पूरे गांव में तनाव का माहौल है पुलिस की वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं।1
- शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था पूरा परिवार,ट्रक की टक्कर में एक हीं परिवार के 6 लोगों की मौ*त।1
- पान जाती सम्मेलन जिला ईकाई लाल मोहन गुप्ता बिहार विधान पार्षद MLC के नेता ने अपने जाती के लोगो से अपिल किया सबको एक होने की जरूरत हैं1
- Post by Dilkhush Kumar1
- जमीन विवाद में मारपीट व लूट, चार घायल; केस दर्ज बोचगांव पंचायत के लछनपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में फरजाना खातून सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद इजराइल और मोहम्मद एहतसाम शामिल हैं। पीड़िता के अनुसार, 22 अप्रैल की शाम कुछ लोग जबरन घर में घुसकर मारपीट करने लगे। विरोध करने पर उनके पति और ससुर को भी लोहे की रॉड से पीटा गया। आरोप है कि हमलावरों ने करीब 75 हजार रुपये नकद और सोने की चेन भी लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि कांड संख्या 84/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।1
- Post by Aßíf ælæm1
- एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मुखिया ने किया शुभारंभ।3
- जलालगढ़ प्रखंड में तेज आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अचानक बदले मौसम के कारण आम, लीची और मक्का की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से कई बागानों में कच्चे आम और लीची जमीन पर गिर गए, वहीं मक्का की खड़ी फसल भी खेतों में बिछ गई। आंधी के दौरान कई जगहों पर पेड़ उखड़कर बिजली के पोल और तारों पर गिर पड़े, जिससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। पूरे प्रखंड में अंधेरा छा गया है और लोग पेयजल व अन्य जरूरी कामों के लिए परेशान हैं। स्थानीय किसानों ने प्रशासन से फसल क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं बिजली विभाग की टीम क्षतिग्रस्त पोल और तारों की मरम्मत में जुट गई है, ताकि जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल की जा सके।1